Connect with us

National

CM मान बोले- गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें:मानसा में रखी ITI की नींव, सुखबीर बादल की मिमिक्री की!

Published

on

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मानसा जिले के फतेहगढ़ साहनेवाली में आईटीआई कॉलेज की इमारत का नींव पत्थर रखा। नींव पत्थर रखने के बाद उन्होंने अपने संबोधन में शिरोमणि अकाली दल की नीतियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने मंच से शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल की मिमिक्री भी की।

सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की मिमिक्री करते हुए कहा कि आजकल सुखबीर बादल कह रहा है कि बापू बादल की बड़ी सोच थी और दूर की सोच थी। सीएम मान ने कहा कि बापू बादल की बड़ी सोच यह थी कि नौवीं तक किसी को फेल नहीं करना।

दसवीं में बच्चे थोड़े नंबर लेकर पास हो जाते थे और वो किसी काम के नहीं बचते। फिर उन्हें आटा दाल स्कीम की लाइनों में लगाकर रखें, ताकि वो उनके पीछे पीछे चलते रहें। ये थी उनकी दूर तक की सोच।

बिना पुर्जे वाला इंजन है भाजपा

भगवंत मान ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस के इंजन आउटडेटिड हो गए जबकि भाजपा का इंजन बिना पुर्जों का है। अभी वो अपने इंजन के लिए इधर उधर से पुर्जे एकत्रित कर रहे हैं। आम आदमी का इंजन केजरीवाल के रूप में लेटेस्ट टैक्नलॉजी का है और नया है।

2500 लड़के लड़कियां पुलिस में हो रहे शामिल

भगवंत मान ने कहा कि कल 11 बजे 2500 लड़के लड़कियां पंजाब पुलिस में भर्ती होकर सीधे थानों में भेज दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजार सरकार युवाओं काे लेगातार नौ करी दे रही है। अब तक सरकार 63 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी दे चुकी है।

साहरदूलगढ़ का अस्पताल 100 बेड का होगा

भाषण के दौरान जब मुख्यमंत्री भगवंत मान आसपास के इलाकों में विकास कार्य करवाने की घोषणाएं कर रहे थे इतने में उनसे किसी ने कह दिया कि साहरदूल गढ़ का अस्पताल अपग्रेड किया जाए। जिस पर उन्होंने कह दिया कि इस सरकारी असप्ताल को 100 बेड का कर दिया जाएगा।

पिछली सरकारों व अपनी सरकार की तुलना इस तरह करते रहे सीएम मान

  • गरीबी की एप्लीकेशन लिखवाती रहीं सरकारें:  सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकारों की दूर की सोच यह थी कि वो स्कूलों में बच्चों को फीस माफी व जुर्माना माफी की एप्लीकेशन लिखना सिखाते रहे। प्राइवेट स्कूल वालों ने लाखों रुपए फीस लेने के बाद भी ये एप्लीकेशन नहीं सिखाई। बच्चे माफी की एप्लीकेशन लिखना सीखे और उसके बाद वो सरकारों से अलग-अलग तरह की माफियां मांगते रहे।
  • हमने टीचर्स को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा:  सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार आई तो हमने अपने टीचर्स व प्रिंसिपलों को फिनलैंड व सिंगापुर भेजा जहां दुनिया के टॉप स्कूलों के टीचर्स व प्रिंसिपल ट्रेनिंग लेने आते हैं। उसका नतीजा यह रहा कि स्कूलों का स्टेटस ऊंचा हो गया।
  • वो बैकवर्ड का सर्टिफिकेट देकर खुश करते रहे: सीएम मान ने कहा कि अकाली दल कांग्रेस मानसा, बठिंडा व आसपास के जिलों को पिछड़ा जिला बताते रहे और यहां के बच्चों को एक सर्टिफिकेट बनाकर देते थे जिसके दो नंबर मिलते थे। दो नंबर लेकर वो लोगों को खुश करते रहे लेकिन कभी उन्होंने इस इलाके का स्तर उठाने की नहीं सोची।
  • हमने 10 नंबर ज्यादा लाने का जुगाड़ कर दिया: भगवंत मान ने कहा कि जिन्हें वो सबसे पिछड़ा बोलते थे हमने उससे सबसे आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने शिक्षा, सेहत, रोड व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया और इस इलाके का स्तर सुधार दिया। अब बच्चे अच्छी पढ़ाई करके 10 नंबर ज्यादा लाने लगे हैं। अब उन्हें वो पिछड़ेपन वाले दो नंबर की जरूरत नहीं है।
  • वो किसानों को रात में बिजली-पानी देते थे: भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस शिअद किसानों को रात में पानी व बिजली देते थे। किसान रात को दो दो बजे खेतों में जाता था। पानी को लेकर कई बार हत्याएं तक प्रदेश में हो जात थी।
  • हम किसानों को दिन में बिजली दे रहे: भगवंत मान ने कहा कि हम किसानों को दिन में बिजली व पानी दे रहे हैं। इसके लिए मैंने अफसरों को कहा कि जब सभी दिन में अपने दफ्तर का काम करते हैं तो किसान रात में क्यों करेंगे। हम किसानों को दिन निर्विघ्न बिजली सप्लाई दे रहे हैं।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

Published

on

पश्चिम एशिया में Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य टकराव के चलते क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

Embassy of India in Tehran ने भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। दूतावास ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचें और वहां मौजूद भारतीय स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा सुरक्षा संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

क्षेत्र में तनाव उस समय और बढ़ गया जब दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ हमले और जवाबी कार्रवाई की खबरें सामने आईं। कई रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंताएं गहरा गई हैं।

इस संघर्ष का असर केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र पर पड़ रहा है। लाल सागर समेत महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, क्योंकि ये वैश्विक व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

अंतरराष्ट्रीय समुदाय लगातार दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील कर रहा है। कई विश्व नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तनाव और बढ़ता है तो इसके व्यापक प्रभाव पूरे क्षेत्र और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा स्थिति केवल क्षेत्रीय सुरक्षा ही नहीं, बल्कि ऊर्जा आपूर्ति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैश्विक आर्थिक स्थिरता के लिए भी बड़ी चुनौती बन सकती है। ऐसे में दुनिया की नजरें अब कूटनीतिक प्रयासों पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Continue Reading

National

जयपुर में 24 घंटे के लिए डिजिटल कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाएं बंद

Published

on

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। यह प्रतिबंध बीती रात 12 बजे से लागू हो गया है और आज रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शहर के संवेदनशील इलाकों में 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

प्रशासन को आशंका है कि सोशल मीडिया के जरिए अफवाहें और भड़काऊ संदेश फैलाए जा सकते हैं, जिससे माहौल खराब होने का खतरा है। इसी को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

मोबाइल इंटरनेट के साथ-साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा SMS और MMS सेवाओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसी भी तरह की भ्रामक या गलत जानकारी के प्रसार को रोका जा सके।

पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति गलत सूचना फैलाने, शांति भंग करने या जारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य रहने पर प्रतिबंध हटाने को लेकर उचित फैसला लिया जाएगा।

Continue Reading

National

7 साल बाद SAFF चैंपियन बना भारत, PM मोदी ने दी बधाई

Published

on

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने 7 साल बाद SAFF महिला चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार यह टूर्नामेंट जीता। यह मैच गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला गया।

भारत की ओर से पियारी जाखसा, सनफिदा नोंगरूम और लिंडा कोम सेत्रो ने एक-एक गोल किया, जबकि बांग्लादेश के लिए एकमात्र गोल रितु पोर्ना ने किया। पियारी जाखसा ने 42वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन पहले हाफ के इंजरी टाइम में बांग्लादेश ने बराबरी कर ली। दूसरे हाफ में सनफिदा नोंगरूम के शानदार हेडर और 82वें मिनट में लिंडा कोम सेत्रो के गोल ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। टीम ने अपने सभी चार मुकाबले जीते, 18 गोल किए और सिर्फ एक गोल ही खाया। इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश की लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीद भी टूट गई।

इस अवसर पर भारतीय टीम की अनुभवी खिलाड़ी डांगमेई ग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया। उन्होंने वर्ष 2012 में भारत के लिए पदार्पण किया था और 95 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद अपने करियर का समापन एक और SAFF खिताब के साथ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और यह उपलब्धि देश की युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Continue Reading

Trending