Connect with us

Punjab

सहानुभूति के लिए फर्जी Vigilance Notice बनवाने की Bhart Bhushan Ashu की चाल बेनकाब: Minister Tarunpreet Sondh

Published

on

पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले राजनीतिक सहानुभूति बटोरने के लिए खुद के खिलाफ फर्जी विजिलेंस नोटिस बनवाया। मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम को एक सोची-समझी साजिश बताया, जिसका उद्देश्य जनता की सहानुभूति हासिल करना और अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान भटकाना था।

कैसे हुआ फर्जी नोटिस का पर्दाफाश?
आप सरकार के मंत्री तरुणप्रीत सोंध और पंजाब आप के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया। सोंध ने बताया कि विजिलेंस द्वारा जारी किया गया यह नोटिस दरअसल आशु की अपनी ही प्लानिंग का हिस्सा था। जांच में सामने आया कि यह नोटिस जारी करने वाला विजिलेंस एसएसपी आशु का स्कूल टाइम का दोस्त और करीबी था।

मंत्री ने आरोप लगाया कि आशु ने जानबूझकर अपने संबंधों का गलत इस्तेमाल कर यह नोटिस जारी करवाया ताकि वो खुद को एक पीड़ित के तौर पर पेश कर सकें और यह दिखा सकें कि मौजूदा सरकार उन्हें निशाना बना रही है।

स्कूल ज़मीन घोटाले से ध्यान भटकाने की कोशिश
तरुणप्रीत सोंध ने बताया कि यह फर्जी नोटिस असल में करोड़ों रुपये के स्कूल ज़मीन घोटाले से जनता का ध्यान हटाने की एक चाल थी। इस घोटाले में आशु, उनके रिश्तेदार और कुछ अन्य लोग शामिल हैं, जिन पर स्कूल के लिए आरक्षित कीमती ज़मीन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप है।

उन्होंने कहा कि यह घोटाला सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि बच्चों और उनके अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आज अभिभावक, छात्र और पूर्व छात्र इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

साजिश में शामिल अफसर सस्पेंड
सोंध ने कहा कि इस साजिश में जो भी शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। विजिलेंस का जो अधिकारी इस फर्जीवाड़े में शामिल था, उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चल रही आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी को भी कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा।

कांग्रेस-भाजपा पर मिलीभगत का आरोप
मंत्री सोंध ने आगे कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के मजबूत उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस और भाजपा बौखला गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियों के बीच एक “अनैतिक गठबंधन” बन गया है ताकि किसी भी तरीके से आप को हराया जा सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब अपने समर्थकों से अपील कर रही है कि वे आप को वोट न दें, जो इस बात का साफ संकेत है कि वे पहले ही हार मान चुके हैं।

मीडिया से अपील
तरुणप्रीत सोंध ने मीडिया से आग्रह किया कि वे इस पूरे मामले की गहराई से जांच करें और स्कूल ज़मीन घोटाले से प्रभावित छात्रों, उनके अभिभावकों और अन्य हितधारकों से बात करके सच सामने लाएं।

आम आदमी पार्टी ने साफ तौर पर यह संदेश दिया है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी और चाहे सामने कोई भी हो, कार्रवाई जरूर होगी। वहीं, भारत भूषण आशु पर लगे गंभीर आरोपों के बाद अब कांग्रेस पार्टी को इस मामले पर सफाई देनी होगी।

घटनाक्रम की वर्तमान स्थिति और प्रशासनिक कार्रवाई

  • विजिलेंस विभाग ने पुष्टि की है कि फर्जी नोटिस जारी करने में शामिल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है।
  • स्कूल ज़मीन घोटाले की जांच में अब कई अन्य नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनकी भूमिका की जांच चल रही है।
  • चुनाव आयोग ने इस पूरे घटनाक्रम पर संज्ञान लिया है और रिपोर्ट मांगी है।

Punjab

चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा-केज़रीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी मामले में छोटे-छोटे लोगों की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी करने वाले बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। राम मंदिर में 200 करोड़ रुपए की चोरी हुई और बरामद सिर्फ 80 लाख रुपए हुए, बाकी पैसा कहां गया? उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं और जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। पुलिस ने गिरफ्तार उन 8 छोटे-छोटे लोगों को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी नहीं की। मंदिर से चढ़ावे की चोरी का पैसा कहां और किसके पास है, इसकी जांच होनी चाहिए।

रविवार को अमृतसर में प्रेसवार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावे की चोरी मामले में सभी आरोपियों को नहीं, बल्कि छोटे-छोटे लोगों को पकड़ा गया है। जो मुख्य और बड़े-बड़े लोग हैं, जिन पर सबसे ज्यादा आरोप लग रहे हैं, वे तो खुलेआम घूम रहे हैं। किसी पैसे गिनने वाले या किसी छोटे से चौकीदार को पकड़ लिया गया है। जिन आठ लोगों को पकड़ा गया है, वे बहुत छोटे स्तर के हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तार लोगों की पुलिस रिमांड भी नहीं ली गई है और पुलिस ने उनसे कोई पूछताछ भी नहीं की। जिन लोगों को पकड़ा गया, उनसे यह तो पूछना चाहिए था कि उन्होंने कितनी चोरी की, पैसा किसके पास पहुंचाया और कहां छिपाया? लेकिन पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की, उनकी रिमांड ही नहीं ली और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि दो-चार दिन में इनकी बेल करा दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पूरी कवायद सिर्फ इस मामले को छिपाने, लीपापोती करने और ढकने की कोशिश है। ऐसा लगता है कि यहां चोरी बहुत बड़े स्तर पर हुई है। एक आरोप यह भी है कि 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हुआ है, लेकिन इन आठ लोगों से केवल 80 लाख रुपए की रिकवरी हुई है। बाकी का पैसा कहां गया? मैं बार-बार यह कह रहा हूं कि चोरी का पैसा कहां गया, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।

उधर, भगवंत मान ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार जो कर रही है, भाजपा उसका राजनीतिकरण कर रही है। धार्मिक संस्थाओं का राजनीतिकरण बिल्कुल नहीं होना चाहिए। उन्होंने पटियाला के काली देवी मंदिर का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां का ट्रस्ट डीसी के अंडर है, लेकिन उसमें सरकार ने केवल उन्हीं स्थानीय लोगों को रखा है जिनकी धर्म में गहरी आस्था है। जिस रामतीर्थ की बात हो रही है, उसका भी एक ट्रस्ट है जो डीसी के अंडर है, लेकिन उसमें बाबा प्रगट नाथ जी और वाल्मीकि समाज के अन्य महापुरुषों को ही जगह दी गई है। धर्म का संचालन केवल धार्मिक, गुणी और ज्ञानी लोगों द्वारा ही किया जाना चाहिए। राजनीति और धर्म को हमेशा एक-दूसरे से अलग रखना चाहिए।

Continue Reading

Punjab

मान सरकार ने भव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का लिया सैद्वांतिक निर्णय, जल्द विस्तृत डिटेल दी जाएगी- केजरीवाल

Published

on

पंजाब की पावन नगरी अमृतसर में भगवान वाल्मीकि मंदिर के निकट लव-कुश और माता जानकी के भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। भगवंत सिंह मान की अनुवाई वाली पंजाब सरकार ने भव्य एवं दिव्य लव-कुश मंदिर निर्माण का सैद्वांतिक निर्णय लिया है। जल्द इसकी विस्तृत डिटेल दी जाएगी। शुक्रवार को अमृतसर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ प्रेसवार्ता कर आम आदमीी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लव-कुश का यहीं जन्म हुआ और इन्होंने भगवान राम के अश्वमेध घोडे को यही रोका था। यह मंदिर बनने न केवल पंजाब और देश, बल्कि पूरी दुनिया के लोगों को बहुत हर्ष और उल्लास होगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सररकार ने यह निर्णय लिया है कि अमृतसर में लव-कुश और माता जानकी के नाम से उनके लिए एक बहुत ही भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। मैं समझता हूं कि अमृतसर पूरी दुनिया में सबसे पवित्र भूमि है। यहां हर धर्म के लोग हैं और हर धर्म के संस्थान हैं। यहां दरबार साहिब है, जहां पूरी दुनिया से सभी धर्मों के लोग मत्था टेकने और मन्नत मांगने आते हैं। वहां जाने से उनके दुख दूर होते हैं और उन्हें बहुत शांति मिलती है। यहां दुर्ग्याणा मंदिर है। देशभक्तों के लिए जलियांवाला बाग है और वाघा बॉर्डर है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहीं पर भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल है, जहां भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखी थी। माता सीता यहीं वाल्मीकि आश्रम में रही थीं, लव-कुश ने यहीं जन्म लिया था और उनकी पढ़ाई भी यहीं हुई थी। जब भगवान राम ने अपना अश्वमेध का घोड़ा छोड़ा था, जिसे पूरी दुनिया में कोई नहीं रोक पाया था, तब लव-कुश ने उस घोड़े को रोका था और यहीं पर एक पेड़ से बांध कर रखा था। यह सभी धर्मों के लिए बहुत ही पवित्र धरती है और खासकर हिंदू धर्म व वाल्मीकि समाज के सभी लोगों के लिए यह बेहद आस्था का स्थान है।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि वहां अभी भगवान वाल्मीकि का तीर्थ स्थान है, उसी के बगल में लव-कुश और माता जानकी के लिए एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। अभी सैद्धांतिक रूप से यह निर्णय लिया गया है। इसकी क्या डिटेल होंगी और यह कैसे होगा, इस पर काम चल रहा है और जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, लोगों को इसके बारे में बताते रहेंगे।

Continue Reading

Punjab

हेमकुंड साहिब यात्रा पर पंजाब से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अफवाहों को बताया झूठा, बोले- उत्तराखंड में हर जगह मिला प्यार और सम्मान

Published

on

विश्व शांति, भाईचारे और सर्वजन कल्याण का संदेश लेकर पंजाब से निकले श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा सोसायटी, बटाला के 90 सदस्यीय सिख श्रद्धालुओं के जत्थे ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को पूरी तरह निराधार बताया है।

2 जून को डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से शुरू हुई यह 32वीं महान पैदल यात्रा 2 जुलाई को श्री हेमकुंड साहिब पहुंचेगी। फिलहाल चमोली पहुंच चुके इस जत्थे में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो प्रतिदिन करीब 35 से 40 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कर्णप्रयाग और नगरासू में रात्रि विश्राम कर चुके हैं, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में हर जगह उन्हें प्यार, सम्मान और सहयोग मिला।

श्रद्धालु हरपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग डर और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें कहीं भी किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

जत्थेदार बलजिंदर सिंह ने कहा कि इंटरनेट पर फैलाई जा रही अफवाहों के विपरीत उत्तराखंड का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गढ़वाली और सिख समाज के बीच भाईचारे का रिश्ता है और स्थानीय लोगों ने यात्रा के दौरान हर संभव सहयोग दिया।

श्रद्धालुओं ने देशभर की संगत से अपील की कि वे अपुष्ट और भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा निश्चिंत होकर श्री हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की यात्रा करें। उनका कहना है कि देवभूमि की संस्कृति हमेशा से “अतिथि देवो भवः” की रही है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं का पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया जाता है।

Continue Reading

Trending