Connect with us

Punjab

सीएम भगवंत मान ने विरोधियों पर साधा निशाना:मोहाली में बोले-पहली सरकारें की बच्चों की पढ़ाई के पैसे खा गई, हमने 63 हजार नौकरियां दीं

Published

on

पंजाब सीएम भगवंत मान ने मोहाली में आयोजित एक प्रोग्राम में नवनियुक्त 916 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने विरोधी दलों को घेरते हुए कहा कि हमने चार साल में 63 हजार से अधिक नौकरियां दी हैं, लेकिन विरोधी इसमें भी ऐतराज उठाते हैं। खामियां निकालते हैं। वह आपका डोमेसाइल मांगते हैं। कहते हैं कि बाहरी लोगों को नौकरियां दी है। पहले वाली सरकारें तो बच्चों की स्कॉलरशिप के पैसे खा जाती थीं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत होती है कमियां निकालने की, ऐसे में वे ऐसा करेंगे ही। लेकिन जो जिम्मेदारी आपको दी गई है, उसे पूरी तनदेही से पूरा करें।

नौकरी हासिल करने वाली युवती अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए।

नौकरी हासिल करने वाली युवती अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए।

8 पॉइंट में जानिए सीएम मान ने क्या कहा…

1. अब तक 63,943 नौकरियां दी

सीएम मान ने कहा कि अब 63,943 नौकरियां दे चुके हैं। कल को गिनती बढ़ेगी तो उतनी और जोड़ दी जाएंगी। 77वां संविधान का जन्मदिन 26 जनवरी को मनाया गया है। संविधान के अंदर जो हमें सारे हक दिए गए हैं, लेकिन बाहर हमें वे नहीं मिले हैं। उन हकों को छीना गया या उन पर डाका मारा गया।

देश की आजादी के लिए कितनी ही कुर्बानियां पंजाब से दी गईं। हमारे शहीदों ने कभी नहीं सोचा होगा कि अंग्रेजों के जाने के बाद अपने लोग उनसे भी ज्यादा धक्का करेंगे। भगत सिंह ने कहा था कि, मुझे यह चिंता नहीं है कि देश आजाद कब होगा, मुझे चिंता इस बात की है कि आजादी के बाद देश किन हाथों में जाएगा।

2. हमारे बाद आजाद हुए देश कहां से कहां पहुंच गए

सीएम ने कहा कि अपने देश के बाद आजाद हुए देश सिंगापुर और यूक्रेन कहां से कहां तक पहुंच गए, लेकिन हम अभी तक वहीं खड़े हैं। हमें शहीदों के सपनों का सेनानी बनना होगा। अपने यहां तो अभी तक सीवरेज के ढक्कन पूरे नहीं हो पाए हैं। सीएम ने विरोधियों से कहा कि इसलिए वे हमें अब गालियां निकालते फिरते हैं, क्योंकि हमने काम किए हैं।

3. समाज के लिए अपनना करियर छोड़ा

मैं भी आपमें से एक हूं। मुझे कलाकार के रूप में अगर मंजूर नहीं किया जाता, तो मैं भी रोजगार दफ्तरों के चक्कर काट रहा होता। मैं गरीबी की नहर से निकल गया, सारी दुनिया घूम ली। समाज ने मुझे बहुत कुछ दिया, लेकिन मन में आया कि समाज के लिए मैंने क्या किया। इसके लिए मैंने अपना करियर छोड़ दिया। इसका घरवालों ने विरोध भी किया। फिर शहीदों को देखा, जिन्होंने तो अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया।

4. पहले की सरकार बच्चों की पढ़ाई खा गई

जालंधर में आज दस हजार एससी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जारी की गई। इससे पहले भी सरकारें बच्चों की पढ़ाई के पैसे खा गईं। उसके बाद नौकरियां और अपॉइंटमेंट भी खा जाती थीं। कितने चांस इन्हें हम देंगे। पहली बात पढ़ने का मौका दो, उसके बाद पढ़ाई के मुताबिक रोजगार दो। पहले आधे से अधिक लोग वे नौकरियां कर रहे थे, जो वे करना नहीं चाहते थे। अगर मनपसंद नौकरी मिल जाए तो आप शिद्दत से काम करेंगे। जिस कुर्सी पर आप बैठने लगे हो, उसकी आंखें सब कुछ दिखा देती हैं।

सीएम मान को सम्मानित करते हुए सेहत मंत्री व कृषि मंत्री

सीएम मान को सम्मानित करते हुए सेहत मंत्री व कृषि मंत्री

5. 10 लाख का बीमा, सारी बीमारियां शामिल

हमने दस लाख वाले बीमा योजना में कोई शर्त नहीं लगाई है। पहले पंखा, स्कूटर समेत कई शर्तें लगा दी जाती थीं। हमने सारे परिवारों को इस स्कीम में शामिल किया है। पेंशनर भी इसमें शामिल होंगे। एक साल में जितना पैसा खर्च होगा, उसके बाद नए साल में फिर दस लाख आ जाएंगे। सारी बीमारियां इसमें शामिल कर दी गई हैं।

6. पहले वाले तो मुझे रोज ही गालियां निकाले हैं

हमें डॉक्टर और नर्स रखने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि हमने अस्पताल बनाए हैं। दस लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना में फोर्टिस, मैक्स और अपोलो भी आते हैं। पहले भी स्कीमें थीं, लेकिन अस्पताल वाले ऐसे मरीजों को लेने से कतराते थे, क्योंकि उन्हें पैसे नहीं पहुंचते थे। इसी तरह स्कॉलरशिप में कॉलेज बच्चों को पढ़ाने से कतराते हैं, क्योंकि वहां भी पैसे नहीं पहुंचते। वे डीएमसी या रोल नंबर रोक लेते हैं।

आप अन्य राजनेताओं से पूछकर देख लेना कि डीएमसी क्या होता है, रोल नंबर क्या होता है। कभी रोका हो तो पता लगे। हम पहाड़ों वाले स्कूलों में पढ़े हैं, वहां कभी नहीं रोका गया। वह घर में ही आ जाता था। वे बापू-दादा की कमाई खाते हैं और गालियां हमें निकालते हैं।

7. जो खामियां निकातते, निकालने दो

इसमें मेरा क्या कसूर है। मैं पहले कौन सा कुछ था। अगर आप अच्छे निकल आते तो मुझे आने की क्या जरूरत थी। लेकिन वे ठीक नहीं निकले, इसलिए हमें आना पड़ा। अब जब ठीक कर रहे हैं तो कहते हैं ऐसा क्यों कर रहे हो। मैंने यहां राजनीतिक बातें नहीं करनी हैं, लेकिन इतना बताना चाहता हूं कि यहां अच्छा काम करो तो भी गालियां खानी पड़ेंगी और गलत काम करो तो भी। उन्होंने कभी यह नहीं बताया होगा कि बिजली फ्री हो गई, 17 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए। कोई फौजी शहीद हो जाए तो एक करोड़ दिए जाते हैं।

यह भी नहीं बताते कि 63 हजार नौकरियां दे दी गई हैं। बल्कि आपका डेमोसाइल मांगते हैं और कहते हैं कि बाहर के लोगों को नौकरियां दे दी गईं। पंजाबियों को ही नौकरियां दी गई हैं। उन्हें लगता है कि सब उनके जैसे ही होंगे। इन्हें खामियां निकालनी हैं, निकालने दो।

8. कमी तो कुत्ते में निकाल दी

दस लाख के बीमे में भी कमियां निकालेंगे। एक आदमी के पास कुत्ता था, वह कुत्ता तैरता नहीं था बल्कि पानी में चल लेता था। उसका एक दोस्त था जो हर बात में कमियां निकालता था। सुखबीर बादल को लगा लो, कांग्रेसियों में एक-आधा लगा लो, बीजेपी वालों में भी। ये कमियां निकालने वाले हैं। कहते हैं बड़ी मुश्किल हो गई, यह किसी चीज की तारीफ नहीं करता।

अब कुत्ते में क्या कमी निकालेंगे। कहते हैं यह कुत्ता पानी में तैरता नहीं, चलता है। अब देखना क्या कमी निकालता है। जब कुत्ते को छप्पड़ के एक साइड से छोड़ा तो वह चलकर दूसरी साइड पहुंच गया। उससे पूछा कि अब बता क्या कमी है। कहता है, मुझे समझ आ गया, कुत्ते को तैरना नहीं आता। ऐसे में जिसने कमी निकालनी है, वह निकाल ही लेगा। लेकिन जो नौकरी आपको मिली है, उसे अच्छी तरह पूरा करें।

सीएम भगवंत मान नौकरी हासिल करने वालों को नियुक्ति पत्र देने के बाद संबोधित करते हुए।

सीएम भगवंत मान नौकरी हासिल करने वालों को नियुक्ति पत्र देने के बाद संबोधित करते हुए।

जल्दी ही दह से आठ नए मेडिकल कॉलेज बनेंगे

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि आज जिन कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, वे सभी स्वास्थ्य विभाग में जॉइन करेंगे। यह 75 साल में पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने चार साल में 64 हजार नौकरियां दी हैं।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से कहा कि मरीज का इलाज करने से पहले उसका दर्द जरूर सुनें, इससे मरीज का आधा दर्द अपने आप कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब में छह से आठ मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री छह महीने के भीतर इनका नींव पत्थर रखेंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

अमृतसर सीमा के पास 27 किलो हेरोइन बरामद, BSF और पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published

on

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 27 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे तस्करों ने ड्रोन की मदद से अमृतसर के घरिंडा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप भेजी है। सूचना मिलते ही बीएसएफ और पंजाब पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं और सीमावर्ती इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया।

तलाशी के दौरान पुल मोरां के पास संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर जांच की गई, जहां से 27 किलो हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के साथ सीमा पार से नशा तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप किसके लिए भेजी गई थी और इस नेटवर्क से जुड़े स्थानीय तस्कर कौन हैं। साथ ही ड्रोन के जरिए नशे की तस्करी करने वाले सीमा पार बैठे तस्करों के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले भी अमृतसर के अजनाला-रामदास क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। उस कार्रवाई के दौरान 25 पिस्तौल, एक AK-47 राइफल, 360 जिंदा कारतूस, 47 मैगजीन और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की गई थी।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन गतिविधियों और तस्करी के प्रयासों को रोकने के लिए लगातार तलाशी और निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा और हथियार तस्करी से मुक्त बनाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Continue Reading

Punjab

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेशी हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़

Published

on

पंजाब पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर विदेशों में बैठे हैंडलरों से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन विदेशी अत्याधुनिक पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इन हथियारों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक Gaurav Yadav ने बताया कि मामले में एसएसओसी अमृतसर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के निर्देश पर काम कर रहे थे। ये गैंगस्टर पंजाब में गैंगवार, फिरौती, हत्या और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका हथियारों की सप्लाई करना, उन्हें विभिन्न स्थानों तक पहुंचाना और आपराधिक वारदातों में सहयोग करना थी।

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अमृतसर में हुए एक हत्या मामले और बटाला में हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वांछित थे। पुलिस इन मामलों में भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पंजाब पुलिस का कहना है कि मॉड्यूल से जुड़े अन्य सदस्यों, सहयोगियों और विदेशों में बैठे हैंडलरों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही इस संगठित अपराध सिंडिकेट की पूरी कार्यप्रणाली और इसके आपराधिक नेटवर्क को उजागर करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Continue Reading

Punjab

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर 290 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान के लिए रवाना

Published

on

Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee की ओर से आज सुबह अमृतसर स्थित एसजीपीसी मुख्यालय से सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था शेर-ए-पंजाब Maharaja Ranjit Singh की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालुओं को धार्मिक अरदास के बाद खालसाई जयकारों और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।

एसजीपीसी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष कुल 302 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 290 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान का वीजा जारी किया गया। वीजा प्राप्त सभी श्रद्धालु आज जत्थे के साथ पाकिस्तान के लिए रवाना हुए।

एसजीपीसी अधिकारियों के मुताबिक यह धार्मिक यात्रा 9 दिनों की होगी। इस दौरान श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। जत्था अपनी यात्रा पूरी करने के बाद 30 जून को भारत लौटेगा।

श्रद्धालुओं में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालु पहली बार पाकिस्तान में स्थित पवित्र गुरुधामों के दर्शन करने जा रहे हैं। उन्होंने इसे अपने जीवन का एक विशेष और भावुक अवसर बताया।

रवाना होने से पहले बड़ी संख्या में संगत ने जत्थे को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुरक्षित, सफल एवं सुखद यात्रा के लिए अरदास की। श्रद्धालुओं ने भी गुरु घर के दर्शनों का अवसर मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए यात्रा को यादगार बताया।

Continue Reading

Trending