Connect with us

National

Tarn Taran By-Election: Freedom Fighter परिवारों ने APP उम्मीदवार Harmeet Sandhu को दिया समर्थनकहा – Mann सरकार पर है पूरा भरोसा, Sandhu की जीत सुनिश्चित करेंगे

Published

on

तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती उस समय मिल गई, जब इलाके के फ्रीडम फाइटर (स्वतंत्रता सेनानी) परिवारों ने पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया। इन परिवारों का कहना है कि जैसे उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP का साथ दिया था, वैसे ही इस बार भी वे पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ AAP उम्मीदवार को जीत दिलाएंगे।

यह समर्थन कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि फ्रीडम फाइटर परिवारों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कुछ मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपा है और मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने का समय मांगा है। मुंडियां ने भरोसा दिलाया कि इन परिवारों के मुखियाओं की जल्द ही चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई जाएगी, जहां उनकी मांगों पर विस्तार से चर्चा होगी।

मंत्री मुंडियां ने कहा,
“फ्रीडम फाइटर परिवार हमारे समाज की असली शान हैं। देश की आज़ादी के लिए इन परिवारों ने जो त्याग किया, वह कभी भूलाया नहीं जा सकता। आम आदमी पार्टी हमेशा इनके साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी।”

फ्रीडम फाइटर परिवारों का कहना क्या है?
इन परिवारों के नेताओं ने कहा कि उन्हें मान सरकार से उम्मीद है कि उनकी लंबित मांगों का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि AAP सरकार ने अब तक आम लोगों के लिए कई काम किए हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके मुद्दों को भी प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा।

कौन-कौन रहे मौजूद:
इस मौके पर जसबीर सिंह सुर सिंह, भूपिंदर सिंह बिट्टू, सरदार रुपिंदर सिंह बिट्टू, सरदार सतनाम सिंह (गंडी पिंड), सरदार लखविंदर सिंह (प्रधान मन्नण), सरदार गुरजंट सिंह, सरदार बलजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपचुनाव का माहौल:
तरनतारन उपचुनाव इस समय काफी चर्चा में है। हर पार्टी अपने समर्थकों को एकजुट करने की कोशिश में लगी है। ऐसे में फ्रीडम फाइटर परिवारों का समर्थन आम आदमी पार्टी के लिए मजबूत राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक जानकार भी मान रहे हैं कि इस समर्थन से AAP उम्मीदवार हरमीत संधू की स्थिति और मजबूत हो सकती है, क्योंकि यह परिवार इलाके में सम्मान और प्रभाव रखते हैं।

नतीजा क्या निकलेगा?
चुनाव प्रचार अब तेज़ हो चुका है। पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। लेकिन यह साफ है कि इस समर्थन ने तरनतारन के राजनीतिक माहौल में AAP को एक सकारात्मक बढ़त दे दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब में SIR का दूसरा चरण शुरू, जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; ऐसे चेक करें अपना नाम

Published

on

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब पंजाब के मतदाता ऑनलाइन अपना नाम और वोट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

मतदाता CEO पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर SIR से जुड़े कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें ASDD LIST, DRAFT 2026 और SEARCH LIST SIR 2003 शामिल हैं।

DRAFT 2026 में ऐसे चेक करें नाम

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले CEO पंजाब की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद DRAFT 2026 विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर भाग नंबर और भाग के नाम के आधार पर संबंधित वोटर लिस्ट की PDF देखी या डाउनलोड की जा सकती है।

ASDD LIST से भी करें जांच

मतदाता ASDD LIST के जरिए भी अपनी वोट की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए EPIC नंबर दर्ज करना होगा। अगर आपका नाम ASDD सूची में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि संबंधित नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं, नाम नहीं मिलने पर सिस्टम में ‘Unidentified’ स्टेटस दिखाई दे सकता है।

BLO और राजनीतिक दलों को भी मिलेंगी सूचियां

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ERO की ओर से राजनीतिक दलों और BLO को भी वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सूचियां बूथवार तैयार की गई हैं, जिससे संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी की जांच की जा सके।

इसलिए पंजाब के मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम और वोट की स्थिति समय रहते जरूर चेक करें। अगर नाम या किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading

National

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान माता साहिब कौर गुरुद्वारा साहिब के पास उनके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किसने और किस वजह से किया।

फिलहाल सुखबीर सिंह बादल को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद नांदेड़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Continue Reading

National

गुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!

Published

on

भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में गुरुग्राम ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। डीएलएफ के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिकने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगी प्रॉपर्टी को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं। इस डील ने गुरुग्राम की प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में नई चर्चा छेड़ दी है।

‘द डहलियास’ को डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों वाले 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स हैं। इसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹40,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खास तौर पर बेहद हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹271 करोड़ में खरीदे गए इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट बताया गया है। इस हिसाब से सुपर एरिया के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट बैठती है।

इतनी बड़ी कीमत के साथ यह सौदा भारत के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति लेनदेन में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कारपेट एरिया के हिसाब से कीमत गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे रिहायशी बाजारों में शामिल मुंबई की प्रीमियम लोकेशनों के काफी करीब ले आती है।

मुंबई के वर्ली और अन्य प्रमुख इलाकों में भी लग्जरी घरों की कीमतें कई बार ₹2 लाख प्रति वर्ग फीट से ऊपर पहुंच जाती हैं। ऐसे में गुरुग्राम में ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट के करीब की यह डील शहर में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की कीमतों को दर्शाती है।

गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख लग्जरी रियल एस्टेट बाजारों में तेजी से उभरा है। बड़े कॉरपोरेट हाउस, उद्योगपति और हाई-नेट-वर्थ खरीदार यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, पेंटहाउस और अल्ट्रा-लक्जरी घरों में निवेश कर रहे हैं। ₹271 करोड़ की यह डील इस बात का संकेत मानी जा रही है कि गुरुग्राम में प्रीमियम प्रॉपर्टी का बाजार अब देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों को टक्कर देने लगा है।

Continue Reading

Trending