Connect with us

Punjab

किला रायपुर ओलिंपिक से CM मान का लोगों को संदेश:लुधियाना में बोले- 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ शुरू करवाई, गांव में एकता रखो

Published

on

लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 का आज आखिरी और सबसे रोमांचक दिन है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह शामिल हुए हैं। सीएम मान ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद सीएम मान विजेताओं को सम्मानित करेंगे।

इस साल का रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक खेल मेला बेहद खास है क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ है।

साढ़े सात बजे की खबरों में रायपुर की न्यूज आती थी

भगवंत मान कहा कि जब मैं छोटा था कि 7:30 बजे की खबरों में किला रायपुर की न्यूज आती थी। उन्होंने कहा कि आज यहां पर हूं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांग की जा रही थी। हमने सरकार में आकर कानून बनाया। CM ने कहा कि तबीयत खराब थी फिर भी आया। उन्होंने कहा कि इधर एक बल्द (बैल) है उसकी उम्र 20 साल है।

CM ने कहा कि वो बल्द की सेवा तब से करते आ रहे हैं भले ही दौड़ नहीं हुई। बल्दों की जोड़ी को गुरुनानक देव जी से जोड़ के देखा जाता है। ये लोग बल्दों को बच्चों की तरह पालते हैं। मैंने आज राजनीतिक बात नहीं करनी है। यहां पर सभी दलों के लोग आए हैं। ग्राउंड सबके सांझे हैं।

गांव में एकता रखो, वोट के समय किसी के साथ रहो

CM ने कहा कि गांवों में एकता रखा करो। वोट के समय चाहे किसी के साथ रहो। सभी गांव में एक साथ रहो। कई गांवों में तीन-तीन टूर्नामेंट होने लगे हैं पार्टियों के नाम पर। ऐसा न करें। हलवारा एयरपोर्ट का नाम करतार सिंह सराभा एयरपोर्ट रखने के लिए केंद्र सरकार को लिख दिया।हमने पंजाब में लीकेज बंद की और फंड क्रिएट किया। जिससे गांवों का विकास हो रहा है।

CM ने कहा कि पहले आम आदमी क्लिनिक में इलाज करवाने जाएं अगर वहां नहीं हुआ तो 10 लाख रुपए का कार्ड बनाएं। अब कोई यह नहीं कहेगा कि मेरे बुजुर्गों की मौत इलाज की कमी से हुई है। इंटरनेशनल लेवल के इंफ्रास्ट्रक्चर का बनाएंगे। खेलों के लिए हम काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को हम पहले साधन उपलब्ध करवा रहे हैं। मैं खुद स्पोर्ट्स लवर हूं।

आज कई खेलों के हैं फाइनल मुकाबले

एथलेटिक्स 200 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप और साइकिल रेस। कबड्डी और हॉकी नेशनल स्टाइल कबड्डी (लड़कियां अंडर-17) और सर्कल कबड्डी के फाइनल मुकाबले। निहंग सिंहों द्वारा घोड़ों पर करतब, बाजीगर शो और ट्राइसाइकिल रेस।

इस बार खेलों का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। सरकार ने ‘पंजाब पशु क्रूरता निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2025’ में बदलाव कर बैलगाड़ी दौड़ को फिर से कानूनी रूप से शुरू करवाया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में भारी उत्साह है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

मोहाली को मिला नया मेयर, विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत समाना ने संभाली कमान

Published

on

मोहाली नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। मंगलवार को हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। वहीं आर.पी. शर्मा को सीनियर डिप्टी मेयर और हरपाल चन्नी को डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और पार्टी नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने सरबजीत समाना को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

मेयर पद को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक चर्चाएं चल रही थीं। शुरुआत में डॉ. सन्नी आहलूवालिया को इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और पार्टी नेतृत्व से करीबी संबंधों के चलते उनका नाम चर्चा में था, लेकिन अंतिम समय में राजनीतिक समीकरण बदले और सरबजीत समाना को उम्मीदवार बनाया गया।

बताया जा रहा है कि चुनाव से पहले विधायक कुलवंत सिंह ने पार्टी पार्षदों के साथ लगातार बैठकें कीं। नगर निगम चुनाव जीतने वाले कई पार्षद उनके करीबी सहयोगी माने जाते हैं, जिससे मेयर पद की दौड़ में उनके बेटे का पलड़ा भारी रहा।

पार्टी में एकजुटता बनाए रखने और किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा खुद नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

दूसरी ओर, मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया, जबकि शिरोमणि अकाली दल के पार्षद बैठक के दौरान वॉकआउट कर गए। इसके चलते चुनावी माहौल काफी गर्म रहा।

चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी पार्षदों के मोबाइल फोन नगर निगम कार्यालय के बाहर जमा कराए गए और रिकॉर्ड दर्ज होने के बाद ही उन्हें बैठक कक्ष में प्रवेश दिया गया।

सरबजीत सिंह समाना के मेयर बनने के साथ ही मोहाली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की पकड़ और मजबूत हो गई है। अब शहर के विकास कार्यों और नगर निगम की आगामी योजनाओं पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Continue Reading

Blog

अकाली दल को बड़ा झटका! मनप्रीत इयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में हुए शामिल

Published

on

पंजाब की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। दाखा से शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इयाली मंगलवार को औपचारिक रूप से ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में शामिल हो गए। उनके इस फैसले को पंजाब की पंथक राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

संगठन में शामिल होने के बाद मनप्रीत सिंह इयाली ने कहा कि उन्होंने बिना किसी शर्त और पद की अपेक्षा के इस मंच का साथ चुना है। उनका उद्देश्य पंजाब की पंथक और क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट करना तथा राज्य से जुड़े अहम मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

इयाली ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल विधायक पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कानूनी और तकनीकी रूप से वह अभी भी शिरोमणि अकाली दल के विधायक हैं। उन्होंने बताया कि ‘वारिस पंजाब दे’ फिलहाल एक सामाजिक और संगठनात्मक मंच है, न कि चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल, इसलिए विधायक पद छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता।

उन्होंने कहा कि पंजाब के कई महत्वपूर्ण मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं, जिनमें राज्य के पानी का मुद्दा, पंजाबी भाषी क्षेत्रों का मामला, चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार और अन्य क्षेत्रीय हित शामिल हैं। इन मुद्दों को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

मनप्रीत इयाली ने कहा कि पंजाब, पंजाबी पहचान और पंथक विचारधारा को मजबूत करने के लिए समान सोच रखने वाली सभी ताकतों को एक मंच पर आने की जरूरत है। उनके इस कदम के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और आने वाले समय में इसके राजनीतिक असर देखने को मिल सकते हैं।

Continue Reading

Punjab

ED की रेडों पर CM मान का बड़ा हमला, व्यापारियों के समर्थन में उतरे

Published

on

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाईयों को लेकर राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। राज्य में ED द्वारा की जा रही छापेमारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री मान ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के व्यापारी, विशेषकर छोटे और मध्यम कारोबारी, राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने भी ED की कार्रवाईयों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के छोटे व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे कारोबारी वर्ग में डर का माहौल बन रहा है। केजरीवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है, क्योंकि पंजाब सरकार और पूरा पंजाब उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा और पंजाब के कारोबारी हितों की रक्षा के लिए पार्टी मजबूती से खड़ी रहेगी।

ED की इन कार्रवाईयों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा पंजाब की राजनीति में एक बड़े विवाद का रूप ले सकता है।

Continue Reading

Trending