Haryana
पिता के इलाज के लिए इटली गए युवक की मौत, शव लाने के लिए CM नायब सिंह सैनी से लगाई गुहार
रोजगार की तलाश और बीमार पिता के इलाज के लिए सात समंदर पार इटली गए यमुनानगर जिले के एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. बिलासपुर कस्बे के रामखेड़ी गांव निवासी गगनप्रीत का शव इटली में फंसा हुआ है और गरीब परिवार के पास बेटे का अंतिम संस्कार करने के लिए शव भारत लाने तक के पैसे नहीं हैं. परिवार ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है.
गगनप्रीत 3 अप्रैल 2023 को घर की माली हालत सुधारने और 18 साल से बिस्तर पर पड़े पिता के इलाज के लिए इटली गया था. परिजनों का आरोप है कि विदेश भेजने वाले एजेंट ने वहां गगनप्रीत को भारी मानसिक यातनाएं दीं और काम के बदले पैसे भी नहीं दिए. एजेंट के चंगुल से बचने के लिए गगनप्रीत डर के मारे एक शहर से दूसरे शहर भागता रहा. आर्थिक तंगी के कारण वह इटली के एक कैंप में रहने को मजबूर था, जहाँ भारी तनाव (डिप्रेशन) के चलते उसकी मौत हो गई.
‘मेरे इलाज के लिए गया था बेटा’
घर में गगनप्रीत दो भाई-बहनों में बड़ा था और परिवार की उम्मीद था. सबसे हृदयविदारक स्थिति उसके पिता की है, जो पिछले 18 सालों से बिस्तर पर हैं और अपनी याददाश्त खो चुके हैं. लेकिन बेटे की मौत की खबर ने उन्हें भी तोड़ दिया. बेसुध पिता ने सिर्फ इतना कहा, “मर गया गगनप्रीत, मेरे इलाज के लिए पैसे कमाने गया था.”
मुख्यमंत्री से मिला मदद का भरोसा
बेटे का शव वापस लाने के लिए लाचार परिवार ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार की व्यथा सुनी और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार गगनप्रीत के शव को भारत लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी. अब इस गरीब परिवार की निगाहें सरकार पर टिकी हैं ताकि वे अपने बेटे का अंतिम बार चेहरा देख सकें.
Haryana
CM नायब सिंह सैनी ने किया नेशनल मेंस ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 29 राज्यों की टीमें ले रही हैं हिस्सा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि खिलाड़ी का साहस और आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब हौसले बुलंद हों, तो कोई भी शारीरिक कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। सरकार का संकल्प है कि हर प्रतिभा को मंच और हर सपने को उड़ान मिले।
दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में विशेष खेल सुविधाएं तथा उनके लिए अलग स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को ताऊ देवीलाल स्टेडियम, गुरुग्राम में नागेश ट्रॉफी दृष्टिबाधित राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता (पुरुष) के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए आयोजन के लिए 21 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, खेल मंत्री गौरव गौतम और पटौदी से विधायक विमला चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने इससे पहले पहले टी-20 दृष्टिबाधित महिला विश्व कप की विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि इस टीम ने अदम्य साहस, अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर देश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नागेश ट्रॉफी केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, समान अवसर और संकल्प का उत्सव है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में वर्ष 1990 से दृष्टिबाधित क्रिकेट खेला जा रहा है और यह प्रतियोगिता सीएबीआई के संस्थापक अध्यक्ष स्व. एस.पी. नागेश की स्मृति में आयोजित की जाती है। नागेश ट्रॉफी के आठवें संस्करण में 29 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं और कुल 73 मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता से चयनित 17 खिलाड़ी वर्ष 2026-27 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है। प्रदेश में पिछले 11 वर्षों में खेल सुविधाओं के विकास पर 989 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। खेल विभाग का बजट 275 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 602 करोड़ रुपये से अधिक किया गया है।
‘हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021’ के तहत 550 नए पद सृजित कर 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। पंचकूला में खिलाड़ियों के उपचार और पुनर्वास के लिए आधुनिक रिहैबिलिटेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है।
इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी अपने समर्पण और मेहनत से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अंडर-19 खिलाड़ी तेजस्विनी यादव ने बीसीसीआई से प्राप्त धनराशि भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम को भेंट की। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा की टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया।
Haryana
हरियाणा में तहसीलदारों की स्ट्राइक पर बोले CM सीएम नायब सिंह सैनी, ‘किसी को न्याय नहीं मिला तो वह एप्लीकेशन दें’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के दौरान गुरुग्राम से जुड़ी कुल 17 जनसमस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गईं, जिनमें से 12 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. शेष मामलों पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
‘गुरुग्राम पर सरकार का विशेष ध्यान’: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि “आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी तरीके से हो.” उन्होंने कहा कि ” गुरुग्राम की समस्या के समाधान पर फोकस है. खासकर गुरुग्राम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.”
‘आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो’: बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तहसीलदारों की हड़ताल के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि “आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. यदि किसी व्यक्ति को यह लगता है कि उसके साथ न्याय नहीं हुआ है, तो वह एसीएस को लिखित एप्लीकेशन दे सकते हैं. हर समस्या का समाधान होता है, उसका भी समाधान होगा. इसके बाद भी लग रहा है कि अधिकारी स्तर पर कमी रह रही है तो समाधान के लिए मैं हूं.”
‘रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस’: मुख्यमंत्री ने बताया कि “रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह पेपरलेस कर दिया गया है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.” उन्होंने कहा कि “लोगों को सुविधाएं देना सरकार का प्रथम दायित्व है.”
Haryana
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में सुनामी झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक इंस्पेक्टर की मौत, जबिक कई लोगों के घायल होने की खबर है. इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख प्रकट किया है. सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है.
सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म एक्स पर ट्वीट में लिखा कि फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं. इस दुर्घटना में जान गँवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.
अधिकारियों को दिए इलाज के निर्देश- नायब सिंह सैनी
सीएम ने बताया कि घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है.
घटना पर डीसी ने दी यह जानकारी
इस हादसे पर डीसी आयूष सिन्हा ने कहा कि शनिवार ( 7 फरवरी) शाम करीब 6:15 बजे सूरज इलाके में झूला टूटने से हादसा हुआ है. इसमें 13 लोग घायल हो गए हैं. वहीं 9 गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल एंबुलेंस से सुप्रीम अस्पताल पहुंचाया गया है.
इसके अलावा 4 को डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में, लोगों को बचाने की कोशिश करने वाला एक पुलिस कर्मी, एक इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया और वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है. मामले में आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है. हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद हैं. मौके से सबूत इकट्ठा किए जा रहे जिससे हादसे के पीछे की वजह का पता चल सके.
-
Religious2 years agoजानिए गोवर्धन पूजा का महत्व, कौनसा समय रहेगा पूजा के लिए सही
-
Religious2 years agoकब है तुलसी विवाह? इस दिन तुलसी माता का विवाह करने से मिलेगा लाभ
-
Religious2 years agoआखिर क्यों लिखा जाता है घर के बाहर शुभ लाभ, जानिए क्या है इन चिह्न का मतलब
-
Religious2 years agoपैरों के निशान, बनावट, रंग, साइज से पता लागए की आप कितने है भागयशाली
-
Punjab2 years agoपंजाब में अमरूद के बगीचे के मुआवजे के घोटाले में ED ने 26 स्थानों पर छापे मारे
-
Chandigarh2 years agoChandigarh: Top 10 Restaurants. ये लोकप्रिय क्यों हैं ?
-
Punjab2 years agoLudhiana में पुलिस स्टेशन के पास शव मिला। एक आदमी सड़क के बीच में पड़ा था; पास में कपड़ों से भरा एक बोरे भी मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी
-
Punjab2 years agoBJP पंजाब में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, शिअद (SAD) के साथ कोई गठबंधन नहीं: प्रदेश भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़