Connect with us

Punjab

Modi Government की असलियत बताई Harpal Cheema ने – बोले, ” Constitution का मज़ाक बनाया, Mohalla Clinics ने गरीबों को बचाया”

Published

on

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा नेता हरदीप पुरी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ झूठे दावे करती है, जबकि असलियत में उसने संविधान, राज्यों के अधिकार और गरीब जनता तीनों को नुकसान पहुंचाया है

अगर मोदी सरकार अच्छा काम करती, तो मेलानिया ट्रंप को दिल्ली के सरकारी स्कूल नहीं दिखाए जाते” – चीमा

हरपाल चीमा ने तंज कसते हुए कहा कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे, तो उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को दिल्ली के वही सरकारी स्कूल दिखाए गए जो AAP सरकार ने सुधारे थे।
भाजपा के पास अपना दिखाने लायक एक भी स्कूल नहीं था, इसलिए उन्हें आम आदमी पार्टी की मेहनत का सहारा लेना पड़ा,” उन्होंने कहा।

संविधान और राज्यों के अधिकारों को किया नजरअंदाज

चीमा ने कहा कि भारत एक संघीय ढांचे पर चलता है, जिसमें केंद्र और राज्यों – दोनों के पास अपने-अपने अधिकार होते हैं। लेकिन बीते 11 साल में मोदी सरकार ने सारे अधिकार खुद में समेट लिए हैं और राज्यों के काम में बार-बार दखल दिया है।
“जो सरकार देश के संविधान की इज्ज़त नहीं करती, वह देश की तरक्की कैसे कर सकती है?” – उन्होंने पूछा।

मोहल्ला क्लीनिक बनाम आयुष्मान योजना

हरपाल चीमा ने हरदीप पुरी के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक की आलोचना की थी। चीमा ने कहा,
आयुष्मान योजना में ढेर सारी शर्तें हैं – हर कोई उसका फायदा नहीं ले सकता। लेकिन AAP सरकार के मोहल्ला क्लीनिकों में बिना शर्त इलाज हुआ, लाखों गरीबों का मुफ्त इलाज हुआ। यही तो असली स्वास्थ्य सेवा है।”

भाजपा ने स्कूल बंद किए, AAP ने बच्चों का भविष्य संवारा

चीमा ने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने के बाद देश में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद हो गए
“2014 में देश में 11 लाख सरकारी स्कूल थे, अब सिर्फ 10 लाख बचे हैं। ये है भाजपा का विकास मॉडल,” उन्होंने कहा। वहीं AAP सरकार ने दिल्ली में ऐसे सरकारी स्कूल बनाए हैं, जहां से सामान्य परिवारों के बच्चे आज IIT और मेडिकल कॉलेज तक पहुंच रहे हैं

भ्रांतियां फैलाना छोड़ें, सच्चाई को स्वीकारें चीमा की पुरी को नसीहत

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक एक प्राइमरी हेल्थ केयर सिस्टम है, इसका उद्देश्य आम और शुरुआती बीमारियों का इलाज करना है – न कि महामारी जैसी स्थितियों को संभालना।
“पुरी साहब को इतनी बेसिक जानकारी तो होनी चाहिए,” चीमा ने चुटकी ली।

महंगाई, बेरोजगारी और कर्ज भाजपा का असली ट्रैक रिकॉर्ड

चीमा ने आगे कहा कि जब 2014 में भाजपा की सरकार बनी थी तब भारत पर 55 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, जो अब बढ़कर 215 लाख करोड़ हो गया है।
“आपने तो देश को कर्ज के जाल में फंसा दिया, और ऊपर से जनता को ‘सब कुछ मुफ्त देने’ के खिलाफ बोलते हैं। दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने सब कुछ मुफ्त देने के बावजूद बजट को मुनाफे में पहुंचा दिया है – यह असली गवर्नेंस है।”

“15 लाख और 2 करोड़ नौकरियों का क्या हुआ?”

हरपाल चीमा ने भाजपा के पुराने वादों की याद दिलाते हुए पूछा –

  • हर भारतीय के खाते में 15 लाख आए या नहीं?”
  • हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा कहां गया?”
    उन्होंने कहा कि आज देश में बेरोजगारी दर 65 सालों में सबसे ज्यादा है। “आपने रोजगार देने की बजाय छीन लिया,” चीमा ने आरोप लगाया।


हरपाल चीमा ने हरदीप पुरी और मोदी सरकार दोनों को आड़े हाथों लेते हुए साफ कहा कि देश अब जुमलों से नहीं, हकीकत से आगे बढ़ेगा। जनता ने देख लिया है कि कौन सिर्फ बातें करता है और कौन जमीनी स्तर पर काम करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

मानवता के आधार पर जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए- CM भगवंत सिंह मान

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से अपील की कि जगतार सिंह हवारा को अपनी बीमार माता से मिलने के लिए 10 दिन की पैरोल दी जाए। राज्यपाल को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अधिक उम्र होने के कारण जगतार सिंह हवारा की माता जी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इस कारण उनकी सेहत बिगड़ रही है, जो हर किसी के लिए चिंता का गंभीर विषय है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जगतार सिंह हवारा ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में भी पैरोल पर रिहाई के आदेश देने की मांग करते हुए याचिका सी.आर.डब्ल्यू.पी. नंबर-3868/2026 दायर की हुई है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हाई कोर्ट ने भी निर्देश दिए हैं कि उसकी पैरोल की अर्जी पर विचार किया जाए।”

इसलिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के राज्यपाल से अनुरोध किया कि मानवीय आधार पर जगतार सिंह हवारा को जल्द से जल्द 10 दिन की पैरोल देने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। उन्होंने कहा, “उनकी माता जी की बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह बेहद जरूरी है।”

Continue Reading

Punjab

‘बेअदबी’ पार्टी (अकाली दल) अपनी प्रतिष्ठा खो चुकी है, अब वह राजनीति में वापसी के लिए भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रही है: बलतेज पन्नू

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शनिवार को कहा कि बेअदबी पार्टी (अकाली दल) और उसके प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने राजनीतिक फायदे के लिए बार-बार अपने राजनीतिक स्टैंड से समझौता किया है और अब वे भाजपा से समझौता करने की कोशिश कर रहे हैं।

सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “आज सुखबीर सिंह बादल कह रहे हैं कि वह केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए जा रहे कुछ बिलों से पूरी तरह सहमत हैं। लेकिन पंजाब के लोगों को अच्छी तरह याद है कि जब कृषि कानून लाए गए थे, तो पूरा बादल परिवार उन कानूनों के पक्ष में वीडियो बनाता हुआ नजर आया था।”

बलतेज पन्नू ने कहा कि बड़े स्तर पर लोगों के गुस्से का सामना करने के बाद ही बादलों ने अपना रुख बदला और खुद को किसानों का हमदर्द दिखाने की कोशिश में कृषि कानूनों के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया।

अकाली दल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर निशाना साधते हुए आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज ने कहा, “‘बेअदबी’ अकाली दल पंजाब के लोगों के दिलों से पूरी तरह गायब हो चुका है। अब वह भाजपा के साथ समझौता करके अपनी राजनीति को फिर से ज़िंदा करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।”

सुखबीर बादल के भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं के बारे में पहले दिए गए बयान को याद करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा, “मैं सुखबीर सिंह बादल को उनकी ही बातें याद दिलाना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि किसी को अपना डीएनए टेस्ट करवाना चाहिए, लेकिन जब सुखबीर बादल ने खुद यह बयान दिया, तो आज इसका जिक्र करना बनता है।”

उन्होंने कहा कि बादल परिवार के बार-बार लिए गए यू-टर्न ने अकाली दल की राजनीति का असली चेहरा सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग उन लोगों के बीच साफ फर्क समझ सकते हैं जो अपने उसूलों पर अड़े रहते हैं और जो राजनीतिक सुविधा के हिसाब से अपना रुख बदलते हैं।

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि पंजाब के लोग पहले ही अकाली दल की राजनीति को नकार चुके हैं और भाजपा के साथ राजनीतिक समझौता करने की उसकी नई कोशिशों से गुमराह नहीं होंगे।

Continue Reading

Punjab

मुक्तसर की तियां में पहुंचीं डॉ. गुरप्रीत कौर मान, महिलाओं ने चुनाव की तारीख पूछनी शुरू कर दी

Published

on

मुक्तसर विधानसभा में आज पंजाबी संस्कृति और महिलाओं के उत्साह से सराबोर तियां का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान जी की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुक्तसर की बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने महिलाओं से बातचीत की और उनके अनुभव जाने। बातचीत में मावा दीया योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बताया कि उनके खातों में ₹4,500 और ₹3,000 की राशि पहुंचने से उन्हें काफी राहत और खुशी मिली है।

महिलाओं के साथ बातचीत के दौरान सरकार की योजनाओं को लेकर उनका उत्साह इतना स्पष्ट था कि बात सिर्फ योजना के लाभ तक सीमित नहीं रही—महिलाएं चुनाव की तारीख और अगला चुनाव कब होगा, यह पूछने लगीं।

माहौल ऐसा था कि मान साहब से ज्यादा अब पंजाब की इन माताओं-बहनों को चुनाव की जल्दी दिखाई दी, क्योंकि उनका कहना था कि वे जल्द से जल्द चुनाव चाहती हैं, ताकि उन्हें एक बार फिर भगवंत मान जी को अपना समर्थन देकर पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने और उनकी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का मौका मिले।

मुक्तसर की तियां में आज पंजाबी संस्कृति और महिलाओं की खुशियों के साथ-साथ महिलाओं के मन की राजनीतिक इच्छा भी खुलकर सामने आई—उन्हें अब चुनाव का इंतजार है।

Continue Reading

Trending