Uttar Pradesh
CM योगी आदित्यनाथ ने की भाजपा काशी क्षेत्र की समन्वय बैठक, तैयारियों की परखी हकीकत
अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही उसकी गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान सीएम योगी विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं।
सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी के पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से वह सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जिले में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बीजेपी की क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक में सीएम योगी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज और अन्य स्थानों का स्थलीय का निरीक्षण कर सकते हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण देखेंगे
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोद लिए गांव डोमरी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, सीएम योगी इसका प्रस्तुतिकरण सर्किट हाउस में देखेंगे। डोमरी गांव में करीब 350 बीघा जमीन पर 3 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया जाएगा। इसका मकसद शहरी क्षेत्र में प्रदूषण को नियंत्रित करना और हवा को शुद्ध रूप से बनाए रखना है।
बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। वह शाम को बाबा काल भैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे। संभावित प्रोटोकॉल के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे और सोमवार की सुबह वह लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
Uttar Pradesh
होली पर गोरखनाथ मंदिर में CM योगी का जनता दर्शन, इलाज के लिए आर्थिक मदद का भरोसा
होलिकोत्सव मनाने के लिए सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की. मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों के पास जाकर मुख्यमंत्री ने एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए. सभी को भरोसा दिया कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा.
किडनी रोगी से पूछा – आयुष्मान कार्ड है?
जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी की बीमारी में धन की कमी की समस्या बताई. मुख्यमंत्री ने पहले उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा. न होने की बात कहने पर उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए, इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक मदद मिलेगी. इसके अलावा कई अन्य लोग भी कैंसर, हृदय रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. CM योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को आड़े नहीं आने देगी.
विवेकाधीन कोष से मिलेगी इलाज की राशि
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है उनके एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराई जाए. बेफिक्र होकर अच्छे अस्पताल में उपचार कराएं, सरकार भरपूर आर्थिक सहायता देगी.
अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराया जाए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कड़े शब्दों में कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए.
बच्चों को चॉकलेट और पढ़ने की प्रेरणा
जनता दर्शन में कुछ परिजनों के साथ उनके छोटे-छोटे बच्चे भी आए थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी बच्चों को स्नेहिल आशीर्वाद दिया, उन्हें चॉकलेट दी और खूब मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया. जनता दर्शन का यह माहौल जहां एक तरफ भावुक था वहीं मुख्यमंत्री की सादगी और संवेदनशीलता ने लोगों का दिल जीत लिया.
Uttar Pradesh
CM Yogi का जापान दौरा: पहले दिन यूपी को मिला 11 हजार करोड़ का निवेश, नोएडा में बनेगा जापानी औद्योगिक शहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे के पहले दिन 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश को लेकर विभिन्न कंपनियों के साथ इन्वेस्ट यूपी ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री के जापान के टोक्यो पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं टोक्यो में आयोजित यूपी निवेश रोड शो और उच्चस्तरीय बैठकों में मुख्यमंत्री ने जापान के उद्योगपतियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का खुला आमंत्रण दिया।
बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा, जापान में भारत की राजदूत नगमा एम मलिक और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। टोक्यो में अपने स्वागत को लेकर मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी की ‘उगते सूरज की नवोन्मेषी भूमि को प्रभु श्रीराम की पावन धरा के ‘आदित्य’ का नमस्कार।’
उन्होंने मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड, कोनोइके ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड, कुबोता कारपोरेशन, मिंडा कारपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रानिक्स इंडस्ट्री (जेएई), नागासे एंड कंपनी लिमिटेड, सीको एडवांस सहित अन्य औद्योगिक समूहों के साथ अलग-अलग बैठकों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री के साथ गए 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नवीकरणीय ऊर्जा, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण, आइसीटी, इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग, आइटी पार्क, डिजिटल सर्विसेज, स्टार्टअप इकोसिस्टम और इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट निर्माण, सेमीकंडक्टर एवं एडवांस्ड कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, डाटा सेंटर एवं क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश को लेकर जापानी निवेशकों के साथ चर्चा की।
कोनोइके ट्रांसपोर्ट के वरिष्ठ प्रबंध कार्यकारी अधिकारी शिगेकी तानाबे के साथ हुई बैठक में लाजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउसिंग और मल्टी-माडल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में विकसित हो रहे मेडिकल डिवाइस पार्क को जापानी कंपनियों के लिए सुनहरा अवसर बताया।
उन्होंने जापानी कंपनियों को मेडिकल उपकरण निर्माण इकाईयां स्थापित करने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर और विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स के कारण निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।
उत्तर प्रदेश सीधे ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर से जुड़ा है, जिससे निर्यातोन्मुख उद्योगों को लागत और समय दोनों में लाभ मिलता है। रोड शो के दौरान मिंडा कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक आकाश मिंडा ने इलेक्ट्रानिक्स बैकवर्ड इंटीग्रेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी क्षेत्र में निवेश की घोषणा की, जिससे अगले दो-तीन वर्षों में तीन से चार हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।
मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव अफसर राहुल भारती सहित कई उद्योगपतियों ने उत्तर प्रदेश में हुए “मेगा ट्रांसफारमेशन” की सराहना की।
500 एकड़ में विकसित होगा जापान का औद्योगिक शहर
टोक्यो में आयोजित रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास 500 एकड़ में जापान का औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है। यहां जापानी कंपनियों को क्लस्टर आधारित औद्योगिक वातावरण, बेहतर लाजिस्टिक्स और निर्यात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ की आबादी के साथ देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है। राज्य की जितनी बड़ी आबादी है उतनी ही विशाल संभावनाएं भी हैं। पिछले नौ वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जो प्रदेश कभी ‘बीमारू’ कहा जाता था, वह आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।
‘स्केल, स्किल, स्टेबिलिटी और स्पीड’ बना यूपी का माडल
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश इसलिए सुरक्षित है क्योंकि यहां स्केल (बड़ा बाजार), स्किल (कुशल युवा शक्ति), स्टेबिलिटी (नीतिगत स्थिरता) और स्पीड (तेज निर्णय प्रक्रिया) चारों उपलब्ध हैं। प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जो तीन करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं। राज्य में 75 हजार एकड़ का भूमि बैंक उपलब्ध है तथा बुंदेलखंड क्षेत्र में 56 हजार एकड़ में नया औद्योगिक शहर विकसित किया जा रहा है।
Uttar Pradesh
चच्चा पर गरम, माता प्रसाद पर नरम… भरी विधानसभा में जब CM Yogi ने कह दिया लठैत
उत्तर प्रदेश विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बजट के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जवाब दिया. इस दौरान सीएम योगी सदन में अपने चिर-परिचित अंदाज में नजर आए. सीएम योगी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते ही शिवपाल यादव पर जोरदार हमला बोल दिया. सीएम योगी ने भरी विधानसभा में शिवपाल यादव को लठैत कह दिया और फिर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं प्रार्थना करुंगा की चच्चा शिवपाल यादव का श्राप आपको ना लगे. हालांकि सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडे को भी घेरा.
‘आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है’
विधानसभा के बजट सत्र में CM योगी ने कहा कि मुझे लगा कि नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घाल मेल नहीं करेंगे. मुझे लग रहा हैं कि आप पर चच्चू का प्रभाव आ गया है. 2016-17 में 4.39% राज कोष में घाटा था, आज 2.97% हैं. हमारा वित्तीय प्रबंधन काफ़ी बेहतर हैं, इसलिए देश भर के बैंकर्स यूपी पर भरोसा करते हैं. सपा में 34% के घाटे को कम कर 26% पर लाया गया है, इसे और कम किया जायेगा. 2017 में 43 हजार और अब 1 लाख 20 हजार प्रति व्यक्ति आय है.
‘शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे आपके पीछे’
विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि माता प्रसाद पांडे जी समाजवादी आंदोलन के मुताबिक जीवन जीने वालों की अंतिम पीढ़ी हैं. आपके पीछे शिवपाल जी जैसे कुछ लठैत थे. विधानसभा के बजट सत्र में सीएम योगी ने कहा कि ये बजट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं. यूपी के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री को 10 वा बजट पेश करने का पहली बार मुझे सौभाग्य मिला हैं.
‘शिवपाल जी का श्राप आपको ना लगे’
अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘मैं सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देता हूं. मैं माता प्रसाद पांडे और शिवपाल जी का भाषण सुना है. सत्ता पक्ष के 109, प्रतिपक्ष के 58 सदस्यों समेत कई अन्य सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया. समस्या के समाधान का रास्ता संवाद हो सकता है. सदन ने अपने एजेंडे को पूरा किया है. शिवपाल जी का श्राप माता प्रसाद पांडे जी पर ना लगे ये कामना करता हूं. इस सदन में बजट पर चर्चा कर रहे हैं, तो यह 2026-27 का बजट है. सदन देर रात तक चलता रहा. उत्तरप्रदेश इतिहास में पहली बार हुआ किसी मुख्यमंत्री को दसवी बार बजट पेश करने का अवसर प्राप्त हुआ है.
क्या बोले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि पूर्वी यूपी दैवीय आपदा बाढ़ -सूखे से हमेशा ग्रस्त रहता है. तटबंध ना बनने से बाढ़ में लोग छत पर रहने को मजबू हैं. नेपाल में पानी बढ़ने से पूर्वांचल डूब जाता है. बाबा चाहे तो नेपाल से भी सहयोग मिल जाए. बाबा तो दोनों जगह नेपाल के भी गुरु है. बीमा कम्पनिया किसानों को पैसा ही नहीं दें रही हैं. यूपी में जातीय जनगणना करा ली जाए. सरकार के सहयोगी दल सरकार के बजाय सपा से आरक्षण मांगते हैं.
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़