Connect with us

Punjab

फरीदकोट पहुंचे CM मान, पिछली सरकारों पर निशाना साधा, विपक्ष पर भी किया तीखा हमला

Published

on

पंजाब के फरीदकोट जिले के जैतो में नए प्रोजेक्ट्स का लोकाअर्पण किया। आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का एक माध्यम है। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब के लोगों ने लंबे समय तक विभिन्न सरकारों को मौका दिया, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जनता ने बार-बार सरकारें बदलीं, इस उम्मीद में कि हालात सुधरेंगे, लेकिन स्थिति में खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा कि जब लोगों ने तीसरे विकल्प को चुना, तभी बदलाव की शुरुआत हुई।

कम समय में आप ने पूरे किए वादे

मान ने कहा कि 70 वर्षों की राजनीति एक तरफ है और वर्तमान सरकार के चार वर्ष दूसरी तरफ हैं। उन्होंने दावा किया कि कम समय में उनकी सरकार ने कई ऐसे काम किए हैं, जिनसे जनता को राहत मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग इस सभा में पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री ने जैतो की ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का हर संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता अब सीमित क्षेत्रों तक सिमटकर रह गए हैं और आने वाले समय में उनकी स्थिति और कमजोर होगी।

कांग्रेस विधानसभा में सिर्फ विवाद करने आते हैं

कांग्रेस पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा में केवल विवाद करने के लिए आते हैं, जबकि उनकी सरकार विकास के मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही जनता के लिए कोई स्पष्ट योजना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल विकास करना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इसी तरह सहयोग और विश्वास बनाए रखें, ताकि राज्य को और आगे बढ़ाया जा सके।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

पंजाब- CM भगवंत मान ने बठिंडा का पूरा थाना बदला:SHO से लेकर संतरी मानसा भेजे; नशे से मौत की कंप्लेंट पर कार्रवाई नहीं की

Published

on

पंजाब के CM भगवंत मान ने बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया। यह शिकायत गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने मुख्यमंत्री को दी थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार (5 अप्रैल) को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं।

इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि

QuoteImage

मेरे गांव और पड़ोसी गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। नशीले पदार्थों का कारोबार रूक नहीं रहा। संबंधित सदर पुलिस स्टेशन को लगातार इसकी जानकारी दी गई। लेकिन बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

CM बोले- सभी कर्मचारियों को पठानकोट भेजो शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को बठिंडा से हटाकर पठानकोट भेजने और नए कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा-

QuoteImage

मैं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं, तो फिर यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? लोग शिकायतें क्यों कर रहे हैं? यह देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तुरंत कार्रवाई करें।QuoteImage

DIG बोले- मामले में जांच भी कराई जाएगी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। डीआईजी हरजीत सिंह ने फोन पर बताया कि सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और इस मामले में जांच भी कराई जाएगी कि आखिर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

DIG ने बताया कि उनकी रेंज में बठिंडा और मानसा जिला आते हैं, इसलिए कर्मचारियों का तबादला पठानकोट की जगह मानसा किया गया है।

Continue Reading

National

पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद का बनेगा कानून:जैतो की जनसभा में CM मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Published

on

फरीदकोट जिले के जैतो शहर में रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करीब 31 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद का कानून बनेगा।

सुखबीर को नीतियों पर आत्ममंथन करने की सलाह

मुख्यमंत्री ने बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़ी गोलीकांड की घटनाओं के लिए बादल परिवार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पंजाब में बेअदबी के आरोपियों को सख्त सजाओ के कानून के लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उन्होंने संकेत दिए कि सरकार द्वारा ऐसा कानून बनाया जाएगा, जिसमें आरोपी को एक साल तक जमानत नहीं मिलेगी। साथ ही उसमें उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने शिअद नेता सुखबीर सिंह बादल को अपनी नीतियों पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। सीएम ने आरोप लगाया कि पूर्व सरकारों के दौरान पंजाब के व्यापार पर कब्जा किया गया और जनता को नुकसान पहुंचाया गया।

कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के चार साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 में लोगों ने पारंपरिक पार्टियों के बजाय आम आदमी पार्टी को मौका दिया और उनकी सरकार ने कम समय में ही बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए हैं। चुनाव से पहले की गई गारंटियां पूरी की जा चुकी हैं और पंजाब को रंगला पंजाब की ओर आगे बढ़ाया जा रहा है।

लोगों की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं :

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं, बल्कि लोगों की सेवा और शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आए हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न तो कोई भ्रष्टाचार किया है और न ही किसी को करने देंगे।

कार्यक्रम में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर, विधायक अमोलक सिंह, डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर समेत आसपास के क्षेत्रों के कई विधायक मौजूद रहे।

मंच पर सीएम मान को किया गया सम्मानित।

मंच पर सीएम मान को किया गया सम्मानित।

जनसभा के दौरान उमड़ी भीड़।

जनसभा के दौरान उमड़ी भीड़।

 

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

Continue Reading

Punjab

संत बलबीर सिंह सीचेवाल की CM भगवंत मान से मुलाकात, धुसी बांध मजबूती और 117 करोड़ की सड़क पर चर्चा

Published

on

मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर हुई बैठक के दौरान संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने सतलुज नदी के धुसी बांध को मजबूत करने के लिए गिद्दड़पिंडी से फिल्लौर तक 89 किलोमीटर लंबी और 18 फुट चौड़ी कंक्रीट सड़क बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से धुसी बांध और मजबूत होगा और बाढ़ से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

संत सीचेवाल ने बताया कि इस सड़क को लेकर पहली बैठक 12 जून 2023 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की अगुवाई में हुई थी। पंजाब राज्य मंडी बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में इस परियोजना की लागत करीब 117 करोड़ रुपये आंकी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सड़क नाबार्ड की मदद से बनाई जानी है और मानसून से पहले इसका काम शुरू करना बहुत जरूरी है, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत मिल सके।

बैठक के दौरान संत सीचेवाल ने मंडला छन्ना क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि धुसी बांध के 2200 फुट लंबे कमजोर हिस्से को पत्थरों से मजबूत किया जा रहा है। यहां पहले सतलुज नदी में चार घर बह गए थे। इस स्थान पर 13 स्टड और 2 स्पर बनाए जा रहे हैं और लक्ष्य है कि मानसून से पहले यह काम पूरा कर लिया जाए।

संत सीचेवाल ने मुख्यमंत्री के साथ बुद्धा दरिया के प्रदूषण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि CM मान बुद्धा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह अप्रैल के अंत में बुद्धा दरिया की सफाई के चल रहे कार्यों का दौरा करेंगे।

इस मौके पर संत सीचेवाल ने बुद्धा दरिया को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तैयार किया गया प्रस्ताव और नक्शा भी मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।

Continue Reading

Trending