Connect with us

Punjab

अमित शाह पंजाब के लोगों को जुमला नहीं, केंद्र द्वारा रोके गए 9000 करोड़ का हिसाब देकर जाएं: Kuldeep Dhaliwal

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मोगा में गृह मंत्री अमित शाह की रैली पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने कहा कि पंजाब की धरती पर कदम रखने से पहले अमित शाह को पंजाब के उन हजारों करोड़ रुपये का हिसाब देना चाहिए जो केंद्र सरकार ने रोक रखे हैं।

शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अमित शाह जी, पंजाब की तरक्की के 8300 करोड़ रुपये जो अब बढ़कर 9000 करोड़ रुपये हो गए, केंद्र सरकार दबाकर बैठी हैं। इसमें आरडीएफ (ग्रामीण विकास फंड) समेत कई दूसरे फंड भी शामिल हैं, जिनसे पंजाब के गांवों में सड़कों का निर्माण होना था। क्या आप पंजाब के लोगों को सज़ा दे रहे हैं? अगर आप पंजाब आ रहे हैं, तो खाली हाथ मत आना, पंजाब को उसका हक साथ लेकर आना।

विधायक धालीवाल ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पंजाब को हुए वित्तीय नुकसान की भरपाई करने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने मांग की कि अमित शाह पंजाब के रुके हुए जीएसटी फंड को तुरंत जारी करने का ऐलान करें।

बाढ़ राहत के मुद्दे पर बोलते हुए धालीवाल ने कहा कि पिछले साल पंजाब में आई भयानक बाढ़ के कारण किसानों की फसलें और लोगों के घर बर्बाद हो गए थे। प्रधानमंत्री मोदी खुद दौरे पर आए थे और उन्होंने 1600 करोड़ रुपये की टोकन मनी देने का वादा किया था। आज 8 महीने बीत जाने के बावजूद पंजाब के लोगों को एक पैसा भी नहीं मिला है। देश के इतिहास में मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने आपदा पीड़ितों से झूठ बोलकर मुकर गए। अमित शाह बताएं कि वह पैसा कहां गया?

धालीवाल ने कृषि संकट पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार ने पहले तीन काले कानून लाकर किसानों की जमीनें अपने कॉर्पोरेट दोस्तों को सौंपने की साजिश रची थी। जिसके विरोध में किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरने पर बैठ गए थे और इस आंदोलन में करीब 750 किसान शहीद हो गए थे। हालांकि, मोदी सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और इन कानूनों को वापस लेना पड़ा। अब एक बार फिर अमेरिका के साथ सीक्रेट ‘ट्रेड डील’ करके पंजाब और देश के किसानों को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन समय-समय पर इस डील के बारे में ट्वीट करता है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री चुप हैं। क्या ट्रंप देश चला रहे हैं? हम ऐसी किसी भी डील को मंजूर नहीं करेंगे जिससे पंजाब की खेती बर्बाद हो जाए।

नशा तस्करी और सीमा सुरक्षा पर केंद्र की नाकामी पर बोलते हुए धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार पाकिस्तान सीमा से होने वाली तस्करी के खिलाफ जंग लड़ रही है। पंजाब सरकार ने अपने रिसोर्स से 52 करोड़ रुपये खर्च करके एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए हैं, लेकिन गृह मंत्रालय के अधीन आने वाली केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब की मदद नहीं की है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्र सरकार पंजाब को वह टेक्नोलॉजी और फंड क्यों नहीं दे रही है जिससे सीमा पार से आने वाले ड्रोन और हथियारों को रोका जा सके? क्या केंद्र जानबूझकर पंजाब को नशे की आग में झोंकना चाहता है?

धालीवाल ने आगे कहा कि उद्योगिक नीतियाँ और सब्सिडी केंद्र सरकार पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर को देती है, वही पंजाब को भी मिलनी चाहिए। पंजाब बॉर्डर स्टेट है, यहां की इंडस्ट्री को भी सस्ती बिजली और खास छूट मिलनी चाहिए ताकि राज्य का विकास हो सके।

धालीवाल ने कहा कि अमित शाह जी, पंजाब की धरती पर आकर फिर से कोई ‘जुमला’ या नया ‘लारा’ मत लेकर आना। पंजाब के लोग जागरूक हैं। अगर आप पंजाब की मदद नहीं कर सकते, तो आपको यहां आकर झूठ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी मामले में छोटे-छोटे लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। राम मंदिर में 200 करोड़ रुपए की चोरी हुई और बरामद सिर्फ 80 लाख रुपए हुए, बाकी पैसा कहां गया? उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं और जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। पुलिस ने गिरफ्तार उन 8 छोटे-छोटे लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी नहीं की। मंदिर से चढ़ावे की चोरी का पैसा कहां और किसके पास है, इसकी जांच होनी चाहिए।

रविवार को अमृतसर में प्रेसवार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे की चोरी मामले में सभी आरोपियों को नहीं, बल्कि छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा गया है। जो मुख्य और बड़े-बड़े लोग हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आरोप लग रहे हैं, वे तो खुलेआम घूम रहे हैं। किसी पैसे गिनने वाले या किसी छोटे से चौकीदार को पकड़ लिया गया है। जिन आठ लोगों को पकड़ा गया है, वे बहुत छोटे स्तर के हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पुलिस रिमांड भी नहीं ली गई है और पुलिस ने उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की। जिन लोगों को पकड़ा गया, उनसे यह तो पूछना चाहिए था कि उन्होंने कितनी चोरी की, पैसा किसके पास पहुंचाया और कहां छिपाया? लेकिन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, उनकी रिमांड ही नहीं ली और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि दो-चार दिन में इनकी बेल करा दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पूरी कवायद सिर्फ इस मामले को छिपाने, लीपापोती करने और ढकने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि यहां चोरी बहुत बड़े स्तर पर हुई है। एक आरोप यह भी है कि 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हुआ है, लेकिन इन आठ लोगों से केवल 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। बाकी का पैसा कहां गया? मैं बार-बार यह कह रहा हूं कि चोरी का पैसा कहां गया, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

उधर, भगवंत मान ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार जो कर रही है, भाजपा उसका राजनीतिकरण कर रही है। धार्मिक संस्थाओं का राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने पटियाला के काली देवी मंदिर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां का ट्रस्ट डीसी के अंडर है, लेकिन उसमें सरकार ने केवल उन्हीं स्थानीय लोगों को रखा है जिनकी धर्म में गहरी आस्था है। जिस रामतीर्थ की बात हो रही है, उसका भी एक ट्रस्ट है जो डीसी के अंडर है, लेकिन उसमें बाबा प्रगट नाथ जी और वाल्मीकि समाज के अन्य महापुरुषों को ही जगह दी गई है। धर्म का संचालन केवल धार्मिक, गुणी और ज्ञानी लोगों द्वारा ही किया जाना चाहिए। राजनीति और धर्म को हमेशा एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए।

Continue Reading

Punjab

मान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल

Published

on

पंजाब की पावन नगरी अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भगवंत सिंह मान की अनुवाई वाली पंजाब सरकार ने भव्य एवं दिव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का सैद्वांतिक निर्णय लिया है। जल्द इसकी विस्तृत डिटेल दी जाएगी। शुक्रवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ प्रेसवार्ता कर आम आदमीी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लव-कुश का यहीं जन्म हुआ और इन्होंने भगवान राम के अश्वमेध घोडे को यही रोका था। यह मंदिर बनने न केवल पंजाब और देश, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को बहुत हर्ष और उल्लास होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सररकार ने यह निर्णय लिया है कि अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी के नाम से उनके लिए एक बहुत ही भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मैं समझता हूं कि अमृतसर पूरी दुनिया में सबसे पवित्र भूमि है। यहां हर धर्म के लोग हैं और हर धर्म के संस्थान हैं। यहां दरबार साहिब है, जहां पूरी दुनिया से सभी धर्मों के लोग मत्था टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। वहां जाने से उनके दुख दूर होते हैं और उन्हें बहुत शांति मिलती है। यहां दुर्ग्याणा मंदिर है। देशभक्तों के लिए जलियांवाला बाग है और वाघा बॉर्डर है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहीं पर भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल है, जहां भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी। माता सीता यहीं वाल्मीकि आश्रम में रही थीं, लव-कुश ने यहीं जन्म लिया था और उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई थी। जब भगवान राम ने अपना अश्वमेध का घोड़ा छोड़ा था, जिसे पूरी दुनिया में कोई नहीं रोक पाया था, तब लव-कुश ने उस घोड़े को रोका था और यहीं पर एक पेड़ से बांध कर रखा था। यह सभी धर्मों के लिए बहुत ही पवित्र धरती है और खासकर हिंदू धर्म व वाल्मीकि समाज के सभी लोगों के लिए यह बेहद आस्था का स्थान है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वहां अभी भगवान वाल्मीकि का तीर्थ स्थान है, उसी के बगल में लव-कुश और माता जानकी के लिए एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। अभी सैद्धांतिक रूप से यह निर्णय लिया गया है। इसकी क्या डिटेल होंगी और यह कैसे होगा, इस पर काम चल रहा है और जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, लोगों को इसके बारे में बताते रहेंगे।

Continue Reading

Punjab

हेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मान

Published

on

विश्व शांति, भाईचारे और सर्वजन कल्याण का संदेश लेकर पंजाब से निकले श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा सोसायटी, बटाला के 90 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है।

2 जून को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से शुरू हुई यह 32वीं महान पैदल यात्रा 2 जुलाई को श्री हेमकुंड साहिब पहुंचेगी। फिलहाल चमोली पहुंच चुके इस जत्थे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो प्रतिदिन करीब 35 से 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कर्णप्रयाग और नगरासू में रात्रि विश्राम कर चुके हैं, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हर जगह उन्हें प्यार, सम्मान और सहयोग मिला।

श्रद्धालु हरपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग डर और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जत्थेदार बलजिंदर सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर फैलाई जा रही अफवाहों के विपरीत उत्तराखंड का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली और सिख समाज के बीच भाईचारे का रिश्ता है और स्थानीय लोगों ने यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग दिया।

श्रद्धालुओं ने देशभर की संगत से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा निश्चिंत होकर श्री हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की यात्रा करें। उनका कहना है कि देवभूमि की संस्कृति हमेशा से “अतिथि देवो भवः” की रही है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया जाता है।

Continue Reading

Trending