Punjab
Punjab Nikay Chunav Result: जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव नतीजों में AAP की आंधी, कांग्रेस- अकाली पीछे
पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा।
अभी जिला परिषद की किसी भी सीट पर रिजल्ट घोषित नहीं हुआ है। ब्लॉक समिति में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।
काउंटिंग के दौरान मोगा ब्लॉक समिति के दौलतपुर जोन में रोचक स्थिति बन गई। यहां से अकाली दल (बादल) के उम्मीदवार गुरदर्शन सिंह 9 वोट से जीत गए। इस पर AAP उम्मीदवार ने रीकाउंटिंग की मांग कर दी। वोटों की दोबारा गिनती हुई तो अकाली दल की जीत का अंतर 9 से 34 वोट हो गया।
फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों जिला परिषद चुनाव में आगे चल रही हैं।
काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स…
- लुधियाना में एजेंटों का हंगामा:
- काउंटिंग शुरू होते ही लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा के जीटीवी कॉलेज में बने काउंटिंग सेंटर में हंगामा मच गया। शिरोमणि अकाली दल व कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। पटियाला के नाभा रोड पर भी यही आलम दिखा। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।
- पूर्व गैंगस्टर की पत्नी चुनाव में आगे:
- फिरोजपुर में पूर्व गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों की पत्नी कुलजीत कौर सेखों फिरोजशाह जोन जिला परिषद में आगे चल रही है। पूर्व गैंगस्टर सेखों तब सुर्खियों में आए थे, जब चुनाव प्रचार के वक्त पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लियाय। पुलिस ने कहा कि वह लोगों को धमका रहे है। हालांकि इसको लेकर अकाली दल पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिहा कर दिया गया था।
- मोहाली में अकाली नेताओं का हंगामा:
- मोहाली के डेराबस्सी में काउंटिंग सेंटर में अकालियों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि परगपुर जोन की वोटों में गड़बड़ी की गई है। अकाली नेता एनके शर्मा ने कहा कि बोहरा और बोहड़ी गांव की करीब 80 वोटों पर डबल स्टैंप लगी हुई है। खराब की गई ज्यादातर वोटें अकाली दल की हैं। शर्मा ने समर्थकों संग नारेबाजी भी की।
- कांग्रेस उम्मीदवार 3 वोट से हारीं, बोली- गड़बड़ी की:
- लुधियाना के जगीर पुर से ब्लॉक समिति के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार बासो रानी को तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। बासो रानी का आरोप है कि उसे और उसके एजेंटों को काउंटिंग सेंटर के अंदर जाने नहीं दिया गया। उसे तीन वोट से हारा हुआ डिक्लेयर कर दिया। उसने आप के कार्यकर्ताओं पर घपला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि री काउंटिंग की जाए।
- घनौर में MLA को लेकर हंगामा:
- पटियाला के घनौर में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा कि घनौर के AAP विधायक गुरलाल घनौर काउंटिंग सेंटर के अंदर गए हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि वह प्रिंसिपल के ऑफिस में बैठे हैं। अंदर सिर्फ एजेंटों को ही जाने की इजाजत है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को काउंटिंग सेंटर में नहीं घुसने दिया जाएगा। वहीं MLA गुरलाल घनौर ने कहा कि वह बाहर बैठे हुए हैं। हार देख झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
- 196 उम्मीदवार सर्वसम्मति से चुने गए
- वोटिंग से पहले ही जिला परिषद और ब्लॉक समिति के 196 उम्मीदवार बिना किसी विरोध के चुन लिए गए। इनमें जिला परिषद के 15 उम्मीदवार हैं। तरनतारन में 12 और अमृतसर में 3 उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव गया। जबकि, ब्लॉक समिति में 181 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें तरनतारन में 98, अमृतसर में 63, होशियारपुर में 17, मलेरकोटला में 2 और SBS नगर में 1 शामिल हैं। सभी आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं।
- 14 दिसंबर को 40% वोटिंग हुई थी
- जिला परिषद व ब्लॉक समिति के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 40 फीसद मतदान हुआ था। इस दौरान 5 जिलों के 16 बूथों पर मतदान कैंसिल किया गया था, क्योंकि कुछ जगह बूथ कैप्चरिंग व प्रिंटिंग से जुड़ी खामियां सामने आई थीं। मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंचा था। इसके बाद वहां 16 दिसंबर को दोबारा वोटिंग कराई गई।
Blog
पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार
एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।
हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।
सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।
इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।
हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।
कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।
Blog
‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश
पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।
Blog
Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains
एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।
दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।
पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।
इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़