public
नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा, सरकार डेढ़ लाख लोगों को तीर्थ यात्रा की सुविधा देने की तैयारी कर रही है: अरविंद केजरीवाल
होशियारपुर के तलवाड़ा में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान सरकार की मुफ्त ‘तीर्थ यात्रा’ योजना के बड़े विस्तार की घोषणा की। अगस्त माह से पंजाब सरकार खाटू श्याम जी-सालासर, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा शुरू करेगी। इन तीनों नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में खुलेगा, जिसके तहत सरकार डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को ‘दर्शन’ कराने की तैयारी कर रही है।
‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “भगवंत मान सरकार की मुफ्त ‘तीर्थ यात्रा’ योजना वर्तमान समय में श्रद्धालुओं को श्री दरबार साहिब और श्री आनंदपुर साहिब ले जाती है, जिसमें ए.सी. बसें, होटल, खाने और अन्य प्रबंधों का सारा खर्च सरकार द्वारा उठाया जाता है। अब इस योजना का तीन नए रूटों के साथ विस्तार किया गया है। अब बसें सालासर जी-खाटू श्याम जी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी चलेंगी। इन तीनों नए रूटों के लिए पंजीकरण अगस्त में शुरू होगा और सरकार डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को ‘दर्शन’ कराएगी।”
महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता के बारे में बोलते हुए ‘आप’ सुप्रीमो ने कहा, “जिन महिलाओं ने अपनी पंजीकरण पूरी होने के बावजूद अभी तक खातों में पैसे प्राप्त नहीं किए हैं, उन्हें 1 अगस्त को ₹3,000 मिलेंगे, जिसमें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के पैसे एक साथ शामिल होंगे। एस.सी. समुदाय की महिलाओं को ₹4,500 मिलेंगे। पहली जुलाई को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 32 लाख महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर किए थे और पहली अगस्त को 50 लाख से अधिक महिलाओं को यह लाभ मिलेगा।”
सरकार इन जन-पक्षीय योजनाओं के लिए फंड कैसे जुटा रही है, इस बारे में स्पष्ट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, “सरकार के पास इतना पैसा इसलिए है क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री ईमानदार हैं। पंजाब के पिछले हर मुख्यमंत्री पर आरोप लगे और पाँच साल पूरे करने के बाद यह सामने आता था कि उनकी पत्नियों और बच्चों ने पैसा लूटा है। लेकिन आज तक भगवंत मान, उनके परिवार या उनके किसी भी मंत्री पर एक रुपये का भी आरोप नहीं लगा। भगवंत मान सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। ऐसा मुख्यमंत्री ना कभी हुआ है और ना कभी होगा।”
आम आदमी पार्टी की सरकार के राज्य में हुए बदलाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले पंजाब में लोगों के बिजली के बिल कई हजार रुपये आते थे। लेकिन पिछले चार सालों से लोगों को जीरो बिजली बिल आ रहे हैं। भगवंत मान सरकार ने हर परिवार को 10 लाख रुपये के कवर वाला स्वास्थ्य बीमा भी दिया है और महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिलने शुरू हो गए हैं।”
अमृतसर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का हवाला देते हुए ‘आप’ प्रमुख ने कहा, “अमृतसर भगवान वाल्मीकि मंदिर की धरती है, जहाँ रामायण लिखी गई थी, जहाँ माता सीता रहती थीं, जहाँ लव-कुश का जन्म हुआ था और जहाँ लव-कुश ने अश्वमेध घोड़ा रोका था। सरकार ने अब भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल की जगह पर माता सीता और लव-कुश को समर्पित विशाल और भव्य मंदिर बनाने का फैसला किया है।”
प्रदेश भर में धार्मिक पहलों के बारे में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने जोर देकर कहा, “पंजाब के सभी 22 शहरों में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ जैसे भजन संध्या कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान पटियाला के काली माता मंदिर को एक विशाल और भव्य मंदिर के रूप में विकसित करने के लिए ₹80 करोड़ खर्च कर रहे हैं, जो 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद सभी को दर्शन के लिए जाना चाहिए। काली माता का आशीर्वाद लेने से सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं।”
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं इस पवित्र स्थान पर आकर इस पुनीत समारोह में हिस्सा लेकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूँ। इस समागम में उपस्थित होना और मानवता, एकता एवं प्रेम का संदेश फैलाना मेरे लिए बहुत गौरव की बात है। मुझे खुशी है कि आप सभी इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए इतनी बड़ी संख्या में यहाँ पहुँचे हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों का अपार प्यार और आशीर्वाद प्रदेश सरकार को और भी अधिक उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ उनकी सेवा करने का विश्वास दिलाते हैं। पंजाब एक ऐसी उपजाऊ धरती है जहाँ नफरत के बीज को छोड़कर हर बीज अंकुरित हो सकता है। हमारे प्रदेश में एकता की भावना इतनी मजबूत है कि लोग हर त्योहार मिल-जुल कर मनाते हैं।”
उन्होंने कहा, “पंजाब हमेशा से सांप्रदायिक सद्भाव की भावना रखने वाला प्रदेश रहा है। विभाजन फैलाने वाली ताकतें यहाँ कभी सफल नहीं हो सकतीं। चाहे आज का यह आयोजन भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन हर धर्म के लोग इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो कि पंजाब की असली भावना को दर्शाता है।”

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों की सुविधा को हमारी मुख्य प्राथमिकता रखते हुए, हमने 19 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे आम लोगों की रोजाना लगभग 70 लाख रुपये की बचत हो रही है। हमने युवाओं को पारदर्शी तरीके से 68,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी हैं। आज पंजाब के 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन में बिजली की सप्लाई मिल रही है, लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है और कई अन्य विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “हमने नहरी सिंचाई प्रणाली को काफी मजबूत किया है और आज कृषि क्षेत्र के लिए नहरी पानी की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार ने किसानों के फायदे के लिए सिंचाई के बुनियादी ढाँचे को सुधारने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए हैं।”
भगवंत सिंह मान ने बताया, “1 जुलाई से ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता मिलनी शुरू हो गई है। हर पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रति माह जबकि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। यह राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है और जो महिलाएँ पहले से ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं, वे भी इस योजना के तहत पात्र हैं। पंजाब की लगभग 97% महिलाएँ इस योजना का लाभ उठा रही हैं और प्रदेश सरकार ने बजट में इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये रखे हैं।”
एक और बड़ी पहल की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए बी.बी.एम.बी. अस्पताल को पी.जी.आई. चंडीगढ़ की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। इस अस्पताल को पी.जी.आई. की तर्ज पर विकसित करना मेरा सपना है क्योंकि आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हम इस अस्पताल में नवीनतम चिकित्सा उपकरण मुहैया करवाएँगे और विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात करेंगे। इसकी इमारत बहुत खूबसूरत है, लेकिन जब तक यह आधुनिक मशीनों और योग्य डॉक्टरों से सुसज्जित नहीं होती, तब तक यह अपने वास्तविक उद्देश्य को पूरा नहीं कर सकती।”
public
एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में डालेगी सम्मान राशि- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ भजन संध्या कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन वाली 50 लाख महिलाओं के खाते में सम्मान राशि डालेगी। जिन्हें अभी पैसे नहीं मिले हैं, वे चिंता न करें। सभी को जुलाई से सितंबर तक तीनों महीने के पैसे मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सौ फीसद ईमानदार मुख्यमंत्री हैं। तभी लोगों को मुफ्त बिजली, हजार रुपए सम्मान राशि समेत अन्य सुविधाएं दे पा रहे हैं। लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहे भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनाना जरूरी है।
भजन संध्या में उमडे जन सैलाब को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को खुशखबरी देते हुए कहा कि 1 जुलाई को जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना शुरू की थी, तब 32 लाख महिलाओं के खातों में पैसे गए थे। 1 अगस्त को 50 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पैसे जाने वाले हैं। जिन महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है लेकिन अभी पैसे नहीं आए हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों के पैसे मिलेंगे। महिलाओं के खातों में एक हजार रुपए और दलित समाज की महिलाओं के खातों में 1500 रुपए महीना भेजा जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि आज लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि पंजाब का मुख्यमंत्री ईमानदार है। इससे पहले जितनी सरकारें आईं, उनके समय में हमेशा भ्रष्टाचार के आरोप लगते थे। लेकिन पहली बार पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जिस पर, उसके परिवार पर या उसके किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। पांचवां साल चल रहा है और बिना किसी आरोप के एक ईमानदार मुख्यमंत्री आपके लिए काम कर रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने तीर्थ यात्रा योजना को लेकर खुशखबरी देते हुए कहा कि अभी इसके तहत दो रूटों दरबार साहिब और आनंदपुर साहिब पर बसें चलती हैं, जिसमें आने-जाने, एसी बस, एसी होटल और खाने-पीने का सारा खर्चा सरकार देती है। 1 अगस्त से इसमें तीन नए रूट जोड़े जा रहे हैं। अब सालासर-खाटू श्याम जी, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी मुफ्त बसें जाया करेंगी। हम डेढ़ लाख यात्रियों को इन जगहों पर मुफ्त में तीर्थ यात्रा करवाने ले जाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर में भगवान वाल्मीकि का ऐतिहासिक मंदिर है, जहां भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी, सीता माता वहां रहीं और वहीं लव-कुश का जन्म व उनकी पढ़ाई हुई। इसलिए सरकार ने तय किया है कि भगवान वाल्मीकि मंदिर के बगल में लव-कुश और माता सीता का एक बहुत ही भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा, पटियाला स्थित काली माता के मंदिर को मुख्यमंत्री भगवंत मान 80 करोड़ रुपए खर्च करके बहुत ही भव्य बना रहे हैं, जो 1 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह भजन संध्या पूरे पंजाब के 22 शहरों में करवाई जा रही है। लोग बताते हैं कि यह पहली ऐसी सरकार आई है जो सनातन धर्म के लिए जमीनी स्तर पर इतना काम कर रही है। हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं और भगवंत मान 24 घंटे आपके लिए लगे हुए हैं, इसलिए भगवंत मान को दोबारा पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहिए।
public
माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे
भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की माँवां धियां सत्कार योजना के तहत लुधियाना सबसे अधिक लाभार्थियों वाला ज़िला बनकर उभरा है। इस योजना के तहत ज़िले में 7.4 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
लुधियाना के बाद पटियाला में 5.3 लाख, अमृतसर में 4.9 लाख, जालंधर में 4.8 लाख, गुरदासपुर में 4.4 लाख और होशियारपुर में 4.2 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं। राज्य में सबसे कम रजिस्ट्रेशन मालेरकोटला ज़िले में दर्ज किया गया है, जहाँ 1.3 लाख लाभार्थी योजना से जुड़े हैं।
पूरे पंजाब में 14 जुलाई 2026 तक कुल 68.9 लाख लाभार्थियों का इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।
पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर, गुरदासपुर और होशियारपुर जैसे ज़िलों में अधिक रजिस्ट्रेशन के पीछे कई कारण हैं, जिनमें अधिक आबादी, मज़बूत प्रशासनिक नेटवर्क और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति अधिक जागरूकता शामिल हैं। उन्होंने कहा, “योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी सरकारी मशीनरी मिलकर काम कर रही है।”
अधिक रेजिस्ट्रेशनों के पीछे बड़ी जनसंख्या एक प्रमुख कारण है। इन ज़िलों में शहरी और ग्रामीण आबादी अधिक है, विधानसभा क्षेत्रों की संख्या अधिक है और पात्र परिवारों की संख्या भी अधिक है, जिससे लाभार्थियों की संख्या स्वाभाविक रूप से बढ़ती है। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर जैसे बड़े शहर रोज़गार, शिक्षा और आजीविका के अवसरों के लिए आसपास के ज़िलों के लोगों को भी आकर्षित करते हैं, जिससे यहाँ रहने वाली आबादी में वृद्धि होती है।
इन ज़िलों में परिवार ज़्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों से संबंधित हैं, जिससे बेटियों वाले परिवारों को सहायता प्रदान करने वाली कल्याणकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की संख्या बढ़ती है। जन्म पंजीकरण, आधार नामांकन, बैंक ख़ातों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की बेहतर व्यवस्था ने भी अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने में मदद की है।
ज़िला प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ स्थानीय निकायों (लोकल बॉडीज़) और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पात्र परिवारों को आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया है। अधिकारियों ने आवेदनों के वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया, जिससे लाभार्थियों की संख्या बढ़ी है।
इसके विपरीत, मालेरकोटला जैसे कम आबादी वाले ज़िलों में लाभार्थियों की संख्या कम दर्ज की गई है। कम जनसंख्या और पात्र परिवारों की अपेक्षाकृत संख्या के कारण इन ज़िलों में पंजीकरण भी कम रहा है।
ज़िला-वार दर्ज किए गए लाभार्थी
क्रम संख्या ज़िला लाभार्थी (लाख में)
1 अमृतसर 4.9
2 बरनाला 1.6
3 बठिंडा 3.8
4 फ़रीदकोट 1.8
5 फ़तेहगढ़ साहिब 1.5
6 फ़ाज़िल्का 2.9
7 फ़िरोज़पुर 2.5
8 गुरदासपुर 4.4
9 होशियारपुर 4.2
10 जालंधर 4.8
11 कपूरथला 1.7
12 लुधियाना 7.4
13 मालेरकोटला 1.3
14 मानसा 2.4
15 मोगा 2.6
16 पठानकोट 1.8
17 पटियाला 5.3
18 रूपनगर 1.8
19 एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 1.7
20 एस.बी.एस. नगर (नवांशहर) 1.6
21 संगरूर 3.6
22 श्री मुक्तसर साहिब 2.7
23 तरनतारन 2.6
कुल दर्ज किए गए लाभार्थी: 68.9 लाख
public
लोक-कल्याण की सीमाओं से आगे: कैसे ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ बनी पंजाब का नया सोशल मीडिया ट्रेंड
मोबाइल पर सुनाई देने वाली परिचित ‘टूँ -टूँ’ नोटिफिकेशन की आवाज अब पंजाब में महज़ एक अलर्ट नहीं रह गई है। यह हजारों सोशल मीडिया रीलों की पहचान बन चुकी है, जिनमें पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना का जश्न मनाया जा रहा है। गांवों के आंगनों से लेकर शहरों की चहल-पहल तक महिलाएं गुनगुना रही हैं, नृत्य कर रही हैं, हास्य-व्यंग्य कर रही हैं और इस योजना से जुड़े अपने अनुभव साझा कर रही हैं। उन्होंने एक कल्याणकारी योजना को राज्य के सबसे अनोखे डिजिटल ट्रेंड में बदल दिया है।
आमतौर पर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा नीति घोषणाओं, बजट आवंटन, लाभार्थियों की संख्या और आधिकारिक प्रचार अभियानों तक ही सीमित रहती है। बहुत कम ऐसा होता है कि स्वयं लाभार्थी ही किसी योजना के सबसे बड़े प्रचारक बन जाएं। मावां धियां सत्कार योजना ने इस परंपरा को बदल दिया है।
पूरे पंजाब में महिलाएं इस योजना से प्रेरित हास्य रीलें, डांस वीडियो, लिप-सिंक प्रस्तुतियां और रचनात्मक सोशल मीडिया पोस्ट तैयार कर रही हैं। उन्होंने इस योजना को जमीनी स्तर पर एक सोशल मीडिया आंदोलन का रूप दे दिया है।
इस ट्रेंड की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह स्वाभाविक (ऑर्गेनिक) है। इसे आगे बढ़ाने के लिए न तो किसी सेलिब्रिटी का सहारा लिया गया है और न ही किसी पेड इन्फ्लुएंसर का। इसके बजाय लाभार्थी महिलाएं स्वयं ट्रेंडिंग ऑडियो, लोकप्रिय रील फॉर्मेट और रोजमर्रा के हास्य के माध्यम से अपनी खुशी अपनी स्थानीय बोली में व्यक्त कर रही हैं, जिससे इस ट्रेंड को एक अलग पंजाबी रंग मिला है। ये वीडियो दोस्तों और परिवारों के बीच तेजी से साझा किए जा रहे हैं और अब ‘टूँ-टूँ ‘ की आवाज घरों, गलियों और बाजारों में गूंजने लगी है।
इस पूरी प्रक्रिया में महिलाएं इस योजना की सबसे प्रभावी संचारक बनकर उभरी हैं। वे अपनी रचनात्मकता और निजी अनुभवों के जरिए अपने सामाजिक दायरे में योजना का परिचय करा रही हैं। हर रील न केवल किसी एक व्यक्ति के अनुभव को सामने लाती है, बल्कि पीयर-टू-पीयर शेयरिंग के माध्यम से जागरूकता भी बढ़ाती है और उन लोगों तक पहुंचती है, जहां पारंपरिक प्रचार अभियान अक्सर नहीं पहुंच पाते।
सोशल मीडिया पर छाए एक लोकप्रिय गीत की शुरुआत इन चर्चित पंक्तियों से होती है—
“टूँ -टूँ बजे… टूँ-टूँ बजे…”
एक अन्य लोकप्रिय गीत मजाकिया अंदाज में कल्पना करता है कि पैसे आने के बाद खरीदारी कैसी होगी—
“देखना लिफाफों में सूट आएंगे मित्रा, जब टूँ -टूँ होगी…”
इन आकर्षक धुनों और गीतों ने हजारों महिलाओं को अपने-अपने संस्करण बनाने के लिए प्रेरित किया है और अब ये गीत इस योजना की पहचान बन चुके हैं।
इस ट्रेंड ने पुरुषों को भी हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक रैप में वे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि लाभ केवल महिलाओं को ही क्यों मिल रहा है—
“सीएम मान को मेरा सीधा-सा संदेश पहुंचा दो,
पुरुषों के खाते में भी 500 रुपये डाल दो।
सारा पैसा सिर्फ बीबियों पर ही मत लगा दो,
हमें भी थोड़ा-बहुत ‘टूँ-टूँ ’ सुना दो।”
यह हास्य दर्शाता है कि यह योजना अब लोगों की रोजमर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुकी है। एक कल्याणकारी योजना अब सांस्कृतिक चर्चा का विषय बन गई है, जिसने मनोरंजक, सहज और व्यापक रूप से साझा किए जाने वाले डिजिटल कंटेंट को जन्म दिया है।
इन रीलों की लोकप्रियता यह भी दिखाती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म किस तरह जनसंचार का स्वरूप बदल रहे हैं। छोटे वीडियो वाले मंच अब केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहे। वे ऐसे मंच बनते जा रहे हैं, जहां आम नागरिक अपनी आवाज, हास्य और अनुभवों के माध्यम से सरकारी नीतियों को अपने अंदाज में प्रस्तुत करते हैं और कई बार पारंपरिक प्रचार से कहीं अधिक प्रभावी ढंग से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाते हैं।
संचार विशेषज्ञ लंबे समय से मानते रहे हैं कि सबसे प्रभावी अभियान वही होता है, जिसमें लोग स्वेच्छा से भागीदारी करें। मावां धियां सत्कार योजना इस कसौटी पर खरी उतरती दिखाई देती है। इसके लाभार्थी अब केवल किसी कल्याणकारी योजना के प्राप्तकर्ता भर नहीं रह गए हैं, बल्कि वे कहानीकार, कंटेंट क्रिएटर और अनजाने में ही योजना के सबसे विश्वसनीय ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उनकी भागीदारी इस योजना को प्रामाणिकता प्रदान करती है और परिवारों, पड़ोस तथा समुदायों के बीच इस पर संवाद और चर्चा को भी बढ़ावा देती है।
मावां धियां का यह अनुभव पंजाब की उस पुरानी परंपरा को भी दर्शाता है, जिसमें सामाजिक परिवर्तन को संगीत, हास्य और कहानी कहने की कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने इस परंपरा को एक नया मंच प्रदान किया है। लोकप्रिय संस्कृति और व्यक्तिगत अनुभवों के मेल से महिलाओं ने एक कल्याणकारी योजना को एक जीवंत ऑनलाइन आंदोलन में बदल दिया है, जो आर्थिक सहायता का जश्न गर्व, रचनात्मकता और आशावाद के साथ मना रहा है।
जैसे-जैसे सरकारें नागरिकों से अधिक सार्थक तरीके से जुड़ने के नए रास्ते तलाश रही हैं, मावां धियां सत्कार योजना एक महत्वपूर्ण सीख प्रस्तुत करती है। सबसे प्रभावशाली संवाद अक्सर विज्ञापन एजेंसियों या आधिकारिक प्रचार अभियानों से नहीं, बल्कि उन लोगों की आवाज़ से जन्म लेता है, जिनके जीवन पर किसी नीति का प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। पंजाब में लाभार्थियों ने एक कल्याणकारी योजना को जन-चर्चा में बदल दिया है—एक ऐसा संवाद , जो सरकारी नारों के बजाय वास्तविक आवाज़ों, साझा अनुभवों और ‘टूँ -टूँ ‘ की परिचित धुन के माध्यम से फैल रहा है।
-
Religious3 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious3 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी