Connect with us

Blog

पिता ने शिक्षिका पर लगाए आरोप, मेरे बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करने पर बनाया दबाव और किया यौन शोषण

Published

on

अगर हम सबसे पहला अपना गुरु किसी को मानते है तो वो है हमारे अधियापक | जो हमें अच्छी शिक्षा के साथ साथ एक अच्छा नागरिक बनने की प्रेणा भी देते है | अगर वही शिक्षिका अपने विधियार्थी के साथ यौन शोषण करे उसके साथ फोन पर रोमैंटिक बातें करे तो ऐसे शिक्षिका को क्या कहेंगे | एक ऐसा ही मामला कानपूर से सामने आया है | जहां एक महिला टीचर द्वारा स्कूल छात्र के साथ यौन शोषण किए गया है | जी हाँ, एक शिक्षिका ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का यौन शोषण | इस घटना के बारे में छात्र के पिता ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मेरे बेटे पर उसकी स्कूली शिक्षिका द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन किए जाने का दबाव बनाया जा रहा है. साथ ही शिक्षिका मेरे बेटे का यौन शोषण कर रही है. अब पुलिस मामले में जांच कर रही है. शिक्षिका को स्कूल ने नौकरी से निकाल दिया है. 

दरअसल, मामला कैंट थाना क्षेत्र का है. गंगा घाट में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ने कोर्ट में लिखित आवेदन देकर अपनी परेशानी बताई. उन्होंने कोर्ट को बताया कि मेरा बेटा इलाके के प्रतिष्ठित स्कूल में दसवीं का छात्र है. स्कूल में पढ़ाने वाली महिला शिक्षिका ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम के जरिए बेटे से दोस्त की. इसके बाद उसका यौन शोषण शुरू कर दिया.

पिता का आरोप है कि बेटे को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है. आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका द्वारा बेटे से चोटी कटवाने की बात भी कही गई है. शिक्षिका ने बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया हुआ है. पिता ने कोर्ट में अपने बेटे और महिला शिक्षिका के बीच हुई चैट के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर दिए है |
पिता ने कोर्ट में कहा है कि वह बीते दो महीने से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है.
मगर, पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है. कोर्ट ने इस मामले में कैंट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
वहीं, जिस शिक्षिका पर आरोप लगे हैं. उसे स्कूल से निकाल दिया गया है. शिक्षिका का कहना है कि छात्र ने दूसरे नाम से आईडी बनाई हुई है. उससे मेरी चैट हुई थी. मगर, धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने की बात बिल्कुल गलत है. साथ ही स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि मामला सामने आने के बाद हमने टीचर को स्कूल से निकाल दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसी के साथ ही छात्र और शिक्षिका के बीच हुई चैट सामने आई है. उसमें दोनों के बीच हुई बातचीत काफी रोमांटिक है. छात्र का कहना है कि टीचर से मेरी एक बार बात हुई थी. इसके बाद मैंने एक पोस्ट शेयर की. मैडम ने उसे लाइक किया था. टीचर मुझे कई सारे मैसेज भेजा करती थीं.

वहीं, पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर थाने में केस दर्ज किया गया.शख्स ने कहा है कि उसके बेटे को स्कूली शिक्षिका द्वारा बहकाया जा रहा है. यौन शोषण किए जाने की बात भी सामने आई है. केस दर्ज कर लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब में मानसून सक्रिय, भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Published

on

पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में हो रही बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पठानकोट और पंजाब के कई अन्य हिस्सों में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अब राज्य का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

पठानकोट में रातभर भारी बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे से ही तेज बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 22 जुलाई को पंजाब में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी जिलों में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जिसमें बठिंडा सबसे गर्म रहा।

पंजाब के कुल 20 जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इनमें से 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर), रूपनगर और मोहाली शामिल हैं, जहां अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के लिए भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

इस बीच, आधी रात से हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी भारी बारिश जारी है। कुल्लू जिले में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते कई सड़कें बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए कुल्लू के डिप्टी कमिश्नर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज 22 जुलाई को आनी, बंजार और निरमंड सब-डिवीजनों के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया है।

Continue Reading

Blog

जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है, सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है, ये ठीक नहीं है- केजरीवाल

Published

on

देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं पर लाठी चार्ज करने पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर देश का लाखों युवा जमा है। सरकार उनकी बात सुनने की बजाय उन पर लाठी चार्ज करवा रही है। ये ठीक नहीं है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि ये हमारे ही देश के बच्चे हैं जो न्याय मांगने सड़कों पर उतरे हैं। प्रधानमंत्री जी, अहंकार छोड़िए और इनकी बात सुनिए। इन युवाओं का गुस्सा संभालिए। ये युवा आपका अहंकार कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पंजाब दौरे पर गए जंतर मंतर पर युवाओं के आंदोलन को लेकर “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कितने ज्यादा लोग इकट्ठे हो गए हैं। पूरा कनॉट प्लेस भर गया है, जनपथ भर गया है और जंतर-मंतर भी भर गया है। पूरे देश भर से हजारों-लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं और सरकार उन पर अपनी पूरी दमन शक्ति का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस उन पर लाठीचार्ज कर रही है और उन्हें पीट रही है। वहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है और युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह बिल्कुल गलत है, युवा आखिर जाएं तो जाएं कहां?

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पहले सरकार इनके पेपर लीक करा देती है, फिर जब पेपर दोबारा होता है तो उसके इवैल्यूएशन में पूरी गड़बड़ी हो जाती है। बच्चे शिकायत पर शिकायत करते हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। आखिर बच्चे जाएं कहां, सरकार ने तो उनका भविष्य ही बर्बाद कर दिया है। अब जब वे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज करवाया जाता है। यह बिल्कुल सही नहीं है और बच्चों में इसे लेकर बहुत ज्यादा गुस्सा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आप बच्चों के गुस्से को संभालें, नहीं तो यह आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। बच्चों के साथ बैठकर बात कीजिए, ये हमारे ही देश के बच्चे हैं। सरकार इनके साथ बैठकर बात क्यों नहीं करती, आखिर इतना अहंकार क्यों है? 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो यह सोचते हैं कि किताब मेरी जिंदगी और मेरे परिवार का भविष्य बदल देगी और मैं किताब पढूंगा। बच्चे सुबह 3 बजे का अलार्म लगाकर पढ़ने बैठते हैं। उनकी 14-14 घंटे की सिटिंग होती है, तब जाकर कहीं वे नीट एग्जाम की तैयारी करते हैं। लेकिन परीक्षा से एक-दो दिन पहले पता चलता है कि पेपर तो लीक हो गया। बड़े-बड़े अमीर लोगों ने पेपर खरीद लिया है और अब केवल उन्हीं के बच्चे आगे आएंगे। यह बिल्कुल सही नहीं है। जंतर-मंतर पर हमारे छात्रों का जो प्रदर्शन चल रहा है, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। हम सब छात्रों के साथ हैं।

Continue Reading

Blog

Published

on

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Testing Sync Post Early News 24 to SocialOptical

Continue Reading

Trending