Connect with us

Punjab

Punjab: खुशी-खुशी  School से घर लौट रहा था मासूम, हुआ कुछ ऐसा कि देखने वालों की निकली चींखें

Published

on

Punjab में गांव चीमा खुड्डी में एक 5 वर्षीय बच्चे की स्कूल बस के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बस चालक पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि स्कूल प्रबंधकों की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की मौत हो गई, इसके लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस द्वारा बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक बच्चे के पिता दविंदर सिंह निवासी गांव चीमा खुड्डी ने बताया कि उसका 5 वर्षीय हरकीरत सिंह नर्सरी कक्षा में और 10 वर्षी बेटी सहजप्रीत कौर एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। शुक्रवार को छुट्टी के बाद जब स्कूल बस दोनों बच्चों को छोड़ने आई तो वह बस से उतर रहे थे। अभी उसकी बेटे बस से उतरी थी तो बेटा हरकीरत सिंह बस से उतर ही रहा था कि ड्राईवर ने बस उस समय आगे बढ़ा ली। इस कारण सहजप्रीत बस से नीचे गिर गया और बस की चपेट में आ गया। दविंदर सिंह ने कहा कि ड्राईवर बस रोकने की बजाए भगा कर ले गया। उसने स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इंसाफ की मांग की है। 

इस संबंधित बातचीत करते हुए थाना श्री हरगोबिंदपुर की एस.एच.ओ. बलजीत कौर ने बताया कि मौके का जायजा लेकर बस को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राईवर अभी फरार है। थाना प्रमुख ने कहा कि मृतक बच्चे के परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

लुधियाना नगर निगम को मिला नया कमिश्नर, IAS ओजस्वी संभालेंगे कमान

Published

on

पंजाब सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत लुधियाना नगर निगम की कमान नए अधिकारी को सौंप दी है। जारी आदेशों के अनुसार 2020 बैच के IAS अधिकारी ओजस्वी को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक अब तक लुधियाना नगर निगम कमिश्नर के रूप में सेवाएं दे रही IAS अधिकारी नीरू कत्याल गुप्ता का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त कमिश्नर ओजस्वी पहले से ही लुधियाना के विकास परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं। वह ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) में अतिरिक्त मुख्य प्रशासक (Additional Chief Administrator) के पद पर कार्यरत थे। शहरी विकास और प्रशासनिक कार्यों के अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें लुधियाना नगर निगम की यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सरकारी आदेशों के अनुसार ओजस्वी को स्थानीय निकाय विभाग के अधीन लाते हुए नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया है। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे शहर में चल रहे विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा द्वारा जारी आदेशों में सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी नई पोस्टिंग पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को लुधियाना के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Continue Reading

Punjab

आज जालंधर पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल और CM मान, साईं दास ग्राउंड में होगा बड़ा धार्मिक आयोजन

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जालंधर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ एक विशाल धार्मिक समारोह में शामिल होंगे।

जालंधर के साईं दास स्कूल ग्राउंड में “एक शाम भगवान शिव के नाम” थीम के तहत आयोजित किए जा रहे इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली द्वारा किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे।

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री महिंदर भगत और दीपक बाली ने जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का एक अनूठा संगम साबित होगा। उन्होंने बताया कि शाम 6:30 बजे शुरू होने वाले इस आयोजन में जालंधर सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

इस मौके पर जालंधर के मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा और राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों में पूरा सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल भी इस कार्यक्रम में एक श्रद्धालु के रूप में शामिल होंगे।

सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन पंजाब की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत करेगा तथा समाज में भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम का संदेश देगा।

हालांकि पंजाब सरकार कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग दे रही है, लेकिन यह विशाल धार्मिक आयोजन मुख्य रूप से स्थानीय मंदिर समितियों, संत-महात्माओं और जालंधर के निवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Continue Reading

Punjab

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

Published

on

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आज बताया कि पंजाब सरकार द्वारा पहले ही ऐतिहासिक ‘ईज़ी रजिस्ट्री’ और ‘ईज़ी जमाबंदी पोर्टल’ शुरू किया जा चुका है, ताकि नागरिकों तक जनसेवाओं की निर्बाध और प्रत्यक्ष पहुंच सुनिश्चित की जा सके तथा राज्य की तहसीलों में बिचौलियों की आवश्यकता को समाप्त किया जा सके। उन्होंने शिक्षित युवाओं, सरकारी कर्मचारियों, पंचायत सदस्यों, सरपंचों और अन्य जनप्रतिनिधियों से इस महत्वपूर्ण पहल के बारे में जागरूकता फैलाने तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए लोगों को इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।

स्पीकर संधवां ने आगे बताया कि पंजाब में लगभग 40 लाख नागरिकों को पहले अपनी फर्द (भूमि रिकॉर्ड की प्रतियां) प्राप्त करने के लिए पटवारखानों के चक्कर लगाने पड़ते थे या सेवा केंद्रों में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। इस पुरानी प्रक्रिया के कारण नागरिकों को अक्सर लालफीताशाही और रिश्वतखोरी का सामना करना पड़ता था।

श्री संधवां ने कहा, “ईज़ी जमाबंदी की शुरुआत के साथ अब पटवारी कार्यालय जाने, कतारों में खड़े होने या रिश्वत देने की कोई आवश्यकता नहीं है।” भूमि मालिक अब अपनी जमाबंदी की कानूनी रूप से मान्य एवं प्रमाणित प्रति डाउनलोड कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने अब पांच महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं तक तत्काल पहुंच सुनिश्चित की है:

व्हाट्सऐप के माध्यम से जमाबंदी: प्रमाणित भूमि रिकॉर्ड प्रतियों की सीधे घर तक डिलीवरी।

ऑनलाइन इंतकाल: संपत्ति के स्वामित्व हस्तांतरण की सुगम प्रक्रिया।

रपट प्रविष्टियां: भूमि लेन-देन का ऑनलाइन त्वरित पंजीकरण।

फर्द बदर: रिकॉर्ड में वर्तनी तथा लिपिकीय त्रुटियों का सरल सुधार।

लैंड अलर्ट सब्सक्रिप्शन: भूमि मालिकों और प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए विशेष सुरक्षा सुविधा। यदि कोई व्यक्ति पंजीकृत संपत्ति के रिकॉर्ड में बदलाव करने या उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास करता है, तो मालिक को व्हाट्सऐप या ईमेल के माध्यम से तुरंत स्वचालित सूचना प्राप्त होगी, जिससे वह समय रहते कानूनी आपत्ति दर्ज करा सके।

नागरिक इन सुविधाओं का लाभ तीन माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं:

ऑनलाइन पोर्टल: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — easyjamabandi.punjab.gov.in

टेली-हेल्पलाइन: सहायता प्राप्त सेवाओं के लिए राज्य हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क करें।

सहायता केंद्र: सहायता प्राप्त ऑनलाइन आवेदन के लिए किसी भी स्थानीय सेवा केंद्र पर जाएं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध पारदर्शी और शून्य-सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) नीति के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक नागरिक के द्वार तक प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

Continue Reading

Trending