Connect with us

Chandigarh

क्या Congress में CM का चेहरा 500 crore में Decide होता है? Navjot Kaur Sidhu के बयान के बाद AAP नेता Pannu के तीखे सवाल

Published

on

पंजाब की राजनीति में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नवजोत कौर सिद्धू के हालिया बयान के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना बड़ा है कि अब पूरा राजनीतिक माहौल इसी मुद्दे पर गरमाया हुआ है।

नवजोत कौर सिद्धू का बयान विवाद की शुरुआत यहीं से

कुछ दिन पहले नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की। बाहर निकलते ही उन्होंने दो ऐसे बयान दिए, जिसने हलचल मचा दी—

1.      नवजोत सिंह सिद्धू तभी राजनीति में वापस आएंगे, जब कांग्रेस उन्हें पहले से CM का चेहरा घोषित करे।

यानी पहले कुर्सी तय करो, फिर हम आएंगे।

2.      उनके पास “500 करोड़ रुपयेनहीं हैं।

उन्होंने कहा कि इतने पैसे “किसके पास होते हैं?”
लोगों ने इस बात का सीधा मतलब निकाला कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनना महंगा सौदा है।

इन्हीं बातों को पकड़कर AAP ने कांग्रेस से जवाब मांगना शुरू कर दिया।

AAP नेता बलतेज पन्नू का पलटवार – 500 करोड़ की राजनीति?

AAP पंजाब के महासचिव और मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि सिद्धू के बयान ने कांग्रेस की “अंदरूनी सच्चाई” को उजागर कर दिया है।

उन्होंने पूछा—

क्या कांग्रेस की लीडरशिप सच में मुख्यमंत्री का चेहरा 500 करोड़ रुपये में बेचती है? अगर सिद्धू के पास नहीं हैं, तो ये 500 करोड़ कौन देता है?”

पन्नू ने यह भी पूछा कि यह पैसा आखिर जाता कहां है?
क्या यह पैसा जाता है—

  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को?
  • विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को?
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को?
  • या राहुल गांधी को?

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता जवाब चाहती है, क्योंकि मामला बेहद गंभीर है।

क्या कांग्रेस में पद खरीदकर मिलते हैं?

पन्नू ने सिद्धू के राजनीतिक करियर का भी ज़िक्र किया।
उन्होंने कहा—

  • सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष रहे,
  • सांसद रहे,
  • विधायक रहे,
  • और कैबिनेट मंत्री भी।

फिर सवाल उठाया—

क्या ये पद भी पैसे देकर लिए गए थे? क्या कांग्रेस में मंत्री या उप मुख्यमंत्री बनने के लिए भी करोड़ों देने पड़ते हैं?”

सिद्धू की शर्तों वाली राजनीतिपर सवाल

पन्नू ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि सिद्धू दावा कर रहे हैं कि पंजाब को उसके “golden days” तब मिलेंगे, जब उन्हें CM का चेहरा बनाया जाएगा।

उन्होंने पूछा— क्या पंजाब सिर्फ सिद्धू के लिए एक bargaining chip है? पद मिलेगा तो सेवा करेंगे, नहीं मिलेगा तो पंजाब का नुकसान?”

उन्होंने यह भी तंज कसा कि सिद्धू की प्रेस कॉन्फ्रेंस और उनका चैनल जीतेगा पंजाब” भी कोई बड़ा असर नहीं दिखा पाया।

पन्नू ने AAP और कांग्रेस का फर्क समझाया

पन्नू ने कहा—

  • भगवंत मान,
  • अरविंद केजरीवाल,
  • मनीष सिसोदिया
    जैसे नेताओं ने अपना career छोड़कर जनता की सेवा की।

वहीं कांग्रेस में नेता पहले पद की मांग करते हैं, बाद में service की बात करते हैं।

सिद्धू के पास अगर पंजाब का कोई सुधार फॉर्मूला था

पन्नू ने कहा— “अगर सिद्धू के पास पंजाब को सुधारने का कोई magic formula था, तो उन्होंने मंत्री रहते हुए क्यों नहीं किया? कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए क्यों नहीं किया?”

कांग्रेस से AAP की सीधी मांग

बलतेज पन्नू ने कांग्रेस से तुरंत सफाई मांगते हुए कहा—

✔क्या CM बनने के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं?

✔क्या कांग्रेस में पद पैसे देकर खरीदे-बेचे जाते हैं?

✔क्या कांग्रेस ने 6–7 CM दावेदारों से पैसा इकट्ठा किया है?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर तुरंत जनता के सामने आकर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में बवाल खड़ा कर दिया है।
AAP इसे बड़ा भ्रष्टाचार बता रही है, जबकि कांग्रेस चुप है।
अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि कांग्रेस इस “500 करोड़” वाले आरोप पर क्या सफाई देती है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chandigarh

चंडीगढ़ में देर रात दहशत: सेक्टर-29 के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, सीसीटीवी में कैद

Published

on

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में बुधवार रात तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने पूरी रात घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक तेंदुआ पीर दरगाह के पास पानी पीते हुए कैद हुआ है।

पार्क में महिला ने सबसे पहले देखा

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच सेक्टर-29 के एक पार्क में एक महिला अपने बच्चों के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास घूमते हुए एक तेंदुए पर पड़ी। यह देखते ही महिला घबरा गई और तुरंत बच्चों को लेकर पार्क से बाहर निकल गई।

घर पहुंचकर महिला ने इस बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति ने यह जानकारी पास में स्थित पीर दरगाह के लोगों को दी।

CCTV में कैद हुआ तेंदुआ

सूचना मिलने के बाद जब दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि एक तेंदुआ दरगाह के पास बने स्थान पर पानी पी रहा है। इसके बाद तुरंत पुलिस और फॉरेस्ट विभाग को सूचना दी गई।

सूचना के बाद पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाके में पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। हालांकि देर रात तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन में तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

फिलहाल पुलिस और फॉरेस्ट विभाग दोनों ही तेंदुए की मौजूदगी को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके के लोग काफी दहशत में हैं और सतर्कता बरत रहे हैं।

पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।

पुलिसकर्मी हाथ में डंडा लेकर खड़ा हुआ।

Continue Reading

Chandigarh

चंडीगढ़ में अगले माह से महंगी होंगी जमीनें:कलेक्टर रेट में 30 से 60% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 1 अप्रैल से लागू करने की तैयारी

Published

on

चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। डीसी निशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कलेक्टर रेट संशोधित करने के लिए एक कमेटी गठित की गई।

प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों के अनुसार कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्तावित नए रेटों को लेकर अगले सप्ताह ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसमें आम लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी।

1 अप्रैल से लागू हो सकते हैं नए रेट

प्रशासन के अनुसार, लोगों से सुझाव लेने के बाद अंतिम नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। योजना है कि नए कलेक्टर रेट 1 अप्रैल से लागू कर दिए जाएं। पिछले साल भी कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले वर्ष 2021 और 2017 में संशोधन हुआ था।

ग्रामीण क्षेत्रों में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी

सूत्रों के मुताबिक, नए प्रस्ताव के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के रेट तीन से चार गुना तक बढ़ सकते हैं। वहीं कई सेक्टरों में रेट डेढ़ गुना तक बढ़ाने की तैयारी है। कलेक्टर रेट बढ़ने से प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी होगी, क्योंकि स्टांप ड्यूटी और अन्य शुल्क इन्हीं रेटों के आधार पर तय होते हैं। ऐसे में रियल एस्टेट बाजार और आम लोगों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

संभावना है कि रेट बढ़ाने के प्रस्ताव पर कुछ संगठनों और प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से विरोध भी किया जा सकता है।

Continue Reading

Chandigarh

मोहाली में 16 स्कूलों को उड़ाने की धमकी:चंडीगढ़-पंजाब के बम स्क्वॉड से जांच

Published

on

मोहाली के स्कूल-कॉलेजों को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भेजी मेल में कहा गया कि इनमें दोपहर 1.11 बजे बम ब्लास्ट होगा। इस मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके अलावा 13 फरवरी को दोपहर 2.11 बजे नई दिल्ली स्थित संसद में भी बम धमाके की धमकी दी गई है।

सुबह 8.50 बजे स्कूल खुलने थे, इससे पहले ही मेल पहुंच गई। जैसे ही धमकी भरी मेल मिली तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद स्कूलों में तत्काल छुट्‌टी कर दी गई। स्कूल मैनेजमेंट्स ने पेरेंट्स को अर्जेंट मैसेज भेजकर अपने बच्चों को घर ले जाने को कहा। इसके अलावा स्कूल बसों को भी गेट से ही लौटा दिया गया। बच्चों को स्कूल के अंदर एंट्री नहीं दी गई।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

लर्निंग पाथ स्कूल में पहुंचीं पुलिस की टीमें।

बम धमकी का पता चलते ही मोहाली पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। तुरंत बम स्क्वॉड की टीमें लेकर पुलिस फोर्स स्कूलों में पहुंच गई। स्कूल के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया गया। जिसके बाद पूरे स्कूल को खाली करवाकर पुलिस की टीमें जांच के लिए अंदर भेजी गईं। डीएसपी सिटी हरसिमरन बल खुद लर्निंग पाथ स्कूल पहुंचे।

जबकि डीएसपी सिटी वन पृथ्वी चहल पैरागॉन स्कूल पहुंचे। पुलिन सभी स्कूलों को सील कर दिया और अंदर जांच की जा रही है। किसी को भी गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने कहा कि स्कूलों में जांच के लिए मोहाली के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ से भी बम निरोधक दस्ते बुलाए गए हैं।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

मानव मंगल स्कूल में बच्चों को स्कूल के बाहर से घर वापस भेजा जा रहा।

इस बारे में मोहाली की जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) गिन्नी दुग्गल ने कहा कि अभी तक 10 स्कूलों को धमकी का पता चला है। इनमें पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ड्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल, इंडस भी शामिल हैं। इनमें छुट्‌टी करा दी गई। बाकी स्कूलों को भी अपनी ई-मेल चेक करने को कहा गया है। इसके साथ ही इस मामले संंबंधी जानकारी डीसी को भेजी गई है।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

स्कूल के बाहर बच्चों को लेने पहुंचे पेरेंट्स की कतारें लग गईं।

SSP बोले- 16 स्कूलों को धमकी मिली, अफसर-जवान तैनात मोहाली के SSP हरमनदीप हंस ने बताया कि अब तक 16 स्कूलों को ईमेल आई है। यह धमकी मोहाली सिटी, खरड़ और जीरकपुर के स्कूलों को भी भेजी गई है, जिनमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मामले में 15 सीनियर अफसरों के साथ 300 जवान तैनात किए गए हैं।

जिले की एंटी-सबोटाज टीम के अलावा फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और चंडीगढ़ मुख्यालय से भी एंटी-सबोटाज टीमें बुलाई गई हैं। सभी स्कूलों की जांच की जा रही है। साथ ही स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी को धमकी भरा ईमेल प्राप्त होता है तो स्कूल खाली कराने की योजना पहले से तैयार रखें।

धमकी भरी मेल में क्या लिखा.. धमकी भरी मेल में कहा गया कि पंजाब अब खालिस्तान है। दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि हिंदू आतंकवादी मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है।

इसके बाद मेल में कहा गया है कि 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में बम धमाका होगा। जिसमें उनका निशाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह होंगे। इसे भेजने वालों के नाम की जगह खालिस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकन शाहवाला लिखा गया है।

धमकी भरी मेल की कॉपी…

स्कूल का पेरेंट्स को मैसेज- जल्दी अपने बच्चे ले जाएं प्रिय पेरेंट्स, हमारे बच्चों की सुरक्षा और प्राप्त हुई ई-मेल को ध्यान में रखते हुए, हम विद्यार्थियों को वापस भेज रहे हैं। बस से आने वाले विद्यार्थियों को उनकी संबंधित बसों के माध्यम से ही भेजा जाएगा। निजी वाहन से आने वाले अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को यथाशीघ्र वापस ले जाएं।

स्कूल की तरफ से पेरेंट्स को भेजा मैसेज..

Continue Reading

Trending