Connect with us

Blog

College Campus में खुद को आग लगाने वाली Odisha की छात्रा की मौत, बढ़ा Political बवाल

Published

on

ओडिशा के बालासोर ज़िले की एक 20 साल की छात्रा, जिसने कॉलेज कैंपस में खुद को आग लगा ली थी, अब जिंदगी की जंग हार गई। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब उसने एक शिक्षक द्वारा कथित तौर पर लगातार की जा रही harassment की शिकायत की, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। छात्रा की हालत गंभीर थी और उसे AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार देर रात (14 जुलाई 2025) को उसकी मौत हो गई।

AIIMS भुवनेश्वर द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, “सभी ज़रूरी इलाज और सपोर्टिव थैरेपी देने के बावजूद, उसे नहीं बचाया जा सका। उसे 14 जुलाई रात 11:46 बजे क्लिनिकली मृत घोषित किया गया।”

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जो AIIMS भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं, ने भी छात्रा से ICU में मिलकर उसकी हालत की जानकारी ली थी। उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी थे।

छात्रा की मौत पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने गहरा दुख व्यक्त किया और कहा, “मैं इस खबर से बेहद दुखी हूं। सरकार और डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद हम उसकी जान नहीं बचा सके। मैं उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। “मैंने खुद अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस केस में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो,” CM ने कहा।

क्या हुआ था?

शनिवार (12 जुलाई) को छात्रा ने कॉलेज प्रिंसिपल के ऑफिस के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। वह B.Ed कोर्स कर रही थी और कई बार एक शिक्षक की शिकायत कर चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब grievance redressal नहीं हुआ, तो वह protest के दौरान यह खौफनाक कदम उठा बैठी।

मौत के बाद सियासी हंगामा

जैसे ही छात्रा की मौत की खबर आई, AIIMS भुवनेश्वर में political uproar शुरू हो गया। डिप्टी CM प्रवाती परिडा और BJP के कई विधायक हॉस्पिटल पहुंचे। उधर, BJD और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के दौरान BJD और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शव को जल्दबाज़ी में बालासोर भेजने का विरोध किया और रास्ता जाम करने की कोशिश की।

हालात को देखते हुए पुलिस को रास्ते और भुवनेश्वर में सुरक्षा बढ़ानी पड़ी।

क्या कार्रवाई हुई?

मुख्य आरोपी शिक्षक समीर साहू (FM ऑटोनोमस कॉलेज में शिक्षा विभाग प्रमुख) को पहले ही 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। अब कॉलेज के प्रिंसिपल दिलीप घोष को भी 14 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें पहले सस्पेंड किया गया था।

अब उठे बड़े सवाल

इस दर्दनाक घटना ने कॉलेजों में Internal Complaint Committee (ICC) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ‘Sexual Harassment of Women at Workplace Act, 2013’ के तहत हर संस्थान में ऐसी कमेटी होनी चाहिए, लेकिन कई जगह ये नहीं बनी या ठीक से काम नहीं कर रही। सरकार ने सभी कॉलेजों को आदेश दिया है कि 24 घंटे के अंदर ICC का गठन करें।

छात्रा के परिवार का कहना है कि उसने हर स्तर पर शिकायत की, लेकिन उसे कभी ठोस आश्वासन नहीं मिला। आख़िरकार निराशा में आकर उसने ये कदम उठाया।

जांच और प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि छात्रा को हर स्तर पर न्याय नहीं मिला। BJD और कांग्रेस ने judicial inquiry की मांग की है। National Human Rights Commission और National Commission for Women ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। वहीं, ओडिशा पुलिस की क्राइम ब्रांच की महिला एवं बाल अपराध शाखा अलग से जांच कर रही है।

यह घटना सिर्फ एक लड़की की मौत नहीं है, यह समाज और सिस्टम पर एक बड़ा सवाल है — क्या हमारी संस्थाएं वाकई महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की गारंटी दे पा रही हैं?

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending