Connect with us

Punjab

नशे के खिलाफ जंग’ की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल का ऐलान – Punjab होगा पूरी तरह नशा मुक्त।

Published

on

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही ने Punjab की छवि खराब कर दी थी। पहले पंजाब को लेकर उड़ता पंजाब जैसी फिल्में बनती थीं, जो नशे की गंभीर स्थिति को दर्शाती थीं। जबकि कभी Punjab को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था और यह देश का नंबर-वन राज्य था, लेकिन अब यह 17वें-18वें स्थान पर आ गया है।

Punjab को नशे से पूरी तरह मुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को नवांशहर के लंगड़ोआ गांव से राज्यव्यापी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा सरकार की “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य हर गांव में जाकर लोगों को नशे के खतरे के बारे में जागरूक करना है।

इस दौरान मौजूद लोगों को नशे के विरुद्ध जंग में योद्धा बनने की शपथ दिलाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम Punjab से नशा खत्म करके रहेंगे. इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े. आप ने नशा के केंद्र बिंदुओं को नशा मुक्त क्षेत्रों में बदल दिया है और पंजाब अब उड़ता Punjab से बदलता पंजाब की तरफ तेजी से बढ़ रहा है.

नशे को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां आने से पहले मैंने सोचा था कि लोग कहेंगे कि युद्ध नशयां विरूद्ध मुहिम के बाद नशा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन मुझे बेहद खुशी हुई, जब लोगों ने कहा कि हमारा गांव बिल्कुल नशा मुक्त हो गया है. अब तो यहां नशा बिकता ही नहीं है. यहां के सरपंच साहब ने मुझे बताया कि 99 प्रतिशत नशा खत्म हो गया, बस बीज रह गया है. हमें इस बीज को भी खत्म करना है और इसे जड़ से उखाड़ फेंकना है.

पिछली सरकारों ने पंजाब को किया बदनाम

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब को बदनाम कर दिया था. पहले नशे पर उड़ता Punjab जैसी फिल्में बनती थी. जबकि किसी समय Punjab सोने की चिड़िया कहलाता था और देश का नंबर-वन राज्य था. आज 17वें और 18वें नंबर पर पहुंच गया है. ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि पिछली सरकार के मंत्री खुद अपनी गाड़ियों में नशा लेकर पूरे पंजाब में बांटा करते थे. वह नशा तस्करों का साथ नहीं देते थे, बल्कि वह खुद नशा तस्कर थे.

हमारा कोई मंत्री नशा नहीं करता

केजरीवाल ने कहा कि ईश्वर की कृपा से Punjab में 2022 में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनी. हमारा कोई मंत्री नशा नहीं करता और ना ही नशा तस्करों के साथ उसकी सेटिंग है. इसलिए आज बड़े-बड़े नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है. पिछले ढाई महीने में 10 हजार से ज्यादा तस्कर पकड़े जा चुके हैं. इनमें सिर्फ 1500 ही छोटे तस्कर हैं, बाकी 8500 बड़े तस्कर हैं. इनको पकड़ने की पहले किसी की हिम्मत नहीं होती थी. उन्होंने गुरुवार को तरनतारन में 85 किलो हेरोइन पकड़े जाने का भी जिक्र किया.

नशा तस्करों के घरों पर चले बुलडोजर

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैं. किसी ने नहीं सोचा होगा कि ऐसा समय भी आएगा, जब तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाए जाएंगे. केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जनता को भी जुड़ना पड़ेगा. अगर Punjab के तीन करोड़ लोग सरकार के साथ जुड़ गए तो हमें नशा खत्म करने से कोई नहीं रोक सकता. हम Punjab से नशा को खत्म करके रहेंगे, चाहे इसके लिए मुझे अपनी जान ही क्यों न गंवाना पड़े.

Punjab में नशे के खिलाफ युद्ध

अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि आज से Punjab में नशे के खिलाफ इस युद्ध को जन आंदोलन बनाने की मुहिम शुरू की जा रही है. नशे के खिलाफ हर गांवों में यात्रा होगी. हमारे मंत्री विधायक और नेता सभी 13,000 गांवों में अगले डेढ़ महीने में जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने लोगों से स्थानीय पुलिस प्रशासन को साथ देने और नशे से जुड़े व्यक्तियों का किसी भी तरह का कोई सहयोग नहीं करने और खासकर जमानत नहीं कराने की अपील की.

उन्होंने नशे से पीड़ित व्यक्तियों को जल्द से जल्द नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि पहले रिहैबिलिटेशन सेंटरों का बहुत बुरा हाल था. वहां लोगों को चेन से बांधकर कर रखा जाता था, उन्हें मारा-पीटा जाता था. हमने यह सिस्टम खत्म कर दिया है. अब सारे नशामुक्ति केंद्र वातानुकूलित बना दिए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं.

Punjab के सभी गांवों में बनेगा खेल का मैदान

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी कोशिश है कि युवाओं को नशे से दूर करने और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए अगले एक साल में पूरे पंजाब के सभी 13,000 गांवों में एक खेल का मैदान बनाया जाएगा. वहीं 3000 बड़े गांवों खेल के मैदान के अलावा एक जिम भी बनाया जाएगा, ताकि नौजवान नशे से बाहर निकल कर अपना स्वास्थ्य और भविष्य बेहतर बना सकें.

वहीं, जालंधर में जागरूकता यात्रा की शुरूआत कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी है और अब वह दिन दूर नहीं, जब Punjab में से नशे का मुकम्मल खात्मा हो जाएगा. नशा मुक्ति यात्रा के तहत राज्य के हर गांव और कस्बे तक पहुंच की जाएगी ताकि नशे के खिलाफ इस जंग में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करके पंजाब को पूरी तरह नशा मुक्त बनाया जा सके.

Punjab से नशे का पूरी तरह सफाया

उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के चलते जिन गांवों में नशे के केंद्र थे, अब नशे से मुक्त हो रहे हैं. सरकार ने दृढ़ संकल्प लिया था कि Punjab में किसी को भी नशा बेचने की इजाज़त नहीं दी जाएगी और सरकार इस कार्य में सफल रही है. नशा तस्कर ख़तरनाक अपराधी हैं और हमने अपनी जान की परवाह किए बिना उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की. नशे के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी जान जा सकती है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि Punjab से नशे का पूरी तरह सफ़ाया हो.

नशे के खिलाफ महिलाओं की भागीदारी

इस दौरान Punjab के सीएम भगवंत मान ने कहा कि नशे की लानत राज्य के चेहरे पर एक धब्बा है और इस लानत को मिटाने के लिए राज्य सरकार को रणनीति बनाने में दो साल से अधिक समय लगा. अब नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और ऐसे घिनौने अपराधों में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया, नशा पीड़ितों का पुनर्वास सुनिश्चित किया गया और यहां तक कि नशा तस्करों की जायदाद भी जब्त करके नष्ट कर दी गई.

सरकार ने युद्ध नशों विरुद्ध के रूप में नशे के विरुद्ध जंग शुरू की है, जिसका उद्देश्य राज्य को साफ-सुथरा बनाना है. उन्होंने नशे के विरुद्ध इस जंग को जनांदोलन में बदलने के लिए लोगों से सहयोग मांगा.

सरकार ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ी

भगवंत मान ने कहा कि यदि पंजाबियों ने राज्य को नशा मुक्त बनाने का दृढ़ इरादा कर लिया है तो हमें इस नेक कार्य से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के हर इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का चरण स्पर्श प्राप्त है, जिन्होंने हमें जुल्म और बेइंसाफी का विरोध करने का रास्ता दिखाया है. उनके नक्शे कदम पर चलते हुए राज्य सरकार ने नशे के विरुद्ध जंग छेड़ी है. हमें यह देखकर खुशी हुई कि इस समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा ले रही हैं. यह अच्छा संकेत है.

यदि महिलाएं किसी भी खतरे को खत्म करने के लिए इतनी बड़ी संख्या में लामबंद होती हैं तो यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा. अब वह दिन दूर नहीं, जब राज्य की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा.

महिलाओं का सशक्तिकरण जरूरी

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को अधिक अधिकार देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है. राज्य भर के सरकारी स्कूलों में 10,000 छात्राओं को आवाजाही की सुविधा प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि आजकल लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ रही हैं, जिनमें वे क्षेत्र भी शामिल हैं, जिनमें अब तक आदमियों का वर्चस्व था. बराबरी वाला समाज सृजित करने के लिए और समाज व राज्य के व्यापक हित में महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है.

पंजाबी वैश्विक नागरिक हैं, जिन्होंने दुनिया के हर कोने में अपने लिए अलग मुकाम बनाया है. मौका मिलने पर मेहनती और ऊर्जावान पंजाबी अब हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रहे हैं. लोगों के सक्रिय समर्थन और सहयोग से राज्य सरकार रंगला Punjab बनाने पर जोर दे रही है. नशे के विरुद्ध जंग इसका एक हिस्सा है.

राज्य के विकास और खुशहाली पर ध्यान

भगवंत मान ने कहा कि पहले के समय के विपरीत जब राज्य के नेता Punjab के हितों को खतरे में डालते थे, आज राज्य सरकार राज्य के समग्र विकास और खुशहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है. पहले नेता लोगों से मिलने से डरते थे, जबकि आज राज्य सरकार लोगों से बातचीत कर रही है और उनसे प्रतिक्रिया ले रही है. राज्य के लोगों को सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाकर उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे.

Punjab के पानी की चोरी

एक मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वाले नेता अपने निजी हितों के लिए पानी की चोरी होने देते थे, लेकिन राज्य के पानी के रखवाले होने के नाते वे ऐसा कभी नहीं होने देंगे. Punjab ने अपनी नहर प्रणाली को अपग्रेड किया है. इसलिए अब आने वाले धान के सीजन के मद्देनजर राज्य के किसानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की जरूरत है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब के पास दूसरे राज्यों को देने के लिए एक बूंद पानी नहीं है.

बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे लोग

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है. अब तक अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में भेजना आम आदमी की मजबूरी थी, लेकिन अब शिक्षा प्रणाली को नया रूप देने के कारण लोग अपनी इच्छा के अनुसार बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेज रहे हैं. विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य भर में स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं. सरकार समाज के हर वर्ग खासकर युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी.

युवाओं को 54 हजार से अधिक नौकरियां

सरकार विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. अब विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. भगवंत मान ने कहा कि सरकार का ध्यान राज्य के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की खुशहाली सुनिश्चित करने पर है. यह बहुत गर्व और तसल्ली वाली बात है कि राज्य के युवाओं को 54 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं. सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं. यह युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बना रहा है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

प्रभावी शिक्षा पहल: CM मान सरकार ने एक दिन में पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में माता-पिताओं, शिक्षकों और अधिकारियों को एकजुट किया

Published

on

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज दूसरी राज्यव्यापी स्कूल-स्तरीय पैरेंट्स (माता-पिता) वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर से 17.50 लाख से अधिक माता-पिता शामिल हुए।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) के नेतृत्व में शुरू की गई यह मेगा पहल पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में माता-पिताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए एक नया मानक स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि यह पहल पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सहभागी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

स्कूल और माता-पिता की साझेदारी पर जोर

शिक्षा मंत्री श्री बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल मानकपुर (नंगल) में आयोजित वर्कशॉप में भाग लिया और माता-पिताओं व छात्रों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि इस वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य स्कूलों और माता-पिताओं के बीच साझेदारी को मजबूत करना और छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि वर्कशॉप के दौरान माता-पिताओं को

  • तनाव-मुक्त परीक्षा तैयारी की रणनीतियों,
  • सकारात्मक सोच के जरिए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने,
  • तथा पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत नशा रोकथाम, शीघ्र पहचान और सहायता से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया।

मंत्रियों और विधायकों की सक्रिय भागीदारी

श्री बैंस ने बताया कि इस राज्यव्यापी पहल में कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर, श्री लालचंद कटारूचक, श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद और श्री हरदीप सिंह मुंडियां सहित 40 से अधिक विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वर्कशॉपों में भाग लिया। इससे शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता और सामुदायिक भागीदारी का स्पष्ट संदेश गया।

पहली वर्कशॉप की सफलता के बाद दूसरी पहल

शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2025 में आयोजित पहली पैरेंट्स वर्कशॉप की शानदार सफलता के आधार पर दूसरी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस पहल ने स्कूलों और अभिभावकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित किया और माता-पिताओं को अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति व घर पर सीखने के सहयोग के महत्व से अवगत कराया।

सुचारू संचालन के लिए व्यापक प्रबंध

वर्कशॉप की सफलता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने 3,000 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें निदेशक और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) शामिल थे, की तैनाती की। इसके साथ ही, पहले से लगभग 40,000 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था ताकि इस पहल का सकारात्मक प्रभाव वास्तविक रूप से सामने आ सके।

सहयोगी माहौल से शिक्षा में बदलाव

श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि शिक्षा के स्वरूप को बदलने और एक शिक्षित व जागरूक युवा पीढ़ी तैयार करने के लिए स्कूल और माता-पिताओं के बीच तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह वर्कशॉप बच्चों की शैक्षणिक सफलता और समग्र स्वास्थ्य के लिए एक सहयोगी घरेलू माहौल बनाने के सरकार के मिशन का अहम आधार है।

Continue Reading

Punjab

मजदूर सुलखन सिंह के लिए संजीवनी बना हेल्थ कार्ड, बिना एक रुपया खर्च किए हुआ 3 लाख रुपए का इलाज: धालीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे अब जमीनी स्तर पर साकार होते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ आज पूरी तरह प्रभावी हो चुकी है।

शनिवार को आप नेता प्रभबीर सिंह बराड़ और गुरप्रताप सिंह संधू के साथ आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धालीवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पंजाब के करीब 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

योजना की सफलता का उदाहरण साझा करते हुए धालीवाल ने गुरदासपुर जिले के गांव गुरदासनंगल निवासी सुलखन सिंह का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरी करने वाले सुलखन सिंह अचानक गंभीर हृदय रोग की चपेट में आ गए थे। डॉक्टरों ने उनके इलाज का खर्च करीब ₹3 लाख बताया था, जिसे वहन करना उनके परिवार के लिए असंभव था।

धालीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मात्र एक दिन में हेल्थ कार्ड तैयार किया गया और इसके बाद अमृतसर के एक निजी अस्पताल में बिना एक भी पैसा खर्च किए सुलखन सिंह का सफल ऑपरेशन किया गया तथा स्टेंट डाले गए। उन्होंने कहा कि सुलखन सिंह का स्वस्थ होकर घर लौटना उन लोगों को करारा जवाब है, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को केवल ‘जुमलेबाजी’ बताते हैं।

आप नेता ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है। इन दोनों क्षेत्रों में निवेश कर सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और मजबूत भविष्य तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गरीब वर्ग महंगे इलाज के कारण या तो कर्ज में डूब जाता था या इलाज के अभाव में अपनी जान गंवा देता था, लेकिन मान सरकार ने स्वास्थ्य को हर नागरिक का बुनियादी अधिकार बनाया है।

धालीवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी मरीज को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई भी अस्पताल कार्ड धारकों से अतिरिक्त राशि की मांग न कर सके।

अंत में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टियां दशकों तक सत्ता में रहकर इन बुनियादी सुविधाओं को नजरअंदाज करती रहीं, उन्हें आज हो रहा बदलाव पच नहीं रहा है। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि वे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवाएं और इस जनहितकारी योजना का पूरा लाभ उठाएं।

Continue Reading

Punjab

नशे के ठिकाने बताकर नशा तस्करों को प्रोमोट कर हैं सांसद चरणजीत चन्नी: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी नशे से जुड़ी वीडियो को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला है। पन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से चिट्टे (नशे) के ठिकाने बताना एक सांसद की बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय हरकत है।

पन्नू ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह नशे के खिलाफ कार्रवाई में सहयोग करे, न कि नशा बिकने वाली जगहों का प्रचार करे। उन्होंने कहा कि नशा रोकने के बजाय नशे के ठिकानों को उजागर करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह समाज के लिए भी खतरनाक संदेश देता है।

आप नेता ने कहा कि चाहे अकाली-भाजपा का दस साल का शासन रहा हो या उसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह और चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार, इन सभी सरकारों के दौरान पंजाब में नशे को फलने-फूलने दिया गया और इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

बलतेज पन्नू ने कहा कि आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरे प्रदेश के सहयोग से ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है, जिससे नशा तस्करों में खौफ पैदा हुआ है। ऐसे समय में चन्नी द्वारा वीडियो जारी कर यह बताना कि चिट्टा कहां उपलब्ध है, सरकार की नशा विरोधी मुहिम को कमजोर करने और नशा तस्करों को फायदा पहुंचाने की सोची-समझी साजिश प्रतीत होती है।

पन्नू ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है कि वह पुलिस और प्रशासन को जानकारी दे, न कि वीडियो बनाकर नशे के ठिकानों का प्रचार करे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चन्नी अब नशा बेचने वालों के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा रहे हैं?

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता सब देख रही है और कांग्रेस पार्टी से यह स्पष्ट करने की मांग की कि वह सरकार की नशा विरोधी मुहिम के साथ खड़ी है या नशा बेचने वालों के साथ। अंत में पन्नू ने चेतावनी दी कि इस तरह की ओछी राजनीति से आम आदमी पार्टी सरकार का नशा मुक्त पंजाब का संकल्प कमजोर नहीं होगा और नशे के पूरी तरह खात्मे तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending