Connect with us

Entertainment

फिल्म ’12वीं फेल IPS Manoj Sharma को मिला प्रमोशन, महाराष्ट्र पुलिस में DIG से बने IG अधिकारी

Published

on

DIG Manoj Sharma promoted to IG in Maharashtra Police

आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को महाराष्ट्र पुलिस ने डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नत किया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 12वीं फेल शर्मा के जीवन पर आधारित है जिसने हर जगह सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाया है।

जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीसी अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी दे दी है, जिसमें आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का नाम भी शामिल है। उन्हें आईजी पद पर प्रोन्नति दी गयी है। महाराष्ट्र पुलिस में आईजी बनने के बाद, मनोज शर्मा ने भारतीय पुलिस सेवा में अपनी उल्लेखनीय यात्रा के बारे में एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे उन्होंने एएसपी के रूप में शुरू किया और अब आईजी के पद तक पहुंचे। उन्होंने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके लंबे और चुनौतीपूर्ण करियर में उनका समर्थन किया।

एक आईपीएस अधिकारी ने लिखा, ”एएसपी के रूप में शुरू हुआ सफर आज भारत सरकार के आदेश से आईजी तक पहुंच गया है। इस लंबी यात्रा में मेरा साथ देने के लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद।

फिल्म ’12वीं फेल’ आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की मूल कहानी पर आधारित है। फिल्म यूपीएससी परीक्षा के दौरान उनके संघर्षों पर प्रकाश डालती है। वह चार बार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शामिल हुए लेकिन पहले तीन प्रयासों में असफल रहे। चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और 121वीं रैंक हासिल हुई. आईपीएस शर्मा मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर रह चुके हैं।

Entertainment

Kaanta Laga Girl Shefali Jariwala का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Shefali Jariwala, जिन्हें ‘Kaanta Laga Girl’ के नाम से जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार, 27 जून 2025 की सुबह उनका दिल का दौरा (cardiac arrest) पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी।

क्या हुआ Shefali के साथ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के Andheri इलाके में स्थित अपने घर पर Shefali को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो गईं। उनके पति Parag Tyagi और परिवार के कुछ लोग उन्हें तुरंत Bellevue Multispeciality Hospital लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें Dead on Arrival घोषित कर दिया।

इसके बाद उनका शव Cooper Hospital भेजा गया है, जहां पोस्टमॉर्टम (post-mortem) किया जा रहा है। पुलिस और मेडिकल टीम अभी उनकी मौत की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।

क्या थी हेल्थ हिस्ट्री?

Shefali ने पहले कई इंटरव्यू में बताया था कि वो epilepsy (मिर्गी) की बीमारी से करीब 15 साल तक जूझ चुकी हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी पुरानी बीमारी का उनकी मौजूदा हालत से कोई कनेक्शन था या नहीं।

फिल्मी सफर और पहचान

Shefali Jariwala साल 2002 में आए सुपरहिट remix song ‘Kaanta Laga’ से रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनके बोल्ड लुक और डांस ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘Mujhse Shaadi Karogi’ में एक कॉमेडी सीन किया था जिसमें Akshay Kumar, Salman Khan और Kader Khan जैसे स्टार्स के साथ नजर आईं।

इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज़ जैसे Bigg Boss 13, Nach Baliye 5, और Nach Baliye 7 में भी हिस्सा लिया और अपने strong personality के लिए जानी गईं।

फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Shefali की मौत की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई। कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें याद करते हुए पोस्ट्स शेयर किए। Mika Singh, Divyanka Tripathi, Aly Goni और Tehseen Poonawalla समेत कई लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

क्या कह रही है पुलिस?

मुंबई पुलिस ने बताया कि फिलहाल मौत को लेकर कोई सस्पिशियस बात नहीं दिख रही, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घर की भी जांच की जा रही है ताकि कोई जरूरी क्लू मिस न हो।

अंतिम अलविदा…

एक खूबसूरत मुस्कान, दमदार स्टाइल और दिलों में बस जाने वाली शख्सियत — Shefali Jariwala आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका काम, उनका डांस और उनका नाम हमेशा याद रखा जाएगा।

Continue Reading

Entertainment

Babill Khan के वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

Published

on

इरफ़ान खान के बेटे Babill Khan हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने एक भावुक वीडियो की वजह से चर्चा में रहे, जिसमें वह कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोते नज़र आए। इस वीडियो में बाबिल ने खुलकर कहा—”Bollywood is fake… it’s messed up… बहुत ही खराब लोग हैं यहाँ।”

उन्होंने कुछ चर्चित नामों का ज़िक्र भी किया—अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, अरिजीत सिंह—जिनके साथ उनके अनुभवों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। बाबिल की बातों ने इंडस्ट्री की ग्लैमरस सतह के नीचे छुपे टॉक्सिक व्यवहार और बनावटीपन की ओर इशारा किया, जिससे शायद कई नए कलाकार भी जूझते हैं, लेकिन खुलकर कह नहीं पाते।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया—एक ओर जहाँ लोग Babill के साहस की तारीफ़ कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। और फिर अचानक, बाबिल ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया। इस कदम ने फैंस के बीच चिंता और सवाल दोनों बढ़ा दिए: “Is he okay?”

इसी बीच, अनन्या पांडे ने एक रहस्यमयी पोस्ट की—“Jo aayega, aayega… aur hum usse tab milenge।” यह पोस्ट एक इत्तेफ़ाक़ था या जवाब? ये अब भी एक सवाल है।

हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।

#image_title

कुछ देर बाद Babill ने instagram पर वापसी की और एक बड़ा clarification दिया। उन्होंने लिखा कि उनके वीडियो को गलत समझा गया है। जिन नामों का उन्होंने ज़िक्र किया, वो आलोचना नहीं बल्कि प्रशंसा थी। “मैं उनकी sincerity और originality को appreciate कर रहा था।”

बाबिल ने राघव जुयाल को अपना ‘Icon और बड़े भाई’ बताया, जबकि सिद्धांत चतुर्वेदी ने मीडिया से अपील की—“कृपया किसी की personal life को ड्रामा न बनाएं।”

इस पूरी घटना ने फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या बॉलीवुड के भीतर एक सच्चे, भावुक कलाकार के लिए जगह है?

बाबिल की बात एक झलक है उस सच्चाई की जो अक्सर चमकदार परदे के पीछे छिप जाती है। और शायद सबसे जरूरी बात यह है कि—सच हमेशा ऊँची आवाज़ में नहीं बोला जाता… कभी-कभी वो misunderstood हो जाता है।

अब देखने वाली बात ये है—क्या लोग इस सच्चाई को समझेंगे? या फिर एक बार फिर सिर्फ हेडलाइन तक सीमित रह जाएंगे?

Continue Reading

Entertainment

Jacqueline Fernandes की मां का स्ट्रोक से निधन, मुंबई के लीलवती अस्पताल में ली आखिरी सांस !

Published

on





अभी फिल्म इंडस्ट्री मनोज कुमार के निधन के शोक से उभरी ही नहीं थी कि एक और बुरी खबर सामने आ गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेत्री के सिर से उनकी मां का साया उठ गया है। भले ही एक्ट्रेस की मां हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हों, लेकिन वह हमेशा अपनी बेटी के साथ मजबूती के साथ खड़ी रहती थीं। ऐसे में उनके जाने से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है।

जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस को 24 मार्च को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी मां किम को स्ट्रोक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और पिछले 13 दिन से वह ICU में भर्ती थीं। जैसे ही जैकलीन को अपनी मां की तबीयत का पता चला तो वह सब कुछ छोड़ मुंबई वापस आ गई थीं और अपनी मां की देखभाल कर रही थीं।

प्राइवेट तरीके से होगा अंतिम संस्कार

मगर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कहा जा रहा है कि जैकलीन की मां का अंतिम संस्कार प्राइवेट तरीके से आयोजित किया जाएगा, जहां सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल होगी। फिलहाल, जैकलीन या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

मां के लिए छोड़ दिया था IPL

जैकलीन फर्नांडिस 26 मार्च को गुवाहाटी में होने वाले आईपीएल सेरेमनी (IPL 2025) में परफॉर्मेंस देने वाली थीं। मगर मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद वह वापस मुंबई आ गई थीं और उन्होंने परफॉर्मेंस नहीं दी थी। बता दें कि जब एक्ट्रेस की मां अस्पताल में भर्ती थीं, तब किक में उनके साथ काम कर चुके सलमान खान (Salman Khan) भी उनसे मिलने गए थे।

जैकलीन फर्नांडिस की अपकमिंग मूवीज

बात करें जैकलीन के वर्क फ्रंट की तो आखिरी बार एक्ट्रेस सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में नजर आई थीं। उनके पास अपकमिंग फिल्मों की एक लिस्ट है। वह अजय देवगन के साथ रेड 2, वेलकम टू द जंगल और वेलकम 5 में नजर आने वाली हैं।
Continue Reading

Trending