Connect with us

Punjab

Tarunpreet Sondh का बड़ा हमला: “अगर हिम्मत थी तो Bittu अपने परिवार से किसी को मैदान में क्यों नहीं उतारा?”

Published

on

लुधियाना लोकसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज़ हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार में मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने बीजेपी नेता रवनीत बिट्टू पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अगर बिट्टू में वाकई हिम्मत होती तो इस चुनाव में अपने परिवार के किसी सदस्य को ही खड़ा कर देते।”

भाजपा में शामिल होकर बिट्टू ने अपने परिवार की राजनीतिक विरासत से किया धोखा”
तरुणप्रीत सोंध ने कहा कि बीजेपी ने खुद बिट्टू को चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्हें पहले से ही अपनी हार का डर था। यही वजह रही कि उन्होंने चुनाव से दूरी बना ली। अगर बिट्टू मैदान में आते तो उनकी ज़मानत जब्त हो जाती, इसलिए वह पीछे हट गए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि पद और पावर के लालच में बिट्टू ने अपने उसूल और विरासत दोनों को छोड़ दिया। बिट्टू अब ज़मीर बेचकर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्हें सिर्फ फायदा चाहिए, इसलिए वह कभी किसी पार्टी के पक्के नहीं रहे,” सोंध ने कहा।

बिट्टू ने खुद भाजपा को बताया था किसान विरोधी, अब उन्हीं के साथ?”
तरुणप्रीत सोंध ने प्रेस को रवनीत बिट्टू के पुराने बयान भी सुनाए जिसमें उन्होंने भाजपा और आरएसएस को किसान विरोधी और पंजाब विरोधी बताया था। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, क्या मजबूरी थी कि जिन लोगों को कल तक गालियां दे रहे थे, आज उन्हीं की पार्टी में जाकर बैठ गए?”
सोंध ने इशारा करते हुए कहा कि शायद भाजपा के पास बिट्टू के किसी घोटाले की फाइल है, जो उन्हें पार्टी में जाने के लिए मजबूर कर रही है।

संजीव अरोड़ा की ईमानदार छवि से घबराई कांग्रेस और बीजेपी”
तरुणप्रीत सोंध ने दावा किया कि आप के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा की लोकप्रियता और साफ-सुथरी छवि से कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा ने लुधियाना के लिए बतौर सांसद कई जरूरी काम करवाए हैं, जिससे जनता का भरोसा और प्यार उन्हें मिल रहा है। इसी वजह से विरोधी दल घबरा गए हैं।”

बिट्टू और उनके भाई खेल कर रहे हैं दोनों पार्टियों के साथ”
सोंध ने कहा कि रवनीत बिट्टू भाजपा में हैं और उनके भाई कांग्रेस में, फिर भी दोनों एक-दूसरे के प्रचार में जाते हैं। क्या ये दोनों मिलकर कांग्रेस और भाजपा को बेवकूफ बना रहे हैं?” उन्होंने पूछा।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि अगर इस बार आप जीत गई तो बिट्टू की दिल्ली में स्थिति खतरे में पड़ जाएगी और शायद उनकी कुर्सी भी चली जाए।

“पहले अपना स्टैंड साफ करो बिट्टू साहब”
तरुणप्रीत सोंध ने अंत में रवनीत बिट्टू को चुनौती दी कि “अगर आपको बयानबाज़ी करनी है तो पहले यह साफ करें कि आप पंजाब के साथ हैं या बीजेपी के साथ जो पंजाब के हक छीनती रही है। जब तक आप अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते, आपकी सारी बातें सिर्फ दिखावा हैं।”
आम आदमी पार्टी इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ रही है और साफ कह रही है कि अब राजनीति में ईमानदारी, सेवा और जनता की भलाई को तवज्जो दी जाएगी। वहीं, दूसरी ओर विरोधियों के आरोप-प्रत्यारोप इस बात का संकेत हैं कि चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प और तीखा होने वाला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

Punjab को मिला इंटरनेशनल हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी का बड़ा मौका, CM भगवंत मान ने किया ऐलान

Published

on

पंजाब पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मुकाबलों की मेजबानी करेगा। राज्य को पुरुष एशियन चैंपियनशिप हॉकी टूर्नामेंट आयोजित करने का अवसर मिला है। इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई चैंपियनशिप ट्रॉफी की मेजबानी मिलना पंजाब के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में एशिया की शीर्ष 6 टीमें हिस्सा लेंगी और भारत के भी इसमें भाग लेने की पूरी उम्मीद है।

टूर्नामेंट के मुकाबले 26-27 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिनका आयोजन मोहाली और जालंधर में किया जाएगा। इससे पहले 1997 में जालंधर में पाकिस्तान के साथ एक टेस्ट मैच खेला गया था। आयोजन से पहले संबंधित टीम द्वारा सभी तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इसके अलावा, हॉकी टीम ने हर साल चार देशों के टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव भी दिया है, जिसे भविष्य में इस आयोजन के साथ जोड़ा जा सकता है।

खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि के तहत पंजाब को 44 साल बाद बैडमिंटन अंडर-13 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी का अधिकार भी मिला है। इस प्रतियोगिता के सभी मुकाबले जालंधर में आयोजित किए जाएंगे।

यह उपलब्धि पंजाब को खेलों के क्षेत्र में एक नए मुकाम तक ले जाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Continue Reading

Blog

पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, Harpal Cheema को ट्रांसपोर्ट और Dr. Ravjot Singh को जेल विभाग की जिम्मेदारी

Published

on

पंजाब कैबिनेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यह अहम फैसला कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की अचानक हुई गिरफ्तारी के तुरंत बाद लिया गया, ताकि सरकारी कामकाज में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे।

सरकार द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के अधिकार क्षेत्र में विस्तार किया गया है। उन्हें अब ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग के साथ-साथ अब चीमा राज्य के परिवहन तंत्र, सरकारी बस सेवाओं के संचालन, नीतिगत फैसलों और विभागीय सुधारों की निगरानी भी करेंगे। इससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और समन्वय बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी नई जिम्मेदारी देते हुए जेल विभाग का प्रभार सौंपा गया है। राज्य में जेलों की सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के पुनर्वास और सुधार से जुड़े मुद्दों के कारण यह विभाग बेहद अहम माना जाता है। डॉ. रवजोत सिंह अब जेल प्रशासन को और मजबूत बनाने तथा सुधारात्मक कदमों को लागू करने की दिशा में काम करेंगे।

उल्लेखनीय है कि लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में एक तरह का सियासी खालीपन पैदा हो गया था, जिसे भरने के लिए सरकार को तुरंत यह कदम उठाना पड़ा। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में जनकल्याण योजनाएं, विकास कार्य और प्रशासनिक प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के जारी रहें।

सरकार ने साफ किया है कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर त्वरित और प्रभावी फैसले लिए जा रहे हैं, ताकि राज्य की व्यवस्था पहले की तरह सुचारू रूप से चलती रहे।

Continue Reading

Punjab

धनौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

पंजाब के बरनाला जिले में धनौला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकली पुलिस कर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस की वर्दी और एक इनोवा कार भी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर धनौला पुलिस ने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका, जिसमें तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में बैठे हुए थे। शक होने पर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (चक्क महंता वाला), अजय (मुनके उताड़) और गुरप्रीत सिंह (मुनके उताड़) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना धनौला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान इस गिरोह से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Continue Reading

Trending