Connect with us

Punjab

हरजिंदर सिंह धामी कहते हैं कि उन्हें अकाली दल का सिपाही होने पर गर्व है, जबकि उन्हें गुरु साहिब का सिपाही होना चाहिए: Baltej Pannu

Published

on

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने रविवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी पर तीखा हमला बोला। पन्नू ने आरोप लगाया कि धामी इंसाफ, सच और गुरु साहिब के साथ खड़े होने की बजाय शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं।

एक दिन पहले चंडीगढ़ में हरजिंदर सिंह धामी द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि धामी ने भले ही यह दावा किया हो कि वे मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष जनता के सामने रखना चाहते हैं, लेकिन उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का न्योता एक राजनीतिक दल—शिरोमणि अकाली दल (बादल)—की ओर से जारी किया गया था।

पन्नू ने कहा कि धामी साहब अकसर इस बात पर आपत्ति जताते हैं कि उन्हें अकाली दल का प्रवक्ता कहा जाता है, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद यह स्वीकार किया कि उन्हें अकाली दल का सिपाही होने पर गर्व है। पन्नू ने तंज कसते हुए कहा, “अच्छा होता अगर वे गुरु साहिब के सिपाही होते।”

“एफआईआर और पुलिस की जरूरत नहीं” बयान भ्रामक

हरजिंदर सिंह धामी के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिरोमणि कमेटी एफआईआर को स्वीकार नहीं करती और उसे पुलिस की जरूरत नहीं है, बलतेज पन्नू ने इसे पूरी तरह भ्रामक करार दिया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी स्वयं एक कानून के तहत बनी संस्था है। जब भी SGPC अमृतसर में जनरल हाउस की बैठक बुलाती है, उसे डिप्टी कमिश्नर से अनुमति लेनी पड़ती है। ऐसे में एफआईआर और पुलिस व्यवस्था को नकारना कैसे उचित हो सकता है?

जब जरूरत पड़ी, तब पुलिस और एफआईआर स्वीकार की गई

पन्नू ने कई उदाहरण गिनाते हुए कहा कि शिरोमणि कमेटी ने अतीत में स्वयं पुलिस से संपर्क किया है। उन्होंने SGPC के पूर्व सचिव द्वारा टेक सिंह धनौला (जो वर्तमान में जत्थेदार हैं) के खिलाफ दर्ज करवाई गई एफआईआर का जिक्र किया, जिसमें धारा 420 के तहत मामला दर्ज हुआ और गिरफ्तारी भी हुई। पन्नू ने कहा, “जब जरूरत होती है, तब एफआईआर भी स्वीकार है और पुलिस भी।”

बेअदबी पर सख्त कानून बनाने की प्रक्रिया जारी

बेअदबी के मुद्दे पर बलतेज पन्नू ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह ने हाल ही में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव पहले ही पंजाब विधानसभा में आ चुका है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि ऐसा सख्त राज्य कानून बनाया जा सके जिससे भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

पुराने आरोपों की आड़ में पुलिस पर शक पैदा करने की कोशिश

पन्नू ने धामी द्वारा पुराने मामलों का हवाला देकर पुलिस व्यवस्था पर शक पैदा करने की कोशिश को भी खारिज कर दिया। उन्होंने अपने दो दशक के पत्रकारिता अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि यदि 1996 से लेकर 2017 तक के दौर को देखा जाए, तो अकाली सरकारों ने उन्हीं अफसरों को तरक्की दी जिन पर नौजवानों पर अत्याचार के गंभीर आरोप थे। उन्होंने सवाल किया कि सुमेध सैनी को डीजीपी किसने बनाया और मोहम्मद इजहार आलम को किसने आगे बढ़ाया?

असली सवाल से बच रहे हैं धामी: 328 सरूप कहां हैं?

बलतेज पन्नू ने कहा कि असली और सीधा सवाल यह है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 लापता पावन सरूप कहां हैं। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी पिछले पांच वर्षों में इन सरूपों का पता लगाने में पूरी तरह असफल रही है।

ईशर सिंह रिपोर्ट की अनदेखी का आरोप

ईशर सिंह समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पन्नू ने कहा कि रिपोर्ट में साफ लिखा था कि दोषियों के इस्तीफे स्वीकार नहीं किए जाने चाहिए, क्योंकि इससे जिम्मेदारी से बचा जा सकता है। इसके बावजूद हरजिंदर सिंह धामी ने रूप सिंह का इस्तीफा स्वीकार किया, उनके बकाए निपटाए गए और उन्हें विदेश भेज दिया गया। पन्नू ने आरोप लगाया कि यह सब अपने करीबी लोगों को बचाने के लिए किया गया।

एस.एस. कोहली मामले में सच्चाई दबाने का आरोप

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि जब एस.एस. कोहली का नाम सामने आया, तो धामी की पार्टी से जुड़े एक न्यूज चैनल ने खबर को दबा दिया। उन्होंने कहा कि संभव है कि कोहली कई बड़े रहस्यों को जानता हो, जिन्हें अब SIT सामने लाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि ईशर सिंह रिपोर्ट के अनुसार 75 प्रतिशत भुगतान एस.एस. कोहली से वसूला जाना चाहिए था, लेकिन पांच सालों में इस दिशा में कुछ नहीं किया गया। पन्नू ने सवाल किया कि सिख जुडिशियल गुरुद्वारा कमीशन ने भी इतने वर्षों में क्या कार्रवाई की?

गुरु की गोलक के पैसों की वसूली क्यों नहीं?

पन्नू ने सवाल उठाया कि शिरोमणि कमेटी गुरु की गोलक से गए लगभग 10 करोड़ रुपये वापस लेने में पांच साल तक कैसे नाकाम रही। उन्होंने कहा कि करीब 7.5 करोड़ रुपये की वसूली होनी थी, लेकिन यह क्यों नहीं की गई?

बेअदबी और कोटकपूरा गोलीकांड का जिक्र

अंत में बलतेज पन्नू ने 1 जून 2015 को बुर्ज जवाहर सिंह वाला में सरूप चोरी और बाद में हुई बेअदबी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय शिरोमणि कमेटी कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही। उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड का भी उल्लेख किया, जिसमें इंसाफ मांग रहे श्रद्धालुओं पर पानी की बौछारें और गोलियां चलाई गईं। पन्नू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल समेत कई नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थीं और उन्हें अदालत से जमानत लेनी पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि यही कानून से ऊपर होने के दावों की असली हकीकत है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम का बदलेगा मिजाज, अगले 4 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट; पंजाब-हरियाणा में भी राहत के आसार

Published

on

जून के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून भी तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले चार दिनों तक रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, मोहाली और आसपास के जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर बना रह सकता है। वहीं हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, हिसार और रोहतक सहित कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान में 24 से 30 जून के बीच कई हिस्सों में लगातार बारिश का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में महीने के अंत तक कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। कई क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Continue Reading

Punjab

भगवंत मान सरकार ने सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया- केजरीवाल

Published

on

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को गुरदासपुर में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल हुए। पंजाब सरकार की ओर से आयोजित हो रहे इस भव्य कार्यक्रम में जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के लिए जितना काम किया, आज तक किसी सरकार ने नहीं किया है। खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि भगवान राम के सुपुत्रों लव-कुश का मंदिर बनाने की घोषणा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा को फर्जी केस में जेल में बंद कर रखा है। सभी लोग भगवान से प्रार्थना करें कि वो जल्द बाहर आकर जनता की सेवा करें।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का यह एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम भगवंत मान सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। कुछ दिन पहले यही कार्यक्रम जालंधर में किया गया था, शनिवार को अमृतसर में हुआ और आज हम गुरदासपुर पहुंचे हैं। इन दिनों इतने लोग मुझसे बात कर रहे हैं और सब एक ही बात कह रहे हैं कि पंजाब में सनातन धर्म के लिए किसी पार्टी या सरकार ने इतना शानदार काम नहीं किया। सब लोग बोल रहे हैं कि सनातन धर्म को पंजाब में एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिल गया है।

अरविंद केजरीवाल ने मौजूद लोगों को पांच खुशखबरी देते हुए कहा कि एक शाम भगवान शिव के नाम का यह सिलसिला, जो जालंधर से शुरू होकर अमृतसर और आज गुरदासपुर पहुंचा है, अब पंजाब के 22 शहरों में किया जाएगा। पहली बार इतने बड़े स्तर पर पूरे पंजाब में सनातन धर्म की यह भजन संध्या करवाई जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी खुशखबरी पटियाला के काली माता मंदिर को लेकर है, जिसकी बहुत मान्यता है। वहां लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दुख दूर होते हैं। भगवंत मान सरकार 80 करोड़ रुपए खर्च करके उस मंदिर को बहुत शानदार बनाने जा रही है। काम बहुत तेजी से चल रहा है और मैंने खुद इसका आर्किटेक्ट मॉडल देखा है। सितंबर में यह भव्य मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सभी लोग अक्टूबर के बाद माता के दर्शन करने जरूर जाएं, उन्हें बहुत अच्छा लगेगा।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीसरी खुशखबरी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर है। अभी इसके दो रूट हैं। एक दरबार साहिब का और दूसरा आनंदपुर साहिब का। इस तीर्थ यात्रा में सब कुछ फ्री होता है। आना-जाना शानदार एसी वोल्वो बसों में होता है और रुकवाने के लिए अच्छे एसी होटल दिए जाते हैं। लोगों को बस अपने घर से चार दिन के कपड़े ले जाने होते हैं, बाकी सारा खर्च सरकार उठाती है। अब 1 अगस्त से इसमें तीन रूट और शामिल किए जा रहे हैं। पहला रूट सालासर-खाटू श्याम जी का है, दूसरा रूट हरिद्वार-ऋषिकेश का है और तीसरा रूट मथुरा-वृंदावन का है। लगभग डेढ़ लाख तीर्थ यात्रियों को इन तीनों रूटों पर यात्रा करवाने की योजना है।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि चौथी खुशखबरी एक बहुत ही शानदार नाटक ‘हमारे राम’ को लेकर है। इसमें राम और रावण के बीच अलग-अलग समय पर हुए संवाद और भगवान राम के जीवन के ऐसे प्रसंग दिखाए जाएंगे जो शायद लोगों ने कभी सुने नहीं होंगे। यह नाटक पूरे पंजाब में 1 अगस्त से अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। बहुत बड़े कलाकार आशुतोष राणा इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मैंने पहली बार यह नाटक दिल्ली में देखा था। दिल्ली में जब यह नाटक आया था, तो इसकी 8000 रुपए की टिकट थी, लेकिन पंजाबियों के लिए यह बिल्कुल फ्री है। यह भी भगवंत मान करा रहे हैं।

पांचवीं खुशखबरी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमृतसर के अंदर भगवान वाल्मीकि का तीर्थ स्थल है। हम लोग जानते हैं कि भगवान वाल्मीकि के आश्रम में सीता माता रही थीं। वहीं पर लव-कुश पैदा हुए थे और वहीं उनकी शिक्षा हुई थी। जब भगवान राम ने अपना अश्वमेध का घोड़ा छोड़ा था, तो लव-कुश ने वहीं पर उनके घोड़े को रोका था। यह इतना पवित्र स्थान है, इसलिए भगवान वाल्मीकि के मंदिर के बगल में लव-कुश और माता जानकी का एक बहुत शानदार और भव्य मंदिर बनाया जाएगा।

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अभी शुक्रवार को ही मैं अयोध्या जाकर भगवान राम और मंदिर में रामलला के दर्शन करके आया हूं। आज मुझे यह सौभाग्य प्राप्त हुआ कि उनके सुपुत्रों के नाम पर मंदिर बनाने का ऐलान करने का मौका मिला।

अंत में अरविंद केजरीवाल ने लोगों से एक छोटी-सी गुजारिश करते हुए कहा कि हमारे बहुत ही प्रिय नेता और मंत्री संजीव अरोड़ा को बहुत गलत तरीके से एक फर्जी केस में जेल में डाला हुआ है। आज सभी लोग भगवान शिव की प्रार्थना करने आए हैं, तो सब लोग यह अरदास करना और मन्नत मांगना कि वे जल्दी छूटकर हम लोगों के बीच वापस आएं, अपना काम करें और लोगों की सेवा करें।

Continue Reading

Punjab

CM भगवंत सिंह मान ने पवित्र नगरी अमृतसर को दिया बड़ा तोहफा, नवां सुल्तान विंड फ्लाईओवर जनता को समर्पित; पारदर्शी प्रक्रिया से 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पवित्र नगरी अमृतसर के निवासियों को सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर निर्मित नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर बड़ी सौगात दी। लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान तथा प्रतिदिन श्री अमृतसर साहिब में दर्शन के लिए आने वाले दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए इस परियोजना को पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से पूरा किया गया, जिससे जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई।

अपनी सरकार के विकासोन्मुखी शासन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि 15 जुलाई तक जनता के लिए 3,100 नए स्टेडियम, 3,000 जिम और 400 नए आम आदमी क्लीनिक तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब सिंचाई के लिए 80 प्रतिशत से अधिक नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है तथा 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों के निर्माण के बाद उनके पांच वर्षों तक रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदारों की होगी। उन्होंने कहा कि जहां उनकी सरकार विकास और ईमानदार शासन पर केंद्रित है, वहीं विपक्षी दल सरकार के कार्यों को चुनौती देने में असफल रहने के कारण फर्जी वीडियो वायरल करने जैसे ओछे हथकंडे अपना रहे हैं।

अपने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिखा, “पवित्र नगरी अमृतसर में सुल्तानविंड लिंक रोड पर नया ओवरब्रिज जनता को समर्पित किया गया है। सरकार ने अपनी पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से इस परियोजना में जनता के 11.5 करोड़ रुपये बचाए हैं। 15 जुलाई तक 3,100 नए खेल मैदान और 3,000 जिम तैयार हो जाएंगे, जबकि 400 नए आम आदमी क्लीनिक भी जनता की सुविधा के लिए लगभग पूरी तरह तैयार हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “खेती के लिए रिकॉर्ड 80 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग किया जा रहा है और अब ठेकेदारों के लिए उनके द्वारा बनाई जाने वाली सड़कों की पांच वर्ष की गारंटी देना अनिवार्य कर दिया गया है। आपकी सरकार ईमानदार नीयत से काम कर रही है। आइए, हम सब मिलकर पंजाब को और अधिक समृद्ध बनाएं तथा नई बुलंदियों तक पहुंचाएं।”

फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र नगरी में श्री दरबार साहिब तथा अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए हमारी सरकार शहर के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। आज हमने सुल्तानविंड बाईपास और सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर निर्मित नए फ्लाईओवर को जनता को समर्पित किया है।”

परमात्मा का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अकाल पुरख का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने मुझे इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित कर इस पवित्र नगरी की सेवा करने का अवसर प्रदान किया। यह फ्लाईओवर यातायात की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “तारा वाला पुल के निकट तरनतारन रोड पर स्थित सुल्तानविंड लिंक रोड के जंक्शन पर भारी यातायात के कारण प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को लंबे समय से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। यह फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार लाने के साथ-साथ प्रतिदिन हजारों लोगों के बहुमूल्य समय की भी बचत करेगा।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मुझे खुशी है की यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कि पवित्र नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इस परियोजना को युद्ध स्तर पर पूरा किया गया और निर्धारित समय से पहले ही जनता को समर्पित कर दिया गया।”

परियोजना के पारदर्शी निर्माण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “यद्यपि पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए 34.20 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी, लेकिन इसे मात्र 22.68 करोड़ रुपये की लागत से सफलतापूर्वक पूरा किया गया, जिससे जनता के 11.52 करोड़ रुपये की बचत हुई। उन्होंने बताया कि पहुंच मार्गों सहित इस परियोजना की कुल लंबाई 985 मीटर है।”

मुख्यमंत्री ने बताया, “फ्लाईओवर की लंबाई 725 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर है। स्थानीय यातायात की सुगम आवाजाही के लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर 5.50 मीटर चौड़ी सर्विस रोड भी बनाई गई हैं।”

परियोजना की पर्यावरण अनुकूल विशेषताओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “यह एक पर्यावरण-अनुकूल परियोजना है। वर्षा जल निकासी के लिए आर.सी.सी. नालियों के अलावा, इसके डिजाइन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग वेल्स को भी शामिल किया गया है। यह पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार करदाताओं का पैसा बचाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) का उपयोग कर रही है। हम 43,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण कर रहे हैं और ठेकेदारों को उनके रखरखाव के लिए जिम्मेदार बनाया गया है। राज्य के खजाने का एक-एक पैसा लोगों की भलाई के लिए सही ढंग से उपयोग किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “पंजाब के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। यहां तक कि किसानों को अब दिन के समय बिजली मिल रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि है।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “लोगों के टैक्स का पैसा राज्य का है, और हम इसे उनकी भलाई पर समझदारी से खर्च कर रहे हैं। लोगों का पैसा विकास, स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों के माध्यम से लोगों के पास वापस जा रहा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार केवल लोगों के लिए काम कर रही है। हमने लोगों को मुफ्त बिजली दी है, 68,000 से अधिक युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार और सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी हैं, सड़कों में सुधार किया गया है, अवधि समाप्त हो चुके टोल प्लाजा बंद किए गए हैं, जिससे रोजाना लोगों के 70 लाख रुपये बच रहे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मजबूत किया गया है, मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है और कई अन्य प्रमुख पहल की गई हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, उस समय पंजाब में सिंचाई के लिए केवल 22 प्रतिशत नहरी पानी का उपयोग होता था। आज यह बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिससे सिंचाई का दायरा बढ़ा है और भूजल पर निर्भरता कम हुई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार गांवों के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है और गांवों को बड़ी अनुदान राशि दी जा रही है।”

उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं को नशे की बीमारी से दूर रखने के लिए राज्य सरकार 15 जुलाई तक पंजाब भर में 3,100 नवनिर्मित स्टेडियमों का लोकार्पण करेगी। खेल संस्कृति को बढ़ावा देना नशे के खिलाफ हमारे अभियान में सबसे प्रभावी हथियारों में से एक है। खेलों के माध्यम से हमारे युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा रहा है।”

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने धार्मिक मुद्दों पर मुझे बदनाम करने के लिए एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाकर बहुत ही निम्न स्तर की राजनीति कर रहे हैं। एक बेहद घटिया राजनीतिक साजिश के तहत मेरी फर्जी वीडियो वायरल की गई हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “जब मेरे विरोधी किसी अन्य मोर्चे पर मुझे चुनौती देने में सक्षम नहीं रहे, तो वे अब मुझे धार्मिक मुद्दों के माध्यम से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल की गई है जिसमें न तो उस व्यक्ति की शारीरिक बनावट, कद, चलने का तरीका और न ही शारीरिक भाव-भंगिमा मुझसे मेल खाते हैं।”

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending