Connect with us

Punjab

Punjab Govt को किसानों को बड़ा तोहफा, लाभ लेने के लिए 10 सितंबर तक करे ये काम

Published

on

bhagwant mann

किसानों को फसलों के अवशेष को जलाने की बजाय इसके प्रबंधन के लिए उचित विधि अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए Punjab Govt द्वारा खेतों में ही धान की पराली के प्रबंधन के लिए किसानों को रियायती दरों पर सरफेस सिडर मशीनें मुहैया करवाई जा रही हैं।

पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने चंडीगढ़ में रविवार को बताया कि विभाग ने सबसिडी पर सरफेस सिडर मुहैया करवाने के लिए किसानों से आवेदन-पत्र मांगे गए हैं। किसानों को इस स्कीम का अधिकतम लाभ लेने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 10 सितम्बर, 2023 तक शाम 5 बजे तक विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com  पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से व्यक्तिगत किसानों को 40,000 रुपए की सबसिडी की पेशकश की जा रही है, जबकि कस्टमर हायरिंग सैंटर सरफेस सिडर की खरीद पर 64,000 रुपए की सबसिडी प्राप्त कर सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार वातावरण को बचाने के लिए राज्य में फसलों के अवशेष को जलाने संबंधी मामलों को जीरो पर लाने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन (सी.आर.एम.) संबंधी और मशीनरी की खरीद पर भी सबसिडियां प्रदान कर रही है। 

कृषि मंत्री ने कहा कि किसान इस संबंधी और ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं या अपने-अपने जिलों में कृषि दफ्तर जा सकते हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि इस कदम को किसानों के लिए किफायती करार देते हुए कहा कि किसान मशीनीकरण को अपना कर अपनी आय में विस्तार करने के साथ-साथ वातावरण को भी बचा सकते हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सारी प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता को यकीनी बनाया जाए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Punjab

‘बेअदबी पार्टी’ पूरी तरह से ‘ईडी पार्टी’ और ED की प्रवक्ता बन चुकी है: हरपाल सिंह चीमा

Published

on

पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर लीडर हरपाल सिंह चीमा ने बेअदबी पार्टी’ (शिरोमणि अकाली दल) और ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) पर तीखा हमला किया। उन्होंने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) और डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) के बीच हुए लेटर के बारे में अकाली दल के बयानों की कड़ी निंदा की।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “‘चिट्टा पार्टी’ (अकाली दल) ने अपने सभी उसूल छोड़ दिए हैं और अब ‘ईडी पार्टी’ (भाजपा) और सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन एजेंसियों के लिए माउथपीस के तौर पर काम कर रही है। यह हैरानी की बात है कि अकाली दल ईडी द्वारा डीजीपी को भेजे गए लेटर को आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “इससे साफ पता चलता है कि शिरोमणि अकाली दल भाजपा की एक विंग और माउथपीस के तौर पर काम कर रहा है, जो अपनी खोई हुई राजनितिक ज़मीन वापस पाने की बेकार कोशिश कर रही है।”

2007 से 2017 के बुरे दौर को याद करते हुए, उन्होंने पंजाब के सामाजिक ताने-बाने, अर्थव्यवस्था और युवाओं को बर्बाद करने के लिए सीधे तौर पर उस समय की अकाली-भाजपा सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग ड्रग्स (चिट्टा) की बीमारी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी और बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार को नहीं भूले हैं, जिसकी वजह से राज्य को ‘उड़ता पंजाब’ की दर्दनाक पीड़ा झेलनी पड़ी।”

मंत्री ने दावा किया, “अकाली-भाजपा के 10 साल के शासन में, पंजाब हर तरह से बर्बाद हो गया। माता-पिता को अपनी ज़मीन, घर और ज़िंदगी भर की कमाई बेचकर अपने बच्चों को विदेश भेजने के लिए मजबूर होना पड़ा, इस डर से कि सरकार द्वारा पाले-पोसे गए ड्रग माफिया उनका भविष्य बर्बाद कर देंगे।”

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए, आप नेता ने डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को केंद्र द्वारा योजनाबद्ध तरीके से नुकसान पहुंचाने की निंदा की। उन्होंने कहा, “ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी सेंट्रल एजेंसियों का इस्तेमाल अक्सर विपक्षी नेताओं को डराने, स्थानीय प्रशासन को धमकाने और देश भर में चुनी हुई राज्य सरकारों को गिराने के लिए किया जाता है, जैसा कि पश्चिम बंगाल, बिहार में किया जा रहा है और आप लीडरशिप को टारगेट किया जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा का डेमोक्रेटिक वैल्यू या संविधान में कोई भरोसा नहीं है। जब भी चुनाव पास आते हैं या कोई विपक्षी सरकार मज़बूती से सत्ता में होती है, तो सेंट्रल एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने और सरकारों को गिराने के लिए किया जाता है।”

अपने भाषण के अंत में, हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल की मौकापरस्त राजनीति और भाजपा के साथ उसके ऐतिहासिक गठबंधन को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने कहा, “जो पार्टी कभी पंजाब के हितों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती थी, वह अब अपनी राजनीतिक खाल बचाने के लिए सेंट्रल एजेंसियों के इशारों पर चल रही है। पंजाब के लोग इन सस्ती राजनीतिक चालों को अच्छी तरह समझते हैं। न तो ईडी और न ही अकाली दल पंजाबियों को गुमराह करने या आप सरकार के प्रगतिशील शासन को पटरी से उतारने में कामयाब होगा।”

Continue Reading

Punjab

मालेरकोटला में बेटियों के लिए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन

Published

on

मालेरकोटला में लड़कियों के लिए नए 5 मंजिला सरकारी स्कूल का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट को 6.34 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया है। खास बात यह है कि निर्माण कार्य के दौरान सरकारी खजाने के 5.25 लाख रुपये भी बचाए गए हैं। इसे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

इस मौके पर कहा गया कि आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर यह स्कूल पंजाब की बेटियों के लिए खास तोहफा है। सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों के चलते पंजाब को देशभर में शिक्षा के मामले में पहले स्थान पर होने का दावा किया गया है।

सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों का NEET और 361 विद्यार्थियों का JEE पास करना शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव की बड़ी मिसाल के तौर पर सामने आया है। सरकार का कहना है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।

बेटियों की पढ़ाई बीच में न रुके, इसके लिए 15 हजार से अधिक छात्राओं को विशेष बस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार के अनुसार, स्कूलों में बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ छात्राओं के लिए सुरक्षित और आसान परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने से उनकी शिक्षा को लगातार जारी रखने में मदद मिलेगी।

नए 5 मंजिला स्कूल को मालेरकोटला की बेटियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सुविधा के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का कहना है कि पंजाब के बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

Continue Reading

Politics

जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर CM भगवंत मान की राज्यपाल से मुलाकात, 10 दिन की पैरोल की मांग

Published

on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल के मामले को लेकर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे और इस दौरान उन्होंने हवारा की पैरोल से जुड़े मामले पर राज्यपाल के साथ विस्तार से चर्चा की। बैठक में पंजाब सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई और पैरोल से संबंधित दस्तावेजों को लेकर भी बातचीत हुई।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि राज्यपाल की ओर से उन्हें भरोसा दिया गया है कि पैरोल से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज तैयार करके केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे। पंजाब सरकार की ओर से जगतार सिंह हवारा के लिए 10 दिन की पैरोल की मांग की गई है।

CM मान ने कहा कि इस मामले को मानवीय आधार पर भी देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, हवारा की मां पिछले लंबे समय से अपने बेटे की प्रतीक्षा कर रही हैं। इसी मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने पैरोल की मांग रखी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी जिम्मेदारी और सुरक्षा की गारंटी दी है। यदि पैरोल मंजूर होती है तो इस दौरान किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न हो, इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।

CM भगवंत मान ने कहा कि अब इस मामले में अगली कार्रवाई केंद्र सरकार की ओर से की जानी है। राज्यपाल द्वारा दस्तावेज केंद्र को भेजे जाने के बाद ही पैरोल को लेकर आगे का फैसला होगा।

जगतार सिंह हवारा फिलहाल जेल में बंद है और उसकी पैरोल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की राज्यपाल से हुई इस मुलाकात के बाद अब पूरे मामले की अगली प्रक्रिया केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर करेगी।

Continue Reading

Trending