Politics
7 राज्यसभा सदस्यों के दल बदल से मचा सियासी तूफान, CM मान राष्ट्रपति से मिलने को तैयार, बड़ा फैसला संभव
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखेंगे और इस पूरे घटनाक्रम पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करेंगे।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से यह अनुरोध कर सकते हैं कि संबंधित राज्यसभा सदस्यों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाए और उसके बाद नियमों के तहत उचित फैसला लिया जाए। इसके साथ ही दलबदल कानून के तहत इन सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई जा सकती है।सरकार का मानना है कि यह मामला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक नैतिकता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर स्पष्ट निर्णय जरूरी है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू
उधर आम आदमी पार्टी के लिए यह घटनाक्रम बड़ा झटका माना जा रहा है। पंजाब से पार्टी के छह राज्यसभा सदस्यों का एक साथ भाजपा में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस घटनाक्रम से भाजपा की राज्यसभा में स्थिति मजबूत हुई है। खास बात यह है कि पंजाब में केवल दो विधायक होने के बावजूद भाजपा अब राज्यसभा में सात सदस्यों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।
सीएम की मुलाकात पर टिकी नजरें
वहीं दूसरी ओर आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पहले ही पार्टी का रुख साफ कर दिया है। उनका कहना है कि जब दो-तिहाई सदस्य एक साथ दल बदलते हैं तो दलबदल कानून लागू नहीं होता। इस बयान के बाद कानूनी बहस भी तेज हो गई है और विशेषज्ञ अलग-अलग राय दे रहे हैं।
अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री भगवंत मान की संभावित राष्ट्रपति से मुलाकात पर टिकी हैं। अगर यह मुलाकात होती है तो आने वाले दिनों में इस पूरे मामले पर कोई बड़ा संवैधानिक फैसला सामने आ सकता है, जो पंजाब की सियासत की दिशा तय करेगा।
National
‘अदरक, जीरा, लहसुन… ये 7 कभी अकेले सब्जी नहीं बना पाएंगे’ AAP पार्टी छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान ने कसा तंज
राघव चड्ढा (Raghav Chadha) समेत 3 सांसदों ने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। वहीं, 4 सांसदों को लेकर सस्पेंस बरकरार है। आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी घमासान के बीच आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक पोस्ट शेयर किया है।
भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी जॉइन कर चुके और करने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। उन्होंने इन सब्जियों की खासियत बताते हुए कहा कि ये सब्जियां तब तक ही अहम हैं जब तक किसी में डाली न जाए। अपने आप में इनकी कोई अहमियत नहीं है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।”
राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन मोड में आप
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा सहित तीनों नेताओं पर एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। आप नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, और संदीप पाठक के खिलाफ राज्यसभा सभापति को एक पत्र सौंपा जाएगा। इस पत्र के जरिए, राज्यसभा सभापति से राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी।
इससे पहले, संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लोटस’ का हिस्सा करार दिया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी।
National
राघव चड्ढा सहित AAP छोड़ने वाले सांसदों पर CM भगवंत मान बोले, ‘उन्हें BJP में भी…’
राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के 6 अन्य सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब में अच्छे काम करने से रोका है. पंजाब से राज्यसभा सांसद को अपने साथ करके बीजेपी ने राज्य के साथ गद्दारी की है. बीजेपी का पंजाब में अपनी कोई अस्तित्व नहीं है.
उन्होंने आगे कहा, ”बीजेपी का यहां अपना कुछ नहीं है. बीजेपी तिकड़मबाजी कर रही है लेकिन वो पंजाब नहीं जीत सकती है. ये सभी अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी में गए हैं. हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर ताज होता है.”
जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार-भगवंत मान
सीएम भगवंत मान ने कहा, ”जो सात लोग बीजेपी में गए हैं वो पंजाब के गद्दार हैं. बीजेपी ने हमेशा पंजाब के साथ गद्दारी की है. बीजेपी असल में ED, सीबीआई और इनकम टैक्स के दम पर चलने वाली पार्टी है. बीजेपी का पंजाब में अपना कोई आधार नहीं है तो इस तरह से नेताओं को अपने पाले में कर रही है. बीजेपी इतनी ही ताकतवर अगर पंजाब में है तो यहां विधायक जितवाकर उनसे राज्यसभा के लिए लोग जितवाकर दिखाए.
बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है- भगवंत मान
पंजाब के सीएम ने तंज कसते हुए ये भी कहा, ”बीजेपी तो एक वॉशिंग मशीन है जिसमें जाते ही सारे साफ हो जाते हैं. बीजेपी ने पंजाब को धोखा दिया है. शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी. कुछ लोगों के जाने से पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता है. पार्टी एकजुट है और पंजाब के लोग देख रहे हैं कि बीजेपी किस तरह से काम कर रही है.”
ये लोग पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते- भगवंत मान
भगवंत मान ने आगे कहा, “जो सात सांसद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं. उन्हें बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा. बीजेपी पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के काम से परेशान है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है.”
गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी-भगवंत मान
उन्होंने ये भी कहा, ”पंजाबी दिल से सभी से प्यार करते हैं, लेकिन अगर कोई उनके साथ विश्वासघात करता है, तो वे उसे कभी नहीं भूलते. पंजाब की पवित्र धरती से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है और जनता ही हमारी असली ताकत है. जनता पंजाब के गद्दारों को जरूर सबक सिखाएगी. इस तरह की राजनीति से पंजाब नहीं जीता जा सकता.”
Politics
अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप सांसदों को तोड़ने की साज़िश रच रहे हैं: Baltej Pannu
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने और सांसदों से दलबदली करकर आप को कमजोर करने की कोशिश के लिए भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करने का तीखा हमला किया है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि अमित शाह राघव चड्ढा को मोहरा बनाकर आप को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के अंदर पक्की खबरें हैं कि अमित शाह ने राघव चड्ढा को केंद्रीय मंत्री का पद ऑफर किया है अगर वह कम से कम सात आप सांसद को तोड़कर नई पार्टी बनाने में कामयाब हो जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की सरपरस्ती में राघव चड्ढा के ज़रिए एक नई पार्टी बनाई जा रही है और आप सांसद को इसमें शामिल होने का लालच दिया जा रहा है। हमारे सांसद पर ईडी की नकली रेड और डराने-धमकाने के तरीकों से दबाव बनाया जा रहा है।
राघव चड्ढा पर सीधा हमला करते हुए पन्नू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और कम उम्र में संसद भेजा, लेकिन उन्होंने पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। पंजाबी खुलेआम प्यार करना जानते हैं, लेकिन वे गद्दारों से निपटना भी बहुत अच्छे से जानते हैं।
बलतेज पन्नू ने चेतावनी दी कि पंजाबियों से दुश्मनी मत लो, बहुत महंगी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने के बाद भाजपा ने बार-बार उन राज्यों में सरकारें गिराने की कोशिश की है, जहां उसकी सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में फेल हुए और पंजाब में भी फेल हुए, क्योंकि आप के नेता और विधायक एक मिशन के लिए वचनबद्ध हैं और उन्हें तोड़ा नहीं जा सकता।
पंजाब के हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार के चार साल बाद भी उसे अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को पैसे और झूठे वादों का लालच दिया गया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ, क्योंकि हमारे नेता जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।
ईडी की कार्रवाई के बारे में पन्नू ने कहा कि सांसद पर रेड सिर्फ एक प्रेशर स्ट्रेटेजी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ये सांसद व्यापारी हैं और उनके खिलाफ पहले कभी ऐसी रेड नहीं की गई, जो साफ तौर पर राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां भाजपा का एजेंडा पूरा करने के लिए सक्रिय हो जाती हैं।
आप लीडरशिप के खिलाफ केस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं पर झूठे आरोप लगाए गए, लेकिन कोर्ट में कुछ भी साबित नहीं हुआ। पन्नू ने दोहराया कि अब अमित शाह सीधे संसद में आप की आवाज दबाने की इस साज़िश को लीड कर रहे हैं, लेकिन यह कामयाब नहीं होगा।
भाजपा पर निशाना साधते हुए पन्नू ने कहा कि भाजपा 2027 में पंजाब में सरकार बनाने के दावे कर रही है, लेकिन जिस तरह से वे पंजाब और यहां के लोगों पर हमला कर रहे हैं, पंजाबी उन्हें कभी नहीं मानेंगे।
अंत में उन्होंने कहा कि आप ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करके राजनीति का नैरेटिव बदल दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में आप की बढ़ती पॉपुलैरिटी ने अमित शाह को घबरा दिया है। पन्नू ने साफ किया कि आप सांसद ईडी या सीबीआई से नहीं डरते और पंजाबी ऐसी धमकियों का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |