Connect with us

Blog

Punjab सरकार ने 4 साल में पूरे किए सभी वादे: CM Bhagwant Mann

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान जनता से किए लगभग सभी वादे पूरे कर दिए हैं। आज आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि चुनावी मेनिफेस्टो में इन वादों को पूरा करने के लिए पांच साल का समय रखा गया था, लेकिन सरकार ने अधिकतर वादे चार साल के भीतर ही पूरे कर दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों से जुड़ी एक बुकलेट भी जारी की।

मुख्यमंत्री मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने हर घर को मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा किया है। इसके साथ ही पुराने बिजली बिलों का बकाया भी माफ किया गया। उन्होंने बताया कि किसानों को बिना कटौती के खेती के लिए आठ घंटे बिजली दी जा रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार आज पंजाब के लगभग 92 प्रतिशत घरों का बिजली बिल शून्य आता है। सरकार की योजना के तहत हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाती है और यदि दो महीने के बिलिंग चक्र में खपत 599 यूनिट तक रहती है तो उपभोक्ता को बिजली बिल नहीं देना पड़ता।

स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 881 मोहल्ला क्लीनिक चालू हैं और लगभग 200 और तैयार हैं जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा। इन आम आदमी क्लीनिकों में अब तक करोड़ों लोग इलाज और जांच की सुविधा ले चुके हैं। इसके अलावा सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की है, जिसके तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के कार्ड बनाए जा रहे हैं और लोग सरकारी तथा निजी अस्पतालों में इसका लाभ लेना भी शुरू कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई व्यवस्था को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब के लगभग हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का काम किया है। आज राज्य की लगभग 78 प्रतिशत कृषि भूमि की सिंचाई नहरों के पानी से हो रही है। सरकार ने पुरानी नहरों, कस्सियों और मोगों को दोबारा चालू किया है। इस काम पर करीब 5700 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और करीब सवा लाख एकड़ अतिरिक्त जमीन तक नहरी पानी पहुंचाया गया है।

नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब से नशे की समस्या खत्म नहीं हो जाती। उन्होंने बताया कि इस दौरान कई बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में खुलेआम नशा बेचने की घटनाओं में काफी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गैंंगस्टरवाद को खत्म करने के लिए भी लगातार कार्रवाई कर रही है। कई गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके नेटवर्क पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता, जिन्होंने पहले गैंगस्टरों को संरक्षण दिया, आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों पर भी टिप्पणी की और कहा कि जनता सब कुछ देख रही है।

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि उनकी सरकार अब तक 19 टोल प्लाजा बंद कर चुकी है और आने वाले समय में तीन से चार और टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे। इन टोल प्लाजा के बंद होने से पंजाब के लोगों को रोजाना लगभग 67 लाख रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा धार्मिक ग्रंथों को ले जाने वाली गाड़ियों से टैक्स भी माफ किया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की साबरमती जेल में रखा गया है और वहां उसे कई सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उसे कहीं और ले जाने की अनुमति भी नहीं दी जा रही है, जो कई सवाल खड़े करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending