Connect with us

Punjab

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक रूप देने के लिए Mann सरकार द्वारा किए यत्न बहुत ही प्रशंसायोग्य हैं – संत निर्मल दास (जोड़े वाले)

Published

on

पंजाब हेरिटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के कार्यालय में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विभिन्न डेरों से पधारे पूजनीय संत-महापुरुषों, आध्यात्मिक गुरुओं और प्रबुद्ध विद्वानों ने की, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और आम आदमी पार्टी के महासचिव एवं पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के सलाहकार दीपक बाली ने भी शिरकत कर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।

बैठक में संत निर्मल दास जी (जोड़े वाले), संत गुरदीप गिरी जी (पठानकोट वाले), संत मनदीप दास जी (डेरा बल्ला), संत प्रदीप दास जी (डेरा कठार), संत केवल जी (तपस्थान श्री खुरालगढ़), संत इंद्रदास जी (शेखे), विद्वान श्री राजकुमार हंस जी, सोमा अत्री जी, बीबी संतोष कौर तथा परविंदर कौर बंगा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा सभ्याचार विभाग के डायरेक्टर संजीव तिवारी भी बैठक में शामिल हुए और आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर दीपक बाली ने सभी संत-महापुरुषों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक सद्भावना, समानता और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को बेहद श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

दीपक बाली ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चार विशाल शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जो विभिन्न स्थानों से शुरू होकर पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों से गुजरेंगी। पहली शोभायात्रा बनारस से शुरू होगी, जहां गुरु रविदास जी का जन्मस्थान है। दूसरी शोभायात्रा बठिंडा से, तीसरी फरीदकोट से और चौथी जम्मू से निकाली जाएगी। इन शोभायात्राओं के माध्यम से गुरु रविदास जी के संदेशों और उनकी शिक्षाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और विभिन्न धार्मिक संस्थाएं शामिल होंगी। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और भक्ति संगीत तथा कीर्तन के माध्यम से गुरु रविदास जी के उपदेशों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि इस विशेष अवसर पर पंजाब के प्रत्येक गांव में गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और मानवता के संदेश पर आधारित एक उच्चस्तरीय डॉक्यूमेंटरी दिखाई जाएगी। इस डॉक्यूमेंटरी के माध्यम से युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को गुरु रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा समाज में किए गए सुधारों से अवगत कराया जाएगा।

दीपक बाली ने बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी प्रकाश पर्व को यादगार बनाया जाएगा। इसके तहत हर विधानसभा में 20 मिनट का एक भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोशनी और तकनीक के माध्यम से गुरु रविदास जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों और उनके संदेशों को दर्शाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पंजाब के प्रत्येक जिले में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि गुरु रविदास जी के संदेश के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी समाज तक पहुंचे।

इसके अलावा युवाओं में उत्साह और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक जिले में 650 साइकिल सवारों द्वारा एक विशेष साइकिल मैराथन भी आयोजित की जाएगी। यह मैराथन विभिन्न शहरों और कस्बों से गुजरते हुए लोगों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और समाज में समानता के महत्व के बारे में जागरूक करेगी।

बैठक में उपस्थित संत-महापुरुषों ने पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन में समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था और आज भी उनके विचार समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। संत समाज ने विश्वास जताया कि सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले ये सभी कार्यक्रम बेहद सफल और ऐतिहासिक होंगे।

संतों ने इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के आयोजन के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित करना संत समाज और श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और आस्था को दर्शाता है।

बैठक के अंत में सभी संतों, विद्वानों और अतिथियों को सम्मानित किया गया। साथ ही यह संकल्प लिया गया कि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को पूरे पंजाब में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाया जाएगा, ताकि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और उनका मानवता का संदेश हर घर तक पहुंच सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

अबोहर में महिलाओं ने ‘जागो यात्रा’ निकालीःCM भगवंत मान का गारंटी पूरी करने पर किया धन्यवाद

Published

on

अबोहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करने के लिए एक ‘जागो यात्रा’ निकाली। यह यात्रा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए की गई गारंटियों को पूरा करने की खुशी में आयोजित की गई थी।

यह रैली अबोहर के हलका इंचार्ज अरुण नारंग के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यात्रा हलका इंचार्ज के कार्यालय से शुरू होकर गौशाला, मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से होते हुए 12 नंबर बाजार में संपन्न हुई। रैली के दौरान शहर के बाजारों में भी लोगों का उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे।

अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए

अबाेहर में महिलाएं यात्रा निकालते हुए

पंजाब सरकार जनता से किए वादे पूरे कर रहीः नारंग

यात्रा के दौरान महिलाओं ने ढोल की थाप पर गिद्धा डालते हुए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और सरकार की ओर से महिलाओं के लिए दी गई गारंटी पूरी करने पर संतोष जताया। इस अवसर पर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने रैली में शामिल सभी महिलाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए वादे लगातार पूरे कर रही है और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं

भगवंत मान का आभार जताने के लिए रैली निकालतीं महिलाएं

₹1000 प्रतिमाह मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से हाेंगी मजबूत

एक विधायक ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार लगातार जनहित के वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने ₹1000 प्रतिमाह की योजना को महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल बताया। विधायक के अनुसार, इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके आत्मसम्मान को भी मजबूती मिलेगी।

अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।

अबाेहर में रैली निकालती महिलाएं।

Continue Reading

Punjab

पंजाब प्रोग्रेसिव समिट का आज आखिरी दिन:CM समेत कई कंपनियों के प्रतिनिधि रहेंगे मौजूद, दो दिन हुआ करोड़ों का निवेश

Published

on

मोहाली में चल रही प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट का आज (रविवार को) आखिरी दिन है। आखिरी दिन कई बड़े एमओयू साइन होने के आसार हैं। सीएम भगवंत मान भी आज शिरकत करेंगे।

इस दौरान देश-विदेश की कई नामी कंपनियों के सीईओ व प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई पंजाब और भारत की कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट पेश किए। इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से लेकर कई रक्षा उपकरण पेश किए गए हैं। उम्मीद है कि इससे पंजाब का फायदा होगा।

अब जानिए दो दिन में क्या हुआ

13 मार्च – सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल (AAP राष्ट्रीय संयोजक) ने समिट का शुभारंभ किया। सीएम ने पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने का लक्ष्य रखा है। राज्य में बेहतर कनेक्टिविटी, स्किल्ड मैनपावर और बिजनेस-फ्रेंडली पॉलिसी है। कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्री को फुल गवर्नमेंट सपोर्ट का वादा किया। चीन से मुकाबला करने और मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पिछले 4 सालों में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश आने का दावा किया।

बड़े उद्योगपतियों, टाटा स्टील, JSW, हीरो, आर्सेलर मित्तल, ट्राइडेंट आदि ने एक्सपैंशन और नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया। पहले दिन ही 10 हजार करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले।

14 मार्च – फोकस स्पेसिफिक सेक्टर्स पर रहा, जैसे एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की क्षमता दिखाई गई। यूके की फर्म 3 एसोसिएट्स ने पंजाब में ₹1,407 करोड़ का निवेश करने का ऐलान किया।

कई निवेश प्रस्ताव आए। कुल ₹1.25 लाख करोड़ तक के संभावित निवेश और लाखों रोजगार की बात हुई। कारोबारियों ने मान सरकार की नीतियों की तारीफ की, इसे 20 सालों की सबसे असरदार औद्योगिक पहल बताया। विभिन्न सेशन, एग्जिबिशन और ग्लोबल कोलैबोरेशन पर चर्चा हुई। हालांकि सीएम भगवंत मान ने साफ किया है कि रविवार को साफ होगा कि कितना निवेश इस दौरान हुआ है।

Continue Reading

National

Punjab News: सम्मेलन को निवेशकों से मिल रहा जबरदस्त उत्साह पंजाब की प्रगति का प्रमाण: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Published

on

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन को निवेशकों और उद्योग जगत के नामी उद्यमियों से भरपूर समर्थन मिल रहा है, जो इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि पंजाब तेजी से निवेश और आर्थिक विकास के लिए पसंदीदा स्थान के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है

प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “निवेशक सम्मेलन को निवेशकों की ओर से जबरदस्त उत्साह मिल रहा है, जो पंजाब की प्रगति का प्रमाण है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ऐसा विकास मॉडल बनाने पर केंद्रित है, जो राज्य के मजबूत कृषि आधार को औद्योगिक विकास के साथ जोड़ता है, जिससे किसानों और युवाओं के लिए अधिक अवसर सुनिश्चित होते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारा उद्देश्य पंजाब की कृषि शक्ति को उद्योग के साथ जोड़ना है ताकि किसानों और पंजाब के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा सकें।”

यह हमारे किसानों के मुनाफे में काफी वृद्धि करेगी

कृषि और सहायक क्षेत्रों की संभावनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाब में फल और सब्जियों के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं। यदि यहां फूड प्रोसेसिंग सफल हो जाती है, तो यह हमारे किसानों के मुनाफे में काफी वृद्धि करेगी।”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब नए आर्थिक मार्ग की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो अपनी कृषि उत्पादकता को वैश्विक बाजारों और आधुनिक उद्योगों के साथ जोड़ता है।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने निवेशकों के बीच अविश्वास का माहौल पैदा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले सरकारें उद्योग से हिस्सा मांगती थीं, लेकिन ‘आप’ सरकार उद्यमियों के लिए पारदर्शी और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में निवेश के अनुकूल व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उद्योग, किसान और युवा इसका लाभ उठा सकें।

Continue Reading

Trending