Blog
Mumbai के WankhedeStadium में Sunil Gavaskar की Statue का Unveiling
मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम शनिवार को एक खास मौके का गवाह बना। भारतीय क्रिकेट के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की जीवन-आकार (life-size) प्रतिमा का अनावरण यहां किया गया। यह प्रतिमा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) द्वारा नवनिर्मित शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम के भव्य प्रवेश द्वार पर लगाई गई है। इसी जगह पर पूर्व क्रिकेट प्रशासक शरद पवार की प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2023 वर्ल्ड कप के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण भी इसी मैदान पर हुआ था। अब गावस्कर की प्रतिमा के साथ वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय क्रिकेट के दो महान बल्लेबाजों की विरासत हमेशा याद रखी जाएगी।
सुनील गावस्कर: लिटिल मास्टर की विरासत
- जन्म: 10 जुलाई 1949, मुंबई
- टेस्ट डेब्यू: 1971 वेस्टइंडीज के खिलाफ, जहां उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की।
- करियर आंकड़े:
- 125 टेस्ट मैच और 108 वनडे इंटरनेशनल
- 13,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन
- टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी (1987, पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में)
- महत्वपूर्ण उपलब्धियां:
- भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत का हिस्सा
- भारत को 1985 वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ क्रिकेट में कप्तानी कराई, जहां फाइनल में पाकिस्तान को हराया
- खेलने का अंदाज:
- गावस्कर अपनी पिच-परफेक्ट डिफेंसिव तकनीक के लिए जाने जाते थे।
- उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाजों – एंडी रॉबर्ट्स, माइकल होल्डिंग – का जमकर सामना किया।
- इसके अलावा रिचर्ड हैडली, इमरान खान, इयान बॉथम जैसे महान गेंदबाजों के खिलाफ भी उनका बल्ला खूब बोला।
गावस्कर का बयान
अनावरण के मौके पर गावस्कर ने कहा –
“मैं हमेशा खुद को क्रिकेट इतिहास का छात्र मानता हूं। हमारे खेल के दिनों में वीडियो नहीं होते थे, हम किताबों और पत्रिकाओं से सीखते थे। ऑटोबायोग्राफी और लिखित शब्द ही हमारे गुरु थे। इसीलिए इस म्यूजियम को देखकर मुझे बेहद खुशी है। MCA ने सिर्फ मुंबई क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार काम किया है। युवा खिलाड़ी यहां आकर प्रेरणा ले सकेंगे।”
उन्होंने आगे कहा –
“कई सालों से एक ऐसे म्यूजियम की जरूरत महसूस हो रही थी, जो हमारे क्रिकेटिंग हेरिटेज को दिखा सके। अब टेक्नोलॉजी की मदद से हम पुराने समय को भी डिजिटल प्रेजेंटेशन के जरिए दिखा सकते हैं। इससे आने वाली पीढ़ियां भी क्रिकेट के सुनहरे अतीत से जुड़ सकेंगी।”
शरद पवार क्रिकेट म्यूजियम
- MCA ने इस म्यूजियम को भारतीय क्रिकेट के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित करने के लिए बनाया है।
- यहां पुराने खिलाड़ियों और मौजूदा क्रिकेटर्स की कीमती यादें और वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
- पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने 1976 लॉर्ड्स टेस्ट की अपनी जर्सी दान की।
- मौजूदा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 वर्ल्ड कप की अपनी बैट और जर्सी दान की।
वानखेड़े स्टेडियम अब न सिर्फ क्रिकेट मैचों का गवाह है, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट की जीवित विरासत को संजोने का प्रतीक भी बन गया है। सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को यह याद दिलाती रहेंगी कि भारतीय क्रिकेट ने किन-किन महान खिलाड़ियों को जन्म दिया और उन्होंने देश का नाम विश्वभर में रोशन किया।
Blog
पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।
पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।
पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।
Blog
जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है?
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी