Connect with us

Sports

IPL 2025: धर्मशाला में पंजाब किंग्स की बल्लेबाज़ी का धमाका, बनाया टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर।

Published

on

धर्मशाला में दिन को बारिश के बाद पंजाब की टीम ने रात को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में रनों की बरसात कर दी।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दिन में हुई बारिश के बाद शाम को IPL के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रनों की जमकर बरसात कर दी। पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 236 रन बना डाले, जो इस मैदान पर टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इसी मैदान पर आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ 241 रन बनाए थे।

हालांकि, पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम को शुरुआती दो झटके लगे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ों ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में वापसी की। ओपनर प्रभसिमरन की बल्लेबाज़ी ने पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया। वहीं, लखनऊ के लिए आकाश महाराज सिंह ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्या और फिर जोश इंग्लिश को आउट कर दो बड़े विकेट झटके। आकाश ने कुल चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

एचपीसीए की पूजा-अर्चना को इंद्रूनाग का आशीर्वाद, माैसम ने दिया साथ

धर्मशाला में IPL मुकाबले से पहले दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। इससे दर्शकों में असमंजस रहा कि कहीं मैच बारिश में न धुल जाए। सुबह धर्मशाला सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। ऐसे में दर्शकों के चेहरे मुरझाए रहे। 11 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और दर्शकों ने राहत की सांस ली। हालांकि, शाम के समय फिर से आसमान में बादल छाने लगे तो दर्शकों के चेहरे उतर गए। एचपीसीए ने मुकाबले से पहले ही बारिश के देवता इंदूनाग की पूजा-अर्चना कर ली थी। ऐसे में मौसम साफ हो गया। कुछ क्रिकेट प्रेमी तो एक दिन पहले धर्मशाला पहुंच चुके थे। जो दर्शक सुबह धर्मशाला के लिए निकले, वह बार-बार धर्मशाला के मौसम को गूगल पर देखते रहे।

प्रभसिमरन ने 91 रन की पारी से दर्शकों का किया मनोरंजन

पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन 5.3 ओवर में जीवनदान मिला। आकाश की गेंद पर निकोलस पूरन ने उनका कैच छोड़ दिया। प्रभसिम ने मिले जीवनदान को पूरा फायदा उठाया और उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए जहां 30 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए, वहीं उन्होंने टीम के लिए 91 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन ने मैच के दौरान 6 चौके और 7 छक्के भी लगाए। बारिश की संभावनाओं के बीच शुरू हुए मैच में दर्शकों की संख्या थोड़ी कम रही। टॉस के दौरान स्टेडियम 50 फीसदी तक ही पैक था। वहीं जैसे-जैसे मैच बढ़ता गया, तो दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई। इसके बाद स्टेडियम लगभग पैक हो गया।

होम ग्राउंड में पंजाब की दीवानगी, लाल जर्सी में रंगा धर्मशाला स्टेडियम

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में हुए मुकाबले के दौरान धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब की जर्सी के रंग में रंगा दिखा। पंजाब किंग्स की टीम का धर्मशाला दूसरा होम ग्राउंड है। ऐसे में टीम को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। पड़ोसी राज्यों से यहां आए दर्शकों में पंजाब की दीवानगी देखने को मिली। हालांकि, स्टेडियम पंजाब के कप्तान श्रेयश अय्यर के अलावा लखनऊ के ऋषभ पंत के नाम से भी गूंजता रहा। मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के कुछ एक स्टैंड की सीटें खाली थीं लेकिन जैसे ही टॉस हुआ और पंजाब के खिलाड़ी मैदान में उतरे तो स्टेडियम लगभग पैक हो गया। इस दौरान कुछ स्टैंडों में थोड़ी बहुत सीटें ही खाली रहीं। मैच देखने पहुंचे अधिकतर दर्शक पंजाब का समर्थन मिलता रहा। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में से अधिकतर संख्या पंजाब और हरियाणा सहित दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के दर्शकों की रही। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री देर शाम तक जारी रही। शाम साढ़े सात बजे शुरू होने से पहले तक 2000, 2500, 5000, 7000, 12500 और 15000 के महंगे टिकट ऑनलाइन उपलब्ध रहे।

टॉस जीता पर मैच हारी लखनऊ की टीम

धर्मशाला में टॉस जीतने के बाद भी लखनऊ की टीम मैच हार गई। लखनऊ की टीम का टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने वाले फैसला मैच के शुरुआती तीन ओवर तक तो सही रहा, लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ उसका यह फैसला भी गलत साबित होता चला गया। आईपीएल के 18वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स का फ्लॉप शो धर्मशाला में भी ज्जारी रहा। टॉस जीत कर भी लक्ष्य का पीछा करने का निर्णय लेना टीम पर भारी पड़ गया। अर्शदीप की तेज आती हुई गेंदों को लखनऊ के खिलाड़ी समझ नहीं सके। मैच के दौरान अर्शदीप ने अपने पहले स्पैल में ही तीन ओवर में तीन विकेट हासिल कर लिए। वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम ने पहले पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान जहां मिस फील्ड करते हुए तीन कैच छोड़े, वहीं लखनऊ के बल्लेबाजों ने पंजाब के गेटबाजों के आगे घुटने टेक दिए।

प्रीति ने बांटीं पंजाब टीम की जर्सियां…

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी खत्म होने के बाद टीम की मालकिन ने मैदान के चारों और घूमकर दर्शकों में टीम की टी-शर्ट बांटीं। इस दौरान दर्शक प्रीति जिंटा की झलक और उनके हाथ से टी-शर्ट पाने के लिए पहली कतार तक पहुंच गए। वहीं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शंशाक सिंह ने अपनी टीम के लिए 15 गेंद में 33 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का भी जड़ा। शशांक ने मैच के दौरान 16.4 ओवर में छक्का जड़ा, जिससे गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंच गई।

धर्मशाला में होटल पैक, मैक्लोडगंज में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी

IPL मैच के चलते वीकेंड पर होटल कारोबारियों के चेहरे खिल गए। शनिवार और रविवार को धर्मशाला के होटल पैक रहे। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में 70 से 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रही। रविवार दोपहर में होटलों में करीब 30 फीसदी ही बुकिंग हुई थी। रात को मैच समाप्ति के बाद धर्मशाला के होटल पैक होने के बाद पर्यटकों ने मैक्लोडगंज की ओर रुख किया। वहां होटलों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा बाहरी राज्यों से घूमने के लिए आए पर्यटकों ने पालमपुर सहित अन्य क्षेत्रों की ओर भी रुख किया। होटल एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला के अध्यक्ष राहुल धीमान ने बताया कि रविवार को अच्छा कारोबार रहा। धर्मशाला में होटल पैक होने के चलते मैक्लोडगंज में भी 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। अब 8 और 11 मई को होने वाले आईपीएल मैचों में भी ऑक्यूपेंसी बढ़ेगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग के लिए बाहरी राज्यों के पर्यटक संपर्क साध रहे हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sports

IND vs NZ चौथा टी-20 आज:भारत ने विशाखापट्टनम में 4 में से 3 मुकाबले जीते, बुमराह को आराम मिल सकता है

Published

on

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे किया जाएगा।

इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

अर्शदीप की वापसी हो सकती है

जसप्रीत बुमराह को इस मैच में आराम दिया जा सकता है। उनके वर्कलोड और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है। अर्शदीप को तीसरे मैच में रेस्ट दिया गया था।

टी-20 में भारत का पलड़ा भारी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच अब तक कुल 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। 3 मैच टाई भी रहे हैं।

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 14 टी-20 खेले गए हैं, जहां होम टीम ने 10 मैच जीते, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 4 में जीत नसीब हुई। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ लगातार पांचवीं टी-20 सीरीज भी गंवा दी है। टीम कभी भारत में टी-20 सीरीज भी नहीं जीत पाई।

सूर्यकुमार यादव सीरीज के टॉप स्कोरर

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी-20 में 82 और तीसरे में नाबाद 57 रन बनाए थे। फिलहाल वे सीरीज और टीम दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा 2 और ईशान किशन 1 फिफ्टी लगा चुके हैं। गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या टॉप पर हैं।

जैकब डफी न्यूजीलैंड के टॉप बॉलर

न्यूजीलैंड के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 145 रन बनाए हैं, उन्होंने पहले टी-20 में 78 और तीसरे में 48 रन बनाए थे। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज जैकब डफी 3 विकेट ले चुके हैं।

हाई स्कोरिंग है पिच

विशाखापट्टनम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां अच्छी बाउंस और रफ्तार मिलती है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगती है। वहीं, ओस पड़ने की वजह से टारगेट का पीछा करना आसान हो जाता है। इस स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 खेले गए। 3 में चेज करने वाली और 1 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का बेस्ट स्कोर 209 रन है, जो भारत ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

बारिश की संभावना नहीं

विशाखापट्टनम में बुधवार को टेम्परेचर 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे/फिन ऐलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन/जिमी नीशम , मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमिसन, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

Continue Reading

Sports

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:अमेरिका को 6 विकेट से हराया

Published

on

IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 : आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने पहले ही मुकाबले में दमदार जीत दर्ज की. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में भारत ने अमेरिका को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 6 विकेट से हरा दिया. बारिश के कारण मुकाबले में रुकावट जरूर आई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य और समझदारी से खेलते हुए जीत हासिल की. यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को मजबूत करने वाली रही. अंडर 19 टीम ने दिखा दिया कि वह दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. यह मुकाबला युवाओं के लिए एक बेहतरीन सीख और अनुभव साबित हुआ.

अमेरिका की कमजोर बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम सिर्फ 35.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहला विकेट सिर्फ 1 रन पर गिर गया. इसके बाद भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सके. कुछ छोटी साझेदारियां जरूर हुईं, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. नितीश सुदिनी ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए और थोड़ी उम्मीद जगाई. भारत की ओर से हेनिल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट लिए. उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और अमेरिका को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.

भारतीय पारी की मुश्किल शुरुआत

107 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. टीम को 12 रन पर पहला झटका लगा और जल्दी ही दो और विकेट गिर गए. कुछ ही ओवरों में भारत के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसी दौरान बारिश ने खेल रोक दिया, जिससे मैच और भी रोमांचक हो गया. बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत को 37 ओवर में 96 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. दोबारा खेल शुरू होने पर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था. शुरुआती विकेट गिरने से मैच रोमांचक बन गया और अमेरिका को वापसी की उम्मीद नजर आने लगी.

अभिज्ञान और विहान की जोड़ी ने किया कमाल

जब भारत का स्कोर 25 रन पर 3 विकेट था, तब अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला. दोनों ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की और बिना जल्दबाजी के रन बनाए. चौथे विकेट के लिए इन दोनों के बीच 45 रनों की अहम साझेदारी हुई. विहान ने 18 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी, जबकि अभिज्ञान ने जिम्मेदारी संभालते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया. इस साझेदारी ने भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. दोनों खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि दबाव में भी शांत दिमाग से खेलना कितना जरूरी होता है.

अभिज्ञान की शानदार पारी से मिली जीत

इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने कनिष्क चौहान के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए नाबाद 29 रनों की साझेदारी हुई. अभिज्ञान ने 41 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. उनकी पारी आत्मविश्वास और धैर्य का शानदार उदाहरण रही. कनिष्क ने भी 10 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया. अमेरिका की ओर से कुछ गेंदबाजों ने विकेट जरूर लिए, लेकिन वे भारत को जीत से नहीं रोक सके. इस तरह भारत ने अपना पहला मैच जीतकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया.

Continue Reading

Sports

14 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे U19 टीम की कप्तानी, वर्ल्ड कप से पहले मिली बड़ी जिम्मेदारी!

Published

on

14 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अब भारत की अंडर-19 टीम की कप्तानी करेंगे. उन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का दायित्व सौंपा गया है. हालांकि, अगले महीने होने वाले U19 वर्ल्ड कप में आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ही टीम की कमान संभालेंगे. वहीं, विहान मल्होत्रा (Vihaan Malhotra) उनके डिप्टी होंगे. लेकिन, दोनों इंजरी के कारण साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं. इसलिए बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वैभव की अगुवाई में टीम को भेजने का फैसला किया है. BCCI ने 27 दिसंबर को साउथ अफ्रीका टूर और U19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान किया.

भारत की युवा टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 3 जनवरी से शुरू होगा. इसमें 3 वनडे खेले जाएंगे. इसके बाद भारतीय U19 टीम 15 जनवरी से जिंबाब्वे और नामीबिया में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप का अभियान 15 जनवरी को अमेरिका के खिलाफ शुरू करना है. उनका दूसरा मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश और तीसरा मैच 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा.

आयुष और विहान हैं चोटिल

BCCI ने टीम अनाउंसमेंट के दौरान बताया कि युवा टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा की कलाई में चोट लगी है. दोनों साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर रहेंगे. ये दोनों रिहैब के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करेंगे. फिर ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम से जुड़ेंगे.

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए U19 टीम 


वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), एरॉन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभ‍िज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्र‍िश, कनिष्क चौहान, ख‍िलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार.

5 बार की चैंपियन है भारतीय टीम 

वहीं, ICC मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप की बात करें तो, इस बार कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. इन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. इसके बाद सुपर सिक्स स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला हरारे में होगा. भारतीय टीम ने ये टूर्नामेंट 5 बार जीता है. अंतिम बार भारतीय टीम 2022 में चैंपियन बनी थी. इससे पहले, 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी टीम ये ख‍िताब जीत चुकी है.  इस बार भारतीय ग्रुप-B में है. इस ग्रुप में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अमेरिका और बांग्लादेश भी शामिल है.

U19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभ‍िज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर एस अंब्र‍िश, कनिष्क चौहान, ख‍िलान ए पटेल, मोहम्मद ईनान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिहं, उधव मोहन.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी की बात करें तो, ये साल उनके लिए बहुत खास रहा है. यूथ ODI में उन्होंने इस साल 12 मुकाबलों में 690 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई हैं. हाल ही में खत्म हुए U19 एश‍िया कप में भी वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने यूएई के ख‍िलाफ 171 रनों की दमदार पारी के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था. हालांकि, वो इस फॉर्म को आगे बरकरार नहीं रख सके. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम रनर्स अप रही थी. फाइनल में उन्हें पाकिस्तान के ख‍िलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

Continue Reading

Trending