Connect with us

Blog

ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल से 3 दिन में 450 करोड़ का हो सकता है नुक्सान

Published

on

Truck Jaam

बिजनेस डेस्कः देश के कई राज्यों में ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल का असर इकोनॉमी पर भी देखा जा सकेगा। आंकड़ों के मुताबिक अकेले मुंबई से हर रोज करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार इन ड्राइवर्स की वजह से होता है। ऐसे में 3 दिन की हड़ताल से 450 करोड़ रुपए के नुक्सान की आशंका है। फल-सब्जी समेत खाने-पीने की तमाम चीजों की आवाजाही रुकने का असर महंगाई पर भी देखा जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि ड्राइवर्स के लिए नए नियम से देश भर के ट्रक ड्राइवर्स ने चक्का जाम कर दिया है। नए नियम के मुताबिक अगर कोई गाड़ी से टकराता है और मौके से फरार हो जाता है तो 10 साल तक की सजा होगी। साथ ही भारी-भरकम जुर्माना भी भरना होगा। इस नियम के खिलाफ ट्रक ड्राइवर्स ने 3 दिन के हड़ताल की घोषणा कर दी है।

ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल के चलते महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। अकेले मुंबई में रोजाना 1.20 लाख ट्रक और कंटेनर्स एम.एम.आर. रीजन में आते हैं। इस हड़ताल का असर महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल, उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार समेत देश के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। ट्रांसपोर्ट बॉडी के मुताबिक, इस हड़ताल की वजह से देश भर में महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। वहीं लोगों को पेट्रोल-डीजल की चिंता भी सताने लगी है। दरअसल ट्रांसपोर्ट में ट्रक एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए फल-सब्जी से लेकर जरूरत के सभी सामान एक राज्य से दूसरे राज्य में पहुंचाए जाते हैं। अब ड्राइवर्स की हड़ताल की वजह से देश भर में चक्का जाम की स्थिति आ गई है।

बढ़ सकती है महंगाई
पैट्रोल पंप एसोसिएशन के मुताबिक 3-4 दिन की हड़ताल का असर पूरे देश में देखा जा सकता है। हालांकि दो-पहिया वाले वाहन मालिक 3-4 दिन का पैट्रोल स्टॉक कर सकते हैं लेकिन दिक्कत बड़े वाहनों और चार पहिए वालों को है, क्योंकि अगर हड़ताल ज्यादा लंबा खिंचती है तो हमारा स्टॉक खत्म हो जाएगा। जब पंप पर पैट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा तो इसका असर हर तरफ देखा जाएगा। वहीं ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल की वजह से फल-सब्जी समेत खाने-पीने की सभी चीजों की सप्लाई रुक जाने का खतरा बढ़ जाएगा। इसके चलते महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा।

क्या है ड्राइवर्स की दिक्कत
हिट एंड रन केस में नए कानून के तहत अगर कोई इंसान किसी की गाड़ी से टकराता है और गाड़ी मालिक मौके से भाग जाता है तो उसे भारी-भरकम जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान रखा गया है। वहीं यदि गाड़ी से टकराने वाला व्यक्ति गलत तरीके से गाड़ी के सामने आ जाता है या गलत तरीके से रोड क्रॉस करता है तो ऐसे मामलों में ड्राइवर को राहत मिलेगी। हालांकि ऐसे केसों में भी 5 साल की सजा का प्रावधान रखा गया है। ड्राइवर्स की दिक्कत इसी प्रावधान को लेकर है। उनका कहना है कि नए कानून के मुताबिक हमारी गलती न होने पर भी हमें 5 साल की सजा भुगतनी होगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending