Connect with us

Blog

November से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम: Bank Account में 4 Nominees, ChatGPT Go फ्री, Toll और Cylinder के दाम में बदलाव

Published

on

नवंबर 2025 का महीना कई बड़े बदलाव लेकर आया है। इस बार कुछ ऐसे नियम लागू हुए हैं जो सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करेंगे।
बैंक अकाउंट से लेकर गैस सिलेंडर, फास्टैग, पेंशन और यहां तक कि AI चैटबॉट तक — सबमें नए नियम लागू हो गए हैं।
आइए जानते हैं इस महीने के 6 बड़े बदलावों की पूरी जानकारी

1. अब बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ सकेंगे

अब बैंक अकाउंट में सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार नॉमिनी (Nominee) रख सकते हैं।
इसका मतलब है कि अगर आपके साथ कुछ हो जाता है, तो आपके पैसे या जमा रकम चार लोगों में बांटी जा सकती है — और आप खुद तय कर पाएंगे कि किसे कितना हिस्सा मिलेगा।

यह नया नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गया है।
वित्त मंत्रालय का कहना है कि इससे बैंक क्लेम और उत्तराधिकार की प्रक्रिया (inheritance process) आसान और पारदर्शी बनेगी।
आप चाहें तो किसी भी वक्त नॉमिनी को बदल या हटा सकते हैं।

नॉमिनी कौन होता है?
वह व्यक्ति जिसे अकाउंट होल्डर यह अधिकार देता है कि उसकी मृत्यु के बाद अकाउंट में रखी रकम उसे मिले — ताकि लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सके।

2. आधार कार्ड अपडेट के नए चार्जेस

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने आधार कार्ड अपडेट करने के नियमों में बदलाव किया है।
अब बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा — यह सुविधा एक साल तक फ्री मिलेगी।

बड़ों के लिए चार्ज इस प्रकार हैं

  • नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने पर: ₹75
  • फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट के लिए: ₹125

अब आप बिना डॉक्यूमेंट अपलोड किए भी कुछ डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं — जिससे प्रोसेस आसान और फास्ट हो गया है।

3. ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन अब एक साल के लिए फ्री

भारत में अब OpenAI का ChatGPT Go प्लान एक साल के लिए फ्री मिलेगा।
यह ऑफर 4 नवंबर 2025 से शुरू हो जाएगा।

पहले इसका चार्ज ₹399 प्रति महीना था — यानी यूजर्स को ₹4,788 सालाना की बचत होगी।
इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा चैट लिमिट, तेज़ रिस्पॉन्स और इमेज बनाने की सुविधा मिलेगी।

OpenAI के मुताबिक भारत अब उनका दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला मार्केट बन गया है।

4. FASTag के दो नए नियम

फास्टैग यूज़ करने वाले वाहन मालिकों के लिए दो जरूरी बदलाव लागू हुए हैं

(1) KYV Verification जरूरी:

  • जिन गाड़ियों के फास्टैग में अब तक Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उनका फास्टैग डीएक्टिवेट किया जा सकता है।
  • अब वेरिफिकेशन के लिए सिर्फ नंबर प्लेट और फास्टैग की फ्रंट फोटो अपलोड करनी होगी — पहले की तरह साइड फोटो की जरूरत नहीं।
  • इससे वेरिफिकेशन प्रोसेस अब और आसान और फास्ट हो गई है।

(2) UPI से टोल पेमेंट पर नया चार्ज:

  • यह नियम 15 नवंबर 2025 से लागू होगा।
  • अगर किसी वाहन में फास्टैग नहीं है और आप टोल UPI से पेमेंट करते हैं, तो अब आपको 1.25 गुना स्टैंडर्ड टोल देना होगा।
  • कैश से भुगतान करने वालों को पहले की तरह 2 गुना टोल फीस ही देनी होगी।

इस बदलाव का मकसद है कि लोग फास्टैग का ज्यादा इस्तेमाल करें और टोल प्लाज़ा पर ट्रैफिक कम हो।

5. पेंशनर्स को नवंबर तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी

सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को इस साल का लाइफ सर्टिफिकेट (Life Certificate) नवंबर के अंत तक जमा करना है।
अगर ऐसा नहीं किया गया, तो पेंशन रुक सकती है।

इसे आप नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा जो कर्मचारी NPS (National Pension System) से UPS (Unified Pension Scheme) में स्विच करना चाहते हैं, उन्हें भी यह प्रक्रिया नवंबर के अंत तक पूरी करनी होगी।

6. कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

नवंबर की शुरुआत में रसोई गैस कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।
19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में ₹4.50 से ₹6.50 तक की कमी आई है।

शहरनए दामपुराने दामअंतर
दिल्ली₹1590.50₹1595.50₹5.50
कोलकाता₹1694.50₹1700.50₹6.50
मुंबई₹1542.00₹1547.00₹5.00
चेन्नई₹1750.00₹1754.50₹4.50

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इस बार नवंबर सिर्फ ठंड ही नहीं, कई नई राहतें और बदलाव भी लेकर आया है।
कहीं बैंक और फास्टैग के नियम आसान हुए हैं, तो कहीं गैस और AI सब्सक्रिप्शन में राहत मिली है।
अगर आपने अब तक अपने अकाउंट या फास्टैग अपडेट नहीं किए हैं, तो जल्द करें — वरना परेशानी हो सकती है।

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending