Connect with us

National

CM भगवंत मान की तबीयत में सुधार:थकान के चलते फोर्टिस मोहाली में भर्ती हुए थे; अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

Published

on

पंजाब CM भगवंत मान तबीयत ठीक न होने की वजह से रविवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनकी सेहत में सुधार है। अस्पताल द्वारा मंगलवार रात जारी सेहत बुलेटिन में बताया गया कि सीएम को 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल, मोहाली गए थे।

अब वह ठीक है। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

15 फरवरी को संगरूर में बिगड़ी तबीयत

15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया।

इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए।

कल मिली थी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

17 फरवरी को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी। जो स्कूल को ईमेल आई थी। उसमें इस बात का जिक्र था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने पूरी जांच की। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि धमकी स्कूल के ईमेल आईडी के पर आई थी।

इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नजदीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई। यह मेल फर्जी थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

भगवंत सिंह मान सरकार के विजन के तहत ग्रामीण खेलों को मिला नया जीवन: स्टेट मीडिया हेड Baltej pannu

Published

on

Ludhiana के ऐतिहासिक स्टेडियम किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक के दूसरे दिन उत्साह का अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला। हजारों लोग, खासकर युवा, पंजाब की समृद्ध ग्रामीण खेल विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए।

12 साल बाद लौटी बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र

दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक बैलगाड़ी दौड़ें रहीं, जो 12 वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुईं। स्टेडियम जयकारों से गूंज उठा और दर्शकों ने पारंपरिक खेल की वापसी का जोरदार स्वागत किया।

बैलगाड़ी दौड़ों के अलावा हॉकी मैच, कबड्डी मुकाबले, शॉट पुट थ्रो, 100 मीटर स्प्रिंट, टग ऑफ वॉर, लंबी कूद, बाजीगर शो और कई अन्य ग्रामीण एथलेटिक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। खेल मैदान परिवारों, किसानों, युवा समूहों और राज्य व बाहर से आए दर्शकों से खचाखच भरा रहा, जिससे एकता, उत्साह और भाईचारे का माहौल बना रहा।

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया ऐतिहासिक कदम

इस अवसर पर Kultar Singh Sandhwan ने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ों की पुनः शुरुआत एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह उपलब्धि पंजाब पशु क्रूरता निवारण (पंजाब संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत किए गए विधायी सुधारों और पशु कल्याण उपायों के कारण संभव हुई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखती है, बल्कि युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति नया उत्साह भी जगाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के मैदानों की ओर आकर्षित करेंगे और उन्हें नशे व अत्यधिक मोबाइल उपयोग से दूर रखेंगे।

सरकार के प्रयासों की सराहना

पंजाब सरकार के स्टेट मीडिया हेड Baltej Pannu ने आयोजकों और भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैलगाड़ी दौड़ों की वापसी ने पूरे पंजाब में नई खेल भावना भर दी है और किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक की शान को बहाल किया है।

उन्होंने कहा कि Bhagwant Mann के विजन के तहत सुरक्षा प्रबंधों के साथ इन खेलों को दोबारा शुरू किया गया है और लोगों के चेहरों पर खुशी इस प्रयास की सफलता को दर्शाती है।

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) अमरजीत बैंस, एसडीएम लुधियाना पूर्वी जसलीन कौर भुल्लर, एसडीएम उपिंदरजीत कौर बराड़, सहायक कमिश्नर डॉ. प्रगति वर्मा, जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ सहित कई अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ग्रामीण ओलंपिक के दूसरे दिन का यह आयोजन पंजाब की जीवंत परंपराओं, सांस्कृतिक गर्व और खेल भावना का प्रतीक बनकर उभरा।

Continue Reading

National

CM भगवंत मान से अस्पताल में मिले सिसोदिया:बोले- अब उनकी सेहत में सुधार, उम्मीद है कल तक छुट्‌टी हो जाए

Published

on

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाब के सीएम भगवंत मान से मिलने के लिए आज आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया पहुंचे। इस दौरान अस्पताल से जाते हुए मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम साहब अब ठीक हैं। उनकी सेहत में काफी सुधार है।

जब मीडिया ने सवाल किया डिस्चार्ज कब तक होंगे, तो इस पर सिसोदिया ने कहा, “मेरी अभी तक डॉक्टर से मुलाकात नहीं हुई है, इसलिए कुछ कहना मुश्किल है। आज तो मुझे नहीं लगता कि डिस्चार्ज होंगे, लेकिन संभव है कि कल तक हो जाए।”

इसके बाद मीडिया ने सवाल किया कि बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई है और किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं। इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।इसके बाद कैबिनेट विस्तार और डिप्टी सीएम को लेकर चर्चा पर उन्होंने कहा, “अभी तो एआई समिट चल रही है। पूरे देश में उसका मजाक बन रहा है।”

पत्रकारों ने सवाल किया कि चीफ सेक्रेटरी केएपी. सिन्हा भी आए थे और आप भी यहां पहुंचे थे, क्या कोई मीटिंग थी? इस सवाल पर सिसोदिया ने कहा, “मैं तो सिर्फ हालचाल पूछने आया था। वे मेरे दोस्त हैं।”

अस्पताल ने यह मेडिकल बुलेटिन बताया

मंगलवार रात जारी सेहत बुलेटिन में बताया गया कि सीएम को 16 फरवरी को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल, मोहाली गए थे। अब वह ठीक है। उन्हें ज्यादा थकान महसूस हो रही थी, इसलिए डॉक्टरों की निगरानी में आराम और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है।

15 फरवरी को संगरूर में बिगड़ी तबीयत

15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन यज्ञ किया।

इसके बाद सीएम की तबीयत बिगड़ गई। सीएम का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा था, जिसे अब रद्द कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। लेकिन 16 फरवरी को मोगा रैली में शामिल हुए। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए।

कल मिली थी अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

17 फरवरी को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी। जो स्कूल को ईमेल आई थी। उसमें इस बात का जिक्र था। इसके बाद पुलिस की टीमों ने पूरी जांच की। एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मीडिया को बताया कि धमकी स्कूल के ईमेल आईडी के पर आई थी।

इस लिए सावधानी के तौर पर विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए नजदीक के सभी स्कूलों की भी अच्छी तरह जांच की गई। यह मेल फर्जी थी।

Continue Reading

National

अमृतसर में AAP विधायक धालीवाल ने दिखाई इंसानियत:सड़क हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, इलाज दौरान एक युवक की मौत

Published

on

अमृतसर के फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर आज सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंच गए।

इसी दौरान क्षेत्र के AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने जैसे ही हादसा देखा, तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और बिना समय गंवाए घायल युवकों को अपनी जीप में बैठाकर फतेहगढ़ चूड़ियां के अस्पताल पहुंचाया।

घटना स्थल पर आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

घटना स्थल पर आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

एक युवक की मौत, दूसरा स्थिर

उनकी तत्परता के चलते घायलों को समय पर इलाज मिल सका। विधायक ने इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि आज सुबह रास्ते में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें दो लोग बुरी तरह जख्मी थे। उन्होंने तुरंत मदद करते हुए दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

दुखद बात यह रही कि एक नौजवान की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर फैला दी है।

विधायक ने युवक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, “वाहेगुरु परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending