Connect with us

Punjab

BJPके councillor ने Drugs तस्करों को जमानत दिलाई, उन्हें नशे के खिलाफ बोलने का नैतिक अधिकार नहीं : Neel Garg

Published

on

BJP ने ड्रग नेक्सस को बढ़ावा दिया, अब तस्करों पर कार्रवाई से घबरा रही है : नील गर्ग

बीजेपी-अकाली शासन ने पंजाब को चिट्टा दिया, आप युवाओं को बेहतर भविष्य दे रही है : नील गर्ग

हरियाणा से लेकर यूपी तक, बीजेपी शासित कई राज्य ड्रग्स से जूझ रहे हैं, लेकिन युद्ध छेड़ने की हिम्मत नहीं : नील गर्ग
 

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग ने BJP द्वारा ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ मुहिम पर सवाल उठाए की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि BJP केवल प्रेस कांफ्रेंस करने वाली पार्टी बनकर रह गई है। जमीनी हकीकत के बारे में उन्हें कुछ पता ही नही है। 

नील गर्ग ने BJP से पूछा कि क्या उन्हें यह नहीं पता इन 90 दिनों में आप सरकार ने 14 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है? क्या भाजपा को नहीं पता 8472 NDPS Act के तहत FIR दर्ज की गई और सैंकड़ों एनकाउंटर हुए हैं? वहीं नशा तस्करों द्वारा बनाए गए सैंकड़ों अवैध निर्माणों को भी बुलडोजर से गिराया गया है।  

नील गर्ग ने कहा कि BJP को शायद यह नहीं पता कि कैसे गांवों, कस्बों और शहरों के लोग चाहे बुजुर्ग हों, महिलाएं हों, युवक हों नशे को खत्म करने के लिए आगे आ रहे हैं और यह प्रतीज्ञा कर रहे हैं कि न तो नशा करने देंगे और न ही नशा बेचने देंगे है। 

उन्होंने कहा कि BJP को पता होना चाहिए कि युद्ध नशयां विरुद्ध एक जन चेतना मुहिम बन चुकी है। इससे हम आने वाली पीढ़ियों को नशों से दूर करने में कामयाब होंगे। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। 2007 से पहले किसी ने चिट्टे का नाम तक नहीं सुना था। इसके बीज भाजपा अकाली की सरकार ने ही बोए थे। उस समय आपने आवाज क्यों नहीं उठाई? 

उन्होंने कहा कि BJP की आज लगभग 20 राज्यों में सरकार है। बहुत सारे बड़े राज्यों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी में नशों की काफी बड़ी खेप पकड़ी गई। भाजपा वाले यह बताएं कि किस पर आप ने एफआईआर की कौन से बड़े मगरमच्छ आपने पकड़े? क्या हरियाणा में पंजाब से कम नशा है? वहां आपने क्या कार्रवाई की है?

उन्होंने आगे सवाल किया कि BJP शासित किस राज्य ने पंजाब की तरह युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि BJP के वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह जो पहले कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री थे उस समय के मंत्री ने आरोप लगाया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कभी भी नशा तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसका मतलब यह है कि BJP में नशा तस्करों की हिमायत करने वाले नेता है। इसका जवाब आपको देना पड़ेगा। 

नील गर्ग ने कहा कि आज जब पंजाब की जवानी खराब हो रही थी, तब जब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने यह निर्णय किया कि पंजाब से नशे को जड़ से खत्म करना है। तो युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम में पूरा पंजाब आप सरकार के साथ है। लोग युद्ध नशयां विरुद्ध मुहिम का समर्थन कर रहे हैं। यह मुहिम कामयाब हो रही है और काफी हद तक कामयाब हो भी चुकी है। BJP सिर्फ राजनीति के लिए इस पर सवाल उठा रही है।  उन्होने कहा कि BJP को लगता है कि नशा राजनीति का मुद्दा है। भाजपा को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास में यह बात लिखी जाएगी कि नशे की जो बीज अकाली-भाजपा सरकार के समय में बोए गए, उसे आम आदमी पार्टी की सरकार ने जड़ से उखाड़ फेंका।

Punjab

लुधियाना को बड़ी सौगात, ₹65 करोड़ की लागत से बनेगा CBG प्लांट; रोजाना 300 टन गोबर का होगा वैज्ञानिक निपटारा

Published

on

लुधियाना के हैबोवाल में ₹65 करोड़ की लागत वाले कंप्रेस्ड बायो-गैस (CBG) प्लांट का नींव पत्थर रखा गया है। इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के अनुसार यह प्लांट ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मिशन के तहत तैयार किया जा रहा है।

इस प्लांट के जरिए रोजाना करीब 300 टन गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाएगा। इससे एक ओर डेयरी संचालकों और पशुपालकों को सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर शहर में गंदगी और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलेगी।

प्रोजेक्ट के शुरू होने से बुड्ढे नाले में गंदगी जाने पर रोक लगाने और सीवरेज जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इस प्लांट से करीब 435 डेयरी मालिकों को सीधे फायदा मिलने की बात कही गई है।

सरकार का कहना है कि इस तरह की परियोजनाओं के जरिए गोबर और कचरे को समस्या के बजाय उपयोगी संसाधन में बदला जा सकता है। CBG प्लांट के माध्यम से वेस्ट से ऊर्जा तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा।

सरकार की ओर से कहा गया कि पंजाब के पानी को बचाना, पर्यावरण की रक्षा करना और किसानों व पशुपालकों के हितों की सुरक्षा प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार का लक्ष्य ऐसे प्रोजेक्ट्स के जरिए प्रदूषण कम करना और पंजाब में स्वच्छ एवं बेहतर पर्यावरण तैयार करना है।

Continue Reading

Punjab

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, कार पर मिला गोली का निशान

Published

on

अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी एक कार पर गोली लगने का निशान दिखाई दिया। मौके से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। हालांकि, अभी तक फायरिंग करने वाले व्यक्ति या व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फायरिंग करने वालों के बारे में कोई सुराग मिल सके। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली किस दिशा से चलाई गई और घटना के पीछे क्या वजह हो सकती है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से मिले सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में भी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि ज्ञानी रघबीर सिंह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद पर रहते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी से जुड़े मामले में धार्मिक सजा सुना चुके हैं। वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर भी हमला हुआ था।

फिलहाल अमृतसर पुलिस इस फायरिंग की घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सबूतों के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Continue Reading

Punjab

अंबाला में सिख संगत पर पुलिस कार्रवाई की जत्थेदार गड़गज्ज ने की कड़ी निंदा

Published

on

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने अंबाला में शांतिपूर्ण धरना दे रही सिख संगत पर हरियाणा पुलिस की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस के गोले छोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

जत्थेदार गड़गज्ज ने कहा कि जब सरकार और सिख नेताओं के बीच बातचीत चल रही थी, ऐसे समय में बल प्रयोग करना किसी भी तरह उचित नहीं था। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा समेत कई सदस्य और कर्मचारी, सिख संगत तथा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

जत्थेदार ने जगदीश सिंह झींडा से फोन पर बातचीत कर उनकी सेहत और अन्य घायल सिखों का हाल भी जाना। बातचीत के दौरान झींडा ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताया।

ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि अगर सरकार सूझबूझ से काम लेती तो इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी तो अचानक बल प्रयोग करने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की।

उन्होंने यह आशंका भी जताई कि कहीं किसी शरारती तत्व ने शांतिपूर्ण धरने में शामिल होकर माहौल खराब करने या प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश तो नहीं की। उन्होंने इस पहलू की भी जांच किए जाने की मांग की।

जत्थेदार गड़गज्ज ने हरियाणा सरकार से गिरफ्तार किए गए युवाओं को तुरंत रिहा करने की अपील की। साथ ही उन्होंने गुरुद्वारा पांजोखरा साहिब में संगत पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि सरकार को सिख नेताओं के साथ बैठकर बातचीत के जरिए पूरे मामले का समाधान निकालना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा की सिख संगत से शांति और एकजुटता बनाए रखने की अपील की और कहा कि धरने के दौरान किसी भी शरारती तत्व को माहौल खराब करने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।

Continue Reading

Trending