Connect with us

National

अमित शाह ने बंगाल बीजेपी के लिए सेट किया टारगेट, बोले- पहले यहां रवींद्र संगीत सुनाई देता था, आज धमाके की आवाज

Published

on

गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वोट बैंक की राजनीति के लिए घुसपैठियों को संरक्षण देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने का मंगलवार को आरोप लगाया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के आम चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें जीतेगी।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि शाह ने प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी प्रकोष्ठ के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला किया और आरोप लगाया कि राज्य से एकत्र किए गए ‘कट मनी’ का इस्तेमाल विदेशों में आलीशान मकान खरीदने के लिए किया जाता है, लेकिन वही लोग यहां चप्पल में घूमते हैं।

सूत्रों के अनुसार शाह ने कहा कि लोग अब इन बातों से धोखा नहीं खाएंगे और तृणमूल कांग्रेस सरकार के काम के लिए जवाबदेही मांगेंगे। महुआ मोइत्रा का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि उन्होंने उपहारों के बदले उद्यमियों के साथ संसद पोर्टल का अपने पासवर्ड साझा किया लेकिन मुख्यमंत्री ने उनका बचाव किया।

शाह ने पूछा कि बंगाल में गरीबों के बारे में संसद में पूछने के लिए कितने सवाल थे। उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद ऐसा नहीं करते क्योंकि उन्हें इसके लिए महंगे उपहार नहीं मिलेंगे। मोइत्रा को इस तरह के आरोपों में लोकसभा की आचार समिति द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद सदन की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

सूत्रों ने कहा कि शाह ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने के लिए टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी की भी आलोचना की और कहा कि ऐसा आचरण एक सांसद को शोभा नहीं देता है। बैठक में मौजूद भाजपा के एक नेता ने शाह के हवाले से कहा, ‘‘दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को खुला छोड़कर अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगा दिया, और घुसपैठिये उन्हें वोट देते हैं।”

शाह ने कहा कि बंगाल हर मोर्चे पर देश का नेतृत्व करता था। शाह ने दावा किया कि अब यह ‘कट मनी’ ‘सिंडिकेट’, घुसपैठ, वंशवादी राजनीति और बम विस्फोटों के लिए जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक शाह ने कहा कि एक मंत्री समेत टीएमसी नेताओं के पास से 50 करोड़ रुपये के नोट के ढेर बरामद किए गए हैं, लेकिन बनर्जी उन्हें अपनी पार्टी का सिपाही बताती हैं।

भाजपा के 35 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त करते हुए शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के संस्थापक विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि को “सोनार बांग्ला” बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने वाले भाजपा विधायकों की संख्या शून्य से बढ़कर 77 हो गई और पार्टी ने 2019 में लोकसभा की 18 सीटें जीतीं।

शाह ने कहा कि पार्टी अब 2026 में चुनाव होने पर राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी पहले भाजपा को हल्के में लेती थीं।” उन्होंने दावा किया कि जब बनर्जी ने 2011 में कम्युनिस्टों को सत्ता से बाहर कर दिया, तो लोग खुश थे और उम्मीद कर रहे थे कि राज्य में सुधार होगा, लेकिन उन्होंने और भी बदतर शासन प्रदान किया।

शाह ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने का मतलब घुसपैठ और गोतस्करी का अंत करना और संशोधित नागरिकता अधिनियम के माध्यम से धार्मिक रूप से प्रताड़ित किये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की तत्कालीन सरकार ने 10 साल में पश्चिम बंगाल को 2,09,000 करोड़ रुपये दिए और मोदी सरकार ने नौ साल में 7,17,000 करोड़ रुपये दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री को एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।

शाह ने दावा किया कि वह (ममता बनर्जी) मोदी के विकास कार्यों को रोक रही हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर इन्हें राज्य में लागू किया गया तो भाजपा की लोकप्रियता बढ़ जाएगी। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी राज्य में चुनाव लड़ने के लिए अपनी सोशल मीडिया की ताकत पर निर्भर करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय मीडिया राज्य सरकार के दबाव में उसके संदेश को आगे नहीं बढ़ाती है।

पार्टी के एक नेता के मुताबिक, शाह ने कहा, “अगर आप सभी सोशल मीडिया योद्धा ठान लें तो आपकी पहुंच किसी भी चैनल या अखबार से ज्यादा हो सकती है और आपको मोदी जी को जिताने से कोई नहीं रोक सकता। यही कारण है कि आप पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

National

पंजाब में SIR का दूसरा चरण शुरू, जारी हुई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; ऐसे चेक करें अपना नाम

Published

on

पंजाब में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का दूसरा चरण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की ओर से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है। अब पंजाब के मतदाता ऑनलाइन अपना नाम और वोट की स्थिति चेक कर सकते हैं।

मतदाता CEO पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना नाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर SIR से जुड़े कई विकल्प दिए गए हैं, जिनमें ASDD LIST, DRAFT 2026 और SEARCH LIST SIR 2003 शामिल हैं।

DRAFT 2026 में ऐसे चेक करें नाम

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले CEO पंजाब की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद DRAFT 2026 विकल्प पर क्लिक करें। यहां अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनना होगा। इसके बाद कैप्चा भरकर भाग नंबर और भाग के नाम के आधार पर संबंधित वोटर लिस्ट की PDF देखी या डाउनलोड की जा सकती है।

ASDD LIST से भी करें जांच

मतदाता ASDD LIST के जरिए भी अपनी वोट की स्थिति की जांच कर सकते हैं। इसके लिए EPIC नंबर दर्ज करना होगा। अगर आपका नाम ASDD सूची में दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि संबंधित नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। वहीं, नाम नहीं मिलने पर सिस्टम में ‘Unidentified’ स्टेटस दिखाई दे सकता है।

BLO और राजनीतिक दलों को भी मिलेंगी सूचियां

चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, ERO की ओर से राजनीतिक दलों और BLO को भी वोटर लिस्ट की प्रतियां उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सूचियां बूथवार तैयार की गई हैं, जिससे संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं की जानकारी की जांच की जा सके।

इसलिए पंजाब के मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम और वोट की स्थिति समय रहते जरूर चेक करें। अगर नाम या किसी जानकारी में गलती मिलती है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

Continue Reading

National

नांदेड़ साहिब में सुखबीर बादल पर हमला, निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

Published

on

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला होने की खबर सामने आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल अपने परिवार के साथ तख्त श्री हजूर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान माता साहिब कौर गुरुद्वारा साहिब के पास उनके साथ यह घटना हुई। हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद गुरुद्वारा साहिब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हमला किसने और किस वजह से किया।

फिलहाल सुखबीर सिंह बादल को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। वहीं, पुलिसकर्मी के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद नांदेड़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हमले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

Continue Reading

National

गुरुग्राम में किसने खरीदा ₹271 करोड़ का देश का सबसे महंगा पेंटहाउस!

Published

on

भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में गुरुग्राम ने एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। डीएलएफ के सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द डहलियास’ में करीब ₹271 करोड़ का पेंटहाउस बिकने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महंगी प्रॉपर्टी को कारोबारी मानव सरदाना ने खरीदा है, जो ‘इंपीरियल ऑटो’ से जुड़े रहे हैं। इस डील ने गुरुग्राम की प्रीमियम रियल एस्टेट मार्केट में नई चर्चा छेड़ दी है।

‘द डहलियास’ को डीएलएफ का सबसे महत्वाकांक्षी सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यह प्रोजेक्ट 29 मंजिलों वाले 8 टावरों में फैला है, जिसमें कुल 420 अपार्टमेंट्स हैं। इसकी कुल प्रोजेक्ट वैल्यू करीब ₹40,000 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। प्रोजेक्ट को खास तौर पर बेहद हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ₹271 करोड़ में खरीदे गए इस पेंटहाउस का सुपर एरिया करीब 17,200 वर्ग फीट है, जबकि इसका कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फीट बताया गया है। इस हिसाब से सुपर एरिया के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फीट और कारपेट एरिया के हिसाब से लगभग ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट बैठती है।

इतनी बड़ी कीमत के साथ यह सौदा भारत के सबसे महंगे आवासीय संपत्ति लेनदेन में शामिल हो गया है। खास बात यह है कि कारपेट एरिया के हिसाब से कीमत गुरुग्राम को देश के सबसे महंगे रिहायशी बाजारों में शामिल मुंबई की प्रीमियम लोकेशनों के काफी करीब ले आती है।

मुंबई के वर्ली और अन्य प्रमुख इलाकों में भी लग्जरी घरों की कीमतें कई बार ₹2 लाख प्रति वर्ग फीट से ऊपर पहुंच जाती हैं। ऐसे में गुरुग्राम में ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फीट के करीब की यह डील शहर में बढ़ती लग्जरी हाउसिंग डिमांड और प्रीमियम प्रॉपर्टी की कीमतों को दर्शाती है।

गुरुग्राम पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रमुख लग्जरी रियल एस्टेट बाजारों में तेजी से उभरा है। बड़े कॉरपोरेट हाउस, उद्योगपति और हाई-नेट-वर्थ खरीदार यहां बड़े आकार के अपार्टमेंट, पेंटहाउस और अल्ट्रा-लक्जरी घरों में निवेश कर रहे हैं। ₹271 करोड़ की यह डील इस बात का संकेत मानी जा रही है कि गुरुग्राम में प्रीमियम प्रॉपर्टी का बाजार अब देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजारों को टक्कर देने लगा है।

Continue Reading

Trending