Connect with us

Haryana

एनआईटी विधानसभा को CM सैनी की बड़ी सौगात, करोड़ों की विकास योजनाओं का ऐलान।

Published

on

CM नायब सिंह सैनी ने रविवार शाम फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने गांवों की कच्ची फिरनियों (गलियों) को पक्का कराने, वार्ड नंबर 10 की डिस्पेंसरी के नवीनीकरण और गांव पांवटा व खेड़ी गुजरान में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र बनाने का ऐलान किया।

एनआईटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पेयजल और सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए भी कई विकास योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव धौज में ‘महाग्राम योजना’ के तहत 26 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से सीवरेज पाइपलाइन का काम शुरू किया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने एनआईटी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही आलमपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल और सारन गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नए भवनों के निर्माण के लिए 7 करोड़ 63 लाख रुपये देने की बात कही।

उन्होंने एनआईटी फरीदाबाद के वार्ड नंबर 1, जो झाड़सेतली, वार्ड नंबर 9, होली चाइल्ड सड़क और वार्ड नंबर 9 में 45 फुट सड़क, वार्ड नंबर 10 में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक सतीश फागना, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, मेयर प्रवीण जोशी समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी के किनारे 7 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराएंगे

हरचंद डिस्ट्रीब्यूटरी की बाईं तरफ 7 किलोमीटर लंबी सड़क की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका निर्माण करवाया जाएगा। दिल्ली आगरा रोड से शुरू होकर गांव के टी प्वाइंट तक बल्लभगढ़ सोहना रोड एमडीआर 133 पर सर्विस रोड के साथ एलिवेटेड पुल की फिजिबिलिटी चेक करवाकर उसका भी निर्माण कार्य किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के 25 किलोमीटर के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की घोषणा

नायब सिंह सैनी ने एनआईटी फरीदाबाद के 25 किलोमीटर लंबाई के कच्चे रास्तों को पक्का बनवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा सोहना बल्लभगढ़ रोड, 1.14 किलोमीटर लंबी सड़क, बजरी से गाजीपुर 1.90 किलोमीटर लंबी सड़क, गांव कोटड़ा से मोहब्ताबाद से खेड़ी गुजरान, 3.16 लंबाई की सड़कों को भी पक्का किया जाएगा।

फरीदाबाद और गुरुग्राम शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद और गुरुग्राम को हरियाणा के कॉमर्शियल हब बताते हुए कहा कि दोनों शहरों को मेट्रो से जोड़ने पर विचार कर रही है। इससे दोनों शहरों में देश-विदेश के उद्यमी निवेश के लिए आकर्षित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विधानसभा चुनावों के दौरान घोषित किए अपने 217 संकल्पों में से 19 संकल्पों को तो 100 दिन के अंदर अंदर ही पूरा कर दिया और यही नहीं 90 संकल्पों को इसी साल पूरा करेंगे। इन पर हम तेज गति से काम कर रहे है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Haryana

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद, छुट्टियों का ऐलान

Published

on

हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए हरियाणा सरकार ने गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के साथ बैठक करने के बाद यह फैसला लिया गया।

अब हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 25 मई से 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहेंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से शुरू होनी थीं, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव और लू के अलर्ट के बाद सरकार ने छुट्टियां एक सप्ताह पहले करने का निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए बच्चों की सेहत और सुरक्षा के लिए यह अहम कदम उठाया गया है। शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने छुट्टियों के फैसले को मंजूरी दी।

गौरतलब है कि इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। अब हरियाणा सरकार ने भी इसी तरह का फैसला लेते हुए विद्यार्थियों को गर्मी से राहत दी है।

वहीं अभिभावकों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ने का खतरा बढ़ गया था।

Continue Reading

Haryana

हरियाणा CM नायब सैनी का दावा: बंगाल में भाजपा का एकतरफा माहौल, पंजाब में भी खिलेगा कमल

Published

on

भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मानना है कि बंगाल चुनाव में पार्टी के पक्ष में एकतरफा माहौल है। दीदी जा रही हैं। जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा बंगाल में हर तरफ हो रही है। केंद सरकार की कल्याणकारी नीतियों को लोग पसंद कर रहे हैं। बंगाल के बाद पंजाब का नंबर है। वहां के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है।

पहली बार गुरुग्राम में हुई कैबिनेट बैठक

बुधवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए साइबर सिटी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राजनीतिक विषयों पर किए गए सवालों के जवाब में कहा कि बंगाल का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। वहां की सरकार को लोगों ने पूरी तरह उखाड़ फेंकने का मन बना रखा है। जहां तक पंजाब का सवाल है तो वहां के काफी लोग उनसे मिलने आते रहते हैं।

कुछ दिन पहले भी काफी लोग मिलने पहुंचे थे। सभी वहां की सरकार से परेशान हैं। सभी चाहते हैं कि जल्द से जल्द पंजाब में कमल खिले। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने देश की आधी आबादी को नाराज कर दिया है। कई देशों की जितनी आबादी नहीं है, उससे अधिक महिलाएं अपने देश में है।

इसके बाद भी उन्हें उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास विपक्ष ने किया है। चुनावों में देश की जनता जवाब देगी। बंगाल या पंजाब ही नहीं बल्कि जहां पर भी चुनाव होंगे वहां महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी।

Continue Reading

Haryana

जालंधर में विपक्ष पर गरजे पूर्व CM खट्टर: महिला आरक्षण विधेयक पर बोले- कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा परिणाम

Published

on

जालंधर में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री बेबी मोर्या ने प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। खट्टर ने कहा कि लोकसभा में महिलाओं के साथ और देश की आधी आबादी के साथ अन्याय हो रहा था। कांग्रेस सरकार ने कभी इसके बारे में नहीं सोचा।

जब कभी भी भारतीय जनता ने इस क्षेत्र में काम करना चाहता तब-तब कांग्रेस सरकार सहित अन्य पार्टियों ने अड़चन डाली। 1971-74 तक महिलाओं को आरक्षण देने के लिए काम शुरू किया गया लेकिन विपक्ष ने कोई न कोई अड़चन डाल दी। इसके बाद 1979 में पहली बार पंचायत में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्ति हुई। कुछ पंचायतों ने इसे 50 प्रतिशत तक भागीदारी दी।

2023 में नहीं लाया जा सका बिल

2023 में 128वें संशोधन के रूप में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण बिल को लाया गया। लेकिन कुछ कमियों के कारण नहीं लाया जा सका। अब फिर से मोदी सरकार ने 2029 से पहले महिला आरक्षण को लागू करने की पहल की। हमने इसका प्रारूप तैयार किया। अब फिर से विपक्ष घिनौना खेल खेल रहा है। कांग्रेस ने इस बिल पर सरकार का साथ नहीं दिया।

आरक्षण को राजनीतिक एंगल नहीं दिया जाना चाहिए

खट्टर ने कहा कि कांग्रेस को इस अपराध का परिणाम भुगतना पड़ेगा। चुनाव परिणाम के रूप में महिलाओं का गुस्सा दिखेगा। पीएम ने कहा है कि इस आरक्षण को राजनीतिक एंगल नहीं दिया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे तो इसका श्रेय भी नहीं चाहिए। अगर इसका श्रेय कोई भी लेना चाहता है तो ले ले। खट्टर ने कहा कि महिलाओं को जो राजनीति में 33 फीसदी आरक्षण मिलना था वो कांग्रेस के चलने नहीं मिल पाया है। अब ये गैर राजनीतिक मुद्दे की तरह आगे बढ़ेगा। खट्टर ने कहा कि चैन्नई के अंदर को एक विधायक ने इस विधेयक की प्रतियां तक जलाईं। तमिलनाड़ू में इसका विरोध किया।

बेबी रानी मोर्या बोलीं- महिलाएं अपमान नहीं सहतीं, वो बदला जरूर लेंगी

आगरा की पहली मेयर, पूर्व राज्यापाल और नेशनल वूमेन कमीशन चेयपर्सन रह चुकीं बेबी रानी मौर्या ने कहा कि जब ये बिल संसद में पेश हुआ। जब इस पर वोटिंग होनी थी तो विरोधी पार्टियों ने मिलकर देश की आधी आबादी के अधियनियम को गिरा दिया। ये महिलाओं को बड़ा अपमान है। महिलाएं सब सह लेती हैं लेकिन अपना अपमान नहीं सहती। महिलाएं इस अपमान का बदला आने वाले चुनाव में लेंगी।

परिवारवादी पार्टियों ने किया बिल का विरोध

पीएम मोदी ने महिलाओं के लिए शुरू से काम किया है। उज्ज्वला का सिलेंडर दिया, शौचालय दिया ताकि महिलाओं की जिंदगी आसान हो सके। महिला वंदन बिल भी इसी कड़ी का हिस्सा है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि जब पंचायती राज में महिलाएं इतना अच्छा काम कर रही हैं। अगर ये राष्ट्रीय राजनीति में आ जातीं तो कितना अच्छा होता। मोर्या ने कहा कि सभी परिवारवारवादी पार्टियों ने इस विधेयक का विरोध किया है।

Continue Reading

Trending