Weather
पंजाब, हरियाणा, UP समेत कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी।
UP के कई राज्यों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज धूप और गर्मी के बाद शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, UP, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में मौसम का यह बदला मिजाज लोगों के लिए राहत भी लाया और मुसीबत भी। जहां एक ओर बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, वहीं कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया और जन-धन की हानि भी हुई। कई जगह पेड़ और दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आईं। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है, जहां अलग-अलग घटनाओं में करीब 12 लोगों की जाने की खबर भी सामने आई है।
मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. आइए में आइए आने वाले कुछ दिनों तक मौसम की स्थिति कैसी रहने वाली है. इसके बारे में जानते है…
दिल्ली में तूफान जैसा नजारा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ गिर गए, बिजली के तार टूट गए और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. अनुमान हैा कि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बारिश और आंधी चलने की संभावना बनी रह सकती है.
अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, 22 से 27 मई तक देश के कई हिस्सों में मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में, खासकर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. साथ ही, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 मई को लक्षद्वीप में भी तेज़ वर्षा होने के आसार हैं. इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

वहीं, 22 से 25 मई के बीच कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज़ हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. गुजरात राज्य में भी इसी दौरान बिखरी हुई से लेकर व्यापक वर्षा हो सकती है. 22 और 23 मई को कोंकण, गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन दिनों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी देखने को मिल सकती है.
अगले 7 दिनों तक इन शहरों में चलेगी तेज हवाएं और भारी बारिश
अगले सात दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. असम, मेघालय में 22 से 27 मई तक, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 25 मई तक और अरुणाचल प्रदेश में 23 से 25 मई तक भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार और झारखंड में 22 से 25 मई तक तेज़ हवाएँ और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं. 23 मई को बिहार में भी तेज़ वर्षा हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 से 27 मई के दौरान बारिश हो सकती है.
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के मौसम का हाल
IMD की ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में आज से लेकर 27 मई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख क्षेत्र में गरज और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना है. 23 और 24 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है, वहीं 22 और 23 मई को पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी भी चल सकती है.
लू की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 23 मई को पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बन सकती है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में भी 22-23 मई को गर्म हवाएं चल सकती हैं. वहीं 23 मई को ओडिशा में गर्म और आर्द्र मौसम रहेगा और दक्षिणी हरियाणा में रात का तापमान अधिक रहने की संभावना है.
National
गर्मी से राहत, पंजाब में तापमान 4.7°C तक गिरा, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी
बारिश के बाद पंजाब में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से काफी राहत मिली है। तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह सामान्य स्तर से लगभग 4.7 डिग्री नीचे आ गया है। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को कुछ हद तक राहत दी है, लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग ने नई चेतावनी भी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
तापमान के आंकड़ों की बात करें तो फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कई जिलों में एक सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे मौसम और भी ठंडा हो गया है।
मौसम विभाग ने 22 जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 13 जिलों में ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, बठिंडा, लुधियाना, पटियाला और मोहाली समेत कई इलाके शामिल हैं।
इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर और मोगा जैसे जिलों में भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ मुख्य कारण है, जो इस समय उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। इसके साथ ही हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में बना एक और मौसम सिस्टम भी बादलों की गतिविधि और तेज हवाओं को बढ़ा रहा है।
विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 5 मई को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है, जबकि 6 से 8 मई के बीच अलग-अलग जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 4 और 5 मई को हवाओं की रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जबकि 6 मई को यह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
कुल मिलाकर, जहां एक तरफ बारिश ने गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं, आंधी और ओलावृष्टि को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
National
Punjab-Chandigarh में बदलेगा मौसम, 5 दिनों तक गर्मी से राहत; तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
पंजाब और Chandigarh के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आज 2 मई से अगले पांच दिनों तक गर्मी से काफी राहत मिलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक, आंधी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के India Meteorological Department के चंडीगढ़ केंद्र ने इस स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के असर से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
राज्य में औसतन तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जो सामान्य से लगभग 2.8 डिग्री कम है। Bathinda में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज सात जिलों—Pathankot, Hoshiarpur, Fazilka, Muktsar, Bathinda, Mansa और Rupnagar—में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
राज्य के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। 11 जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा। Amritsar में तापमान 35.8 डिग्री, Ludhiana में 35.2 डिग्री, Patiala में 35.6 डिग्री और Chandigarh में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां तापमान में गिरावट देखी गई।
मौसम विभाग ने किसानों को तेज हवाओं और बदलते मौसम के कारण फसलों को होने वाले संभावित नुकसान को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे जहां एक ओर गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं तेज हवाओं और आंधी को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
Weather
कड़कती गर्मी से राहत! बारिश और तेज हवाओं से तापमान 6 डिग्री गिरा, पंजाब में ऑरेंज अलर्ट
पंजाब के लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश के कारण राज्य का तापमान लगभग 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके चलते तापमान सामान्य से करीब 3.2 डिग्री नीचे आ गया।
मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 14 जिलों—गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मोहाली, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर—में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
इसके अलावा 2, 3 और 4 मई के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मंगलवार को लुधियाना में 4.2 मिमी और पटियाला में 8.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
अगर तापमान की बात करें तो अबोहर में सबसे ज्यादा 37.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर 34.1, लुधियाना 34.0, पटियाला 36.5, पठानकोट 32.9, फरीदकोट 37.2, गुरदासपुर 31.5, एसबीएस नगर 30.6, फिरोजपुर 35.5, होशियारपुर 32.5 और रूपनगर में 33.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। गुरदासपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। अमृतसर में 25.6, लुधियाना 23.0, पटियाला 22.2, पठानकोट 24.2, बठिंडा 25.6, फरीदकोट 25.2, फाजिल्का 25.3, फिरोजपुर 26.6, होशियारपुर 22.6 और रूपनगर में 23.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
कुल मिलाकर मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तेज हवाओं और बारिश को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |