Connect with us

Blog

प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या धाम जंक्शन पर नहीं रुकेंगी ट्रेनें और रोडवेज बसें होंगी बंद, जानिए डायवर्टेड रूट

Published

on

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले वीवीआईपी की सुरक्षा के दृष्टिगत 22 जनवरी को अयोध्या धाम जंक्शन पर कोई ट्रेन नहीं रोकी जाएगी। प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर रेलवे ने इसकी सहमति प्रदान कर दी है। वहीं रोडवेज की बसों को भी 21 और 22 जनवरी को अयोध्या के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अयोध्या होकर अपने गंतव्य को जाने वाली बसों को दूसरे रूट से भेजा जाएगा।

इसके अलावा लखनऊ से बड़ी संख्या में अति विशिष्ट अतिथियों के सड़क मार्ग से अयोध्या जाने की वजह से लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग को सुबह से लेकर शाम तक ग्रीन कॉरीडोर बनाकर निजी वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने की तैयारी है। केवल आकस्मिक परिस्थिति में ही वाहन चालकों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश पुलिस ने समारोह को सकुशल संपन्न कराने के लिए रूट डायवर्जन का पूरा खाका तैयार कर लिया है, जिसमें अयोध्या के आसपास के जिलों से आने वाले यातायात को दूसरे रास्तों से भेजने की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा मकर संक्रांति से भीड़ बढ़ने पर भारी वाहनों के आवागमन पर पहले से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

18 जनवरी से भारी वाहनों का डायवर्जन (आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर)

– गोरखपुर से वाहनों का डायवर्जन- गोरखपुर, कौड़ीराम, बडहलगंज, दोहरीघाट, जीयनपुर, आजमगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे डायवर्ट किया जाएगा
– गोरखपुर से संतकबीरनगर, बासी, मेहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोंडा, जरवल रोड, चौकाघाट से बदोसराय से सफदरगंज, से लखनऊ
– बस्ती से आने वाले वाहन कलवारी, टांडा, अकबरपुर, दोस्तपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाएंगे
– आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन आईआईएम रोड से आलमबाग, नहरिया, शहीदपथ होते हुए अहिमामऊ से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेजे जाएंगे
– इसी तरह सीतापुर, शाहजहांपुर से आने वाले वाहन आईआईएम रोड से आलमबाग, शहीदपथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से निकाले जाएंगे
– बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, करनैलगंज से जरवल रोड से चौकाघाट, सफदरगंज होते हुए लखनऊ जाएंगे
– सुल्तानपुर से आने वाले वाहन कूढ़ेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किए जाएंगे
– रायबरेली से आने वाले वाहन हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे
– लखनऊ, बाराबंकी की ओर आने वाले वाहन चौकाघाट, जरवल, करनैलगंज, रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ होकर निकाला जाएगा
– आजमगढ़, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से डायवर्ट किया जाएगा
– कानपुर से आने वाले वाहनों को उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाईगंज, चांदसराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जरिए गोरखपुर भेजा जाएगा
– इसी तरह कानपुर से आने वाले वाहनों को रायबरेली के रास्ते से होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ भेजा जाएगा

21 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी वाहनों का डायवर्जन

– समारोह में आमंत्रित अतिथियों के निमंत्रण पत्र व पासधारकों, अयोध्या (यूपी-42) के वाहनों एवं आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों को निम्न रूट से डायवर्ट किया जाएगा
– सुल्तानपुर से आने वाले वाहनों को कूढेभार से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भेजा जाएगा
– लखनऊ, बाराबंकी की ओर आने वाले वाहनों को रामसनेहीघाट से हैदरगढ़, दरियाबाद, टिकैतनगर, रामनगर होते हुए भेजा जाएगा
– बस्ती, कलवारी से आने वाले वाहनों को टांडा से अकबरपुर, दोस्तपुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजा जाएगा
– अंबेडकरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को थाना गोसाईगंज से भीटी, हैदरगंज, बेरू बाजार, चौरे बाजार से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा
– रायबरेली से आने वाले वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भेजा जाएगा
– बलरामपुर, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहन गोंडा, करनैलगंज से जरवल रोड से चौकाघाट, सफदरगंज होते भेजे जाएंगे
 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending