Politics
PRTC की बसों के कलर पर AAP का पलटवार:बलतेज पन्नू बोले- 2016 में आकाली दल ने ग्रामीण बसों का करवाया था यही कलर
पंजाब में इमारतों से लेकर बसों के कलर को लेकर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम विरोधी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया।
AAP के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल व भाजपा पर पलटवार किया और कहा कि बसों का यह कलर कंबीनेशन उनकी सरकार में ही शुरू हुआ था। पन्नू ने लुधियाना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 2016 में शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार ने ग्रामीण बसों का यही रंग करवाया था।
यही नहीं शिअद ने जो पानी में चलने वाली बस का शिगूफा छोड़ा था उस बस का भी यही रंग था। उन्होंने कहा कि अकाली दल को भूलने की आदत है लेकिन लोगों को नहीं। उन्होंने कहा कि अकाली दल के पास बोलने को कुछ नहीं है तो इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं।
पन्नू ने कहा कि अकाली दल को दवाई की जरूरत है तब उन्हें सब कुछ याद आ जाएगा कि उन्होंने बरगाड़ी में क्या हुआ, कोट कपूरा में क्या हुआ, श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबियां कब की। उन्होंने कहा कि 2007 से 17 के दौरान की गई गुंडागर्दी भी इन्हें याद आ जाएगी।
शिरोमणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने घेरी सरकार
पीआरटीसी बसों का रंग पीला व नीला किए जाने पर शिरामणि अकाली दल, भाजपा व कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पार्टियों के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आम आदमी पार्टी के झंडे के रंग में पूरे सिस्टम को रंगना चाहती है। पहले स्कूल, अस्पताल व अब पीआरटीसी बसों का रंग बदला जा रहा है।
नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे से मिले पन्नू
दो दिन पहले फौजी कॉलोनी शेरपुर में नशा तस्करों की गोली से घायल हुए शक्ति पांडे को मिलने के आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ओसवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शक्ति पांडे व उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
नशा तस्करों को पकड़वा चुका है शक्ति पंडित
बलतेज पन्नू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि शक्ति पांडे फौजी कॉलोनी शेरपुर एरिया में कई नशा तस्करों को पकड़ा चुका है। उन्होंने बताया कि शक्ति पांडे व मोहल्ले के लोगों ने नशे के विरुद्ध लड़ाई शुरू की है। इसी बौखलाहट में उस पर गोलियां मारी गई।
परिवार के साथ सरकार खड़ी
पन्नू ने कहा कि उन्होंने परिवार व मोहल्ले को भरोसा दिलाया है कि नशा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले लोगों के साथ सरकार पूरी तरह से खड़ी है। उन्होंने कहा परिवार को एमएलए कुलवंत सिंह सिद्धू से मिला दिया है और वो अब इस मामले को डील करेंगे। पन्नू ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है।
दूसरे राज्यों में भाग गए नशा तस्कर
पन्नू ने कहा कि सरकार के अभियान का इफेक्ट अब दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर अब राज्य छोड़कर पड़ौसी राज्याें में चले गए हैं और वो सोच रहे हैं कि कुछ दिन बाद फिर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशा तस्कर या तो अपना काम छोड़ दें या फिर वो राज्य को छोड़ दें।
पीछे नहीं हटेंगे, पुलिस के साथ संपर्क में हैं
शक्ति पांडे के चाचा का कहना है कि हमारे इलाके फौजी कॉलोनी में बेहद नशा था। सभी लोगों ने मिलकर नशा तस्करों को भगाया है। इसी वजह से उनके भतीजे को गाेली मारी गई। उन्होंने कहा कि इलाके में कैमरे व हूटर लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अब सहयोग कर रही है। अगर पुलिस व सरकार ने सहयोग दिया तो वो अपने इलाके से नशा खत्म कर देंगे।
Politics
Punjab News : कई परिवार कांग्रेस-भाजपा छोड़ आप में शामिल
राजपुरा के वार्ड 15 और 16 से बड़ी संख्या में युवा और कई परिवार कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। विधायक नीना मित्तल और एडवोकेट लविश मित्तल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
पार्टी में शामिल होने वालों में महेश गर्ग, भावना गर्ग, धीरज गर्ग, हर्ष गर्ग, रघुवीर सिंह बंटी, सतवीर सिंह, वरिंदर शर्मा, गुरुमीत सिंह, इकबाल सिंह, बोहर सिंह, सतवीर शर्मा, संजीव कुमार, राज कौर, मनदीप कौर, ज्योति, कोमल, गीता, आसन रानी, सीमा कुमारी और अनुमिता शर्मा का नाम है। इस मौके पर युवा अध्यक्ष राजेश बावा, युवा नेता स्वर्णदीप सिंह मौजूद रहे।
नीना मित्तल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐतिहासिक और लोगों के अनुकूल फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि ये फैसले किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पंजाब के सभी लोगों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं, जिसका लाभ लोगों को सीधे और निष्पक्ष तरीके से दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मान सरकार के पारदर्शी और ईमानदार प्रदर्शन से हर वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं और आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने में गर्व महसूस कर रहे हैं। आप नेता वीरेंद्र मोजी, धीरज गर्ग ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का आधार मजबूत होगा और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ेंगे।
National
पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी की रेड पर AAP राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने BJP पर उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लगातार हो रही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारियों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि पिछले तीन दिनों में पंजाब में AAP के दो वरिष्ठ नेताओं पर ED की रेड होना यह साफ दिखाता है कि यह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि चुनाव से पहले रची गई राजनीतिक साजिश है। जो दिखाता है कि बीजेपी सत्ता हथियाने के लिए हर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करती है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घरों पर लगातार कार्रवाई यह साबित करती है कि भाजपा सरकार एजेंसियों को अपने राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये कार्रवाई सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो अब तक आप नेताओं पर हुई सैकड़ों ED और CBI रेड में आखिर कितना पैसा बरामद हुआ?
उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि अब तक किसी भी बड़े मामले में कोई ठोस बरामदगी नहीं हुई है। अधिकांश मामलों में अदालतों में जाकर केस बिना सबूतों के ढह जाते हैं। इसके बावजूद लगातार रेड करना यह दिखाता है कि मकसद न्याय नहीं, बल्कि विपक्ष को डराना और बदनाम करना है। और जनता के बीच भय पैदा करना है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि देश की जनता का पैसा इन एजेंसियों पर खर्च होता है, अधिकारियों की सैलरी, ऑपरेशन, जांच सब का खर्च टैक्स पेयर्स से लिया जाता है. लेकिन इसका इस्तेमाल जनता के हित में नहीं, बल्कि भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने में किया जा रहा है।
उन्होंने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा की हालत पंजाब में इतनी कमजोर है कि उनके पास 117 सीटों पर लड़ने के लिए मजबूत उम्मीदवार तक नहीं हैं। इसी कमी को छुपाने के लिए वे ED और CBI के जरिए विपक्ष को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
अनुराग ढांडा ने कहा कि यह पैटर्न अब साफ हो चुका है, जहां चुनाव आते हैं, वहां सबसे पहले ED और CBI पहुंचती हैं। दिल्ली, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल- हर जगह यही स्क्रिप्ट दोहराई गई है। अब पंजाब को भी उसी प्रयोगशाला में बदलने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने कहा कि अगर यही लोकतंत्र है, तो फिर तानाशाही किसे कहते हैं? आज हालात यह हैं कि सरकार अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए जांच एजेंसियों का खुला दुरुपयोग कर रही है और जवाबदेही से पूरी तरह बच रही है।
अनुराग ढांडा ने कहा कि पंजाब वीरों और संघर्ष करने वाली जनता की धरती है। यहां डराने और दबाने की राजनीति कभी सफल नहीं हुई और आगे भी नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जितना ज्यादा दमन होगा, उतनी ही मजबूती से जनता जवाब देगी।
उन्होंने अंत में कहा कि यह लड़ाई अब सिर्फ आम आदमी पार्टी की नहीं रही, बल्कि लोकतंत्र बनाम तानाशाही की लड़ाई बन चुकी है। पंजाब की जनता आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब देगी और साफ संदेश देगी कि एजेंसियों के दम पर राजनीति नहीं चलती।
Politics
दीपक बाली का BJP और केंद्र पर तीखा हमला, बोले—आप नेताओं को डराने की साजिश
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और उनकी यूनिवर्सिटी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
दीपक बाली ने इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पार्टी द्वारा राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को राज्यसभा में उपनेता बनाए जाने के बाद इस तरह की कार्रवाई की गई है। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और संगठनात्मक मजबूती से डर लग रहा है, इसलिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं को डराने की कोशिश कर रही है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आप के कार्यकर्ता और नेता इस तरह के दबाव में आने वाले नहीं हैं। हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं और हर हाल में जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
बाली ने कहा, “हम सच्चे सिपाही हैं। भाजपा के जुल्म के खिलाफ न हम झुकेंगे थे, न झुकेंगे और न ही पीछे हटेंगे। हम डटकर मुकाबला करेंगे और जनता को इस जुल्म से मुक्ति दिलाएंगे।
उन्होंने केंद्र सरकार को संदेश देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता सच्चाई की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Religious2 years agoजानिए दीपावली में वाले दिन आखिर कितने जलाने चाहिए दीये ? और क्यों जलाने चाहिए दिये |