Connect with us

Politics

शाह ने चुनाव के बाद मान सरकार गिराने की धमकी दी, क्या ईडी भेजेंगेः Kejriwal

Published

on

आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद Kejriwal सोमवार को बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर व जालंधर में उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल लुधियाना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 करोड़ पंजाबियों को धमकी दी है कि लोकसभा चुनाव बाद भगवंत मान सरकार गिरा देंगे।

हम शाह को बता देना चाहते हैं कि पंजाबी किसी की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। गृहमंत्री बताएं कि हमारे पास 92 विधायक हैं और उनके पास तीन, वे कैसे सरकार गिराएंगे। क्या विधायकों को खरीदेंगे, ईडी भेजेंगे या अनुच्छेद 356 का प्रयोग करके राष्ट्रपति शासन लगाएंगे। यह तानाशाही है। अभी तक देश के किसी गृहमंत्री ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।
जालंधर में उम्मीदवार पवन टीनू के साथ रोड शो के दौरान केजरीवाल के निशाने पर भाजपा रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में फ्री बिजली योजना का लाभ जनता को मिलता है, लेकिन भाजपा के शासन वाले राज्यों में बिजली के रेट इतने अधिक हैं कि साधारण लोग मुश्किल से बिल भर पाते हैं। यही नहीं, लोकसभा चुनाव से पहले मुझे जेल भेज दिया। उन्हें (भाजपा) को लगता था कि अगर केजरीवाल बाहर रहे तो उन्हें वोट नहीं पड़ेंगे। वे बौखलाए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी खुद को भगवान का अवतार बता रहे

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद को भगवान का अवतार कह रहे हैं। हाल ही में मोदी ने इंटरव्यू दिया है कि वह अपनी मां के पेट पैदा नहीं हुए। उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को अहंकार हो गया है। इस बार बटन दबाकर इनका घमंड तोड़ देना है। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी वाले पंजाब के लिए साजिश रच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि 4 जून को आप सरकार को बर्खास्त कर देंगे। वे कह रहे हैं कि इससे बिजली का बिल अब जीरो नहीं आएगा।

Kejriwal ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी एक हफ्ते की मोहलत

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत एक हफ्ते बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। वे मनी लॉन्ड्रिंग केस में 2 जून तक अंतरिम जमानत पर हैं। केजरीवाल ने कहा कि जेल में उनका वजन 7 किलो तक घट गया और शरीर में केटोन स्तर बढ़ा है, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें पैट-स्कैन के साथ अन्य जांचें कराने को कहा है। डॉक्टरों को आशंका है कि यह संकेत किडनी की बीमारी या कैंसर के हो सकते हैं। इस याचिका पर अवकाशकालीन बेंच सुनवाई कर सकती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Politics

कुराली में हरियाणा के CM नायब सैनी का भारी विरोध, आप नेताओं ने दिखाए काले झंडे

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खरड़ विधायक अनमोल गगन मान, पंजाब यूथ विंग के कार्यकारी प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी और मोहाली जिला प्रधान प्रभजोत कौर के नेतृत्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुराली दौरे के दौरान उनका जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए।

पंजाब यूथ प्रधान परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आज हम उनकी दोहरी सोच के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नायब सैनी और उनके साथी दो चेहरे दिखा रहे हैं। एक तरफ वे हरियाणा जाकर कहते हैं, हमें पानी दो, पंजाब हमें पानी नहीं देता, और दूसरी तरफ वे पंजाब आकर पंजाब की भलाई की बात करते हैं। यह दोहरा रवैया मंजूर नहीं है। वे गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं, लेकिन पंजाब के लोग सब समझते हैं। हम उन्हें पंजाब में कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

गोल्डी ने कहा कि वे खुद को डेवलपमेंट का मॉडल कहते हैं और गुजरात मॉडल की बात करते हैं। लेकिन जब हम गुजरात की असलियत देखते हैं, तो पता चलता है कि वहां भी किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के खिलाफ कानून लाए गए, जिसके विरोध में पंजाब समेत देश भर के हजारों किसानों ने अपनी जान दे दी, फिर उन कानूनों को वापस ले लिया गया। वे खुद को किसानों का हितैषी कहते हैं, लेकिन असल में वे किसानों को कमजोर करने वाली नीतियां लाते हैं।

मोहाली की जिला प्रधान प्रभजोत कौर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब का ग्रामीण विकास फंड रोक दिया है। बाढ़ के समय उन्होंने 1.600 करोड़ रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज तक पंजाब को एक पैसा भी नहीं दिया गया। पंजाब को बीस हजार करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ, लेकिन फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार चुप रही। यह पंजाब के साथ बहुत बड़ा धोखा है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि मुश्किल समय में पंजाब का साथ देने के बजाय लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

प्रभजोत कौर ने कहा कि मैं पंजाब के समझदार लोगों से अपील करती हूं कि वे उनकी बातों में न आएं। जो लोग मुश्किल समय में पंजाब के साथ खड़े नहीं होते, वे कभी पंजाब का भला नहीं कर सकते। पंजाब की असली ताकत यहां के लोग हैं, और लोग ही तय करेंगे कि पंजाब के हित में क्या सही है।

इस मौके पर हलका संगठन इंचार्ज नवदीप सैनी, विकास मोहन, ट्रेड विंग के जिला अध्यक्ष तरलोचन सिंह, किसान विंग के जिला अध्यक्ष जसबीर सिंह बलियाली, प्रदेश महासचिव संजीव चौधरी, महिला नेता स्वर्ण लता शर्मा आदि मौजूद थे।

Continue Reading

Blog

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ एक व्यापक लड़ाई, सामूहिक प्रयास से ही खत्म होगा नशे का जाल —Manish Sisodia

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक व्यापक और निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग की एकजुट भागीदारी बेहद जरूरी है।

जालंधर में चार जिलों के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा कि गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में जाकर नशा बेचने वालों की जानकारी इकट्ठा करनी होगी, ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सोच और भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

सिसोदिया ने कहा कि जहां एक ओर नशे के आदी लोगों को इलाज और पुनर्वास के जरिए मुख्यधारा में लाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के अपराध करने से पहले सोचे।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और कोऑर्डिनेटरों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान को एक सामान्य कार्यक्रम की तरह नहीं, बल्कि एक “युद्ध” की तरह लिया जाए और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जिला स्तर पर और अधिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि सख्त कार्रवाई के कारण कई तस्कर या तो जेल में हैं या राज्य छोड़ चुके हैं, और भविष्य में भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।

बैठक में कई विधायक, हल्का इंचार्ज, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शामिल हुए, जिन्होंने नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Continue Reading

Blog

AAP सरकार आरोपों पर तुरंत करती है कार्रवाई, जवाबदेही तय — अमन अरोड़ा का हरियाणा सरकार पर हमला!

Published

on

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आरोपों पर तेज और सख्त कार्रवाई करके जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है, जबकि भाजपा शासित हरियाणा सरकार एडीजीपी की कथित आत्महत्या के मामले में दोषियों को बचाने में लगी हुई है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को तुरंत पद से हटाकर और उनकी गिरफ्तारी कर यह साबित कर दिया है कि राज्य में गलत कामों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम पारदर्शी और जवाबदेह शासन का उदाहरण है।

उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें बिना जांच के ही अपने नेताओं को क्लीन चिट दे देती थीं, लेकिन AAP सरकार में अपने ही लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का साहस है। “हम सच्चाई और जवाबदेही के लिए खड़े हैं, न कि राजनीतिक संरक्षण के लिए,” उन्होंने कहा।

मीडिया से बातचीत के दौरान अमन अरोड़ा ने दोहराया कि AAP सरकार की नीयत पूरी तरह साफ है और आरोप लगते ही तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि “लालजीत भुल्लर को तुरंत हटाया गया और गिरफ्तार किया गया, जिससे साफ है कि हमारी सरकार किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं करती।”

हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाले राज्य में गंभीर मामलों में भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही और दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने अंत में कहा कि AAP सरकार पुरानी राजनीति से अलग है, जहां सत्ता में बैठे लोगों को बचाने की परंपरा रही है। “हम सच बोलने, गलती स्वीकार करने और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने में विश्वास रखते हैं, चाहे मामला अपने ही लोगों से जुड़ा क्यों न हो,” उन्होंने कहा।

Continue Reading

Trending