Connect with us

Punjab

भाजपा ने पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा बर्ताव जारी रखा; CM भगवंत मान बोले- केंद्रीय बजट ने फिर निराश किया

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्रीय बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है. उन्होंने कहा कि बजट में किसानों के लिए एमएसपी की कोई गारंटी नहीं है, युवाओं के लिए रोज़गार का कोई भरोसा नहीं है और उद्योगों या टैक्स प्रणाली को कोई राहत नहीं दी गई है. केंद्र ने पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं, जिससे राज्य और यहां के लोगों के साथ एक बार फिर नाइंसाफ़ी हुई है. सीएम मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती और जज्बे वाले हैं और केंद्र की बार-बार अनदेखी के बावजूद आप सरकार और पंजाब के लोग एकजुट होकर अपने दम पर पंजाब को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाएंगे.

केंद्रीय बजट ने पंजाब और हरियाणा के किसानों को फिर दिया धोखा


पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के किसानों की जायज़ चिंताओं को नज़रअंदाज़ किया है, जिससे किसान-हितैषी होने के उसके खोखले दावों की पोल खुल गई है. चीमा ने बताया कि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है और न ही मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस मदद की गई है, जिससे कृषि प्रधान राज्यों को अपने भरोसे छोड़ दिया गया है.

उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान देश का पेट भरता है, फिर भी केंद्र सरकार उन प्रणालियों में निवेश को लेकर उपेक्षा कर रही है, जो खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं. वित्त मंत्री ने अधिक कीमत वाली फसलों को बढ़ावा देने के लिए अपनाए गए चयनात्मक पहुँच की भी आलोचना की. जबकि बजट में नारियल, काजू, चंदन और सूखे मेवे जैसी फसलों का ज़िक्र है, लेकिन उत्तर भारत के किसानों के लिए कुछ नहीं है जो अपने खेतीबाड़ी के मौसम के हिसाब से फसलों पर निर्भर करता हैं.

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह बजट स्पष्ट तौर पर केंद्र के भेदभाव और अनाज पैदा करने वाले राज्यों, खासकर पंजाब के किसानों के प्रति उसकी लगातार उदासीनता को दिखाता है. ये किसान सम्मान, सहयोग और सही उचित निवेश के हकदार हैं, खोखले नारों के नहीं.

केंद्रीय बजट ने पंजाब के अन्नदाता से मुंह मोड़ा: कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां


पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने केंद्रीय बजट की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि देश का अन्न भंडार भरने के बावजूद, पंजाब के किसानों के हाथ एक बार फिर खाली रह गए हैं. उन्होंने कहा कि बजट में गेहूं और धान के अलावा एमएसपी के लिए कोई साफ़ रोडमैप नहीं दिया गया, जो किसानों की आय को सुरक्षित करने के प्रति केंद्र की गंभीरता की कमी को दिखाता है.

खुडियां ने इशारा किया कि फ़सल डाइवर्सिफिकेशन के लिए कोई ठोस पैकेज नहीं दिया गया, जो पंजाब में टिकाऊ कृषि के लिए बहुत ज़रूरी है, और न ही बार-बार आने वाली बाढ़ से प्रभावित किसानों को कोई आर्थिक सहायता दी गई. उन्होंने दावा किया कि केंद्र ने एक बार फिर देश के अन्नदाताओं की मुश्कलों को नज़रअंदाज़ करके और खोखले वादे करके उनसे मुंह मोड़ लिया है. मंत्री ने कहा कि पंजाब के किसान सच्ची सहायता और निष्पक्ष नीतियों के हकदार हैं, न कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार अनदेखी के.

केंद्रीय बजट लोगों के लिए सिर्फ निराशा लेकर आया: अमन अरोड़ा


मंत्री अमन अरोड़ा ने संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि हर साल की तरह इस बार भी इसने देश के लोगों को बहुत निराश किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं या आम नागरिकों के लिए कोई भी सार्थक कदम नहीं उठाया गया. अरोड़ा ने विशेष तौर पर कहा कि पंजाब के साथ एक बार फिर सौतेली माँ जैसा बर्ताव किया गया है. आज़ादी से लेकर देश का पेट भरने तक और मुश्किल समय में हमेशा सबसे आगे रहने में पंजाब के ऐतिहासिक योगदान के बावजूद, राज्य के लिए कोई बड़े प्रोजेक्ट का कोई प्रबंध नहीं किया गया.

उन्होंने केंद्र के इस रवैये को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि पंजाब की लगातार हो रही अनदेखी बर्दाश्त के बाहर है. अमन अरोड़ा ने बजट को सिरे से खारिज करते हुए प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार से पंजाब के साथ भेदभाव बंद करने की अपील की. उन्होंने याद दिलाया कि पंजाब देश का एक अभिन्न अंग है और उसे निषपक्ष, सम्मान और बनती सहायता का हकदार है.

केंद्रीय बजट पंजाब के साथ बड़ा भेदभाव दिखाता है: कुलदीप सिंह धालीवाल


आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने केंद्रीय बजट की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पंजाब के साथ खुला भेदभाव दिखाता है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों, युवाओं या विकास के लिए कुछ न देकर राज्य के साथ एक बार फिर धोखा किया है. बजट में न तो एमएसपी पर कोई कानूनी गारंटी है, न युवाओं के लिए रोजगार का कोई भरोसा और न ही पंजाब के किसी बड़े प्रोजेक्ट को कोई मंजूरी दी गई है.

धालीवाल ने याद दिलाया कि पंजाब ने आजादी की लड़ाई से लेकर आज देश की सीमाओं की रक्षा करने तक देश के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानियां दी हैं. इसके बावजूद, केंद्र सरकार लगातार फंड रोककर और राज्य की जरूरतों को अनदेखा करके पंजाब को उसका हक देने से मना कर रही है. उन्होंने कहा कि पंजाबी मेहनती और दिलेर हैं और अपने पैरों पर खड़े रहेंगे, लेकिन केंद्र को एक दिन अपनी लगातार अनदेखी का जवाब देना होगा. धालीवाल ने पंजाब के साथ बार-बार अन्याय करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री की कड़ी आलोचना की और इसे बेहद दुखदाई और बर्दाश्त के बाहर बताया.

केंद्रीय बजट ने पंजाब के किसानों को उनके अधिकारों से वंचित रखा: भुल्लर


केंद्रीय बजट की निंदा करते हुए पंजाब के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि केंद्र ने एक बार फिर पंजाब के किसानों के महत्वपूर्ण योगदान को नज़रअंदाज़ किया है. उन्होंने कहा कि बजट में एमएसपी, फसल विविधीकरण या किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए कोई गंभीर प्रावधान नहीं किया गया है. भुल्लर ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार को पंजाब के किसानों की जायज़ मांगों को बार-बार खारिज करने के लिए खुद पर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि किसानों को सुरक्षा और मदद देने से इनकार करके, केंद्र ने एक बार फिर उनके अधिकारों को कुचला है और अपनी किसान विरोधी मानसिकता को उजागर किया है.

केंद्रीय बजट में पंजाब के किसानों के लिए कोई विज़न नहीं: लाल चंद कटारुचक


पंजाब के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने केंद्रीय बजट की आलोचना करते हुए कहा कि जिस राज्य ने देश के अन्न भंडार भरे है, उसे कोई दिशा या कल्याणकारी सहायता नहीं दी गई है. उन्होंने कहा कि बजट में न तो एमएसपी का भरोसा है, न ही फसल डायवर्सिफिकेशन का कोई प्लान है और न ही प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के लिए कोई स्कीम है. कटारुचक ने दावा किया कि यह बजट स्पष्ट रूप से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की किसान विरोधी सोच और पंजाब और उसके किसानों की लगातार अनदेखी को साफ दिखाता है.

पंजाब के अधिकारों पर केंद्र चुप, बजट में कोई खास सहायता नहीं: डॉ. रवजोत


मंत्री डॉ. रवजोत ने कहा कि जब भी पंजाब के अधिकारों की बात आती है, तो केंद्र सरकार हमेशा चुप्पी साध है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि पर बड़े-बड़े दावों के बावजूद, केंद्रीय बजट में पंजाब को कोई खास सहायता नहीं दी गई है. डॉ. रवजोत ने कहा कि यह तरीका न तो सही है और न ही न्यायापूर्ण, बल्कि यह पंजाब और उसके लोगों की जानबूझकर अनदेखी का साफ मामला है.

केंद्रीय बजट के बड़े दावे, लेकिन असलियत में खोखले: नील गर्ग


‘आप’ के सीनियर नेता नील गर्ग ने केंद्रीय बजट की कड़ी आलोचना करते हुए इसकी तुलना पंजाबी कहावत “पटिया पहाड़, निकलेआ चूहा” से की है. उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी घोषणाओं और शानदार आंकड़ों के बावजूद बजट में एक भी ऐसी घोषणा नहीं है जिससे पंजाब को असली राहत मिले. गर्ग ने कहा कि पिछले साल बाढ़ से भारी नुकसान झेलने वाले पंजाब के किसान खास सहायता की उम्मीद थी और एमएसपी पर कानूनी गारंटी की आस लगा बैठे थे, लेकिन बजट में उनके हाथ कुछ नहीं दिया गया. उन्होंने आगे कहा कि पंजाब के युवा एक बार फिर निराश हुए हैं, क्योंकि रोजगार गारंटी के लंबे समय से किए जा रहे वादे सिर्फ नारे बनकर रह गए हैं. उन्होंने इशारा किया कि उद्योग जगत पंजाब में विकास बढ़ाने और नौकरियां पैदा करने के लिए खास छूट की उम्मीद थी, लेकिन ऐसी किसी मदद की घोषणा नहीं की गई. ऐसे समय में जब आम आदमी बढ़ती महंगाई से जूझ रहा है, बजट में कोई खास राहत नहीं दी गई है.

नील गर्ग ने आरोप लगाया कि बजट स्पष्ट रूप से अंबानी और अडानी जैसे बड़े कॉर्पोरेट घरानों के पक्ष में है, जबकि किसानों, मज़दूरों और आम नागरिकों को नज़रअंदाज़ किया गया है. उन्होंने कहा कि जिन पंजाबियों ने देश को खाना खिलाया है और देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी दी है, वे आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. गर्ग ने ज़ोर देकर कहा कि लोगों को खोखली घोषणाओं की नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर असली राहत की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि बजट लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रहा है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

जलालाबाद में आज 508 करोड़ की परियोजनाओं का ऐलान करेंगे मुख्यमंत्री; अनाज मंडी में तैयारियां पूरी

Published

on

पंजाब के जलालाबाद क्षेत्र में आज विकास की बड़ी पहल होने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कुछ ही देर में जलालाबाद की अनाज मंडी पहुंचेंगे, जहां वह करीब 508 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, इन परियोजनाओं में लगभग 300 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण और 350 किलोमीटर पुराने मार्गों की मरम्मत शामिल है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण व शहरी इलाकों के बीच संपर्क बेहतर बनेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी थीं। अब अनाज मंडी को पूरी तरह कार्यक्रम के अनुरूप तैयार कर लिया गया है। मंच, टेंट, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि व्यवस्था और बैरिकेडिंग समेत सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग-अलग खंड बनाए गए हैं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों से सुरक्षा व इंतजामों का लिया जायदा

डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. मनदीप कौर और उपमंडल अधिकारी कंवरजीत सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की।

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे क्षेत्र को कड़ी निगरानी में ले लिया है। अनाज मंडी की ओर आने वाले सभी रास्तों पर नाके लगाए गए हैं और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर धातु जांच उपकरण लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पैकेज इलाके के लिए बड़ी सौगात

स्थानीय विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के अनुसार, यह पैकेज जलालाबाद के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद वह लोगों को संबोधित भी करेंगे।

सुबह से ही अनाज मंडी में लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है और हर कोई मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार कर रहा है। कार्यक्रम को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Continue Reading

Punjab

Punjab Weather: चार दिन बाद साफ हुआ मौसम, निकली धूप; 23 डिग्री पहुंचा तापमान

Published

on

पिछले चार दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा और हलके बादल छाए रहने के बाद शनिवार को गुरदासपुर व आसपास के इलाकों में मौसम साफ हो गया। सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।

धूप निकलने का असर तापमान पर भी दिखा और पारे में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से लगातार ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी के कारण लोग कड़ाके की ठंड से जूझ रहे थे। वर्षा के चलते तापमान में गिरावट आई थी, जिससे ठंड बढ़ गई थी। लोगों ने संदूकों में समेटे हुए गर्म कपड़े फिर से बाहर निकाल लिए थे।

शनिवार को धूप खिलते ही शहर की दिनचर्या सामान्य हो गई। सुबह के समय आसमान पर हलके बादल छाए हुए थे, मगर दोपहर तक धूप तेज होती गई।

लोग पार्कों और छतों पर धूप सेंकते नजर आए। बाजारों में भी रौनक लौट आई, जो पिछले दिनों खराब मौसम के कारण सुनसान नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, जिससे दिन में गर्मी का अहसास हो सकता है। हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड बनी रहेगी।

मौसम के उतार-चढ़ाव से बढ़ रही खांसी-जुकाम की समस्या

पिछले कुछ दिनों में मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर साफ देखने को मिल रहा है। माहिर डाक्टरों का कहना है कि तापमान के अचानक बढ़ने व कम होने के चलते लोग खांसी, जुकाम, बुखार व गले में खराश जैसी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

अस्पतालों में ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर आने वालों मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डाक्टरों के अनुसार, अभी मौसम पूरी तरह से सामान्य नहीं हुआ है। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि सुबह और रात के समय ठंड बनी रहती है।

लोगों से अपील अपना पूरी तरह से रखें ध्यान

इस बदलते मौसम में शरीर को ढलने में वक्त लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपना पूरी तरह से ध्यान रखें। मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें।

गुनगुना पानी पिएं व बाहर के खाने-पीने से बचें। डाक्टरों ने सलाह दी है कि अगर खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण दिखें तो लापरवाही न करें और समय पर डाक्टर से सलाह लें।

Continue Reading

Punjab

 रसूखदारों का बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर हुआ खत्म, अब लोगों की बारी: CM भगवंत सिंह मान

Published

on

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज धर्मकोट, मोगा की दाना मंडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए एक सीधा राजनीतिक संदेश दिया कि पंजाब में कुछ रसूखदार घरानों द्वारा बारी-बारी से सत्ता पर काबिज होने का दौर अब खत्म हो गया है और राज्य इससे आगे बढ़ चुका है। अब राज्य का भविष्य पूरी तरह लोगों के हाथ में है। दशकों के कुशासन पर पारंपरिक पार्टियों को घेरते हुए उन्होंने कहा कि जिन्होंने कभी पंजाब की युवाओं और कानून व्यवस्था को तबाह किया था, वही अब झूठे बयानों के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। जगजाहिर है कि उनकी विश्वसनीयता लगातार घट रही है और 2027 में उनकी हार साफ दिखाई दे रही है।

प्रचार से प्रभावित होने के लिए तैयार नहीं बल्कि अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने के लिए जागरूक हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को अपने वादे पूरे करने वाली सरकार के रूप में पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि लोगों को दी गई सभी गारंटियां चार साल के भीतर पूरी की गई हैं और बाकी बचे शासनकाल के दौरान दशकों से उपेक्षित पंजाब की रिकवरी में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने विपक्षी पार्टियों की जुटाई गई भीड़ की तुलना ‘आप’ की सभाओं में दिखाई देने वाले असली जनसमर्थन से की और कहा कि लोग अब प्रचार से प्रभावित होने के लिए तैयार नहीं बल्कि अपने भविष्य के बारे में निर्णय लेने के लिए जागरूक हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गांव बाजेके में एक स्कूल ऑफ एमिनेंस की आधारशिला रखी, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिन्होंने उन्हें शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीरें भेंट कीं और विद्यार्थियों ने उनका गुलाब के फूलों से स्वागत किया। 19.76 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण शिक्षा को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उन्नत प्रशिक्षण सुविधाओं और मुफ्त जेईई-नीट कोचिंग से लैस करना है, जो समान अवसर सुनिश्चित करने और पंजाब के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का ठोस प्रयास है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने धर्मकोट में 18 करोड़ रुपये की लागत वाले सब-डिविजनल अस्पताल की आधारशिला रखी, इसे छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और हर घर तक गुणवत्तापूर्ण इलाज पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

दाना मंडी में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तंज कसते हुए कहा, “वे नेता अब राज्य में कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं, जिनके हाथ राज्य के युवाओं के खून से रंगे हुए हैं और जो राज्य में अस्थिरता के लिए जिम्मेदार हैं। इन पार्टियों ने राज्य और इसके लोगों के खिलाफ विश्वासघात किया है और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।” मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार बच्चों को शिक्षा देने, रोजगार पैदा करने और सतत विकास के जरिए गरीबी खत्म करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

पार्टी के काम से खुश हैं और हमारी सरकार का समर्थन करते हैं।

इस कार्यक्रम के प्रति जन प्रतिक्रिया का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार के काम के प्रति लोगों की संतुष्टि को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि वे आम आदमी पार्टी के काम से खुश हैं और हमारी सरकार का समर्थन करते हैं। इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने चार साल के भीतर अपने किए गए वादे और गारंटियां पूरी की हैं और हमारे पास अभी भी एक साल और काम करने के लिए बाकी है।

हम इस एक साल को बर्बाद नहीं करेंगे क्योंकि हम पहले ही 70 साल पीछे हैं और अब हमें उस देरी की भरपाई करनी है।”
सरकार की अन्य पहलों के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आप सरकार और स्कूल बनाएगी, और अस्पताल बनाएगी और नौकरियां देगी, पुलिस में भर्ती करेगी, टोल प्लाजा बंद करेगी, नहरों में पानी लाएगी, सड़कें बनाएगी और खेलों को बढ़ावा देगी। अभी भी बहुत सारा काम करने की जरूरत है और ‘आप’ सरकार इस नेक काम के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

पिछली सरकारों ने राज्य को बर्बाद कर दिया था और पंजाब को बुरी हालत में छोड़ दिया था, लेकिन आज यह फिर से आगे बढ़ रहा है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “ये सभाएं आम नहीं हैं क्योंकि दूसरी पार्टियां ऐसे आयोजनों का सपना ही देख सकती हैं क्योंकि लोग उन्हें सुनने नहीं आते। कांग्रेस या अकाली नेताओं से पूछो कि वे भीड़ इकट्ठी करने के लिए कितने पैसे खर्च करते हैं। वे रैलियों में शामिल होने के लिए लोगों को किराए पर लाते हैं। लेकिन यहां लोग अपने आप आते हैं। यह जनता का असली समर्थन है।”

उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों के पास पंजाब को बदलने के कई मौके थे, लेकिन नेक इरादों की कमी के कारण वे असफल रहे। अगर उनमें काम करने की इच्छाशक्ति होती तो वे यह पहले ही कर लेते क्योंकि उनके पास कई अवसर थे। इन नेताओं ने पंजाब और पंजाबियों के साथ धोखा किया। कुछ नेता कई बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन राज्य में कुछ नहीं बदला। इन नेताओं ने राज्य और इसके लोगों की पीठ में छुरा मार कर अपने निजी हितों के लिए काम किया।

पंजाब और इसके लोग मेरे दिल में बसते हैं

शासन में इरादे के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा, “अगर इरादे नेक और स्पष्ट हों तो कोई नेता कुछ घंटों में भी बदलाव ला सकता है, लेकिन पिछली सरकारों ने बदलाव करने की बजाय लोगों का शोषण किया। पंजाब और इसके लोग मेरे दिल में बसते हैं, इसलिए मैं पूरे जोश के साथ जनता की सेवा के लिए उपस्थित हूं। पूरा पंजाब मेरा परिवार है और मुझे हमेशा उनके बीच रहना पसंद है, मुझसे पहले वालों के विपरीत जो महलों जैसे घरों में रहना पसंद करते थे।”

विपक्ष पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष भरोसेमंद नहीं है, इसलिए लोगों को उन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष ने केवल उनकी आलोचना करने के लिए हाथ मिलाए हैं। वे जानते हैं कि 2027 में उनकी हार तय है और यह बात उन्हें हज़म नहीं हो रही। सत्ता में बारी-बारी आने का युग अब खत्म हो गया है और अब लोगों का ईमानदारी और मिशनरी जोश के साथ आगे आने का समय आ गया है।

वोटरों से सोच-समझकर वोट डालने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि जब आप वोट देने जाते हैं, तो एक बात याद रखें कि जिस पार्टी के चुनाव चिन्ह को आप वोट दे रहे हैं, वह सिर्फ एक चिन्ह नहीं है, बल्कि यह आपके और आपके बच्चों के भविष्य को दर्शाता है। अगर आप गलत बटन दबाते हैं, तो आपका भविष्य पांच साल के लिए रुक जाता है, जबकि सही बटन दबाने से पंजाब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को सशक्त बनाया है क्योंकि हम माताओं और बहनों का सम्मान करते हैं और उनका आशीर्वाद व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफल बनाता है। जिस घर में मां नहीं होती, वह घर अपनी आत्मा खो देता है। विपक्ष केवल अपने परिवारों, अपने बेटों, भतीजों और रिश्तेदारों के बारे में सोचता है, जबकि हम पंजाब के हर नागरिक के बारे में सोचते हैं। विपक्ष ने अपनी नीतियों, नशे, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के जरिए पंजाब को बर्बाद कर दिया।

शासन की प्राथमिकताओं को उजागर करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है ताकि पंजाब लगातार प्रगति करता रहे। पहले की सरकारों ने श्मशान घाट की दीवारें बनाने जैसे मामूली कामों पर ध्यान दिया, जबकि स्कूल, सड़कें और पानी जैसे विकास कार्यों को नजरअंदाज किया। हमारी सरकार ने आम आदमी और उसके मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाकर इस सोच को बदल दिया है।

आम आदमी पार्टी सरकार बिजली उपलब्ध करा रही है

उन्होंने दोहराया कि हमारी सरकार वादे करने वाली नहीं, बल्कि सेवाएं प्रदान करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बिजली उपलब्ध करा रही है, सिंचाई प्रणाली में सुधार कर रही है, नए स्कूल बना रही है, स्वास्थ्य सेवाएं दे रही है और रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। हम केवल वादे नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें पूरा करके दिखा रहे हैं। पंजाब के लोग इतने समझदार हैं कि वे किसी को ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर जमीन पर भी ला सकते हैं।

शासन प्रणाली पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार केवल दफ्तर के समय में ही नहीं, बल्कि दिन-रात काम कर रही है क्योंकि लोगों की समस्याएं केवल दफ्तर के समय तक सीमित नहीं होतीं। हम लोगों के हिसाब से सिस्टम बदल रहे हैं। जब मैं लोगों को हमारे काम से खुश देखता हूं, तो मुझे बहुत संतोष मिलता है। यही असली इनाम है, जो पैसे या ताकत से कहीं ज्यादा कीमती है।

वित्तीय अनुशासन और जनकल्याण पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार जनता की भलाई के लिए सरकारी खजाने के हर पैसे का समझदारी से उपयोग कर रही है। राज्य के 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन के समय भी बिजली मिल रही है, जो एक अनूठा कदम है। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार देश की संपत्तियों को अपने करीबी मित्रों को कम कीमत पर दे रही है, पंजाब सरकार ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर इतिहास रचा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र की पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य में 881 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं और सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है, जो राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज प्रदान करती है। पंजाब ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे लोगों पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

नशा विरोधी अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है, जिसके तहत नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा गया है और तस्करों को जेल भेजा गया है। जनता के सहयोग से इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा रहा है और यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है।

विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज धर्मकोट के गांव बाजेके में एक स्कूल ऑफ एमिनेंस की आधारशिला रखी गई है। यह स्कूल सात एकड़ से अधिक क्षेत्र में बनेगा और इस पर 19 करोड़ 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दो मंजिला इमारत में 24 कक्षाएं, तीन विज्ञान प्रयोगशालाएं, एक कॉमर्स ब्लॉक, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, अतिरिक्त प्रयोगशालाएं, एजुसेट कक्ष और सैनेटरी ब्लॉक होंगे।

हर छात्र को 4000 रुपये की लागत से ट्रैक सूट, ब्लेज़र और वर्दी जैसी चीजें भी प्रदान की जा रही हैं

उन्होंने आगे कहा कि यहां वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल के मैदान होंगे और 200 मीटर का ट्रैक भी बनाया जाएगा। इस स्कूल में विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम पढ़ाये जा रहे हैं और हर छात्र को 4000 रुपये की लागत से ट्रैक सूट, ब्लेज़र और वर्दी जैसी चीजें भी प्रदान की जा रही हैं। । चार बसों के साथ परिवहन की सुविधा भी होगी और जेईई तथा नीट की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।

शैक्षणिक उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस स्कूल के दो छात्रों—आर्यन देवगन और गुरजशन सिंह—ने जेईई मेन्स के लिए क्वालीफाई किया है और छात्रों ने बोर्ड मेरिट सूची में भी स्थान हासिल किया है। मोगा जिले में लांधे के, बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में तीन अन्य स्कूल ऑफ एमिनेंस पहले से ही संचालित हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य सेवाओं को अपग्रेड करने की घोषणा करते हुए कहा कि धर्मकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 18 करोड़ रुपये की लागत से सब-डिविजनल अस्पताल में अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे धर्मकोट और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Continue Reading

Trending