Politics
पंजाब में होने वाला है कुछ बड़ा! 7 सांसदों के जाने पर प्रदेश प्रभारी सिसोदिया ने जालंधर बुलाए सभी विधायक, सीएम मान भी रहेंगे मौजूद
आम आदमी पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों द्वारा बीजेपी में जाने के बाद पार्टी में हलचल तेज है। इन सात में से 6 सांसद पंजाब से थे, जबकि एक दिल्ली से थी। पार्टी से सातों सांसद के बागी होने पर पंजाब में पार्टी की टूट रोकने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया एक्टिव हो गए है। उन्होंने बुधवार को सभी विधायकों को जालंधर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान सीएम भगवंत मान और मनीष सिसोदिया सभी विधायकों के साथ बातचीत करेंगे।
एजेंडा नहीं हुआ सार्वजनिक
हालांकि आम आदमी पार्टी द्वारा यह बैठक क्यों बुलाई गई है, इसका एजेंडा अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों द्वारा बीजेपी में विलय होने के बाद विधायकों का मन टटोला जाएगा।
पंजाब में AAP को लगा झटका
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले पार्टी के 7 राज्य सभा सांसदों का दूसरी पार्टी में जाना अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इन सात में से 6 सांसद उच्च सदन में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते थे। वहीं राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने 2022 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक इतने बड़े स्तर पर सांसदों का पार्टी छोड़ना किसी भी दल के लिए गंभीर चुनौती होती है। इससे यह संदेश जाता है कि पार्टी के अंदर समन्वय और संवाद की कमी है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर AAP पर तीखा हमला बोला और इसे पार्टी के टूटने की शुरुआत बताया।
AAP ने बताई साजिश
दूसरी ओर, AAP नेतृत्व ने इसे साजिश करार देते हुए कहा कि उनके नेताओं पर दबाव बनाया गया। पार्टी ने अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।
National
‘गांधी जी के सिखाए सत्याग्रह से ही…’ आप नेता Anurag Dhanda ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का वीडियो किया शेयर
आप संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़ी कानूनी लड़ाई को नया रूप दे दिया है। दरअसल याचिका खारिज होने के बाद अब आप संयोजक ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से एक वीडियो जारी किया। गौरतलब है कि इसी वीडियो को सीएम मान समेत कई बड़े नेता शेयर कर रहे है। इसी बीच अब आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी Anurag Dhanda ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Anurag Dhanda ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो किया शेयर
आप नेता अनुराग ढांडा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “जब न्याय के दरवाज़े बंद होने लगें तो गांधी जी के सिखाए सत्याग्रह से ही सच्ची लड़ाई लड़ी जा सकती है।
ये अकेले अरविंद केजरीवाल की नहीं हर उस इंसान की लड़ाई है जो इंसाफ़ में भरोसा करता है”।
अरविंद केजरीवाल ने न्यायमूर्ति को लिखा पत्र
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “अत्यंत विनम्रता और न्यायपालिका के प्रति पूर्ण सम्मान के साथ, मैंने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को निम्नलिखित पत्र लिखा है, जिसमें मैं उन्हें सूचित कर रहा हूँ कि सत्याग्रह के गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए, मेरे लिए उनकी अदालत में इस मामले को स्वयं या किसी वकील के माध्यम से आगे बढ़ाना संभव नहीं होगा।
मैंने यह कठिन निर्णय इस स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुँचने के बाद लिया है कि उनकी अदालत में चल रही कार्यवाही किसी भी तरह से इस मूलभूत सिद्धांत को संतुष्ट नहीं करती कि ‘न्याय न केवल होना चाहिए बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए’। इन कार्यवाही में मेरी भागीदारी, चाहे मैं स्वयं या किसी वकील के माध्यम से, कोई सार्थक उपलब्धि नहीं होगी”।
Politics
मैं ‘AAP’ का हूं… नहीं छोड़ रहा पार्टी; राजेंद्र गुप्ता वापस आएंगे, मंत्री संजीव अरोड़ा का दावा
पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने बीजेपी में जाने के कयास पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी. सोमवार को उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी में नहीं जा रहा हूं. मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी में जाने का कोई प्रोग्राम नहीं है. मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं, मैं आम आदमी पार्टी में हूं और आगे भी रहूंगा. मैं पंजाब सरकार में मंत्री हूं और कल भी मंत्री के तौर पर आप सभी से मिलता रहूंगा.
मंत्री संजीव अरोड़ा का यह बयान उस वक्त आया है जब पंजाब कोटे से ही आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य बीजेपी में शामिल हो गए. राघव चड्ढा ने यहां तक कहा कि वे गलत पार्टी में थे. इसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि सांसदों के बाद पंजाब में आप के कई विधायक टूट सकते हैं.
हालांकि, संजीव अरोड़ा ने फिलहाल बीजेपी में शामिल होने के सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.
बिजली कटौती पर भी बोले संजीव अरोड़ा
दूसरी ओर पंजाब में बिजली कटौती को लेकर पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ही नहीं, देश के विभिन्न राज्यों में बिजली की समस्या पैदा हुई है. नॉर्थ इंडिया में समस्या देखने को मिल रही है.
उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या ज्यादा गर्मी पड़ने की वजह से हुई. हालांकि बिजली विभाग और हम लोगों ने पूरी कोशिश की है कि इस समस्या का समाधान किया जाए. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी.
ईडी की रेड को लेकर उन्होंने कहा कि मैंने एक्स पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रख दी है. इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि 1 मई के बाद लोगों को बिजली से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी. अन्य राज्यों के साथ ‘पावर बैंकिंग’ समझौते के तहत जरूरी बिजली की व्यवस्था करने का काम जारी है. राज्य सरकार अलग से 1500 मेगावाट बिजली खरीदने जा रही है.
बिजली कटौती को लेकर बीजेपी लगातार भगवंत मान की सरकार पर हमलावर है.
National
Arvind Kejriwal का बड़ा ऐलान: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में नहीं होंगे पेश
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस Swarna Kanta Sharma को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर बड़ा फैसला लिया है। अपने पत्र में केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वह अब न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही अपने वकील के माध्यम से उनकी अदालत में पेश होंगे।
केजरीवाल ने पत्र में लिखा कि उन्हें इस अदालत से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं रही। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर लिया है और अब वह Mahatma Gandhi के सत्याग्रह के रास्ते पर चलने का फैसला कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के किसी भी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में केजरीवाल की जज बदलने की मांग को खारिज कर दिया था। केजरीवाल का आरोप था कि केस की सुनवाई कर रही जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा पक्षपात किया जा रहा है और इसलिए मामले को किसी अन्य बेंच को सौंपा जाना चाहिए।
हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी के बाद यह फैसला लिया गया।
याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल द्वारा लिया गया यह कदम अब राजनीतिक और कानूनी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अब यह देखना अहम होगा कि आगे इस मामले में क्या कानूनी मोड़ आता है और क्या केजरीवाल इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाते हैं।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |