Connect with us

Haryana

हरियाणा विधानसभा का विंटर सेशन शुरू: भगवा पगड़ी में पहुंचे CM सैनी, किसानों की बाढ़ समस्या और पानी पर जोरदार बहस

Published

on

हरियाणा विधानसभा के विंटर सेशन का आज पहला दिन रहा। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान किसानों, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर जोरदार चर्चा और बहस देखने को मिली।

कार्यवाही शुरू होते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा और हाल ही में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और INLD विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी शोक व्यक्त किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सदन में दो मिनट का मौन रखवाया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज भगवा पगड़ी बांधकर विधानसभा पहुंचे। वहीं कांग्रेस के पांच विधायक हरी जैकेट पहनकर आए। कांग्रेस विधायकों का कहना है कि हरा रंग किसानों का प्रतीक है और वे सदन में किसानों के मुद्दे मजबूती से उठाएंगे।

गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर विशेष ग्रांट की मांग
INLD विधायक कर्ण चौटाला ने सदन में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के समारोह में निमंत्रण न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सिखों के दसों गुरुओं ने जिन-जिन स्थानों से यात्रा की है, उन गांवों को सरकार की ओर से विशेष ग्रांट दी जानी चाहिए। इससे उन स्थानों का विकास हो सकेगा और धार्मिक विरासत को सम्मान मिलेगा।

इस दौरान सदन में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन सर्वदलीय बैठक और समारोह के आयोजन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैठक तो बुलाई गई, लेकिन जब कार्यक्रम हुए तो सभी जनप्रतिनिधियों को निमंत्रण नहीं दिया गया।

रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी लाखनमाजरा में 13 दिन रहे थे, जहां एक ऐतिहासिक तालाब है, जिसका जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक और ऐतिहासिक आयोजनों में विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।

भूपेंद्र हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई
सदन में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने घोषणा की कि नियमों के तहत भूपेंद्र सिंह हुड्डा को औपचारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष की मान्यता दे दी गई है। उन्होंने हुड्डा को बधाई दी।

इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी भूपेंद्र हुड्डा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड्डा के लंबे राजनीतिक अनुभव से सदन और प्रदेश को लाभ मिलता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोकतांत्रिक तरीके से सदन में स्वस्थ बहस होगी और जनहित के मुद्दे उठाए जाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने धन्यवाद देते हुए कहा कि सदन में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्ता पक्ष विपक्ष को बोलने का पूरा अवसर देगा और वह भी सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेंगे।

खेतों में बाढ़ की गाद को लेकर बहस
शाहाबाद से विधायक राम करण ने बाढ़ से प्रभावित गांवों के खेतों में जमा गाद और रेत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण फसलें खराब हो गई है, लेकिन सरकार किसानों को रेत हटाने की अनुमति नहीं दे रही है। इस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जिन किसानों ने आवेदन किया है, वे तय मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसलिए अनुमति नहीं दी गई। विधायक राम करण ने इसे गलत बताया और कहा कि पंजाब में किसानों को इसकी अनुमति दी गई है। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भी सरकार से इस मामले में दोबारा विचार करने की मांग की। मंत्री बेदी ने बताया कि खेतों में 1 से 3 इंच गाद होने पर 7 दिन और ज्यादा होने पर 15 दिन में गाद हटानी होगी। इस स्थिति में किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा।

इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा और मुख्यमंत्री नायब सैनी भी खड़े हुए। हुड्डा ने पूछा कि क्या सरकार पंजाब की तरह कोई ठोस नीति लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर गांव और हर किसान की समस्या पर नजर रखे हुए है और समाधान किया जा रहा है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे भी उठे
कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने झज्जर जिले में जर्जर कॉलेज भवनों का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि रिपोर्ट मंगाई गई है और जहां-जहां जर्जर भवन है, वहां कार्रवाई की जा रही है। इस मुद्दे पर मंत्री और विधायक के बीच बहस हुई, जिसमें मुख्यमंत्री को भी जवाब देना पड़ा।

हिसार से निर्दलीय विधायक सावित्री जिंदल ने टीबी अस्पताल की खराब हालत पर सवाल उठाया। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि नए भवन निर्माण की प्रक्रिया जारी है और दो साल में काम पूरा हो जाएगा।

पानी की समस्या पर चर्चा
रोहतक से कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने शहर में पीने के पानी की कमी और गंदे पानी की सप्लाई का मुद्दा उठाया। मंत्री रणवीर गंगवा ने कहा कि पाइपलाइन के लिए 16 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं और एक साल में काम पूरा हो जाएगा। असंध विधायक योगिंदर राणा ने भी अपने क्षेत्र में पानी की किल्लत का मुद्दा उठाया, जिस पर मंत्री ने जल्द समाधान का भरोसा दिया।

अनिल विज ने शायराना अंदाज में दी बधाई
प्रश्नकाल के दौरान मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता प्रतिपक्ष बनने पर शायराना अंदाज में बधाई दी। उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी पर भी तंज कसा।

छोटा रहेगा विंटर सेशन
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि इस बार विंटर सेशन छोटा रखा गया है। नियमों के अनुसार अगला सत्र फरवरी में होना था, लेकिन सरकार ने तीन महीने पहले ही सत्र बुला लिया। उन्होंने पिछली सरकारों के समय कम दिनों के सत्र का भी जिक्र किया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू, एज लिमिट में मिली 3 साल की छूट

Published

on

हरियाणा पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए अप्लीकेशन विंडो एक बार फिर खोल दी है. जो उम्मीदवार पहले आवेदन नहीं कर सके थे या आयु सीमा के कारण पात्र नहीं थे, उनके लिए अब 19 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का सुनहरा अवसर है.

दरअसल, राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग स्वीकार करते हुए इस भर्ती में आयु सीमा में तीन साल की छूट प्रदान की जाएगी. जिससे अब और अधिक युवा इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकेंगे.

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5500 रिक्तियां भरी जाएंगी. वैकेंसी डिटेल इस प्रकार है-

  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-पुरुष)- 4500 रुपये
  • कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी-महिला)- 600 पद
  • कांस्टेबल (पुरुष- रेलवे पुलिस/GRP)- 400 पद
  • हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना चाहिए. साथ में मैट्रिक तक हिंदी या संस्कृष विषय पढ़ा होना चाहिए. इस भर्ती में सिर्फ वही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं. जिन्होंने हरियाणा सीईटी ग्रुप-सी परीक्षा पास की है.
  • सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. (अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की विशेष छूट के बाद). आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
  • चयन प्रक्रिया
  • हरियाणा पुलिस में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा.
  • सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग- आयोग रिक्तियों के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाएगा.
  • शारीरिक माप परीक्षण- इसमें पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की न्यूनतम 158 सेमी अनिवार्य है. इसमें पुरुषों का सीना भी मापा जाएगा.
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट- इसमें दौड़ होगी. पुरुषों को 12 मिनट में 2.5 किमी और महिलाओं को 6 मिनट में 1 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
  • लिखित परीक्षा- शारीरिक मानकों में सफल होने के बाद लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसका वेटेज 97 फीसदी होगा. शेष तीन फीसदी का वेटेज एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को बोनस के रूप में दिए जाएंगे.
  • आवेदन शुल्क
  • इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फ्री है.
  • कैसे करना है आवेदन?
  • हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट hssc.gov.in पर या सीधे adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट्स, जैसे 12वीं की मार्कशीट, सीईटी स्कोरकार्ड और कैटेगरी सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे.
Continue Reading

Haryana

‘टटीहरी’ गाने को लेकर विवाद: Haryana महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ गिरफ्तारी के निर्देश दिए

Published

on

हरियाणा महिला आयोग ने ‘टटीहरी’ गाने से जुड़े विवाद के मामले में बॉलीवुड सिंगर-रैपर Badshah के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने समन जारी होने के बावजूद शुक्रवार को पानीपत में पेश न होने पर उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए।

बादशाह के वकीलों ने आयोग को बताया कि पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण वह निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हो सके। साथ ही आयोग से अगली तारीख देने की भी मांग की गई थी।

इस दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia बैठक में नाराज़ नजर आईं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बादशाह दोपहर 3 बजे तक पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद आयोग ने पंचकूला और पानीपत के एसपी को निर्देश देते हुए कहा कि बादशाह को गिरफ्तार किया जाए और उनका पासपोर्ट जब्त किया जाए, ताकि वह देश छोड़कर न जा सकें। आयोग का कहना है कि महिलाओं और बेटियों की गरिमा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

गौरतलब है कि महिला आयोग ने 6 मार्च को बादशाह को नोटिस भेजा था। नोटिस में उन्हें ‘टटीहरी’ गाने में कथित रूप से लड़कियों के बारे में आपत्तिजनक बोल और दृश्य होने के मामले में पानीपत के एसपी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, बादशाह के वकील ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति मांगी थी।

Continue Reading

Haryana

कैथल पहुंचे CM नायब सैनी:अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया, परिवार से बातचीत की

Published

on

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत के पिता अमरनाथ भगत के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कैलाश भगत से बातचीत की और परिवार के प्रति सहानुभूति जताई। उनके साथ मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी कैथल आए। सीएम वीरवार को कैथल में कैलाश भगत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दरअसल अमरनाथ भगत का 5 दिन पहले निधन हो गया था। उनके निधन पर शोक प्रकट करने के लिए रोजाना राजनीति चेहरे पहुंचे रहे हैं। वीरवार को सीएम भी अपने काफिले के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान वे परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

कैलाश भगत से बातचीत करते सीएम

अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही

बता दें कि स्वर्गीय अमरनाथ भगत की कैथल की राजनीति में सक्रिय भूमिका रही है। वे अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ काम कर चुके हैं। अमरनाथ भगत का नाम कैथल की जानी मानी राजनीतिक हस्तियों में आता है। इसके अलावा अमरनाथ भगत कैथल में RSS के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। उन्होंने RSS के साथ काफी कार्यकर्ताओं को जोड़ा।

जिस समय कैथल और कुरुक्षेत्र एक जिले में होते थे, उस समय अमरनाथ भगत भाजपा के जिलाध्यक्ष बने थे। उन्होंने लगातार 4 बार इस पद पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनका नाम भाजपा के समर्पित नेताओं में लिया जाता है।

Continue Reading

Trending