Connect with us

Punjab

Congress और BJP की मिलीभगत से Drug Mafia को मिल रहा सहारा: Harpal Cheema का बड़ा Allegation

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा ने शनिवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। चीमा ने कहा कि दोनों पार्टियां आपसी सांठगांठ से पंजाब में ड्रग माफिया और गैंगस्टरों को बचाने का काम कर रही हैं और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं।

24 घंटे में FIR, हज़ारों शिकायतें लंबित

चीमा ने बताया कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा चंडीगढ़ पुलिस को की गई एक ऑनलाइन शिकायत के बाद, सिर्फ़ 24 घंटे के अंदर उनके और आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जहां हज़ारों शिकायतें वर्षों से लंबित हैं, वहां इतनी जल्दी राजनीतिक एफआईआर कैसे दर्ज हो गई?

उन्होंने बताया कि अदालत में चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दाखिल हलफनामे के अनुसार, 15 मई 2024 तक कुल 7,067 शिकायतें लंबित थीं, जिनमें साइबर क्राइम, धोखाधड़ी और चोरी जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। ऐसे में इतनी तेज कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना को दर्शाती है।

ड्रग्स के खिलाफ जंग में नहीं डरेंगे

चीमा ने साफ कहा, “हम न तो डरते हैं, न ही दबाव में आने वाले हैं। हम सच्चाई के लिए लड़ते रहेंगे और नशे के खिलाफ हमारी जंग रुकने वाली नहीं है।” उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में जब आप ने पहली बार चुनाव लड़ा था, उस समय पंजाब में ड्रग्स, बेरोजगारी और कृषि संकट सबसे बड़े मुद्दे थे। उस समय राहुल गांधी ने तक कहा था कि पंजाब के 70% युवा नशे की गिरफ्त में हैं।

चीमा ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 में सत्ता में आने पर चार हफ्ते में नशा खत्म करने का वादा किया था और यहां तक कि उनके मुख्यमंत्री ने गुटका साहिब की कसम खाई थी। लेकिन पांच साल बीत गए, कुछ नहीं बदला। वहीं 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताया और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बनाई, जिसने ड्रग्स के खिलाफ असली लड़ाई शुरू की।

युद्ध नशें विरुद्धबना अभियान

चीमा ने बताया कि पिछले तीन महीनों में आप सरकार का नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान एक जनआंदोलन में बदल चुका है — ‘युद्ध नशें विरुद्ध’। इस मुहिम के तहत अवैध संपत्तियों पर बुलडोज़र चला, नशा तस्करों को जेल भेजा गया और पुलिस थानों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कहा, “मैं खुद इस अभियान के लिए बनी कैबिनेट उप-समिति का अध्यक्ष हूं। हमने पूरे पंजाब में पुलिस थानों का दौरा किया है और कार्रवाई तेज़ कर दी है। अब ड्रग्स के खिलाफ एक व्यवस्थित युद्ध चलाया जा रहा है।”

चीमा ने यह भी बताया कि ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए सीमा क्षेत्रों में ड्रोन-रोधी तकनीक लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई कड़ा कदम उठाया जाता है, तब भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेता उस पर सवाल उठाते हैं और नशा तस्करों का बचाव करते हैं।

बिश्नोई गैंग और गुजरात जेल से हो रही धमकियां

चीमा ने अबोहर में हाल ही में एक व्यापारी की हत्या का ज़िक्र करते हुए कहा कि इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के नियंत्रण वाली जेल से पूरे देश के व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि गुजरात की जेलों से गैंग कैसे देशभर में दहशत फैला सकते हैं?

चिट्टा चोरऔर नीला चोरने लूटा पंजाब

चीमा ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू और प्रताप बाजवा के पुराने बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ये नेता खुद कभी अकाली नेताओं पर ड्रग्स के आरोप लगाते थे। अब वही नेता बिक्रम मजीठिया जैसे नेताओं के समर्थन में खड़े हैं। चीमा ने कहा, “एक था ‘चिट्टा चोर’, दूसरा ‘नीला चोर’, और इन दोनों ने मिलकर पंजाब को लूटा।”

जनता के साथ है आप सरकार

अंत में चीमा ने कहा, “कांग्रेस और भाजपा की साजिशों से हम डरने वाले नहीं हैं। हम पंजाब के लोगों के साथ हैं और हर हाल में नशे और अपराधियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। सच्चाई और न्याय की इस लड़ाई को कोई नहीं रोक सकता।”

यह बयान पंजाब की राजनीति में हलचल मचा रहा है। आप सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह नशा मुक्त पंजाब के लक्ष्य से पीछे हटने वाली नहीं है, चाहे उसे किसी भी राजनीतिक दबाव का सामना क्यों न करना पड़े।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Blog

पंजाब सरकार के विरोध के बाद हिमाचल ने बदला रुख, बढ़े एंट्री टैक्स पर फिर होगा विचार

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार अब नरम रुख अपनाती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के कड़े विरोध और प्रदर्शन के बाद हिमाचल कैबिनेट ने बढ़ाई गई एंट्री टैक्स दरों पर दोबारा विचार करने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सरकार सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एक संतुलित और लोगों के हित में फैसला लेगी। उन्होंने संकेत दिया कि नई नीति को ज्यादा व्यावहारिक और जनहितैषी बनाने पर काम किया जा रहा है।

सरकार ने बताया कि एंट्री टैक्स से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन अब आम जनता और व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें सुधार की संभावनाएं देखी जा रही हैं।

इस बीच हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी बातचीत की है, जिससे दोनों राज्यों के बीच समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं।

हालांकि, इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पंजाब चाहे तो इस मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जा सकता है। वहीं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस तरह के फैसलों से राज्य की छवि प्रभावित हो रही है।

कुल मिलाकर, एंट्री टैक्स को लेकर दोनों राज्यों के बीच जारी तनातनी के बीच अब उम्मीद की जा रही है कि बातचीत के जरिए कोई सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Continue Reading

Blog

‘मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार’, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद CM Bhagwant Singh Mann का सख्त संदेश

Published

on

पंजाब में एक बड़े घटनाक्रम के तहत वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री Laljit Singh Bhullar को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने भुल्लर से मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया था। जानकारी के अनुसार, भुल्लर ने मंडी गोबिंदगढ़ में खुद ही गिरफ्तारी दी।

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ संदेश दिया। उन्होंने लिखा, “मेरे लिए पूरा पंजाब एक परिवार है। अगर कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह किसी भी पद पर हो या कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। हमारी सरकार किसी की भी पैरवी या सिफारिश को स्वीकार नहीं करती।”

मुख्यमंत्री ने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्पष्ट किया था कि सरकार और पार्टी में किसी भी तरह की लापरवाही या गलत काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां कानून के सामने सभी को बराबर माना जा रहा है और किसी को भी विशेष छूट नहीं दी जा रही।

Continue Reading

Blog

Entry Tax को लेकर पंजाब-हिमाचल में बढ़ा विवाद, मामला Supreme Court तक ले जाएगी सरकार: Harjot Singh Bains

Published

on

एंट्री टैक्स को लेकर Punjab और Himachal Pradesh के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो मामला Supreme Court of India तक ले जाया जाएगा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि नेशनल हाईवे पर किसी भी तरह का एंट्री टैक्स लगाना गलत है और यह नियमों के खिलाफ है।

दरअसल, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में इसका विरोध तेज हो गया है। इस फैसले के खिलाफ पंजाब में धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो चुके हैं। साथ ही, पंजाब विधानसभा में भी इस मुद्दे को उठाया गया है और हिमाचल द्वारा लगाए गए टैक्स को वापस लेने की मांग की जा रही है।

पंजाब सरकार इस मामले में जवाबी कदम उठाने की तैयारी भी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यदि हिमाचल सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो पंजाब भी हिमाचल की कमर्शियल गाड़ियों पर एंट्री टैक्स लगाने पर विचार कर सकता है।

इस पूरे विवाद पर बोलते हुए आनंदपुर साहिब के विधायक और शिक्षा मंत्री Harjot Singh Bains ने कहा कि चंडीगढ़ से गुजरने वाला मार्ग एक नेशनल हाईवे है, जिस पर किसी भी राज्य का एकतरफा अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी मजबूती से खड़ी है और जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

Continue Reading

Trending