Connect with us

Haryana

CM नायब सैनी ने UPSC में चयनित हरियाणा के सभी युवाओं को दी बधाई, एकांश ढुल से फोन पर की बात

Published

on

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विसेज एग्जाम (CSE) 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल अनुज अग्निहोत्री ने देश में टॉप किया है, वहीं हरियाणा के पंचकूला के एकांश ढुल ने ऑल इंडिया तीसरी रैंक (AIR 3) हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है. एकांश की यह कामयाबी रातों-रात नहीं आई है. वे इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके हैं.

एकांश ने साल 2024 में UPSC परीक्षा में 342वीं रैंक हासिल की, 2025 में 295वीं और फिर 2026 के परिणाम में देश में तीसरा स्थान (AIR 3) हासिल कर अपने दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया.
एकांश दुल एक प्रबुद्ध परिवार से आते हैं. उनके पिता कृष्ण ढुल हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और हरियाणा आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. उनकी मां निर्मल ढुल पंचकूला के एक सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल हैं

प्रतिभावान एकांश की स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के भवन विद्यालय (10वीं) और सेंट कबीर पब्लिक स्कूल (12वीं) से हुई. हायर एजुकेशन के लिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया. वहां फेमस श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से BA (ऑनर्स) किया.


CM नायब सैनी ने की सराहना
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एकांश ढुल से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात कर उन्हें बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि एकांश जैसे युवाओं की सफलता ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में मजबूत पिलर का काम करेगी. उन्होंने सफल हुए सभी 958 उम्मीदवारों को देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

केसरिया पगड़ी से पंजाब पर नजर? बजट में हरियाणा के CM नायब सैनी का सियासी संदेश, कांग्रेस ने बोला हमला

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा का बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान सीएम सैनी केसरिया रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए। उन्होंने पगड़ी पहनकर बजट भाषण दिया जिसने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी। राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सैनी की बढ़ती पंजाब सक्रियता और उनके पहनावे का यह चयन एक प्रतीकात्मक संदेश हो सकता है। पिछले कुछ महीनों में सैनी ने पंजाब में कई दौरे किए हैं। वे पार्टी बैठकों को संबोधित कर रहे हैं। वो विभिन्न समुदायों के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं और विपक्षी दलों के नेताओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि पंजाब की राजनीति में पगड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का अहम प्रतीक मानी जाती है।

बीजेपी ने सीएम सैनी को सौंपी जिम्मेदारी

बीजेपी ने सैनी को पंजाब में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। माना जा रहा है कि पार्टी राज्य में अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए हरियाणा मॉडल को उदाहरण के तौर पर पेश कर रही है। अपने भाषणों में सैनी अक्सर हरियाणा की योजनाओं का जिक्र करते हैं। इनमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये की सहायता योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद जैसे कदम शामिल हैं। वे इन पहलों की तुलना पंजाब की नीतियों से करते हुए वहां की सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।

“मुझे लगता है कि नायब सिंह सैनी अब पंजाब से चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने हरियाणा से ज़्यादा समय पंजाब में बिताया है। शायद उन्हें अपने देश में साइडलाइन किए जाने का डर है और वे यहां अपनी जगह बनाना चाहते हैं।”

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने बोला हमला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने राज्य की अपेक्षा पंजाब की राजनीति में अधिक रुचि ले रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सैनी शायद पंजाब से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वडिंगग ने हरियाणा के बजट को भी निशाने पर लिया और इसे महज औपचारिकता बताया। उन्होंने कहा कि केवल प्रतीकों और पहनावे से जनता का विश्वास नहीं जीता जा सकता। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक परिधान अपनाने से राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बढ़ती।

Continue Reading

Haryana

CM नायब सिंह सैनी पहुंचे कुरुक्षेत्र, राज्यव्यापी HPV टीकाकरण अभियान सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन

Published

on

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को कुरुक्षेत्र के दौरे पर पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने बाबैन में सरस्वती चौक के सौंदर्यकरण का शुभारंभ किया. उसके बाद उन्होंने प्रदेश स्तरीय वैक्सीनेशन अभियान की कुरुक्षेत्र के लाडवा से शुरुआत की. इसमें किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV वैक्सीन लगाई जा रही है. मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी मौजूद रहीं. इसके बाद सीएम ने लाडवा अनाज मंडी में कृषि विकास मेले का शुभारंभ किया.

सर्वाइकल कैंसर से बचाव करेगा HPV टीकाकरण अभियानः प्रदेश स्तरीय HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि “सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए किशोरियों को यह वैक्सीनेशन लगाई जाएगी. यह प्रदेश स्तरीय निःशुल्क वैक्सीनेशन अभियान है, जिसकी आज शुरुआत की गई है. यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है. इसका मुख्य कारण वूमेन पैपालोमा वायरस होता है. इस वैक्सीनेशन से सर्वाइकल कैंसर के मामले शून्य होगा.”

160 देशों में HPV वैक्सीन का किया जा रहा है प्रयोगः उन्होंने कहा कि “इस अभियान की शुरुआत के दौरान आज पूरे प्रदेश में 50 बेटियों को यह वैक्सीन लगाई गई है. आने वाले तीन महीना में प्रदेश में अधिकतर किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी. यह वैज्ञानिक शोध पर आधारित वैक्सीन तैयार की गई है और पूरे विश्व में 160 देशों ने इस वैक्सीन का प्रयोग किया है. उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को लगाने के लिए पहले माता-पिता से परमिशन ली जाएगी उसके बाद यह वैक्सीन लगाई जाएगी.”

HPV vaccination campaign

लाडवा बनेगा मॉडल विधानसभा क्षेत्रः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “लाडवा विधानसभा के विकास को तेज गति के साथ करवाया जा रहा है. लाडवा में रोजाना किसी न किसी परियोजना का शिलान्यास और उद्ïघाटन किया जा रहा है. विधानसभा के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत वाली विभिन्न परियाजनों पर काम चल रहा है. जब इन सभी कार्यों का निर्माण पूरा होगा तो प्रदेश में लाडवा विधानसभा दूसरी विधानसभाओं के लिए मॉडल का काम करेगा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबैन के नागरिकों की समस्याओं को सुना और उन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए.”

HPV vaccination campaign

धनौरा जाटान में खेल स्टेडियम तैयारः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “उमरी में करीब 5 एकड़ में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है. राक्षी नदी को पक्का करने और लाडवा शहर में रास्ता निर्माण किया जा रहा है. इसी तरह राजकीय पशु चिकित्सा पॉलिक्लीनिक बिहोली में स्थापित किया गया है. गांव धनौरा जाटान में खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम तैयार किया गया है और लाडवा के रामकुंडी के अग्रसेन चौक के सौंदर्यीकरण पूरा किया गया है.”

15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि फसल मुआवजे के लिए दी गईः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “वर्तमान सरकार ने प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम के रूप में अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि दी है. फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 15 सितम्बर तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया था. इस नुकसान की भरपाई के लिए 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ 15 लाख 57 हजार रुपये की मुआवजा राशि जारी कर दी है. इसमें बाजरे की फसल के लिए 35 करोड़ 29 लाख रुपये, कपास के लिए 27 करोड़ 43 लाख रुपये, धान के लिए 22 करोड़ 91 लाख रुपये और गवार के लिए 14 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि शामिल है.”

‘किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है’: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “किसान हित हमारी नीतियों के केन्द्र में है. हमने अपने संकल्प पत्र 2024 में सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने का संकल्प लिया था. जब 17 अक्तूबर, 2024 को विधिवत रूप से हमारी सरकार बनी तो हमने 19 दिसम्बर को ही किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने की अधिसूचना जारी कर दी थी.” उन्होंने कहा कि “आज हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां किसानों की 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है. पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं. इतना ही नहीं, हमने पिछले 11 सालों में किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 457 करोड़ रुपये दिये हैं. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 7 हजार 233 करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं.”

डीबीटी से फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के अन्दरः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि “वर्तमान सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है. हमने किसानों को नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने व बनाने वालों से बचाने के लिए नया कानून बनाया है. इसके तहत ऐसे लोगों को 5 साल की सजा देने का प्रावधान किया गया है. खरीफ सीजन-2024 से किसानों की फसल खरीद का पैसा फसल का 48 घंटे के अन्दर डी.बी.टी. के माध्यम से दे दिया जाता है.”

Continue Reading

Haryana

‘विपक्ष के झूठे आरोपों से मन आहत’, भर्तियों पर घिरे CM नायब सैनी का विधानसभा में भावुक और तीखा पलटवार

Published

on

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार हर परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शी ढंग से आयोजित करा रही है। विपक्ष प्रदेश के युवाओं को भ्रमित करने के लिए कई प्रकार के भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

विपक्ष द्वारा नौकरी की भर्ती की विफलताओं का झूठा आरोप लगाने से मैं बहुत आहत हूं। मुख्यमंत्री विधानसभा में कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा के बाद बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं तो झूठ की कहानी बना विधायक और उनके नेता सदन को बाधित करने की आदत बना चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग दोनों ही स्वायत्त संस्थाएं हैं और बिना किसी दबाव के निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से काम कर रही हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 8653 पदों के विज्ञापन को वापस लिया जिसकी वजह सामान्य पात्रता परीक्षा होना था। नए अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकें, इसलिए आयोग ने बढ़े हुए पदों के साथ फिर से विज्ञापन निकाला था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन परीक्षाओं में से ग्राम सचिवों की परीक्षा पेपर लीक की आशंका के चलते रद की गई थी। 28 जून 2024 को फिर से विज्ञापन दिया गया और 17 अगस्त 2024 को लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित हुई।

परिणाम 17 अक्टूबर 2024 को घोषित किया गया था। पटवारी व नहरी पटवारी की परीक्षा पात्रता मापदंड में बदलाव के कारण रद कर इसे सीईटी के अधीन पूरा किया गया। पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा पेपर लीक की संभावना के चलते रद की गई। बाद में इसे करा 16 जून 2022 को नतीजा घोषित किया।

अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर भर्ती का परिणाम हाई कोर्ट के स्थगन आदेश के तहत लंबित है। भाई- भतीजा तथा क्षेत्रवाद के चलते प्रदेश के युवा हरियाणा की भर्ती एजेंसियों से निराश और हताश हो गए थे। उनके अंदर अब एजेंसियों के प्रति विश्वास लौटा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन में 11 भर्तियां रद हुई थीं जिससे 7338 युवाओं का भविष्य खराब हुआ था। नौकरी से निकाले गए कच्चे कर्मचारियों को भाजपा सरकार ने सृजित किया।

नायब सैनी ने कहा कि निकाले गए जेबीटी टीचर भी हमने लगाए। इनेलो सरकार के समय 1500 सिपाही जिन्हें कांग्रेस ने निकाला था, वह भी हमारी सरकार ने लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खुली प्रतियोगिता परीक्षा की प्रकृति है, जिसके चलते 4437 पदों की सिफारिश में लगभग 22 प्रतिशत अभ्यर्थी अन्य राज्यों से लगाए हैं।

एचपीएससी भर्ती के पद अखिल भारतीय पात्रता वाले, इन पर संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत समान अवसर का सिद्धांत लागू होता है। वर्ष 2006 में एससी का बैक लाग 14995 था और बीसी का बैकलाग 5929 था। हमारी सरकार ने वर्ष 2024 एससी का बैकलाग 145, बीसी(ए) का बैकलाग 80 और बीसी (बी) का बैकलाग शून्य कर दिया।

Continue Reading

Trending