Connect with us

Blog

असम में राहुल गांधी से अभद्रताः विरोध-प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व मंत्री नकुल दुबे समेत कांग्रेस नेताओं को किया गया नजर बंद

Published

on

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा गांधी भवन सभागार में संवाद व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री नकुल दुबे और प्रदेश महासचिव अवध जॉन, प्रभारी महासचिव व पूर्व विधायक राकेश राठौर, प्रदेश सचिव हरदोई, कांग्रेस प्रभारी सुरेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। वहीं नकुल दुबे समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर नजरबंद करने का आरोप लगाया।

वहीं पूर्व मंत्री नकुल दुबे और कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने जिला प्रशासन पर नजर बंद करने का आरोप लगाया है। कार्यक्रम के बाद पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने कहा हम लोगों को दिक्कत यह है कि देश और पूरा प्रदेश झेल रहा है कि आज चैन से सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। हम लोग बहुत शांतपूर्ण ढंग से गांधी भवन से यहां तक बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण करने आना चाह रहे थे लेकिन प्रशासन के दबाव के कारण हम लोगों को अनुमति नहीं दी गई। हमारे पूर्व विधायक राकेश राठौर, सुरेंद्र कुशवाहा, मंजू मिश्रा, विक्रम पांडेय सहित हम चार-पांच लोगों को अनुमति दी गई। हम लोग बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यही संकल्प दोहरा रहे हैं कि जब तक सांस है और शरीर में एक भी खून का कतरा है हम अपने संविधान को कतई मिटने नहीं देंगे। संविधान को मिटाने वाले इस देश को छोड़कर जाएंगे लेकिन संविधान हमारा यूं ही इंटेक पड़ा रहेगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा नजरबंद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तानाशाही हो रही है। अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर भी रोक लगाई जाएगी तो निश्चित रूप से लोकतंत्र की हत्या है। अगर देश को बचाना है तो हम सब लोगों को चाहें पार्टियां हों, चाहे लीडरसिप हो इस युद्ध को थामना होगा। संविधान बचाने का कार्य करना होगा।

कहा कि आज हम लोग यहां पर एकत्रित हुए थे संवाद के लिए और बातचीत के लिए भी। असम में राहुल गांधी की यात्रा में व्यवधान डालने का कार्य किया गया है। उसका विरोध करने के लिए सांकेतिक विरोध करने के लिए ही जनपद में एकत्रित हुए थे। हम लोग यहां तक आना चाहते थे लेकिन प्रशासन ने हम लोगों को अनुमति नहीं दी। लिहाजा हम पांच लोग यहां आकर माल्यार्पण कर रहे हैं।

वही इस मामले में जिला अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस जन संवाद कार्यशाला में एकत्रित थे। आज हमारा प्रोटेस्ट था। राहुल गांधी की असम में जो यात्रा निकली थी जिस पर हमला हुआ। भाजपा सरकार के गुंडों द्वारा उसमें हम लोग गांधी भवन से बाबा साहब की मूर्ति तक एक विरोध मार्च निकलना चाह रहे थे। इस न्याय का हक मिलने तक के नारे के साथ जिसके लिए राहुल जी लड़ रहे हैं। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और यहां के लोगों ने हम लोगों को नजरबंद कर दिया। नकुल दुबे समेत 4 से 5 लोगों को ही माल्यार्पण करने के लिए जाने दिया गया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending