Connect with us

Blog

गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है : योगी आदित्यनाथ

Published

on

yogi adityanath

Politics News: उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्षी दलों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मेरठ, बस्ती, चंदौली, महोबा और बाराबंकी जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। आधिकारिक बयान के अनुसार योगी ने संवाद के दौरान कहा कि ”गरीबों के हक पर डकैती डालने वालों को आज जाति दिखाई पड़ती है। वह लोग समाज को विभाजित करने का कार्य कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों से सावधान रहकर समाज को एकजुट करते हुए राष्ट्रीय सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करना होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बयान में कहा गया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी चंदौली जिले की निर्जला देवी ने योगी से कहा कि ‘पहले हम कच्चे मकान में रहते थे। आपकी कृपा से आज हमारे पास पक्का मकान, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, फ्री में राशन और महिला स्वयंसेवी समूह के माध्यम से रोजगार प्राप्त हो रहा है।’ महोबा की श्याम सखी ने बताया कि पहले की सरकारों में हमें कोई मकान नहीं मिला था। खपरैल वाले मकान में रहते थे, जब बारिश होती थी घर में पानी भर जाता था। आपकी सरकार में हमारा जीवन बदल गया है।” संवाद के दौरान बस्ती की माया देवी ने कहा कि ‘पहले उन्हें शौचालय के लिए खेतों में जाना पड़ता था। धुएं के बीच लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाना पड़ता था। आज फ्री राशन के साथ सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हुआ है।’ बाराबंकी की सरिता देवी ने बताया कि उन्हें केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। मेरठ के अभिषेक नेहरा बताया कि वह कृषकों का समूह बनाकर पराली प्रबंधन, हार्वेस्टिंग और जुताई पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें फॉर्म मशीनरी में 80 प्रतिशत सब्सिडी प्राप्त हुई है। इससे उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है।

सभी 75 जिलों में 800 स्थानों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से ऑनलाइन जुड़े योगी
इस दौरान मुख्‍यमंत्री प्रदेश के सभी 75 जिलों में 800 स्थानों पर आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से ऑनलाइन जुड़े। योगी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रदेश में 642 मोदी गारंटी वैन चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के 57709 ग्राम पंचायतों में से अब तक 36983 ग्राम पंचायतों में मोदी गारंटी वैन पहुंच चुकी है। साथ ही 762 नगर निकायों में 1027 कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के अंदर लगभग पौने तीन करोड़ लोगों से यह यात्रा जुड़ चुकी है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज जहां-जहां मोदी गारंटी वैन पहुंच रही है, वहां हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ रहे हैं, जहां भी वैन जा रही है वहां कैम्प लग रहे हैं, जिन लोगों को योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है उन्हें वहां ले जाएं और उनका रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं से आच्छादित करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending