Connect with us

Punjab

दिल्ली में मानसून की धीमी रफ्तार, पंजाब में बारिश का कहर; कई जिलों में येलो अलर्ट

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून भले ही दस्तक दे चुका हो, लेकिन झमाझम बारिश का इंतजार अभी भी बरकरार है। वहीं पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और लगातार बारिश के साथ कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

2 जुलाई को दिल्ली पहुंचने के बाद मानसून का असर उम्मीद के मुताबिक नहीं दिखा। राजधानी में अब तक केवल हल्की और छिटपुट बारिश हुई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी राहत नहीं मिल पाई। हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। रविवार से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकती है, जबकि सोमवार के बाद राजधानी के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

वहीं पंजाब में मानसून लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने 5 से 8 जुलाई तक राज्य के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कई इलाकों में नमी और उमस अब भी बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, तेज बारिश और आंधी के समय पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों तथा मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब में 11-12 जुलाई को हर पोलिंग स्टेशन पर लगेंगे विशेष कैंप, वोटर सूची से जुड़े काम मौके पर होंगे

Published

on

पंजाब के मतदाताओं के लिए अहम खबर है। वोटर सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत 11 और 12 जुलाई को राज्य के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता अपना नाम जुड़वाने, संशोधन कराने, दस्तावेज जमा करने और मतदाता सूची से जुड़े अन्य कार्य आसानी से कर सकेंगे।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी विशेष कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। जिन मतदाताओं ने पहले से अपने फॉर्म भर रखे हैं, वे इन्हें इन कैंपों में जमा कर सकते हैं। वहीं, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) भी मौके पर मौजूद रहेंगे और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इन दो दिनों के दौरान BLO द्वारा पहले से प्राप्त फॉर्मों का डिजिटलीकरण किया जाएगा और उनमें यदि कोई कमी होगी तो उसे भी दूर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने 11 और 12 जुलाई को सरकारी अवकाश होने के बावजूद सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूल सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब ने सभी डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारियों को इन विशेष कैंपों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के आदेशों के अनुसार स्कूल स्टाफ को इन दोनों दिनों में ड्यूटी पर उपस्थित रहना होगा और SIR-2026 अभियान के दौरान चुनाव कर्मचारियों की सहायता करनी होगी।

गौरतलब है कि पंजाब में 25 जून से घर-घर सर्वे अभियान चल रहा है, जो 24 जुलाई तक जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य विशेष कैंपों के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना है। इस अभियान में स्कूल स्टाफ के अलावा राजस्व विभाग के कर्मचारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को इस प्रक्रिया से जोड़ा जा सके।

Continue Reading

National

पंजाब में बारिश का दौर जारी, 15 जिलों में आज बारिश के आसार, 3 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Published

on

पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, पटियाला, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला और संगरूर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लगातार बदलते मौसम के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव और फिसलन जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

इस बीच चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में रात से ही बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश के बीच अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे के पास घग्गर नदी में मछली पकड़ने गए तीन युवकों में से दो तेज बहाव में बह गए, जबकि एक युवक झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। प्रशासन और राहत दलों ने लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके बाद मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है और अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी जारी रह सकती है। बारिश कम होने के साथ तापमान और उमस में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

Continue Reading

Punjab

अबोहर और मोरिंडा नगर निगम चुनावों में ‘आप’ की शानदार जीत, मेयर, प्रधान और सभी अहम पदों पर कब्जा

Published

on

पंजाब की शहरी लोकल बॉडीज़ में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए, आम आदमी पार्टी (आप) ने अबोहर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन और मोरिंडा नगर काउंसिल चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी ने दोनों संस्थाओं में मेयर, प्रधान और बाकी सभी अहम पदों पर जीत हासिल की है, जिससे एक बार फिर ‘‘आप’’ की लीडरशिप और शासन मॉडल में चुने हुए प्रतिनिधियों का बढ़ता भरोसा साबित कर दिया है।

अबोहर नगर निगम में गणेश कुमार सबलानिया को मेयर, रेशमा बाई को सीनियर डिप्टी मेयर और किरण को डिप्टी मेयर चुना गया हैं। 50 मेंबर वाली नगर निगम में ‘आप’ प्रतिनिधियों ने 27 काउंसलर के समर्थन से यह शानदार जीत हासिल की।

इसी तरह, मोरिंडा नगर काउंसिल में, जगपाल सिंह जॉली प्रधान, दलजीत कौर भिचरा वरिष्ठ उप प्रधान और हरजिंदर सिंह छिब्बर उप प्रधान चुने गए, जिसके साथ ‘आप’ ने सभी उच्च पदों पर बड़ी जीत हासिल की है।

चुनावों के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, मोरिंडा नगर काउंसिल के नए चुने गए प्रधान जगपाल सिंह जॉली ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पार्षदों पर लगाए गए झूठे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “यहां मौजूद सभी पार्षद अपनी मर्ज़ी से यहां आए हैं। किसी पर किसी भी तरह का कोई दबाव या ज़बरदस्ती नहीं की गई। हर पार्षद ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार का खुलकर इस्तेमाल किया है।”

उन्होंने आगे कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी बेबुनियाद बयान देकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसी झूठ की राजनीति कभी कामयाब नहीं होगी। उन्होंने कहा, “पार्षदों ने अपने लोकतंत्र अधिकार का खुलकर इस्तेमाल किया है और ‘आप’ उम्मीदवारों का पूरे दिल से समर्थन किया है। लोगों ने एक बार फिर झूठ की राजनीति को खारिज करके ईमानदार राजनीति में अपना भरोसा जताया है।”

आम आदमी पार्टी ने सभी नए चुने गए पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अबोहर और मोरिंडा के लोगों के लिए विकास के कामों में तेज़ी लाने और बेहतर नागरिक सुविधाएं पक्का करने के लिए पूरी लगन, ईमानदारी और ट्रांसपेरेंसी के साथ काम करेंगे।

Continue Reading

Trending