Punjab
पंजाब पहुंचे PM मोदी, आदमपुर एयरबेस पर जवानों से की मुलाकात; बोले- साहसी योद्धाओं से मिलना खास अनुभव।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी साझा की। PM मोदी ने सफल एयर स्ट्राइक के लिए जवानों को बधाई भी दी।
प्रधानमंत्री ने सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी और इसके बाद आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग एक घंटे का समय बिताया। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने आदमपुर एयरबेस को निशाना बनाते हुए नुकसान पहुँचाया है। PM मोदी के दौरे की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
जवानों से मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं व सैनिकों से मिला। उनके साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता ने मुझे प्रेरित किया। देश को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है, जो राष्ट्र के लिए हर संभव त्याग करते हैं।”
इससे पहले सोमवार को PM मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक और संघर्षविराम की पूरी जानकारी साझा की थी।

सीजफायर के 51 घंटे बाद PM ने दिया था 22 मिनट का भाषण
पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे बाद PM मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। अपने 22 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, आतंकवाद, सिंधु जल समझौते और PoK पर बात की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा था कि जिन आतंकियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर मिटाया, हमने उन्हें मिटा दिया। हमारे ऑपरेशन में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादी मारे गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की गुहार पर भारत ने संघर्ष रोकने की सहमति दी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन को केवल स्थगित किया है। पाकिस्तान का रवैया देखकर आगे का एक्शन तय करेंगे। हम पाकिस्तान से आतंकवाद और पीओके पर ही बात करेंगे।
पहलगाम हमला: आतंकवादियों की बर्बरता ने दुनिया को झकझोर दिया
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष मासूमों को उनके परिवार के सामने, बच्चों के सामने बेरहमी से मार डालना ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा है। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी। इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र हर नागरिक हर समाज हर वर्ग हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ।
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी जान चुके हैं, बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम
हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। आज हर आतंकी और आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं, देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है।
भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर, ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोंस ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, हौसला भी थर्रा गया।
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में तीन लकीरें खींच दी हैं-
पहला: आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे, हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं।
दूसरा: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। उसकी आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा।
तीसरा: हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देना पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद का ये बड़ा सबूत है। हम भारत और नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे।
युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है। हमने न्यू एज वारफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस ऑपरेशन के दौरान हमारे मेड इन इंडिया हथियारों की प्रामाणिकता सिद्ध हुई। दुनिया देख रही है कि 21वीं सदी के वारफेयर में मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट का समय आ चुका है।
आतंकवाद: दुनियाभर में हुए आतंकी हमलों के तार पाकिस्तान से जुड़े
बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक प्रकार से ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज रही हैं। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं चाहे 9/11हो चाहे लंदन ट्यूब बॉम्बिंग हो या फिर भारत में बड़े आतंकी हमले हों, उन सबके तार इन्हीं आतंक के ठिकानों से जुड़ते रहे हैं।
आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्टर्स उजाड़ दिए। इन हमलों में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया है। आतंक के बहुत सारे आका बीते ढाई तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे। जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे। उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया।
साथियों भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था। हताशा में घिर गया था। बौखला गया था। इसी बौखलाहट में उसने एक और दुस्साहस किया, आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने की बजाय पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया।
पाकिस्तान ने हमारे गुरुद्वारों, घरों, मंदिरों और स्कूलों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया लेकिन इसमें भी पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया। दुनिया ने देखा कैसे पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइलें भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया।
पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। भारत के ड्रोंस, मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिस पर बहुत घमंड था। पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था।

हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युद्ध आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा।
पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है।
सीजफायर: पाकिस्तान ने पिटने के बाद दुनियाभर में सीजफायर की गुहार लगाई
भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा, पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था और बुरी तरह पिटने के बाद किसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था।
जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई, जब ये कहा गया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, जब भारत ने उस पर विचार किया। मैं फिर दोहरा रहा हूं हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो आगे क्या रवैया अपनाता है।
भारत की एयरफोर्स, आर्मी और नौसेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है।
सिंधु जल समझौता और PoK: खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा
भारत का मत एकदम स्पष्ट है- टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते हैं, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। विश्व समुदाय से भी कहूंगा हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी, अगर बात होगी तो PoK पर ही होगी।
Punjab
मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ ED की कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है: AAP
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड और उनकी गिरफ्तारी को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया है। आप ने केंद्र की भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जब भी भाजपा चुनाव मैदान में पिछड़ती दिखती है, तो अपनी जांच एजेंसियों को आगे भेजकर विपक्ष की आवाज को कुचलने की साजिश रचती है। संजीव अरोड़ा के खिलाफ यह कार्रवाई उसी बदले की राजनीति का हिस्सा है।
अरोड़ा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सीनियर नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जैसे भाजपा ने ईडी, सीबीआई और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों के तंत्र का गलत इस्तेमाल करके पश्चिम बंगाल में चुनाव लूटने और सरकार बनाने की कोशिश की थी, अब पंजाब में भी वही घिनौना खेल खेला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संजीव अरोड़ा जी पर रेड नहीं है, बल्कि यह पंजाब और तीन करोड़ पंजाबियों की शान पर हमला है। अपनी हार से घबराई भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिए पंजाब पर हमला कर रही है।
मंत्री चीमा ने केंद्रीय एजेंसियों के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का एकमात्र एजेंडा पूरे देश से विपक्षी पार्टियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि पहले अमन अरोड़ा जी को टारगेट किया गया और अब दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया गया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और धमकाने के लिए कर रही है, ताकि कोई उनके खिलाफ आवाज़ न उठा सके।
चीमा ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा का यह कदम बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधे हमारे संविधान पर हमला कर रही है, जिसे ‘आम आदमी पार्टी’ और पंजाब के लोग कभी कामयाब नहीं होने देंगे।
हरपाल चीमा ने चेतावनी दी कि पंजाब के लोग भाजपा के इन नापाक इरादों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के तीन करोड़ लोग एकजुट हैं। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, उन्हें पंजाब की धरती से हमेशा करारी हार मिलेगी। हम इस तानाशाही का डटकर विरोध करेंगे और झुकेंगे नहीं।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करके पंजाब में अपनी राजनीतिक ज़मीन तलाशने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि पिछले एक साल में ही संजीव अरोड़ा जी के घर पर तीसरी बार रेड हुई है और पिछले 10 दिनों में यह दूसरी बार है। यह रेड किसी जांच के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ डराने-धमकाने की राजनीति है। भाजपा का सिर्फ और सिर्फ मकसद आम आदमी पार्टी के नेताओं को डराना और बदनाम करना है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मंत्री अरोड़ा ने कहा कि भाजपा और उसकी एजेंसियों को किसी गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। यह गुरुओं, पीरों और फकीरों की धरती है। अगर औरंगजेब इस मिट्टी को नहीं झुका सका तो भाजपा क्या झुकाएगी? यह शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह और उधम सिंह जैसे योद्धाओं की धरती है, जिन्हें अंग्रेज भी नहीं झुका पाए।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब के लोग प्यार के लिए अपनी जान भी दे सकते हैं, लेकिन डंडे या तानाशाही के आगे कभी नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार और उसकी एजेंसियों को चेतावनी देता हूं कि वे इन गंदी चालों से बाज आएं। इन हथकंडों से भाजपा न तो पंजाब को झुका सकेगी, न आम आदमी पार्टी को, न ही पंजाब के तीन करोड़ लोगों के जज़बे को।
अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए अपनाए जा रहे ये तरीके भविष्य में उनके लिए घातक साबित होंगे। पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और समय आने पर इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और आप नेता दीपक बाली ने कहा कि भाजपा अपनी ‘घटिया राजनीति’ के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रही है, लेकिन पंजाब की क्रांतिकारी धरती इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।
आप नेताओं ने इस रेड पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा की ईडी ने एक साल में तीसरी बार और एक महीने के अंदर दूसरी बार संजीव अरोड़ा जी के घर पर रेड की है। हैरानी की बात है कि बार-बार हो रही इस कार्रवाई में अभी तक कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। इससे यह साफ है कि इन छापों का मकसद भ्रष्टाचार की जांच करना नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी के ईमानदार सिपाहियों को परेशान करना है।
आप नेताओं ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा और ईडी का जो ‘गठबंधन’ आज पूरे देश में लोकतंत्र को कुचल रहा है, वह पंजाब की इस पवित्र धरती से खत्म होगा। हम मोदी जी और अमित शाह जी से कहना चाहते हैं कि आप जो घटिया राजनीति कर रहे हैं, वह बंद करें। यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि आप का हर नेता और वर्कर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की लीडरशिप में पूरी ईमानदारी से पंजाब की सेवा कर रहा है। भाजपा चाहे जितनी भी छापेमारी करे, हम झुकेंगे नहीं। पूरा पंजाब आम आदमी पार्टी के साथ खड़ा है। भाजपा की इन साजिशों को पंजाब में कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
मंत्री बरिंदर गोयल और विधायक कुलदीप धालीवाल ने इसे भाजपा की ‘दबाने वाली राजनीति’ बताते हुए कहा कि भाजपा अपने विरोधियों को डरा-धमकाकर पार्टी में शामिल करने का खेल खेल रही है, लेकिन पंजाब इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा।
आप नेताओं ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भाजपा में ‘औरंगजेब की आत्मा’ प्रवेश कर गई है। औरंगजेब की तरह भाजपा भी हर राजनीतिक विरोधी को कुचलना चाहती है। उनका एक ही मंत्र है – या तो भाजपा में शामिल हो जाओ, या जेल जाने को तैयार रहो। भाजपा सत्ता के बल पर सबको डरा-धमकाकर अपने पाले में करना चाहती है।
आप नेताओं ने ईडी की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा एक सफल व्यापारी हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से अपना साम्राज्य खड़ा किया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ईडी उन लोगों के घर क्यों नहीं जाती जिन्होंने राजनीति में आकर पंजाब को लूटा और करोड़ों-अरबों के होटल और बिजनेस खड़े किए। ईडी बादल परिवार जैसे बड़े राजनीतिक परिवारों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करती? इसका साफ मतलब है कि पंजाब को लूटने वाले भाजपा और ईडी से मिले हुए हैं, जबकि मेहनती लोगों को परेशान किया जा रहा है।
भाजपा को चेतावनी देते हुए आप नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार इस गलतफहमी में न रहे कि हमारे नेता रेड के डर से पार्टी छोड़ देंगे या झुक जाएंगे। आपने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतिंदर जैन और संजय सिंह को जेल भेजा, लेकिन कोई झुका नहीं। संजीव अरोड़ा और आम आदमी पार्टी का कोई भी सिपाही आपकी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पंजाब में कोई जनाधार नहीं है, इसीलिए उसके नेता नहीं बल्कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां यहां प्रचार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के सच्चे सिपाही हैं और भाजपा की इस तानाशाही का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
Punjab
भाजपा के अत्याचारों के आगे पंजाब नहीं झुकेगा- केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पड़ने पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईडी के सहारे भाजपा और मोदी जी ने पंजाब को ललकारा है। पंजाब न पहले झुका था और न अब झुकेगा। पंजाब ही भाजपा और ईडी के बीच अनैतिक गठजोड़ को खत्म करेगा। पंजाब गुरुओं की धरती है। पंजाब ने औरंगजेब को भी जवाब दिया था और अब 2027 के चुनाव में मोदी जी को भी जवाब देगा। उन्होंने कहा कि अशोक मित्तल और संजीव अरोड़ा के घर एक साथ ईडी की रेड हुई थी। अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए तो रेड बंद हो गई, लेकिन संजीव अरोडा ने इन्कार कर दिया तो फिर से रेड हो गई।
शनिवार को “आप” मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है। ईडी का काम है कि देश के अंदर अगर कहीं मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है, तो उसको रोकना और उसकी जांच करना। अगर इस मकसद से ईडी अपनी कार्रवाई करे, तो हमें कोई परेशानी नहीं है। लेकिन जब से इस देश के अंदर मोदी जी राज आया है, सीबीआई भ्रष्टाचार को रोकने के लिए काम नहीं करती और न ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के लिए काम करती है। वे सिर्फ और सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ने, उनके नेताओं को डराने-धमकाने और उन्हें भाजपा में शामिल कराने का काम करती हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शनिवार सुबह से संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी की रेड चल रही है, यह भी उसी दिशा में एक कार्रवाई है। संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी कोई मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने नहीं आई है। संजीव अरोड़ा के यहां पिछले एक महीने के अंदर ईडी की यह दूसरी रेड है। इससे पहले 17 अप्रैल को ईडी आई थी और संजीव अरोड़ा के गुड़गांव, लुधियाना व दिल्ली के सभी ठिकानों पर रेड की। ये रेड तीन दिन चली। उन तीन दिनों की रेड में ईडी को क्या नहीं मिला, जो आज ढूंढने आए हैं। उसी वक्त अशोक मित्तल के यहां रेड हुई थी। उनके यहां भी तीन दिन रेड चली और उस रेड के बाद अशोक मित्तल ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद उनके यहां रेड खत्म हो गई और उनका सारा मामला रफा-दफा हो गया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संजीव अरोड़ा ने भाजपा ज्वाइन नहीं की। उस दिन संजीव अरोड़ा पर काफी दबाव डाला गया कि भाजपा ज्वाइन कर लो। अगर वे उस दिन भाजपा ज्वाइन कर लेते, तो शायद आज ईडी की रेड नहीं होती। आज ईडी की रेड उनको सबक सिखाने के लिए हुई है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन क्यों नहीं की। या तो भाजपा ज्वाइन कर लो, नहीं तो गिरफ्तार कर लिए जाओगे। इसलिए आज ईडी की रेड हुई है। यह बहुत ही दुख की बात है कि मोदी राज के अंदर एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी खासतौर पर पंजाब को टारगेट कर रहे हैं। पंजाब के लोगों के साथ धक्का, नाइंसाफी और अन्याय किया जा रहा है। पंजाब के लोगों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। पिछले 4 साल में मोदी जी ने पंजाब में पहले तीन काले कानून लाने की कोशिश की, लेकिन पंजाब के किसानों के विरोध के सामने मोदी जी को झुकना पड़ा। पिछले चार साल से ग्रामीण विकास का हजारों करोड़ रुपया, जिससे मंडियों और गांव-गांव की सड़कें बननी होती हैं, वह प्रधानमंत्री जी ने रोक दिया। पंजाब की पंजाब यूनिवर्सिटी को टेकओवर करने की कोशिश की गई। चंडीगढ़ को हरियाणा को ट्रांसफर करने और पंजाब से छीनने की कोशिश की जा रही है। पंजाब के पानी के ऊपर डाका डालने और बीबीएमबी को हथियाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे ना जाने कितने मामले हैं, जहां केंद्र सरकार और मोदी जी पंजाब के लोगों के साथ धक्का कर रहे हैं। अब पिछले कुछ दिनों से रोज बस एक ही खबर है कि आज ईडी ने यहां रेड कर दी, आज वहां रेड कर दी। जैसे ही बंगाल के चुनाव खत्म हुए, दिल्ली से ईडी की पूरी की पूरी टीम पंजाब के अंदर आ गई है। इनका मकसद कोई काला पैसा या मनी लॉन्ड्रिंग ढूंढना नहीं है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले प्रधानमंत्री जी ने खुद अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे। किसी देश का प्रधानमंत्री किसी के खिलाफ संगीन आरोप लगाए, तो यह छोटी बात नहीं है। किसी ऐरे-गैरे, भाजपा के किसी प्रवक्ता या छोटे नेता ने आरोप नहीं लगाए थे, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाए थे। आज प्रधानमंत्री जी खुद उन्हें अपने हाथ से मुख्यमंत्री की शपथ दिला कर आए हैं। अमित शाह ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे, उनको भी इन्होंने असम का मुख्यमंत्री बना दिया। अजित पवार के खिलाफ प्रधानमंत्री ने खुद भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे और उसके छह दिन के अंदर उनको महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिए।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ईडी नहीं जाएगी, ईडी संजीव अरोड़ा के खिलाफ जाएगी। हिमंता बिस्वा सरमा को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, गिरफ्तार केजरीवाल को किया जाएगा। अजित पवार को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को किया जाएगा, क्योंकि उन सब ने भाजपा ज्वाइन कर ली। इनका मकसद देश से भ्रष्टाचार दूर करना या मनी लॉन्ड्रिंग रोकना नहीं है। इनका मकसद केवल दूसरी पार्टियों के नेताओं को तोड़कर भाजपा में शामिल करवाना है। आज पंजाब के अंदर इनके पास चुनाव में खड़े करने के लिए नेता नहीं हैं। इसीलिए यह दूसरी पार्टियों को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कराने की कोशिश कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने मोदी जी को पूरी विनम्रता के साथ याद दिलाते हुए कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। आज मोदी जी जो पंजाब के साथ अत्याचार कर रहे हैं, वह हमें कई सौ साल पहले के उस वक्त की याद दिलाता है जब औरंगजेब ने भारत के अंदर जगह-जगह अत्याचार करके कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया था। आज मोदी जी ने बेईमानी करके भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। उसके बाद औरंगजेब की नजर पंजाब के ऊपर पड़ी थी। पूरे देश पर बेईमानी से कब्जा करने के बाद अब मोदी जी की नजर भी पंजाब के ऊपर पड़ी है। औरंगजेब ने पंजाब के लोगों के साथ खूब अत्याचार किया था और मोदी जी भी पंजाब के लोगों के साथ खूब अत्याचार कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त हमारे गुरु साहिबान ने औरंगजेब के अत्याचार और अन्याय का सामना किया और अपनी कुर्बानियां दी थीं। उनकी कुर्बानियों से प्रेरित होकर आज पंजाब के लोग खड़े होकर मोदी जी के अत्याचार और अन्याय का सामना करेंगे और पूरे देश को मोदी राज के अन्याय और अत्याचार से मुक्ति दिलाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से कहा कि 4 साल पहले जब आपने तीन काले कानून लाने की कोशिश की थी, तब भी आप पंजाब के साथ खिलवाड़ कर चुके हैं। आपको पंजाब के किसानों के सामने घुटने टेकने पड़े थे। आज आपने फिर पंजाब को ललकारा है, जिसे पंजाब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। मैं मोदी जी से हाथ जोड़कर विनम्रता से निवेदन करता हूं कि पंजाब के साथ धक्काशाही करना बंद कीजिए।
Punjab
पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के करीब
पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार के मुकाबले राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि मौजूदा तापमान अभी भी सामान्य से लगभग 5 डिग्री कम है, जिस कारण फिलहाल हीटवेव जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 9 और 10 मई को पंजाब में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहेगा। इसके बाद 11 मई से 14 मई तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने इस दौरान पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद राज्य के सभी जिलों का तापमान अभी भी 40 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
अन्य जिलों की बात करें तो पठानकोट में 35.8 डिग्री, फरीदकोट में 36.0 डिग्री, फाजिल्का में 36.3 डिग्री और फिरोजपुर में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं चंडीगढ़ में 33.0 डिग्री, अमृतसर में 33.6 डिग्री, लुधियाना में 33.5 डिग्री, पटियाला में 33.6 डिग्री, गुरदासपुर में 34.0 डिग्री, एसबीएस नगर में 33.2 डिग्री, होशियारपुर और मोहाली में 32.5 डिग्री, रूपनगर में 32.6 डिग्री और श्री आनंदपुर साहिब में 34.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय मध्य पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब तथा राजस्थान के इलाकों पर एक चक्रवाती प्रणाली सक्रिय है। इसके साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक एक लंबा ट्रफ बना हुआ है, जिसके कारण उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
विभाग ने यह भी बताया है कि 10 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका असर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ सकता है। कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में करीब 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम प्रणाली सक्रिय होने से तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |