Connect with us

Blog

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद: तहसीलदार की गाड़ी पर बोला हमला, जान बचाकर भागे SDM

Published

on

बुलन्दशहर: चोला थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। होमगार्ड की पिटाई कर दी। तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ कर सरकारी दस्तावेज गायब कर दिए। सिकंदराबाद के एसडीएम और तहसीलदार को भाग कर जान बचानी पड़ी। सिकंदराबाद के तहसीलदार ने तीन हमलावरों को नाम जद और 7- 8 अज्ञात के खिलाफ चोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि मौके से एक ट्रैक्टर और जेसीबी को भी जब्त किया गया है।

 3 नामजद,7-8 अज्ञात पर हुई FIR
 मिट्टी खनन माफिया के हौसले कितने बुलंद हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मिट्टी माफिया अधिकारियों पर जान लेवा हमला करने में भी गुरेज नहीं कर रहे। ताजा मामला सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र का है। सिकंदराबाद के तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने चोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 दिसंबर 2023 को  ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद और होमगार्ड लोकेश यादव के साथ अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर तलबपुर कानपुर गांव पहुंचे थे। जहां खनन माफियाओं की टीम ने खनन अनुमति दस्तावेज मांगे जाने पर राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि खनन माफियाओं ने तहसीलदार की गाड़ी में तोड़फोड़ की। होमगार्ड लोकेश यादव की पकड़कर पिटाई कर घायल कर दिया।  हमलावर तहसीलदार की गाड़ी में रखे सरकारी दस्तावेज भी उठा कर ले गए।  बामुश्किल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिकंदराबाद और तहसीलदार सिकंदराबाद ने भाग कर अपनी जान बचाई। सिकंदराबाद के एसडीएम ने बताया कि मौके से एक ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़कर चोला थाने पुलिस के हवाले कर दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एक आरोपी हरेंद्र पुत्र रघुवंश निवासी शाहपुर कला थाना चोला को गिरफ्तार कर लिया है। सिकंदराबाद के तहसीलदार बालेंदु भूषण वर्मा ने हरेंद्र पुत्र रघुवंश निवासी शाहपुर कला, सुनील यादव और करन निवासी पचोता थाना चोला तथा 7-8 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 477, 332, 353, 427 आईपीसी और खनन खनिज अधिनियम की धारा 4 और 21 के तहत चोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending