Connect with us

Blog

Harmeet Sandhu के अभियान को मिली बड़ी मजबूती, Akali Dal Trade Wing के अध्यक्ष Mukhtar Sandhu दर्जनों साथियों सहित APP में शामिल

Published

on

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के चुनाव अभियान को आज बड़ी ताक़त मिली। अकाली दल ट्रेड विंग के अध्यक्ष मुख्तार सिंह संधू ने अपने दर्जनों समर्थकों और साथियों के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

यह शामिल होना तरनतारन की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि मुख्तार संधू पहले अकाली दल में एक सक्रिय और प्रभावशाली चेहरा माने जाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सिफारिश और रिश्वत वाली राजनीति को खत्म कर योग्यता और मेहनत को आगे रखा है, इसी वजह से उन्होंने और उनके साथियों ने ‘आप’ चुनने का फैसला लिया।

शामिल होने का यह कार्यक्रम तरनतारन में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित किया गया। इस मौके पर ‘आप’ पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल, और हरचंद सिंह बरसट मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान अंजू वर्मा और कुलविंदर कौर की प्रेरणा से वार्ड नंबर 10, गांव मुरादपुरा कलां और आसपास के इलाकों से भी कई लोग ‘आप’ में शामिल हुए। इनमें रमन संधू, जज सिंह, रमनदीप कौर, हर्ष कपूर, शिव सिंह और नरेश गिल जैसे नाम विशेष रूप से शामिल हैं।

मेहनत की कद्र सिर्फ आपमें है” – मंत्री भुल्लर

कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बहुत से नौजवान और नेता पारंपरिक पार्टियों में मेहनत करने के बावजूद अनदेखे रह जाते थे। लेकिन AAP में जिसकी मेहनत, उसे ही सम्मान और मौका मिलता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मान की सरकार ने:

  • 56,000 से अधिक सरकारी नौकरियां बिना रिश्वत और बिना सिफारिश के दीं।
  • पंजाब के 90% घरों के बिजली बिल शून्य (Zero Bill) कर दिए।
  • 10 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड (insurance health scheme) शुरू किया।

उन्होंने कहा कि यह फैसले सिर्फ बात नहीं, बल्कि जमीन पर दिखने वाला काम हैं, इसी कारण लोग खुद AAP को चुन रहे हैं।

नौकरी अब पैसे से नहीं, योग्यता से मिल रही है” – मंत्री गोयल

कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल ने कहा कि AAP सरकार ने पंजाब में यह सोच बदल दी है कि नौकरी सिर्फ पैसे या सिफ़ारिश से मिलती है। अब नौकरी योग्यता के आधार पर मिल रही है।

उन्होंने कहा कि इसी बदलाव की वजह से युवाओं का विदेश जाने का रुझान भी कम हुआ है, क्योंकि अब उन्हें अपने राज्य में ही अवसर मिल रहे हैं।

हरमीत संधू को मजबूत समर्थन

‘आप’ नेताओं ने कहा कि तरनतारन के लोग अब सिर्फ काम को वोट देंगे। उन्होंने दावा किया कि हरमीत सिंह संधू को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और वे बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे।

इस शामिल होने से AAP के चुनाव अभियान में नई जान आ गई है। तरनतारन की चुनावी हवा अब और भी दिलचस्प हो चुकी है, और आने वाले दिनों में यह मुकाबला काफी चर्चा का विषय रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending