Punjab
Ludhiana West Bypoll: Congress को झटका, AAP में शामिल हुए दर्जनों परिवार – Bhagwant Mann ने किया स्वागत
लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा राजनीतिक फायदा मिला है। कांग्रेस को करारा झटका देते हुए दर्जनों परिवारों ने पार्टी छोड़कर ‘आप’ की सदस्यता ले ली है। इनमें कांग्रेस के कई पुराने नेता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े चर्चित चेहरे शामिल हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।
चंदन चनालिया समेत दर्जनों लोगों ने ली ‘आप’ की सदस्यता
गुरुवार को लुधियाना पश्चिम में आयोजित कार्यक्रम में निर्दलीय उम्मीदवार चंदन चनालिया, पूर्व कांग्रेस नेता पवनदीप सिंह (वार्ड-57), वरुण शर्मा व प्रियंका शर्मा (वार्ड-60), राजा सिंह, राजेश बिंद्रा, अश्वनी भारद्वाज, विक्की गौरव, यशपाल शर्मा (सभी वार्ड-73) सहित लगभग दो दर्जन परिवारों ने ‘आप’ का दामन थामा।
इनके साथ-साथ सामाजिक और पेशेवर क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख नाम जैसे शिक्षाविद सिम्मी चोपड़ा पशान, रिटायर्ड पुलिस अधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रणबीर सिंह, एडवोकेट जीवनजोत, मनीष अग्रवाल, अनु कालिया, जसलीन कौर, समर बजाज, मधु थापड़ और अन्य भी पार्टी में शामिल हुए।
सीएम मान बोले – ‘जनता को दिख रहा है काम का फायदा’
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामों से पंजाब की जनता प्रभावित है। मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ हर घर तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल पंजाब के 44 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने JEE Advanced क्लियर किया है और अब वे IITs में दाखिला ले रहे हैं – वो भी बिना किसी फीस के, मुफ्त कोचिंग की मदद से।
महिलाओं की भागीदारी को बताया ताकत
सीएम मान ने पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को खास सराहा और कहा कि यह बदलाव का संकेत है। उन्होंने वादा किया कि सभी नए लोगों को पार्टी और सरकार में पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

विरोधियों पर हमला – कांग्रेस में कलह, BJP ने छोड़ा मैदान
मान ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही और बीजेपी चुनाव मैदान छोड़ चुकी है। उन्होंने कहा, “BJP तो अब लोगों से कह रही है कि वोट मत दो, पर ‘आप’ को मत दो। जनता ने अहंकार को पहले भी हराया था, अब फिर हराएगी।”
‘फौज की वर्दी राजनीति के लिए नहीं’ – सिंदूर विवाद पर प्रतिक्रिया
हाल ही में बीजेपी द्वारा सिंदूर बांटने और सेना के मुद्दों को चुनाव में घसीटने पर मान ने कहा, “मैं फौज का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन सेना की वर्दी का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। क्या आपने कभी किसी और प्रधानमंत्री को सेना की वर्दी में देखा है?”
अकाली दल पर भी साधा निशाना
मान ने अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में गैंगस्टर और नशे की जड़ें उन्हीं की सरकार के वक्त पनपीं। उन्होंने कहा कि रेत माफिया, लैंड माफिया और सिख संस्थाओं पर कब्जा करने में भी वही लोग शामिल थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि “इन लोगों ने पंजाब का विकास नहीं किया – न स्कूल, न कॉलेज बनाए। सड़कों को प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया और धर्म का अपमान किया। अब ये लोग पंजाब को बचाने की बात कर रहे हैं, जबकि असल में पंजाब को इन्हीं से बचाने की जरूरत है।”
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस और अन्य दलों से आए नए साथियों की वजह से बड़ा बढ़त मिलती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ‘आप’ ने एक बार फिर जनता से जुड़ने और जमीनी मुद्दों को उठाने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
Punjab
पंजाब में फिर बढ़ने लगी गर्मी, पारा पहुंचा 43 डिग्री
पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार हिमाचल प्रदेश से सटे तीन जिलों — पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में आज बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने येलो वेदर वार्निंग जारी की है। कल भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं इस महीने अब तक सामान्य से 12 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में तापमान फिर तेजी से बढ़ने लगा है। दो जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा फाजिल्का में 39.7 डिग्री, फिरोजपुर में 37.4 डिग्री, लुधियाना में 36.8 डिग्री, पटियाला में 36.7 डिग्री, पठानकोट में 36.6 डिग्री और अमृतसर में 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 15 मई से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचने की संभावना है, जिससे बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 14 मई तक पंजाब के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। अगले सात दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आज और कल कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
Punjab
पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी को पीछे धकेलने की साजिश, भाजपा की सोच पंजाब विरोधी: दीपक बाली
आम आदमी पार्टी (आप) के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पंजाब विरोधी मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब के आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा को पीछे धकेलने और संस्कृत को प्राथमिकता देने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए इसे “पंजाबियत खत्म करने की साजिश” बताया।
दीपक बाली ने कहा कि पंजाब में स्थित आर्मी स्कूलों में पंजाबी भाषा को चौथे स्थान पर लाकर संस्कृत को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार सुनियोजित तरीके से पंजाब की भाषा, संस्कृति और पहचान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।
बाली ने कहा कि भाजपा लगातार ऐसे फैसले ले रही है जिनसे पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाबी केवल एक भाषा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की भावनाओं, इतिहास और संस्कृति की पहचान है। ऐसे में पंजाबी भाषा को शिक्षा व्यवस्था में कमजोर करना सीधे तौर पर पंजाब और पंजाबियत पर हमला है।
उन्होंने कहा, “यह पंजाब की धरती है और पंजाबी यहां के लोगों की मातृभाषा है। भाजपा द्वारा पंजाबी को शिक्षा व्यवस्था में पीछे धकेलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।”
दीपक बाली ने कहा कि पंजाब भाषा एक्ट स्पष्ट रूप से कहता है कि पंजाब में पंजाबी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक पंजाबी विषय जरूरी है और यह कानूनन व्यवस्था का हिस्सा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जानबूझकर ऐसी नीतियां लागू कर रही है जिनसे पंजाबी भाषा का महत्व कम हो और नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा से दूर हो जाए।
‘आप’ नेता ने कहा कि पंजाबी हमारे गुरुओं की भाषा है और इसका सम्मान करना हर पंजाबी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और भाजपा की किसी भी “साजिश” को सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंजाब में ऐसा कोई स्कूल नहीं होने दिया जाएगा जहां पंजाबी भाषा अनिवार्य न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर जोरदार विरोध करेगी और पंजाब सरकार ऐसे स्कूलों पर तुरंत एक्शन लेगी।
दीपक बाली ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार हर समय पंजाब को कमजोर करने की मानसिकता से काम करती दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अपनी भाषा और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे और पंजाबी भाषा के सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।
Punjab
सीबीआई और ईडी के छापे राजनीति से प्रेरित, भाजपा विरोधी आवाज़ों और सरकारों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है: अमन अरोड़ा
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हालिया छापेमारी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के कैबिनेट मंत्री और ‘आप’ पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विरोधी आवाज़ों और उन सरकारों को निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का योजनाबद्ध तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है, जो केंद्र के सामने झुकने से इनकार करती हैं।
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की बजाय अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का खुलकर इस्तेमाल कर रही है। ये छापे राजनीति से प्रेरित हैं और इनका मकसद पंजाब के प्रशासन पर दबाव बनाना है। पंजाब की धरती पर भ्रष्टाचार को कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, लेकिन किसी भी जांच में उचित प्रक्रिया और स्थापित नियमों का पालन होना चाहिए।
संवैधानिक चिंताओं पर जोर देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि संघीय ढांचे की अपनी मर्यादा और संतुलन होता है, जिसे केंद्र सरकार जानबूझकर कमजोर कर रही है। उन्होंने समन्वय व्यवस्था को नजरअंदाज करने के लिए केंद्र की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब को दूसरे राज्यों की तरह डराया या नियंत्रित नहीं किया जा सकता।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने संस्थागत मर्यादाओं को पूरी तरह तोड़ दिया है और सीबीआई के हस्तक्षेप के जरिए पंजाब विजिलेंस को निशाना बनाया जा रहा है। पंजाब सरकार अपने अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और सत्ता के दुरुपयोग या डराने-धमकाने की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने केंद्र सरकार से संवैधानिक सीमाओं का सम्मान करने और राजनीतिक बदले की भावना से जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को बंद करने की अपील की।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious3 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious3 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious3 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |