Haryana
17 को बजट पेश करेगी Haryana की सैनी सरकार, बिना नेता के सत्र में हिस्सा लेंगे कांग्रेस विधायक।
हरियाणा।15वीं विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक जारी रहेगा। अब बजट होली के बाद 17 मार्च को पेश किया जाएगा, जबकि पहले इसे 13 मार्च को होली से पहले पेश किया जाना था। Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का बजट सत्र शुक्रवार, 7 मार्च से शुरू हो रहा है। इस सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, जिसमें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा सरकार का रोडमैप प्रस्तुत करेंगे।
सदन में 15वीं विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा, और अब बजट को होली के बाद 17 मार्च को पेश किया जाएगा। यह बदलाव विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में गुरुवार को किया गया। बजट सत्र को लेकर सत्ता और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। विपक्ष सरकार को पेपर लीक, पीपीपी, कानून व्यवस्था, अवैध खनन, नशा, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घेरने की योजना बना रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के सवालों का मजबूती से जवाब देने के लिए तैयारियां की हैं। ऐसे में इस बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जताई जा रही है।
सैनी सरकार का यह पहला बजट सत्र है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि बीएसी की बैठक में यह तय किया गया है कि बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। यदि आवश्यक हुआ, तो इसे और बढ़ाया जा सकता है। वहीं, विधानसभा की ओर से बताया गया कि फिलहाल सत्र 25 मार्च तक निर्धारित किया गया है, लेकिन इसे बढ़ाने के लिए सिफारिश की गई है, जिसका अंतिम निर्णय सदन में लिया जाएगा।
मार्च के आखिरी हफ्ते तक चलने वाले इस बजट सत्र में सरकार जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिल पेश करने की योजना बना रही है। इनमें सबसे अहम बिल हरियाणा के लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने वाला बिल होगा, जिसे सरकार फिर से पेश करने जा रही है। इस बिल को पिछले साल पेश किया गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने आपत्ति जताकर इसे वापस कर दिया था। अब इसमें संशोधन कर इसे फिर से बजट सत्र में पेश किया जाएगा।
इसके अलावा, नकली बीज बेचने वाली कंपनियों और डीलरों पर कार्रवाई करने के लिए भी सरकार एक बिल पेश कर सकती है। हालांकि, वर्तमान में कोई भी बिल विधानसभा में पेश होने के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
विपक्ष ने इन मुद्दों पर की रणनीति तैयार।
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस इस सत्र में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में एक के बाद एक परीक्षा पत्र लीक हो रहे हैं, जिससे सरकार की नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। खनन और एमबीबीएस परीक्षा के घोटाले सामने आ रहे हैं। इसके अलावा, किसानों की फसलों को भारी बारिश से हुए नुकसान, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते कर्ज जैसे मुद्दों को भी कांग्रेस द्वारा उठाया जाएगा। वहीं, इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि वह नशा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

सीएम करेंगे जवाब, करेंगे बड़ी घोषणाओं का एलान।
वहीं, विपक्ष का जवाब देने के लिए Haryana सरकार ने अपनी तैयारी को मजबूत किया है। सत्ता पक्ष की ओर से विपक्ष के सवालों का जवाब देने की कमान खुद मुख्यमंत्री संभालेंगे। पिछले कुछ दिनों से वह विपक्ष के आरोपों का जवाब तंज के साथ दे रहे हैं और विधानसभा सत्र के दौरान उनकी यही कार्यशैली देखने को मिल सकती है। बजट सत्र के दौरान वह कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। बजट में वह लक्ष्मी लाडो योजना का प्रावधान करने का ऐलान कर सकते हैं, साथ ही सीईटी की तारीखों की घोषणा भी की जा सकती है, जो नौजवानों के लिए एक बड़ी घोषणा होगी।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता पर नहीं हो सका फैसला।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई, लेकिन इस बैठक में विधायक दल के नेता के चयन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। पंद्रहवीं विधानसभा का सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है, और कांग्रेस बिना विधायक दल के नेता के सदन में जाएगी, जिससे पार्टी विधायकों के मनोबल पर असर पड़ सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर कहा कि विधायक दल पहले ही एक प्रस्ताव पारित कर चुका है, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व को विपक्ष के नेता का चयन करने का अधिकार दिया गया है। अब यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व को लेना है। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने गुरुवार को पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक के दौरान विधायकों ने यह राय व्यक्त की कि सदन में विधायक दल का नेता होना आवश्यक है, ताकि विपक्षी विधायक अपने मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकें। बैठक के बाद बीके हरिप्रसाद ने बताया कि ऑब्जर्वरों ने अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंप दी है और अब यह फैसला शीर्ष नेतृत्व को लेना है। विधायक दल के नेता का चयन न होने की वजह से शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने विधायकों की बैठक की। इस बैठक में विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई, मामन खान, विनेश फोगाट, मंजू चौधरी, निर्मल सिंह और विकास सहारण उपस्थित नहीं थे।
सत्र में कांग्रेस पड़ सकती है कमजोर।
विधायक दल का नेता नहीं होने की वजह से इसका विधायकों पर असर पड़ना तय है। कांग्रेस कई मुद्दों को लेकर सैनी सरकार को घेरना चाहती है। मगर पार्टी के पास विधायक दल का नेता नहीं होने की वजह से इसका असर कांग्रेस विधायकों के मनोबल पर पड़ेगा। प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ हुई विधायकों ने इसलिए विधायक दल का नेता चुने जाने की बात कही थी। विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष भी सवाल खड़े करेगी।
Haryana
हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट
हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.
दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
- कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
- कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
- हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
- सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
- चयन प्रक्रिया
- हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
- सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
- शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
- आवेदन शुल्क
- इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
- कैसे करना है आवेदन?
- हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Haryana
‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए
हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।
बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।
इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।
Haryana
कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की
हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम
अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही
बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।
जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़