Punjab
किला रायपुर ओलिंपिक से CM मान का लोगों को संदेश:लुधियाना में बोले- 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ शुरू करवाई, गांव में एकता रखो
लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 का आज आखिरी और सबसे रोमांचक दिन है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह शामिल हुए हैं। सीएम मान ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद सीएम मान विजेताओं को सम्मानित करेंगे।
इस साल का रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक खेल मेला बेहद खास है क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ है।
साढ़े सात बजे की खबरों में रायपुर की न्यूज आती थी
भगवंत मान कहा कि जब मैं छोटा था कि 7:30 बजे की खबरों में किला रायपुर की न्यूज आती थी। उन्होंने कहा कि आज यहां पर हूं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही थी। हमने सरकार में आकर कानून बनाया। CM ने कहा कि तबीयत खराब थी फिर भी आया। उन्होंने कहा कि इधर एक बल्द (बैल) है उसकी उम्र 20 साल है।
CM ने कहा कि वो बल्द की सेवा तब से करते आ रहे हैं भले ही दौड़ नहीं हुई। बल्दों की जोड़ी को गुरुनानक देव जी से जोड़ के देखा जाता है। ये लोग बल्दों को बच्चों की तरह पालते हैं। मैंने आज राजनीतिक बात नहीं करनी है। यहां पर सभी दलों के लोग आए हैं। ग्राउंड सबके सांझे हैं।
गांव में एकता रखो, वोट के समय किसी के साथ रहो
CM ने कहा कि गांवों में एकता रखा करो। वोट के समय चाहे किसी के साथ रहो। सभी गांव में एक साथ रहो। कई गांवों में तीन-तीन टूर्नामेंट होने लगे हैं पार्टियों के नाम पर। ऐसा न करें। हलवारा एयरपोर्ट का नाम करतार सिंह सराभा एयरपोर्ट रखने के लिए केंद्र सरकार को लिख दिया।हमने पंजाब में लीकेज बंद की और फंड क्रिएट किया। जिससे गांवों का विकास हो रहा है।
CM ने कहा कि पहले आम आदमी क्लिनिक में इलाज करवाने जाएं अगर वहां नहीं हुआ तो 10 लाख रुपए का कार्ड बनाएं। अब कोई यह नहीं कहेगा कि मेरे बुजुर्गों की मौत इलाज की कमी से हुई है। इंटरनेशनल लेवल के इंफ्रास्ट्रक्चर का बनाएंगे। खेलों के लिए हम काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को हम पहले साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। मैं खुद स्पोर्ट्स लवर हूं।
आज कई खेलों के हैं फाइनल मुकाबले
एथलेटिक्स 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप और साइकिल रेस। कबड्डी और हॉकी नेशनल स्टाइल कबड्डी (लड़कियां अंडर-17) और सर्कल कबड्डी के फाइनल मुकाबले। निहंग सिंहों द्वारा घोड़ों पर करतब, बाजीगर शो और ट्राइसाइकिल रेस।
इस बार खेलों का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने ‘पंजाब पशु क्रूरता निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2025’ में बदलाव कर बैलगाड़ी दौड़ को फिर से कानूनी रूप से शुरू करवाया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह है।
Politics
पंजाब CM मान को अस्पताल से मिली छुट्टी: 2 दिन पहले हुए थे भर्ती आज लुधियाना जाएंगे
पंजाब सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास वापस चले गए हैं। वह अब पूरी तरह ठीक है। वह आज लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल होंगे। आज ही खेलों को समापन हो रहा है।। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
संगरूर में सीएम की सेहत बिगड़ी
15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया।
इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि वह 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद फिर उनकी तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसी दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया । वहीं, अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है।
पन्नू और सिसोदिया ने मुलाकात की
जब सीएम अस्पताल में भर्ती थे, उस दौरान मुख्य रूप से पंजाब के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी गौरव यादव उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा मंगलवार को पार्टी के महासचिव व प्रवक्ता बलतेज पन्नू भी उनसे मिलने पहुंचे। यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। वहीं, पहले पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी उनसे मुलाकात की थी। हालांकि, कल भी चीफ सेक्रेटरी अस्पताल पहुंचे थे।
मीडिया से बातचीत में सिसोदिया ने कहा था कि उम्मीद है कि कल तक छुट्टी हो सकती है। जब मीडिया ने कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। साथ ही उन्होंने मीडिया को एआई समिट के बारे में भी जानकारी दी।
आज आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया फिर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से निकलते समय उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम साहब अब ठीक हैं और उनकी सेहत में काफी सुधार है।
Punjab
पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:सेक्रेटेरिएट खाली कराया, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट, CRPF-पुलिस मौके पर
चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।
हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और लोगों को सचिवालय से सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली जा रही है।
संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान एडमिट थे। हालांकि, यह धमकी झूठी निकली।

पंजाब सचिवालय में जांच के लिए पहुंचे CRPF के जवान।
धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखीं
सामने आए ईमेल के स्क्रीनशॉट में दिख रहा है कि यह सचिवालय को आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर मिला। इसमें लिखा है कि मान (CM भगवंत मान) का दफ्तर, सेक्रेटेरिएट और चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा।
इसके बाद लिखा है – पंजाब अब खालिस्तान बनकर रहेगा। मान (CM भगवंत मान) के दफ्तर में दोपहर 2.11 बजे धमाका होगा। वहीं, चंडीगढ़ कोर्ट में दोपहर 3.11 बजे ब्लास्ट होगा। मेल में नीचे भगवंत मान के दफ्तर और घर को निशाना बनाने का जिक्र है।

सचिवालय को उड़ाने की धमकी वाला यह ईमेल वायरल हुआ है। इसके बाद पंजाब सचिवालय में खलबली मच गई। हालांकि, दैनिक भास्कर इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।
एहतियातन हरियाणा सचिवालय भी अलर्ट पर
पंजाब सचिवालय को मिली धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट कर दिया गया है। सबसे अहम बात यह है कि कल यानी 20 फरवरी को हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र शुरू हो रहा है। इसको देखते हुए विधानसभा परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट किया गया है।
दोपहर बाद विधानसभा परिसर में बीएसी की मीटिंग होनी है। इसमें सीएम नायब सैनी, स्पीकर हरविंद्र कल्याण, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होने वाले हैं।
हाल में ये धमकियां मिलीं, जो फर्जी निकलीं…
- 28 जनवरी 2026: चंडीगढ़ के 26-30 स्कूलों (प्राइवेट और गवर्नमेंट) को बम धमकी ईमेल मिले, “1:11 pm पर ब्लास्ट” लिखा था। छात्रों को घर भेजा गया, बड़े पैमाने पर सर्च हुआ – फर्जी निकली। जिसके बाद एजेंसियों ने राहत की सांस ली।
- 29 जनवरी 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सिविल सेक्रेटेरिएट और म्यूनिसिपल भवन को भी धमकियां मिलीं। इसके बाद पूरा दिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी रही है। हाईकोर्ट में काम तक प्रभावित हुआ। कई केसों की इस वजह से सुनवाई टली।
- 11 फरवरी 2026: मोहाली के 16 स्कूलों इमेल पर बम से उड़ाने को धमकी मिली। मोहाली में यह अपनी तरह की पहली धमकी थी। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आई। पूरा दिन स्कूलों में टीमें जांच करती रही। लेकिन कोई नहीं निकला। मेल फर्जी निकली।
- 17 फरवरी 2026: मोहाली के 16+ स्कूलों और फोर्टस अस्पताल को उड़ाने की धमकी आई। अस्पताल में CM भगवंत मान भर्ती थे। धमकी ईमेल। 1:11 pm ब्लास्ट की बात लिखी थी। कोई इवैक्यूएशन नहीं हुआ। ये इस महीने मोहाली में दूसरी बार था।
- 2025: मई और अगस्त 2025 में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को दो बार धमकियां मिलीं। दिसंबर 2025 में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को धमकी। ये सभी फर्जी निकलीं, लेकिन अफरा-तफरी मची।
Punjab
पंजाब ट्रेडर्स कमीशन ने बुधवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनने के लिए की 9 जिलों में बैठकें, ज़्यादातर मुद्दों का मौके पर ही किया निपटारा
Punjab Traders Commission पूरे राज्य में जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर व्यापारियों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों की समस्याओं को सीधे सुन रहा है। इन बैठकों का उद्देश्य संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारियों को त्वरित राहत मिल सके।
बुधवार को Sri Muktsar Sahib, Hoshiarpur, Jalandhar, Kapurthala, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Amritsar, Gurdaspur, Pathankot और Tarn Taran में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य, स्थानीय विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ मुद्दों का समाधान किया जा सके।
पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता Harpal Singh Cheema ने कहा कि पंजाब ट्रेडर्स कमीशन केवल औपचारिक बैठकें नहीं कर रहा, बल्कि एक व्यावहारिक मंच की तरह कार्य कर रहा है। यहां व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है और अधिकांश मामलों में मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। जिन मामलों का तुरंत निपटारा संभव नहीं होता, उन्हें उचित फॉलो-अप के लिए संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाकर अपना कामकाजी समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। जिला स्तर की ये बैठकें उनके समय, श्रम और अनावश्यक भागदौड़ को बचाने का माध्यम बन रही हैं।
वित्त मंत्री ने कहा कि यह मान सरकार का शासन मॉडल है—लोगों की बात सुनना, समस्याओं का त्वरित समाधान करना और यह सुनिश्चित करना कि जहां विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता हो, वहां व्यापारी को भटकना न पड़े, बल्कि संबंधित अधिकारी स्वयं पहल करें।
उन्होंने कहा कि पंजाब का व्यापारी वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और वह ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था का हकदार है जो उसके समय का सम्मान करे तथा उसके कार्य में सहयोग दे।
आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी यह सलाह-मशविरा जारी रहेगा। पंजाब ट्रेडर्स कमीशन व्यापारी वर्ग और सरकार के बीच एक मजबूत एवं प्रभावशाली सेतु के रूप में कार्य कर रहा है और राज्य के हर बड़े और छोटे बाजार को कवर करने की दिशा में बैठकें आयोजित करता रहेगा।
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़